मौलिक विश्लेषण ऐसा तरीका है, जिसमें मुख्य रूप से किसी देश, उद्योग या किसी खास कंपनी के आर्थिक और राजनीतिक संकेतकों का अध्ययन किया जाता है। तकनीकी विश्लेषण के अलावा, इसमें चार्ट या कीमतों के पैटर्न पर ध्यान नहीं दिया जाता। मौलिक विश्लेषक का उद्देश्य कारण और प्रभाव के संबंधों को समझना और किसी एसेट की मौजूदा बाज़ार कीमत की उसकी वास्तविक (आंतरिक) कीमत से तुलना करना होता है।

इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि मौलिक विश्लेषण क्या होता है। साथ ही, फॉरेक्स में इस्तेमाल होने वाले इसके मुख्य तरीकों की समीक्षा करेंगे और यह चर्चा करेंगे कि इकॉनोमिक इंडीकेटर से किस तरह करेंसी की कीमतों पर असर पड़ता है।

इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


अहम जानकारी

  • मौलिक विश्लेषण एक बाजार विश्लेषण का तरीका है, जिसमें निवेशक यह पता लगाते हैं कि किसी एसेट की वास्तविक (आंतरिक) कीमत और उसकी मौजूदा कीमत में कितना अंतर है। इसके लिए, वे देश, उद्योग या कंपनी स्तर पर इकॉनोमिक इंडीकेटर का अध्ययन और तुलना करते हैं।
  • मुख्य रूप से दो तरीके माने जाते हैं: टॉप-डाउन एनालिसिस (सामान्य से विशेष की ओर) और बॉटम-अप एनालिसिस (विशेष से सामान्य की ओर)। इसे गुणात्मक एनालिसिस (विकास कारक, प्रबंधन और बाजार स्थिति का मूल्यांकन) और मात्रात्मक एनालिसिस (वित्तीय और आर्थिक डेटा का विश्लेषण) में भी बांटा जाता है।
  • फॉरेक्स ट्रेडिंग में, मुख्य इकॉनोमिक इंडीकेटर में ब्याज दरें और सेंट्रल बैंक की नीतियां, सकल घरेलू उत्पाद और आर्थिक विकास, मुद्रास्फीति दरें, रोजगार के आंकड़े और अन्य मैक्रोइकोनॉमिक इंडीकेटर शामिल हैं।
  • इन इंडीकेटर का अक्सर बाज़ार की उम्मीदों के हिसाब से विश्लेषण जाता है। साथ ही, मौलिक विश्लेषण को तकनीकी विश्लेषण के साथ भी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फॉरेक्स ट्रेडिंग की मूल बातों में न्यूज़ ट्रेडिंग और इंटरेस्ट रेट डिफरेंशियल ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी शामिल हैं। इसमें मौलिक विश्लेषण का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों ही स्थितियों में, फॉरेक्स ट्रेडर्स इकॉनोमिक कैलेंडर और जरुरी इकॉनोमिक डेटा के जारी होने की तिथि पर निर्भर रहते हैं।

मौलिक विश्लेषण के प्रकार

मौलिक विश्लेषण ऐसा तरीका है, जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि किसी एसेट की कीमत कहां जा सकती है। यह चार्ट पर नहीं, बल्कि वास्तविक आर्थिक कारणों पर आधारित होता है।

मौलिक विश्लेषण का इस्तेमाल करने वाले ट्रेडर्स उन कारकों की सूची बनाते हैं, जिन्होंने फॉरेक्स मार्केट को प्रभावित किया है, कर रहे हैं या भविष्य में कर सकते हैं। यह कोई जल्दी होने वाली प्रक्रिया नहीं है। एक्सचेंज रेट का अनुमान लगाने के लिए आर्थिक और राजनीतिक जानकारी की जरूरत होती है।

मौलिक विश्लेषण दो दृष्टिकोणों पर आधारित है: निगमन और आगमन।

टॉप-डाउन एनालिसिस

टॉप-डाउन एनालिसिस विधि इस बात पर आधारित होती है कि हम सामान्य से विशेष की ओर बढ़ते हैं, यानी मैक्रोइकॉनोमिक्स से किसी खास एसेट की ओर बढ़ते हैं।

