पिछले कुछ वर्षों में, कार्डानो (ADA) की मांग बनी रही है, क्योंकि नेटवर्क की कार्यक्षमता को बेहतर और आधुनिक बनाने के लिए इसमें लगातार अपडेट किए जाते रहे हैं। इसके विकास में सबसे अहम पड़ावों में से एक चांग (Chang) अपग्रेड था, जिसे नेटवर्क में डिसेंट्रलाइज़ेशन को मजबूत करने और गवर्नेंस सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया था। इन सुधारों से प्लेटफॉर्म की क्षमताओं को बढ़ाकर और फ़ैसले लेने की प्रक्रिया में कम्युनिटी की ज़्यादा भागीदारी को संभव बनाकर बाज़ार में सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलती है।
हालांकि, व्यापक बाजार की स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, जिससे कम समय में कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की तरह, कार्डानो को भी लगातार बदलते रेगुलेटरी नियमों और ब्लॉकचेन सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट की लंबी अवधि की सफलता सिर्फ इसके टेक्नोलॉजी अपग्रेड की गुणवत्ता पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि पूरे इंडस्ट्री की स्थिति पर भी निर्भर करती है। डिसेंट्रलाइज़्ड गवर्नेंस में लगातार सुधार और कम्युनिटी की सक्रिय भागीदारी नेटवर्क की आगे की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकती है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- अहम जानकारी
- ADA का रियल टाइम में मार्केट ओवरव्यू
- आज 19.10.2026 को कार्डानो की कीमत का अनुमान और विश्लेषण
- 19.10.2026 तक कार्डानो की कीमत का साप्ताहिक अनुमान और तकनीकी विश्लेषण
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2026 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
- हम कार्डानो की कीमत का अनुमान कैसे लगाते हैं?
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2027 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2028 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2029 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
- तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2030 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
- साल 2050 तक कार्डानो की कीमत का लंबी अवधि का अनुमान
- न्यूज़ और सोशल मीडिया गतिविधियों में रुझान
- ADA की कीमत की जानकारी
- ADA का मौलिक विश्लेषण
- ADA के बारे में और जानकारी
- निष्कर्ष: क्या ADA में निवेश करना सही रहेगा?
- ADA की कीमत के अनुमान से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अहम जानकारी
- आज, 19.10.2026 को कार्डानो की ट्रेडिंग $0.21905 पर हो रही है। पिछले 24 घंटों में, इसकी कीमत में -0.25% का बदलाव हुआ है।
- कार्डानो की कीमत 02.09.2021 को $3.09000 के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा कीमत की तुलना में, इसकी कीमत में 1,310.64% का बदलाव हुआ है।
- ADA की कीमत 13.03.2020 को $0.01925 के अब तक के सबसे निम्नतम स्तर पर पहुंच गई। यह मौजूदा स्तर में 91.21% का बदलाव दिखाता है।
- ADA/USD की ATH और ATL कीमतों के बीच का अंतर 15,951.95% है।
- कार्डानो को लेकर मौजूदा मार्केट रूझान से पता चलता है कि 51.88% ट्रेडर्स इस दिशा में अपनी पोजीशन बनाए हुए हैं: संतुलित।
- कार्डानो की कीमत के विश्लेषण से पता चलता है कि इस कॉइन की ट्रेडिंग 2026 के आखिर तक $0.14406 और $0.31337 के बीच हो सकती है।
- लंबी अवधि के अनुमान के अनुसार, कार्डानो की कीमत 5 साल में $0.22176 और 10 साल में $0.22176 तक पहुंच सकती है। साल 2050 तक, इस एसेट की कीमत $0.21027 तक पहुंचने की उम्मीद है।
ADA का रियल टाइम में मार्केट ओवरव्यू
इंडीकेटर | वैल्यू |
मार्केट कैपिटलाइज़ेशन | $8.05B |
24-घंटे में ट्रेडिंग वॉल्यूम | $241.42M |
वॉल्यूम/मार्केट कैप अनुपात | +3.00% |
सर्वकालिक उच्चतम स्तर | $3.09000 |
1 साल में बदलाव | -65.47% |
प्रचलन आपूर्ति | 36.81B ADA |
अधिकतम आपूर्ति | 45.00B ADA |
कार्डानो का विश्लेषण करते समय, यह समझना ज़रूरी है कि इनमें से हर मेट्रिक से क्या पता चलता है:
- मार्केट कैपिटलाइज़ेशन से यह पता चलता है कि बाजार में मौजूद सभी कॉइन की कुल कीमत कितनी है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि कार्डानो की स्थिति दूसरे एसेट के मुकाबले कैसी है और प्रोजेक्ट को लेकर बाजार में कितना भरोसा है।
- ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम से आमतौर पर निवेशकों की बढ़ती मांग का संकेत मिलता है। इससे यह भी पता चलता है कि एसेट में कितनी लिक्विडिटी और उतार-चढ़ाव है।
- वॉल्यूम-टू-मार्केट-कैप रेशियो से पता चलता है कि एक दिन में ADA की कुल मार्केट वैल्यू का कितना हिस्सा ट्रेड किया गया। इससे बाजार में होने वाली गतिविधियों का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है।
- 1 साल में बदलाव से यह समझने में मदद मिलती है कि कीमत में कितना उतार-चढ़ाव रहा है और लंबी अवधि में इसका रुझान कैसा रहा है।
- प्रचलन आपूर्ति से पता चलता है कि इस समय बाजार में कितने कॉइन उपलब्ध हैं और कॉइन की सप्लाई कीमत तय होने पर किस तरह असर डालती है।