सबसे पहले, ट्रेडर वैश्विक स्थिति का मूल्यांकन करते हैं: वैश्विक बाजार, आर्थिक विकास, मौजूदा जोखिम और चुनौतियाँ, भू-राजनीतिक घटनाएं, प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव और अन्य कारक।

इसके बाद, उस एसेट से संबंधित देश (या देशों के समूह) की अर्थव्यवस्था या जहां उसके मुख्य बाज़ार प्रतिभागी काम करते हैं, उसका विश्लेषण किया जाता है।

लाइटफाइनेंस: टॉप-डाउन एनालिसिस

अगला कदम उद्योग का अध्ययन करना है। उदाहरण के तौर पर, जब गेहूं की कीमतों का विश्लेषण किया जाता है, तो यह जरूरी होता है कि सबसे बड़े निर्यातक और आयातक देशों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाए। साथ ही, कृषि क्षेत्र की पूरी स्थिति का भी आकलन किया जाए।

इसके बाद, फॉरेक्स मार्केट का विश्लेषण किसी खास कंपनी पर केंद्रित हो जाता है: इसकी वित्तीय स्थिति का अध्ययन किया जाता है, बिजनेस की स्थिरता का आकलन किया जाता है और उसके आंतरिक मूल्य की गणना की जाती है।

बड़े संस्थागत निवेशक, मैक्रो फंड और वित्तीय बाजारों में मध्यम और लंबी अवधि की ट्रेडिंग पर ध्यान देने वाले ट्रेडर की ओर से इस रणनीति को अपनाने की संभावना ज्यादा होती है।

बॉटम-अप एनालिसिस

बॉटम-अप एनालिसिस विधि इस सिद्धांत पर आधारित होती है कि विश्लेषण विशेष से सामान्य की ओर बढ़ते हैं। पहले निवेशक किसी संभावनाशील एसेट को चुनते हैं और फिर उद्योग और मैक्रोइकॉनोमिक वातावरण का विश्लेषण करते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन इकॉनोमिक इंडीकेटर और मौलिक कारक की बजह से कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है या उस पर दबाव पड़ सकता है।

यह विधि अक्सर उन चयनित शेयर बाजार निवेशकों की ओर से अपनाई जाती है, जो वैल्यू या विकास (ग्रोथ) से जुड़ी रणनीतियों में नए अवसर की तलाश करते हैं। उनके हिसाब से, किसी एसेट की वास्तविक कीमत और उसकी संभावनाएं सबसे ज्यादा मायने रखती है।

यहां एक उदाहरण दिया गया है। मान लीजिए कि साल 2025 के आखिर में बिटकॉइन में शॉर्ट पोजीशन खोलने का अवसर मिलता है।

सबसे पहले, एसेट का खुद विश्लेषण किया जाता है। इसकी कीमत पुराने उच्चतम स्तर के करीब है। मीडिया में कई सकारात्मक पूर्वानुमानों की खबरें आ रही हैं और विशेषज्ञ इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद जता रहे हैं। साथ ही, BTC ETF में निवेश कम हो रहा है, जबकि सुरक्षित एसेट में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इससे बाजार में कीमतें बहुत तेजी से बढ़ने और बाजार के रुझान में बदलाव का संकेत मिल सकता है।

लाइटफाइनेंस: बॉटम-अप एनालिसिस

इसके बाद, इंडस्ट्री की स्थिति का आकलन किया जाता है। अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी अपने उच्च स्तर के करीब ट्रेड कर रही है, लेकिन ट्रेडिंग वॉल्यूम में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। जोखिम कम करने की रणनीति (रिस्क-ऑफ) मजबूत हो रही है, और निवेशक जोखिम भरे एसेट में अपना निवेश कम कर रहे हैं।

अगला स्तर अमेरिकी अर्थव्यवस्था है। फ़ेडरल रिज़र्व का रुख़ अभी भी सख़्त बना हुआ है: महंगाई दरें धीरे-धीरे कम हो रही हैं, जबकि रोज़गार के आंकड़े मज़बूत बने हुए हैं। 10-साल के ट्रेज़री बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ रहा है और US डॉलर मज़बूत हो रहा है। इससे क्रिप्टोकरेंसी सहित जोखिम भरे एसेट पर दबाव बढ़ रहा है।

आखिर में, वैश्विक परिदृश्य का विश्लेषण किया जाता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था असमान दिख रही है: अमेरिका मजबूत बना हुआ है, यूरोप कमजोर दिख रहा है और चीन की अर्थव्यवस्था धीमी हो रही है। भू-राजनीतिक घटनाएं निवेशकों में सतर्कता बढ़ा रही हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर और कम जोखिम लेने की प्रवृत्ति वाला माहौल बन रहा है। निवेशकों की पूंजी सुरक्षित एसेट में जा रही है, बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ रहा है और करेंसी मार्केट पर दबाव पड़ रहा है।

नतीजन, इस तरह के क्रमबद्ध विश्लेषण से यह निष्कर्ष निकल सकता है कि क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सुधार होने की संभावना है। इस उदाहरण में, इसका परिणाम यह होता है कि कई महीनों की अवधि में BTC में 50% की गिरावट आ जाती है।

फंडामेंटल ट्रेडिंग के लिए प्रमुख आर्थिक संकेतक

मौलिक ट्रेडर विश्लेषण और निगरानी के लिए कई प्रमुख आर्थिक संकेतकों की पहचान करते हैं।

ब्याज दरें और केंद्रीय बैंक की नीति

फॉरेक्स मार्केट में, सेंट्रल बैंक की नीतियां और ब्याज दरें फॉरेक्स फंडामेंटल एनालिसिस के मुख्य कारकों में से हैं।

ब्याज दरों के जरिए, नियामक यह तय करते हैं कि महंगाई कितनी बढ़ेगी या घटेगी। साथ ही वे यह भी नियंत्रित करते हैं कि बिज़नेस और घरों को लोन (क्रेडिट) कितनी आसानी से मिले। और इसका असर लोगों के खर्च और अर्थव्यवस्था में निवेश पर पड़ता है।

जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो उधार लेना सस्ता हो जाता है। इससे उपभोक्ता खर्च और निवेश बढ़ता है और मुद्रा की आपूर्ति बढ़ जाती है। किसी देश की मुद्रा के लिए, कम दरें आमतौर पर कमजोरी का संकेत होती हैं: एसेट से मिलने वाला मुनाफा घट जाता है और पूंजी प्रवाह कम हो सकता है।

लाइटफाइनेंस: ब्याज दरें और केंद्रीय बैंक की नीति

इसके विपरीत, ब्याज दरें बढ़ाने से आर्थिक गतिविधि धीमी हो जाती है और महंगाई को काबू में रखने में मदद मिलती है। उच्च ब्याज दरें किसी देश की एसेट को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती हैं, जिससे पूंजी प्रवाह के जरिए उस देश की करेंसी मजबूत होती है।

साथ ही, सिर्फ मौजूदा ब्याज दर का स्तर ही मायने नहीं रखता, बल्कि मार्केट की उम्मीदें भी अहम होती हैं। अगर निवेशक आगे ब्याज दर बढ़ने या मौद्रिक नीति में बदलाव होने की उम्मीद रखते हैं, तो इससे देश की करेंसी पर आधिकारिक केंद्रीय बैंक के फैसलों से पहले ही असर पड़ सकता है।

GDP और आर्थिक विकास

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी देश की आर्थिक स्थिति का मुख्य संकेतक है। अगर GDP बढ़ता है, तो इसका मतलब है कि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है: रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं, निवेश बढ़ रहा है, और वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन बढ़ रहा है। अगर GDP घटता है, तो इससे समस्याओं का संकेत मिलता है: कंपनियों की आय घटती है, उत्पादन कम होता है और बेरोजगारी बढ़ती है।

फॉरेक्स मार्केट में इसका असर आमतौर पर सीधे होता है: जब GDP स्थिर आर्थिक विकास दिखाता है, तो देश की करेंसी मजबूत होने की संभावना होती है; और जब आर्थिक विकास धीमा हो जाता है, तो करेंसी अक्सर कमजोर हो जाती है।