- अधिकतम सप्लाई 45 बिलियन ADA तक सीमित है। सप्लाई की यह तय सीमा लंबे समय में इसकी कीमत को बढ़ाने वाले संभावित कारक के तौर पर देखा जाता है।
आज 19.10.2026 को कार्डानो की कीमत का अनुमान और विश्लेषण
तकनीकी विश्लेषण ऐसा तरीका है, जिसमें पुराने डेटा, चार्ट और अलग-अलग इंडिकेटर्स का अध्ययन करके वित्तीय बाजारों में कीमतों के उतार-चढ़ाव को समझने और उनका अनुमान लगाने की कोशिश की जाती है।
इंडीकेटर से रूझान की दिशा, अहम सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल और एंट्री व एग्जिट पॉइंट की पहचान करने में मदद मिलती है। यह विश्लेषण अलग-अलग टाइम फ्रेम (M30 और H4) पर किया जाता है, जिससे किसी एसेट के शॉर्ट-टर्म और मीडियम-टर्म आउटलुक दोनों को ध्यान में रखा जा सकता है। नतीजतन, ट्रेडर्स को मौजूदा दिन के लिए खास सुझाव मिलते हैं, जिनमें टेक-प्रॉफिट और स्टॉप-लॉस लेवल शामिल होते हैं।
दैनिक चार्ट से पता चलता है कि ADA/USD की ट्रेडिंग $0.21157 और $0.22158 के बीच हो रही है।
ADX के अनुसार मौजूदा रूझान: ऊपर की ओर, मध्यम (22)।
M30 टाइम-फ्रेम पर इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए मूविंग एवरेज और बोलिंजर बैंड, इचिमोकू, स्टोचैस्टिक, MACD, विलियम्स और ज़िगज़ैग इंडीकेटर पर आधारित सामान्य सुझाव - खरीद; H4 टाइम फ्रेम पर - बिक्री।
RSI रीडिंग पर आधारित सुझाव: वेट।
बोलिंजर बैंड, EMA21 और EMA50 पर आधारित सुझाव:
- सिग्नल — खरीद।
- सपोर्ट — $0.21420।
- रजिस्टेंस — $0.28240।
- एंट्री — $0.24830।
- टेक प्रॉफिट — $0.28240।
- स्टॉप लॉस — $0.21079।
19.10.2026 तक कार्डानो की कीमत का साप्ताहिक अनुमान और तकनीकी विश्लेषण
आइए, संभावित एंट्री पॉइंट और उचित स्टॉप-लॉस लेवल की पहचान करने के लिए D1 टाइम फ्रेम पर प्रमुख इंडीकेटर और W1 टाइम फ्रेम पर इचिमोकू क्लाउड के संकेतों की मदद से साप्ताहिक ADA/USD चार्ट का विश्लेषण करें।
साप्ताहिक चार्ट पर, इसकी कीमत $0.18123 और $0.26448 के बीच ट्रेड कर रही है।
D1 टाइम फ़्रेम पर MA10, MA20, MA50, और MA100, साथ ही BBands, इचिमोकू, स्टोकेस्टिक, MACD, विलियम्स और ज़िगज़ैग इंडीकेटर के आधार पर सामान्य सुझाव — खरीद।
W1 टाइम फ़्रेम पर इचिमोकू सिग्नल के आधार पर मुख्य रूझान: नीचे की ओर।
मध्यम-अवधि के ट्रेड के लिए लेवल:
- एंट्री — $0.21345।
- टेक प्रॉफिट — $0.28870।
- स्टॉप लॉस — $0.13068।
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2026 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
पिछले कुछ वर्षों में कार्डानो की पिछली कीमत के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि 2026 में इस एसेट की न्यूनतम कीमत लगभग $0.14406 हो सकती है। अधिकतम कीमत $0.31337 तक पहुंचने की उम्मीद है। औसत कीमत $0.22078 रह सकती है। यह पिछले वर्ष की समापन कीमत की तुलना में +0.79% के बदलाव के बराबर है।
नीचे 2026 की कार्डानो (ADA) की अनुमानित कीमतें दी गई हैं:
| तिथि | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 15.11.2026 | 0.14406 | 0.21983 | 0.31337 |
| 15.12.2026 | 0.19545 | 0.20986 | 0.22391 |
2026 में अन्य विश्लेषक कार्डानो की कीमत को लेकर क्या अनुमान लगाते हैं
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 के आखिर तक कार्डानो की कीमत में मिला-जुला रूझान देखने को मिल सकता है। कुछ अनुमानों के मुताबिक, शरद ऋतु के महीनों में ADA की कीमत धीरे-धीरे या तेज़ी से गिरावट हो सकती है। वहीं, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट कुछ समय के लिए ही होगी और गिरावट के बाद कीमत में फिर से रिकवरी सकती है। साल के आखिर तक इसमें तेजी का रूझान देखने को मिल सकता है।
CoinCodex
CoinCodex के विश्लेषकों के अनुसार, 2026 के आखिर तक कार्डानों की कीमत में धीरे-धीरे गिरावट जारी रह सकती है। अक्टूबर में औसत कीमत में अच्छी-खासी गिरावट के बाद, इसमें गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने का अनुमान है। नवंबर में ADA की कीमत थोड़ी और नीचे जा सकती है और दिसंबर में भी गिरावट जारी रह सकती है। साल के आखिर तक औसत कीमत गिरकर 0.1537 डॉलर तक पहुंच सकती है।
DigitalCoinPrice
DigitalCoinPrice के मुताबिक, 2026 की शरद ऋतु में कार्डानो की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। सितंबर और अक्टूबर में ADA की औसत कीमत करीब 0.19 से 0.18 डॉलर के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन नवंबर में यह तेजी से गिरकर 0.14 डॉलर तक पहुंच सकती है। दिसंबर में कीमत के स्थिर होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम, औसत और अधिकतम कीमत करीब 0.14 डॉलर रहने का अनुमान है।
Changelly
Changelly के विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 की शुरुआत में कार्डानो की कीमत में गिरावट आ सकती है, जिसके बाद इसमें फिर से तेजी आने की संभावना है। अक्टूबर में ADA की औसत कीमत गिरकर 0.182 डॉलर तक पहुंच सकती है, लेकिन नवंबर में बढ़कर 0.195 डॉलर हो सकती है। दिसंबर में भी तेजी का रूझान जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान औसत कीमत 0.199 डॉलर तक और अधिकतम कीमत 0.202 डॉलर तक पहुंच सकती है।
हम कार्डानो की कीमत का अनुमान कैसे लगाते हैं?