यह जरूरी है कि सिर्फ़ इंडीकेटर ही नहीं, बल्कि उसकी गतिशीलता को भी देखें। डेटा पर मौसम या सीजनल बदलाव का असर हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, अमेरिका में पहली तिमाही अक्सर कमजोर परिणाम दिखाता है, जबकि दूसरी और तीसरी तिमाहीं में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

लाइटफाइनेंस: GDP और आर्थिक विकास

विकास की संरचना भी मायने रखती है। मार्केट का विश्लेषण करने से यह पता चलता है कि GDP में बढ़ोतरी उपभोक्ता खर्च, निवेश, सरकारी खर्च या निर्यात के कारण हो रही है। अगर अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और महंगाई भी ज्यादा है, तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। इसके विपरीत, कमजोर आंकड़े मौद्रिक नीति में बदलाव करने की उम्मीदें बढ़ा देते हैं।

मुद्रास्फीति और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI)

मुद्रास्फीति को अक्सर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के माध्यम से मापा जाता है, केंद्रीय बैंकों के लिए मौद्रिक नीति से जुड़े फैसले लेने के समय मुख्य संदर्भ बिंदुओं में से एक होती है।

कई देशों में मुद्रास्फीति का लक्षित स्तर सालाना करीब 2% होता है। अगर मुद्रास्फीति इस स्तर से काफी बढ़ जाती है, तो अर्थव्यवस्था में अस्थिरता बढ़ सकती है। लोगों की खरीदारी की क्षमता घट जाती है और कंपनियां अपने बढ़ते खर्च को पूरा करने के लिए कीमतें बढ़ा देती हैं। नतीजतन, आर्थिक गतिविधियां धीमी हो जाती हैं और सामाजिक तनाव बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में केंद्रीय बैंक अक्सर हस्तक्षेप करते हैं।

मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए, नियामक ब्याज दरें बढ़ा सकता है। इससे कर्ज लेना महंगा हो जाता है, पैसे की सप्लाई कम होती है और मांग घट जाती है। अर्थव्यवस्था धीमी पड़ जाती है और अक्सर देश की करेंसी को भी सहारा मिलता है, क्योंकि उच्च ब्याज दरों से निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ जाता है।

इसकी विपरीत स्थिति 'अपस्फीति' कहलाती है। ऐसी स्थिति तब होती है, जब कीमतों में लगातार गिरावट होती है। पहली नज़र में यह स्थिति सकारात्मक लग सकती है, लेकिन असल में अपस्फीति खतरनाक होती है। कीमतों में और गिरावट की उम्मीद में, उपभोक्ता और कंपनिया अपनी खरीदारी और निवेश को टाल देते हैं। इससे आर्थिक गतिविधियां धीमी पड़ जाती हैं और वास्तविक कर्ज का बोझ बढ़ जाता है।

अपस्फीति से निपटने के लिए, केंद्रीय बैंक अक्सर ब्याज दरें घटाते हैं और क्वांटिटेटिव ईज़िंग जैसी योजनाएं लागू करते हैं, जिससे करेंसी की आपूर्ति बढ़ जाती है। फ़ॉरेक्स मार्केट भी अक्सर इन कदमों पर पहले से प्रतिक्रिया दिखाता है, क्योंकि ट्रेडर नीतिगत संकेतों और बड़ी आर्थिक उम्मीदों पर ध्यान देते हैं।

रोजगार डेटा

रोज़गार के आंकड़े बताते हैं कि लेबर मार्केट की स्थिति कैसी है। निवेशक बेरोज़गारी दर, नए बेरोज़गार लोगों की संख्या, सृजित नई नौकरियों की संख्या और वेतन की स्थिति पर ध्यान देते हैं।

ये इंडीकेटर फाइनेंसियल मार्केट के लिए सबसे ज़रूरी होते हैं, क्योंकि ये सीधे उपभोक्ता खर्च, मुद्रास्फीति और केंद्रीय बैंक के फैसलों से जुड़े होते हैं। अमेरिका में इसका सबसे अहम रिपोर्ट 'नॉन-फार्म पेरोल्स' है। देश की आर्थिक हालत का आकलन करने के लिए फेडरल रिज़र्व इसी रिपोर्ट पर निर्भर रहता है।