कार्डानो की कीमत का अनुमान तकनीकी विश्लेषण पर आधारित है। इसमें यसियन डायनामिक हायरार्किकल फैक्टर मॉडल का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कर्नल मेथड और हाइपरपैरामीटर ऑप्टिमाइज़ेशन की मदद से और बेहतर बनाया गया है। यह एडवांस एनालिटिकल फ्रेमवर्क यह समझने के लिए तैयार किया गया है कि समय के साथ ADA और दूसरे एसेट की कीमतों में किस तरह बदलाव हो सकता है। यह मॉडल सबसे पहले समान विशेषताओं के आधार पर बाजार के डेटा को इकट्ठा और व्यवस्थित करता है। इसके बाद यह उन प्रमुख कारकों की पहचान करता है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव पर असर पड़ सकता है, जैसे बाजार का रूझान, व्यापक आर्थिक स्थितियां और इंडस्ट्री में चल रहे बड़े रुझान।
फाइनेंशियल मार्केट में अक्सर जटिल और नॉन-लीनियर व्यवहार देखने को मिलता है, इसलिए इस मॉडल में कर्नल-बेस्ड तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, इससे उन संबंधों को भी समझने में मदद मिलती है, जिन्हें पारंपरिक लीनियर मॉडल शायद पहचान नहीं पाते। यह पुराने बाजार के डेटा का विश्लेषण करता है और बाजार के अनावश्यक उतार-चढ़ाव को अलग कर देता है, जिससे काम के पैटर्न और सिग्नल की पहचान करने में मदद मिलती है। यह मॉडल बाजार में अनिश्चितता के अलग-अलग स्तरों को ध्यान में रखते हुए कीमत के कई संभावित परिदृश्य तैयार करता है। ज़्यादा निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया जाता है।
इस बहुआयामी तरीके से कार्डानो की भावी कीमत के अलग-अलग संभावित रूझानों का आकलन करने में मदद मिलती है और अधिक सटीक व बेहतर पूर्वानुमान तैयार करने में सहायक होता है। हालांकि, किसी भी पूर्वानुमान मॉडल की सीमाओं को समझना जरूरी है। आधुनिक फोरकास्टिंग और मशीन लर्निंग में बेज़ियन तरीके सबसे एडवांस तकनीकों में शामिल हैं, फिर भी किसी भी मॉडल से सटीक नतीजों की गारंटी नहीं मिल सकती। अप्रत्याशित बुनियादी घटनाक्रम, रेगुलेटरी बदलाव और बाजार में होने वाली असामान्य गतिविधियां नतीजों को काफी प्रभावित कर सकती हैं और इनका पहले से अनुमान लगाना स्वाभाविक रूप से मुश्किल होता है।
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2027 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
पिछली कीमतों के डेटा, व्यापक आर्थिक कारकों और हमारे विश्लेषणात्मक मॉडल के आधार पर, 2027 में कीमतें इन स्तरों के आसपास रहने की उम्मीद है:
- न्यूनतम कीमत $0.15984 रहने की उम्मीद है।
- अधिकतम कीमत $0.22176 तक पहुंच सकती है।
- औसत कीमत $0.19383 रहने का अनुमान है। यह 2026 की समापन कीमत की तुलना में लगभग -12.21% का बदलाव दिखाता है।
नीचे 2027 के लिए कार्डानो (ADA) की अनुमानित कीमत दी गई है:
| तिथि | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 15.01.2027 | 0.19111 | 0.20661 | 0.22176 |
| 15.02.2027 | 0.18546 | 0.20187 | 0.21794 |
| 15.03.2027 | 0.18344 | 0.20103 | 0.21827 |
| 15.04.2027 | 0.18107 | 0.19977 | 0.21813 |
| 15.05.2027 | 0.17591 | 0.19539 | 0.21454 |
| 15.06.2027 | 0.17381 | 0.19436 | 0.21458 |
| 15.07.2027 | 0.16894 | 0.19019 | 0.21112 |
| 15.08.2027 | 0.16852 | 0.19100 | 0.21315 |
| 15.09.2027 | 0.16533 | 0.18865 | 0.21165 |
| 15.10.2027 | 0.16414 | 0.18856 | 0.21266 |
| 15.11.2027 | 0.15984 | 0.18368 | 0.20721 |
| 15.12.2027 | 0.16082 | 0.18484 | 0.20857 |
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2028 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
पिछले डेटा के विश्लेषण के आधार पर 2028 में कार्डानो की कीमतें इस तरह रह सकती हैं:
- एसेट की न्यूनतम कीमत लगभग $0.14719 होगी।
- अधिकतम कीमत $0.20634 तक पहुंच सकती है।
- औसत कीमत $0.17562 हो सकती है। यह 2027 की समापन कीमत में -9.40% का बदलाव दिखाता है।
नीचे 2028 के लिए कार्डानो (ADA) की अनुमानित कीमतें दी गई हैं:
| तिथि | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 15.01.2028 | 0.15903 | 0.18282 | 0.20634 |
| 15.02.2028 | 0.15589 | 0.17925 | 0.20235 |
| 15.03.2028 | 0.15613 | 0.17955 | 0.20273 |
| 15.04.2028 | 0.15595 | 0.17938 | 0.20257 |
| 15.05.2028 | 0.15299 | 0.17601 | 0.19879 |
| 15.06.2028 | 0.15292 | 0.17595 | 0.19876 |
| 15.07.2028 | 0.15007 | 0.17270 | 0.19511 |
| 15.08.2028 | 0.15152 | 0.17439 | 0.19706 |
| 15.09.2028 | 0.15019 | 0.17288 | 0.19537 |
| 15.10.2028 | 0.15079 | 0.17360 | 0.19621 |
| 15.11.2028 | 0.14719 | 0.16947 | 0.19156 |
| 15.12.2028 | 0.14883 | 0.17138 | 0.19374 |
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2029 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
ADA की कीमत में पिछले उतार-चढ़ाव को देखते हुए, 2029 में कीमतें इस स्तर के आसपास रहने का अनुमान है:
- न्यूनतम कीमत $0.14116 होने की संभावना है।
- अधिकतम कीमत लगभग $0.19228 होगी।
- औसत कीमत $0.16625 तक पहुंच जाएगी। यह 2028 की समापन कीमत की तुलना में -5.33% का बदलाव है।
नीचे 2029 के लिए कार्डानो (ADA) की अनुमानित कीमतें दी गई हैं:
| तिथि | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 15.01.2029 | 0.14768 | 0.17007 | 0.19228 |
| 15.02.2029 | 0.14515 | 0.16717 | 0.18902 |
| 15.03.2029 | 0.14597 | 0.16813 | 0.19013 |
| 15.04.2029 | 0.14636 | 0.16860 | 0.19067 |
| 15.05.2029 | 0.14395 | 0.16584 | 0.18756 |
| 15.06.2029 | 0.14442 | 0.16639 | 0.18821 |
| 15.07.2029 | 0.14209 | 0.16372 | 0.18519 |
| 15.08.2029 | 0.14405 | 0.16599 | 0.18778 |
| 15.09.2029 | 0.14321 | 0.16503 | 0.18671 |
| 15.10.2029 | 0.14430 | 0.16630 | 0.18815 |
| 15.11.2029 | 0.14116 | 0.16269 | 0.18408 |
| 15.12.2029 | 0.14326 | 0.16512 | 0.18684 |
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 2030 में कार्डानो की कीमत का अनुमान
ADA की कीमतों के विश्लेषण के आधार पर, 2030 में कीमतें इस स्तर के आसपास रह सकती है:
- न्यूनतम कीमत लगभग $0.13929 होगी।
- अधिकतम कीमत लगभग $0.18594 होगी।
- औसत कीमत $0.16282 होने की उम्मीद है। यह 2029 की समापन कीमत की तुलना में -2.06% का बदलाव है।
नीचे 2030 के लिए कार्डानो (ADA) की अनुमानित कीमतें दी गई हैं:
| तिथि | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 15.01.2030 | 0.14254 | 0.16431 | 0.18593 |
| 15.02.2030 | 0.14044 | 0.16189 | 0.18321 |
| 15.03.2030 | 0.14168 | 0.16333 | 0.18485 |
| 15.04.2030 | 0.14247 | 0.16424 | 0.18590 |
| 15.05.2030 | 0.14044 | 0.16191 | 0.18327 |
| 15.06.2030 | 0.14127 | 0.16288 | 0.18438 |
| 15.07.2030 | 0.13929 | 0.16060 | 0.18180 |
| 15.08.2030 | 0.14158 | 0.16325 | 0.18481 |
| 15.09.2030 | 0.14105 | 0.16264 | 0.18413 |
| 15.10.2030 | 0.14242 | 0.16424 | 0.18594 |
| 15.11.2030 | 0.13954 | 0.16093 | 0.18220 |
| 15.12.2030 | 0.14189 | 0.16363 | 0.18527 |
साल 2050 तक कार्डानो की कीमत का लंबी अवधि का अनुमान
साल 2050 तक कार्डानो की कीमत का अनुमान लगाना काफी मुश्किल है। किसी भी एसेट की कीमत कई ऐसे कारकों से प्रभावित होती है, जिनका पहले से अनुमान लगाना आसान नहीं होता, जैसे तकनीकी बदलाव, रेगुलेटरी बदलाव, आर्थिक हालात और बाजार का रूझान। इसलिए, लंबी अवधि के ऐसे अनुमान को कार्रवाई करने की सलाह के बजाय मोटे अनुमान के तौर पर देखना चाहिए और निवेश से जुड़े फैसले सिर्फ़ इन्हीं अनुमानों के आधार पर नहीं लेने चाहिए।
स्टोकेस्टिक जंप-डिफ्यूज़न मॉडल के आधार पर, अनुमान है कि साल 2050 में कार्डानो की कीमत $0.15636 से $0.21027 की सीमा में रह सकती है। अगर बाजार में खास बढ़ोतरी न हो या रेगुलेशन और सख्त हो जाएं, तो कीमत इस दायरे के निचले स्तर तक जा सकती है। वहीं, अगर क्रिप्टोकरेंसी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल बढ़ता है और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का विकास जारी रहता है, तो कीमत उच्चतम स्तर तक पहुंच सकती है।
| वर्ष | न्यूनतम, $ | औसत प्राइज़, $ | अधिकतम, $ |
|---|---|---|---|
| 2033 | 0.13853 | 0.16200 | 0.18573 |
| 2034 | 0.13950 | 0.16323 | 0.18767 |
| 2035 | 0.14118 | 0.16513 | 0.18974 |
| 2036 | 0.14206 | 0.16605 | 0.19038 |
| 2037 | 0.14236 | 0.16648 | 0.19105 |
| 2038 | 0.14349 | 0.16799 | 0.19322 |
| 2039 | 0.14533 | 0.17003 | 0.19539 |
| 2040 | 0.14631 | 0.17101 | 0.19607 |
| 2041 | 0.14664 | 0.17147 | 0.19676 |
| 2042 | 0.14777 | 0.17299 | 0.19893 |
| 2043 | 0.14962 | 0.17503 | 0.20110 |
| 2044 | 0.15060 | 0.17601 | 0.20177 |
| 2045 | 0.15093 | 0.17646 | 0.20245 |
| 2046 | 0.15207 | 0.17797 | 0.20461 |
| 2047 | 0.15392 | 0.18001 | 0.20677 |
| 2048 | 0.15489 | 0.18099 | 0.20744 |
| 2049 | 0.15522 | 0.18143 | 0.20811 |
| 2050 | 0.15636 | 0.18295 | 0.21027 |
न्यूज़ और सोशल मीडिया गतिविधियों में रुझान
मीडिया में होने वाली चर्चा और सोशल सेंटिमेंट से पता चलता है कि इथेरियम में लोगों की कितनी दिलचस्पी है और इसे लेकर मार्केट में माहौल कैसा है। मीडिया बज़ का मतलब है कि सोलाना का कितनी बार ज़िक्र हो रहा है और इसके बारे में कितनी चर्चा हो रही है, जबकि सोशल सेंटिमेंट से यह पता चलता है कि लोगों का नजरिया कैसा है: तेजी वाला, मंदी वाला या न्यूट्रल।
मीडिया में बढ़ती चर्चा और सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूझान से कीमत में संभावित तेजी का संकेत मिल सकता है, जबकि बढ़ती घबराहट कीमत में गिरावट का संकेत मिल सकता है। हालांकि, इन संकेतों पर अकेले भरोसा करने के बजाय इन्हें दूसरे विश्लेषण के साथ मिलाकर देखना बेहतर है।
सोशल मीडिया की ताज़ा खबरें और लोगों की राय
हम वित्तीय टेक्स्ट का विश्लेषण करने के लिए डेवलप किए गए प्री-ट्रेंड न्यूरल नेटवर्क FinBERT का इस्तेमाल करके खबरों के पूरे माहौल का आकलन करते हैं। यह मॉडल MarketWatch, CNBC और Bloomberg समेत 50 से ज़्यादा स्रोतों की सामग्री का विश्लेषण करता है। इसके अलावा, X, Telegram, Discord और Reddit पर FinBERT पोस्ट को मॉनिटर भी करता है, ताकि खबरों और सोशल मीडिया पर लोगों के रुझान का पता लगाया जा सके।
ADA/USD को लेकर खबरों और सोशल मीडिया पर कुल मिलाकर रुझान: न्यूट्रल।
आज कार्डानो की कीमत को लेकर मीडिया में होने वाली चर्चा: कम।
कार्डानो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स
फियर एंड ग्रीड इंडेक्स से पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में इस समय लोगों का रुझान कैसा है। इससे पता चलता है कि इस समय बाजार में डर ज्यादा है या लालच ज्यादा है। इसे 0 से 100 के पैमाने पर दिखाया जाता है, जहां 0 का मतलब बहुत ज्यादा डर (घबराहट और बिकवाली) और 100 का मतलब बहुत ज्यादा लालच (जोश और खरीदारी) होता है। इस इंडेक्स की गणना उतार-चढ़ाव, ट्रेडिंग वॉल्यूम, सोशल मीडिया एक्टिविटी, Google Trends और अन्य डेटा के आधार पर की जाती है।
कार्डानो फियर एंड ग्रीड इंडेक्स की मौजूदा वैल्यू: 53 (न्यूट्रल)।
ADA की कीमत की जानकारी
कार्डानो (ADA) की कीमत 02.09.2021 को $3.09000 के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं, इसकी सबसे कम कीमत 13.03.2020 को $0.01925 दर्ज की गई थी।
नीचे दिए गए चार्ट में ADA/USD के परफॉरमेंस को दिखाया गया है। जितना संभव हो, सटीक अनुमान लगाने के लिए पुराने डेटा का विश्लेषण करना बेहद जरूरी है।