लाइटफाइनेंस: रोजगार डेटा

मजबूत रोज़गार के आंकड़े का मतलब बढ़ता रोजगार, कम बेरोज़गारी कम है और बढ़ता वेतन है। इससे लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ती है और मुद्रास्फीति का दबाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में फॉरेक्स ट्रेडर ये उम्मीद करने लगते हैं कि ब्याज दरें बढ़ेंगी और पॉलिसी कड़ी होगी। फॉरेक्स मार्केट में इसका मतलब आम तौर पर मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर EURUSD होता है।

इसके विपरीत, अगर रोज़गार के आंकड़े कमजोर हों, तो उम्मीद बढ़ जाती है कि फेडरल रिज़र्व ब्याज दरें घटा सकता है, जिससे अमेरिकी डॉलर पर दबाव पड़ सकता है।

फॉरेक्स में मौलिक विश्लेषण करने का तरीका

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मौलिक विश्लेषण की शुरुआत दुनिया की आर्थिक हालत को समझने से होती है। यह जानना जरूरी है कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था किस दौर में है। क्या यह बढ़ रही है, धीमी पड़ रही है या किसी बड़े आर्थिक बदलाव से गुजर रही है।

खास ध्यान अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर रहता है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर मुख्य रिज़र्व करेंसी है और ज्यादातर करेंसी पेयर में शामिल होता है। फेडरल रिज़र्व के फैसले और अमेरिका के मुद्रास्फीति, रोज़गार और सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े से अक्सर फॉरेक्स मार्केट में कीमतों में उतार-चढ़ाव पर असर पड़ता है।

इसके बाद, उन खास देशों के इंडीकेटर का विश्लेषण किया जाता है, जिनकी करेंसी से चुना गया करेंसी पेयर बनता है। क्योंकि किसी भी क्वोट में हमेशा दो करेंसी होती है, इसलिए दोनों देशों की आर्थिक हालत को समझना और उनके भविष्य की संभावनाओं की तुलना करना जरूरी है। आर्थिक विकास, ब्याज दरों और केंद्रीय बैंक के फैसलों की उम्मीदों में फर्क से ही अक्सर किसी करेंसी पेयर की दिशा तय होती है।

डेटा बनाम बाजार की अपेक्षाओं का विश्लेषण

मौलिक विश्लेषण का प्रमुख सिद्धांत यह है कि वास्तविक आर्थिक आंकड़ों की तुलना बाजार की अपेक्षाओं से की जाए।

आर्थिक आंकड़े नियमित रूप से प्रकाशित किए जाते हैं: साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक। ट्रेडर इकोनॉमिक कैलेंडर के ज़रिए रिलीज़ की तारीखों और इंडीकेटर पर नजर रखते हैं।

आंकड़ों के जारी होने से पहले, एनालिटिकल एजेंसी पूर्वानुमान लगाती हैं। इन अपेक्षाओं के आधार पर, निवेशक अपनी ट्रेडिंग से जुड़े फैसले और रणनीतियां पहले से तैयार कर लेते हैं।

रिपोर्ट जारी होने के बाद, वास्तविक आंकड़ा यह हो सकता है कि:

  • अनुमान से कम होना;
  • उम्मीदों से मेल खाना;
  • अनुमान से ज्यादा होना।

आमतौर पर, अगर वास्तविक आंकड़ा पूर्वानुमान से काफी कम होता है, तो देश की करेंसी कमजोर हो जाती है, जबकि अगर परिणाम अनुमान से काफी ऊपर होता है, तो करेंसी मजबूत होती है। हालांकि, यह नियम हमेशा काम नहीं करता।

लाइटफाइनेंस: डेटा बनाम बाजार की अपेक्षाओं का विश्लेषण

इस बात पर ध्यान देना जरूरी है:

  • इंडीकेटर वास्तव में क्या मापता है;
  • यह केंद्रीय बैंक और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए कितना जरूरी है;
  • इससे मुद्रास्फीति, ब्याज दरों और आर्थिक विकास पर कैसे असर पड़ता है;
  • यह इंडीकेटर समय के साथ कैसे बदलता है।

बाजार सिर्फ़ संख्या पर ही प्रतिक्रिया नहीं देते, बल्कि वर्तमान आर्थिक संदर्भ में उनके मायने पर भी प्रतिक्रिया करते हैं।

तकनीकी विश्लेषण के साथ इस्तेमाल करना

व्यावहारिक रूप से, फॉरेक्स फंडामेंटल एनालिसिस का इस्तेमाल अकेले बहुत कम किया जाता है। अक्सर इसका इस्तेमाल तकनीकी विश्लेषण के साथ मिलाकर किया जाता है।

फॉरेक्स के मूल सिद्धांत से ट्रेडर्स को व्यापक वित्तीय बाज़ारों के संदर्भ को समझने और यह पहचानने में मदद मिलती है कि किसी देश की करेंसी मध्यम और लंबी अवधि में किस सामान्य दिशा में आगे बढ़ सकती है। ये मुख्य मौलिक बदलाव और प्रमुख कारकों को दिखाते हैं, लेकिन सटीक एंट्री सिग्नल नहीं मिलता। किसी पोजीशन को खोलकर कई महीनों तक परिणाम का इंतजार करना हमेशा सुविधाजनक या प्रभावी नहीं होता।

तकनीकी विश्लेषण का उद्देश्य अलग होता है। इसमें चार्ट, कीमतों के पिछले डेटा, चार्ट पैटर्न, प्राइस एक्शन और सप्लाई व डिमांड के स्तरों का अध्ययन किया जाता है, ताकि बाज़ार की संरचना को समझ कर प्रविष्टि और निकास के संभावित बिंदुओं की पहचान कर सकें। चार्ट सिग्नल का इस्तेमाल करके, ट्रेडर प्रविष्टि स्तर के ज़्यादा सटीक स्तर चुन सकते हैं और जोखिम प्रबंधन के मापदंडों को पहले से ही तय कर सकते हैं।

सबसे उपयुक्त तरीका आमतौर पर कुछ ऐसा होता है:

  1. फॉरेक्स का मूलभूत विश्लेषण करके किसी करेंसी पेयर का सामान्य रुझान निर्धारित करते हैं।
  2. ज़रूरी मैक्रोइकोनॉमिक और जियोपॉलिटिकल घटनाओं पर विचार करते हैं।
  3. इसके बाद, टेक्निकल एनालिसिस की ओर बढ़ कर प्रविष्टि सिग्नल का इंतज़ार करते हैं—उदाहरण के तौर पर, शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में बदलाव या चार्ट पैटर्न का बनना।
  4. जोखिम प्रबंधन से जुड़े नियमों का पालन करते हुए पोजीशन खोलते हैं।

इस तरीके से ट्रेडिंग से जुड़े फैसलों के लिए रणनीतिक बाज़ार समझ को सटीक समय के साथ जोड़ने में मदद मिलती है।

मौलिक विश्लेषण के साथ ट्रेडिंग की मूल बातें

आगे, हम फॉरेक्स मार्केट में सबसे लोकप्रिय ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीतियों पर नजर डालेंगे। पहला तरीका अल्पकालिक ट्रेडिंग के लिए है, जबकि दूसरा लंबी अवधि की फॉरेक्स ट्रेडिंग पर आधारित है।

न्यूज़ ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति

न्यूज़ ट्रेडिंग आमतौर पर शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति होती है। इसमें किसी ज़रूरी इकॉनोमिक इंडीकेटर के अनुमानित कीमत और वास्तविक कीमत के बीच के अंतर से मुनाफ़ा कमाया जाता है।

उदाहरण। इकॉनोमिक कैलेंडर के अनुसार, 18 फरवरी, 2026 को, न्यूज़ीलैंड का रिज़र्व बैंक अपनी ब्याज़ दर से जुड़े फ़ैसले जारी करेगा। बाजार को उम्मीद है कि दर में कोई बदलाव नहीं होगा या इनमें गिरावट आ सकती है। मुद्रास्फीति, सकल घरेलू उत्पाद और रोजगार आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद, ट्रेडर यह निष्कर्ष निकालते हैं कि अगर नियामक दर नहीं बढाते हैं, तो न्यूज़ीलैंड डॉलर कमजोर हो सकता है। अगर नियामक अचानक ब्याज दर बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो देश की करेंसी का परिदृश्य बदल सकता है।