- साल 2018–2021: साल 2018 में ADA की कीमत 0.71 डॉलर थी। क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती मांग और ब्लॉकचेन के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों के बीच, साल 2021 में इसकी कीमत बढ़कर 3.10 डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंच गई। इस तेजी की वजह कार्डानों नेटवर्क में किए गए अपडेट, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के लिए बढ़ता सपोर्ट और क्रिप्टो बाजार में बना सकारात्मक रूझान था।
- साल 2022: साल 2022 में ADA की कीमत में तेज गिरावट आई और यह गिरकर 0.24 डॉलर तक पहुंच गई। यह गिरावट मुख्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में जारी मंदी के कारण आई, जिसका असर कई डिजिटल एसेट पर पड़ा। बढ़ते नियामकीय दबाव और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता ने भी कीमत में इस गिरावट को और बढ़ा दिया।
- साल 2023: नए तकनीकी अपग्रेड और कार्डानो पर आधारित DeFi इकोसिस्टम के विकास के बीच ADA की कीमत में सुधार के संकेत दिखे। डिसेंट्रलाइज़्ड ऐप्स (dApps) में बढ़ती दिलचस्पी और नए सॉल्यूशंस की शुरुआत से ADA की कीमत में कुछ हद तक रिकवरी हुई।
- साल 2024: ADA की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। साल की पहली छमाही में बाजार में अस्थिरता के बीच टोकन की कीमत में भी उतार-चढ़ाव होता रहा। हालांकि, अक्टूबर 2024 में चार्ल्स हॉस्किंसन के कार्डानो की संभावनाओं को लेकर दिए गए बयानों के बाद इस एसेट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा अचानक बढ़ गई। इससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी और ADA की कीमत में भी थोड़ी तेजी आई। इसके अलावा, कार्डानो ब्लॉकचेन पर ट्रांजैक्शन एक्टिविटी बढ़ने और बड़े निवेशकों (जिन्हें अक्सर क्रिप्टो व्हेल्स कहा जाता है) की दोबारा बढ़ती दिलचस्पी ने भी इस तेजी को बढ़ावा दिया।
- साल 2025: साल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट में तेज़ी के बीच ऑल्टकॉइन में बढ़ती दिलचस्पी के कारण कार्डानो (ADA) की कीमत बढ़कर 1.16 डॉलर हो गई।। हालांकि, इसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे कीमत गिरकर 0.57 से 0.86 डॉलर के बीच आ गई। साल की दूसरी छमाही में बाजार की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ADA की कीमत में और गिरावट आई और इसकी कीमत 0.33 डॉलर तक पहुंच गई।
- साल 2026: जनवरी में, ADA की ट्रेडिंग लगभग 0.43 डॉलर पर हुई। फरवरी में इसकी कीमत गिरकर लगभग 0.22 डॉलर पर पहुंच गई। वसंत के दौरान टोकन की कीमत ज्यादातर 0.23 से 0.30 डॉलर के बीच रही, लेकिन इसके बाद इसमें फिर गिरावट जारी रही। सितंबर की शुरुआत में ADA करीब 0.20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि महीने के मध्य में इसकी कीमत 0.19 से 0.22 डॉलर के बीच उतार-चढ़ाव करती रही। 17 सितंबर तक यह टोकन लगभग 0.20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।
ADA की कीमत पर अब भी नियामकीय बदलावों, तकनीकी प्रगति, बाजार के रुझान और बड़े निवेशकों की गतिविधियों का असर पड़ता है। इस एसेट में ट्रेडिंग के दौरान ज्यादा उतार-चढ़ाव अहम कारक बना हुआ है। इसलिए, लंबी अवधि के अनुमान के लिए मैक्रोइकोनॉमिक माहौल और कार्डानो नेटवर्क में होने वाले तकनीकी अपग्रेड का ध्यान से विश्लेषण करना जरूरी है।
ADA का मौलिक विश्लेषण
ADA एक्सचेंज रेट के मौलिक विश्लेषण में उन प्रमुख कारकों को समझना शामिल है, जिससे लंबी अवधि में इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत पर असर पड़ सकता है। इनमें तकनीकी विकास, डिसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन का बढ़ता इस्तेमाल, नियामकीय बदलाव और डेवलपर्स की गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा, व्यापक आर्थिक परिस्थितियां और बाजार का रुझान भी इस विश्लेषण में अहम भूमिका निभाते हैं। इन पहलुओं को समझने से कार्डानों की कीमत में आने वाले उतार-चढ़ाव और क्रिप्टो बाजार में इसकी स्थिरता का बेहतर अंदाज़ा लगाने में मदद मिलती है।
किन कारकों की वजह से ADA की कीमत पर असर पड़ता है?