घोषणा के समय (उदाहरण के तौर पर, 01:00 GMT पर), ट्रेडर कभी-कभी घोषणा जारी होने से कुछ सेकंड पहले या उसके तुरंत बाद तैयार की गई योजना के अनुसार पोजीशन खोलते हैं। अगर उम्मीद यह है कि देश की करेंसी कमज़ोर होगी, तो 'शॉर्ट पोजीशन' खोला जाता है।

नुकसान को सीमित करने के लिए स्टॉप लॉस आमतौर पर सबसे नजदीकी स्थानीय उच्च स्तर के ऊपर या सबसे नजदीकी स्थानीय निम्न स्तर के नीचे लगाया जाता है।

टेक प्रॉफिट की गणना अक्सर 1:1, 1:2 या 1:3 के जोखिम अनुपात का इस्तेमाल करके की जाती है। जितना ज्यादा वास्तविक डेटा पूर्वानुमानों से भिन्न होता है, उतना ही ज्यादा कीमत में संभावित उतार-चढ़ाव होता है। कुछ स्थितियों में, ट्रेडर स्टॉप लॉस से कई गुना बड़े टार्गेट सेट करते हैं।

अन्य प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट के साथ भी यही सिद्धांत लागू होता है: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, उत्पादक मूल्य सूचकांक, व्यक्तिगत उपभोग व्यय, सकल घरेलू उत्पाद, गैर-कृषि पेरोल और अन्य।

लाइटफाइनेंस: न्यूज़ ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति

यह ध्यान में रखना ज़रूरी है कि न्यूज़ ट्रेडिंग से काफ़ी ज़्यादा उतार-चढ़ाव हो सकता है और इसमें जोखिम भी ज़्यादा होता है। डेटा की गलत व्याख्या, देर से एंट्री या रिस्क मैनेजमेंट की कमी से जल्दी ही नुकसान हो सकता है। नए ट्रेडर को यह सलाह दिया जाता है कि वे पहले किसी डेमो अकाउंट पर अपनी रणनीति और जोखिम मैनेजमेंट से जुड़े तरीके को आजमाकर देखें।

रजिस्ट्रेशन के बिना आसानी-से-इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉरेक्स प्लेटफ़ॉर्म पर डेमो अकाउंट को एक्सेस करें

डेमो अकाउंट पर जाएँ

ब्याज दर अंतर रणनीति

ब्याज दर अंतर रणनीति मुख्य रूप से फॉरेक्स बाजार में मध्यम से दीर्घकालिक दृष्टिकोण है। यह दो देशों के केंद्रीय बैंकों की ओर से निर्धारित ब्याज दरों के अंतर पर आधारित होती है।

असल में बात यह है कि निवेशक पैसा वहीं लगाना चाहते हैं, जहां मुनाफा ज़्यादा हो और सेंट्रल बैंक की नीतियां निवेशकों के लिए सबसे फायदेमंद हों।

ब्याज दर अंतर दो देशों की प्रमुख दरों के बीच का अंतर दिखाता है।

उदाहरण के लिए:

  • फेडरल रिजर्व ने बेस रेट 3.75 प्रतिशत पर तय किया है और कड़ी मौद्रिक नीति अपनाई हुई है।
  • जापान बैंक ने दर 0.75 प्रतिशत पर तय की है और अनुकूल नीति बनाए रखी है।

अंतर लगभग तीन प्रतिशत का है।

ट्रेडर इससे मुनाफा कैसे कमाते हैं

इस उद्देश्य के लिए, कैरी ट्रेड रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रेडर:

  • उस देश की करेंसी बेचते हैं, जिसकी ब्याज दर कम होती है (उदाहरण के तौर पर, JPY);
  • उस देश की करेंसी खरीदते हैं, जिसकी ब्याज दर ज्यादा होती है (उदाहरण के तौर पर, USD);

मुनाफ़ा इससे हो सकता है:

  • करेंसी पेयर की संभावित बढ़ोतरी;
  • पॉज़िटिव स्वैप, पोज़िशन को रात भर होल्ड करने के लिए लगने वाला शुल्क।

उदाहरण के तौर पर, ब्याज दरों में बड़े अंतर के चलते, ट्रेडर USDJPY में लॉन्ग पोजीशन खोल सकते हैं। अगर दरों में यह अंतर और बढ़ जाता है, तो इससे अक्सर पेयर की कीमतें आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

उदाहरण के तौर पर, साल 2021 से 2024 के बीच, जैसे-जैसे ब्याज दरों का अंतर बढ़ा, USDJPY में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, जोखिम बने रहते हैं। अगर केंद्रीय बैंक अपनी नीति बदल देते हैं या सुरक्षित एसेट की मांग बढ़ती है, तो इस रणनीति के कारण नुकसान हो सकता है। इसलिए, ब्याज दर अंतर रणनीति अपनाते समय भी ट्रेडर्स को ट्रेडिंग से जुड़े फैसले लेते समय जोखिम प्रबंधन के नियमों का पालन करना चाहिए।

लाइटफाइनेंस: ट्रेडर इससे मुनाफा कैसे कमाते हैं

निष्कर्ष

मौलिक विश्लेषण वित्तीय बाजार को समझने का जरूरी तरीका है। यह खासकर इंटरमार्केट संबंधों, पोज़िशन ट्रेडिंग और मजबूत आर्थिक आधार वाले एसेट का विश्लेषण करने में उपयोगी है। मौलिक विश्लेषण से ट्रेडर्स को उन चार्ट और तकनीकी मॉडल के अलावा प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलती है।

मौलिक विश्लेषण सीखने के लिए समय, ज्ञान और अभ्यास की जरूरत होती है। ट्रेडर्स को आर्थिक प्रक्रियाओं को समझना और आलग-अलग कारकों को तर्कसंगत ढंग से जोड़ना आना चाहिए।

सबसे प्रभावी तरीका यह है कि फॉरेक्स में मौलिक विश्लेषण को तकनीकी विश्लेषण के साथ इस्तेमाल किया जाए। पहले तरीके से करेंसी पेयर की सामान्य दिशा की पहचान करने में मदद मिलती है, जबकि दूसरे तरीके से पोज़िशन खोलने का सही समय चुनने में मिलती है।

मौलिक विश्लेषण से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इसका सामान्य उदाहरण यह विश्लेषण करना है कि फेडरल रिज़र्व के फैसले और उच्च ब्याज दरों से फॉरेक्स और अमेरिकी डॉलर पर कैसे असर पड़ता है। मौलिक विश्लेषक मुद्रास्फीति, रोजगार और विकास के आंकड़ों का अध्ययन करते हैं, ताकि किसी देश की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जा सके।

हां। नए ट्रेडर अक्सर मुद्रास्फीति, रोजगार के आंकड़े और केंद्रीय बैंक की नीतियों जैसे फ़ॉरेक्स के मौलिक पहलुओं से शुरुआत कर सकते हैं। समय के साथ, ट्रेडर यह ध्यान देते हैं कि इकॉनोमिक इंडीकेटर कैसे इंटरैक्ट करते हैं और इन कारकों की वजह से फॉरेक्स और व्यापक वित्तीय बाजारों पर कैसे असर पड़ता है।

सामान्य चरणों में आर्थिक चक्र के चरण की पहचान करना, मौद्रिक नीति का विश्लेषण करना, मुख्य संकेतकों का अध्ययन करना, बाजार की उम्मीदों की समीक्षा करना, और वास्तविक आंकड़ों की तुलना इन उम्मीदों से करना शामिल हैं। ट्रेडर ट्रेड बैलेंस, करंट अकाउंट बैलेंस और सरप्लस डेटा का भी अध्ययन करते हैं, ताकि वे आर्थिक रुझानों को समझ सकें।

मूलभूत विश्लेषण में इकॉनोमिक इंडीकेटर, करंट अकाउंट डेटा और व्यापक आर्थिक रुझानों का अध्ययन किया जाता है। तकनीकी विश्लेषण चार्ट, पिछले मूल्य डेटा और कीमत में होने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित होता है, ताकि ट्रेडिंग से जुड़े फैसलों के लिए प्रविष्टि और निकास बिंदु तय की जा सके।

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मौलिक विश्लेषण क्या है?

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

इस आर्टिकल को रेटिंग दें:
{{value}} ( {{count}} {{title}} )
ट्रेडिंग शुरू करें
हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें
सीधी बातचीत
एक फ़ीडबैक लिखें
Live Chat