इन कारकों की वजह से ADAUSD की कीमत पर असर पड़ता है:
- ट्रेडर्स का रुझान: ADA की कीमत में शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव सीधे बाजार के रुझान पर निर्भर करते हैं। अगर खरीदारी करने वाले ट्रेडर्स ज्यादा उत्साहित हैं, तो इसकी कीमत बढ़ सकती है। वहीं, अगर बाजार में नकारात्मक रूझान है, तो कीमत गिर सकती है।
- मार्केट कैपिटलाइज़ेशन: कार्डानो (ADA) क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अब भी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। यह प्रोजेक्ट निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है और बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में अपनी विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है।
- रैंकिंग और संभावनाएं: नेटवर्क को और बढ़ाने की योजनाएं, लेयर-2 समाधानों को लागू करने और डिसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन इकोसिस्टम के विकास से इस एसेट को मजबूती मिलती है।
- वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां: आर्थिक अस्थिरता से ADA जैसे जोखिम वाले एसेट में निवेशकों की दिलचस्पी और मांग प्रभावित हो सकती है।
- नियामकीय बदलाव: कानूनों और नियमों में बदलाव का ADA की कीमत पर काफी असर पड़ सकता है। सकारात्मक नियामकीय फैसलों से निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है, जबकि सख्त नियमों से कीमत में गिरावट आ सकती है।
- कार्डानो इकोसिस्टम का विकास: कार्डानो इकोसिस्टम में सुधार, जैसे नए प्रोजेक्ट और पार्टनरशिप की शुरुआत से ADA की कीमत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। वासिल हार्ड फोर्क जैसे तकनीकी अपडेट नेटवर्क की क्षमता को बेहतर बनाते हैं, जिससे नए यूज़र्स की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
- कम्युनिटी सपोर्ट: कार्डानो के पास डेवलपर्स और निवेशकों की सक्रिय कम्युनिटी है, जिससे नेटवर्क को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। डिसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन और पेमेंट में ADA का बढ़ता इस्तेमाल इसकी मांग को बढ़ा सकता है और कीमत को उच्चतम बनाए रख सकता है।
blog
प्रोमो कोड
ADA के बारे में और जानकारी
कार्डानो (ADA) ओपन-सोर्स और डिसेंट्रलाइज़्ड ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म है, जिसे इथेरियम के सह-संस्थापक चार्ल्स हॉस्किंसन ने साल 2017 में लॉन्च किया था। कार्डानो की स्थापना इनपुट आउटपुट हांगकांग (IOHK) ने पुराने ब्लॉकचेन्स की स्केलेबिलिटी, सुरक्षा और मजबूती से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए की थी। कार्डानों की खास खूबियों में ओरोबोरोस (Ouroboros) नाम के प्रूफ़-ऑफ़-स्टेक (PoS) एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है। यह बिटकॉइन सहित अन्य ब्लॉकचेन की तुलना में अधिक ऊर्जा-कुशल बनाता है।
ADA की कीमत में बढ़ोतरी तब शुरू हुई, जब साल 2021 में नेटवर्क की सुविधाओं का विस्तार हुआ और इसमें स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट सपोर्ट जोड़ा गया। इससे डिसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन (dApps) बनाने के नए रास्ते खुले और डेवलपर्स और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। आज कार्डानों का इस्तेमाल डिसेंट्रलाइज़्ड फाइनेंस (DeFi), नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में किया जाता है।
ट्रेडर्स के बीच ADA की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसकी एक बड़ी वजह कार्डानो नेटवर्क की विश्वसनीयता, इसके इकोसिस्टम का लगातार विकास और सक्रिय कम्युनिटी का सपोर्ट है। ADA की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव रहता है और नेटवर्क में लगातार सुधार व नई तकनीक जुड़ रही है। इसी वजह से इसमें लंबी अवधि के निवेशकों के साथ-साथ शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स की भी दिलचस्पी बनी रहती है।
ADA में निवेश करने के फायदे और नुकसान
कार्डानो (ADA) टोकन में निवेश करने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं:
- तकनीकी नवाचार: कार्डानो के विकास में रिसर्च और एक्सपर्ट रिव्यू पर आधारित वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नेटवर्क की विश्वसनीयता बढ़ती है और कोड में गलतियों की संभावना कम होती है। इसके अलावा, ओरोबोरोस (Ouroboros) एल्गोरिदम का इस्तेमाल करने से, बिटकॉइन जैसे प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) आधारित ब्लॉकचेन की तुलना में नेटवर्क की एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ जाती है।
- डेवलपर्स की सक्रिय कम्युनिटी: कार्डानो की सक्रिय कम्युनिटी है, जिससे इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट को प्रमोट करने में मदद मिलती है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है और ADA की मांग को भी सपोर्ट मिल सकता है।
- लंबी अवधि में बढ़ने की संभावनाएं: वासिल हार्ड फोर्क और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट इंटीग्रेशन जैसे नेटवर्क अपग्रेड से कार्डानो के आगे बढ़ने की संभावनाएं बढ़ती हैं। डिसेंट्रलाइज़्ड एप्लिकेशन (dApps) और DeFi का बढ़ता इस्तेमाल भी कार्डानो को डेवलपर्स के लिए आकर्षक विकल्प बनाता है।
- पारदर्शिता और डिसेंट्रलाइज़ेशन: कार्डानो का गवर्नेंस सिस्टम डिसेंट्रलाइज़्ड सिद्धांतों पर आधारित है, जिससे ADA होल्डर्स नेटवर्क के विकास से जुड़े फैसलों में हिस्सा ले सकते हैं। इससे निवेशकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है।
हालांकि, किसी भी दूसरे एसेट की तरह कार्डानो (ADA) में निवेश करने में भी कुछ जोखिम जुड़े होते हैं:
- ज्यादा उतार-चढ़ाव: ज्यादातर क्रिप्टोकरेंसी की तरह ADA की कीमत में भी काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे शॉर्ट-टर्म निवेशकों के लिए जोखिम हो सकता है। बाजार का रुझान अचानक बदलने पर कीमत में तेज गिरावट भी आ सकती है।
- दूसरे ब्लॉकचेन से प्रतिस्पर्धा: कार्डानो को इथेरियम, पोलकाडॉट और सोलाना जैसे दूसरे ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है। इससे नए यूज़र्स के जुड़ने की रफ्तार प्रभावित हो सकती है और ADA की कीमत में बढ़ोतरी धीमी पड़ सकती है।
- वैश्विक अर्थव्यवस्था और नियमों पर निर्भरता: आर्थिक और नियामकीय बदलावों का ADA की कीमत पर असर पड़ सकता है। क्रिप्टो बाजार पर बढ़ते नियम-कायदों से कार्डानो तक पहुंच मुश्किल हो सकती है और बड़े संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी भी कम हो सकती है।
- डेवलपमेंट की धीमी रफ्तार: डेवलपमेंट विकास के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने से कभी-कभी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में नए फीचर्स को शामिल करने में देरी हो जाती है। जो निवेशक तेजी से प्रगति देखना पसंद करते हैं, वे इस दृष्टिकोण को खारिज कर सकते हैं।
ADA में निवेश करने के लिए इसके फायदे और जोखिमों को अच्छी तरह समझना और सावधानी से विश्लेषण करना जरूरी है। उतार-चढ़ाव वाले क्रिप्टोकरेंसी बाजार में सोच-समझकर फैसला लेने के लिए यह बहुत ज़रूरी है।
निष्कर्ष: क्या ADA में निवेश करना सही रहेगा?
कार्डानो (ADA) में अच्छी संभावनाएं हैं, लेकिन इस एसेट में जोखिम भी काफी ज्यादा है। इसकी बड़ी खूबियों में रिसर्च के आधार पर डेवलपमेंट का तरीका, स्केलेबल आर्किटेक्चर और एक्टिव कम्युनिटी शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट में लंबी अवधि में होने वाले विकास पर ध्यान दिया जाता है, इसलिए उन निवेशकों को यह पसंद आ सकता है, जो मानते हैं कि ब्लॉकचेन भविष्य के वित्तीय सिस्टम का अहम हिस्सा बन सकता है।
हालांकि, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट मार्केट में मुकाबला काफी ज्यादा है और इसकी कीमत पर बाजार के उतार-चढ़ाव का काफी असर पड़ता है। अगले 5–10 सालों में, अगर इकोसिस्टम यूज़र्स और ऐप डेवलपर्स के बीच लगातार लोकप्रिय होता है, तो ADA की कीमत में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। ADA को लंबी अवधि के लिए अलग-अलग निवेश पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल करना बेहतर तरीका हो सकता है।
ADA की कीमत के अनुमान से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
19.10.2026 को ADA की कीमत $0.21905 है। पिछले 24 घंटों में, कीमत में -0.25% का बदलाव हुआ है।
ADA की कीमत बाजार में इसकी आपूर्ति और मांग, निवेशकों का रुझान, रेगुलेशन, आर्थिक माहौल और क्रिप्टोकरेंसी की प्रतिष्ठा पर निर्भर करती है। अगले महीने के लिए बाजार का रुझान: संतुलित।
पूर्वानुमानों और तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, कार्डानो की न्यूनतम कीमत 2027 में $0.15984 हो सकती है और अधिकतम कीमत $0.22176 तक पहुंच सकती है।
तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, 5 साल में ADA की न्यूनतम कीमत $0.13901 हो सकती है, जबकि अधिकतम कीमत $0.22176 तक पहुंचने की उम्मीद है।
साल 2030 में कार्डानो की न्यूनतम कीमत $0.13929 तक रह सकती है, जबकि अधिकतम कीमत $0.18594 तक पहुंच सकती है। ये सिर्फ अनुमानित स्तर हैं। असल कीमत पर रेगुलेटरी बदलाव, टेक्नोलॉजी में होने वाली नई प्रगति और दुनियाभर के आर्थिक हालात का असर पड़ेगा।
विश्लेषण के अनुसार, साल 2050 में कार्डानो की न्यूनतम कीमत $0.15636 और अधिकतम कीमत $0.21027 रह सकती है। हालांकि, इतनी लंबी अवधि के अनुमान सिर्फ़ अनुमानित हैं और असल कीमत तकनीकी प्रगति, नियामक विकास और बाजार की कुल स्थिति पर काफी हद तक निर्भर करेगी।
रीयल टाइम मोड में ADAUSD का मूल्य चार्ट

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।








