लाइटफाइनेंस:

आज के समय में ट्रेडिंग में काफी जोखिम शामिल है, जिन्हें डिजिटलाइजेशन और तेज़ लेन-देन ने और भी बढ़ा दिया है। फॉरेक्स बाज़ार का दैनिक ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 6.6 ट्रिलियन डॉलर है, जिसमें काफी जोखिम के साथ-साथ मुनाफे की भी संभावना होती है। इस गाइड में नए फॉरेक्स ट्रेडर्स के लिए जोखिम प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियों के महत्व के बारे में बताया गया है। इसमें जोखिम की गणना, रिस्क–रिवॉर्ड अनुपात को बेहतर बनाना और प्रभावी रणनीतियों को लागू करने जैसे अहम पहलुओं को शामिल किया गया है। चाहे आप CFD, करेंसी पेयर्स या अन्य वित्तीय साधन में ट्रेड कर रहे हों, इन रणनीतियों से नुकसान को कम करने और फॉरेक्स ट्रेडिंग में सफलता की संभावना बढ़ाने में मदद मिलती है।

इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


जोखिम प्रबंधन क्या है? परिभाषा और इसका अर्थ

जोखिम प्रबंधन का अर्थ निवेशकों की ओर से अपनाई जाने वाली ऐसी रणनीतियों का समूह है, जिनका उद्देश्य संभावित नुकसान को कम करना होता है। इस प्रक्रिया में बाज़ारों का विश्लेषण, डेटा की निरंतर निगरानी, भावनाओं पर नियंत्रण और ट्रेडिंग पूंजी की सुरक्षा शामिल होती है।

फॉरेन एक्सचेंज रिस्क मैनेजमेंट क्या है?

लाइटफाइनेंस: फॉरेन एक्सचेंज रिस्क मैनेजमेंट क्या है?

फॉरेन एक्सचेंज रिस्क मैनेजमेंट का उद्देश्य करेंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव से होने वाले संभावित नुकसानों को कम करना होता है। यह टूलकिट की तरह कार्य करता है, जिसमें शामिल फॉरेक्स रिस्क मैनेजमेंट नियम से ट्रेडर्स को सोच-समझकर निवेश से जुड़े फैसले लेने में मदद मिलती है। साथ ही, अनिश्चितताओं से अपनी पूंजी की सुरक्षा करने में भी मदद मिलती है।

लाइटफाइनेंस: फॉरेन एक्सचेंज रिस्क मैनेजमेंट क्या है?

जोखिम प्रबंधन और ट्रेडिंग में आने वाली चुनौतियां को समझना

लाइटफाइनेंस: जोखिम प्रबंधन और ट्रेडिंग में आने वाली चुनौतियां को समझना

करेंसी मार्केट में प्रवेश करना जोखिमों की पहचान करने की पहली सीख है। इनसे बचने और घाटे वाली ट्रेडिंग से दूर रहने के लिए सही फॉरेक्स जोखिम प्रबंधन बेहद ज़रूरी होता है।

आइए फॉरेक्स ट्रेडिंग में खास जोखिमों के बारे में जानें:

  1. बाजार जोखिम: अर्थव्यवस्था, राजनीति या दुनिया भर की घटनाओं की वजह से कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है और इससे आपका निवेश कम हो सकता है।

  2. लीवरेज से जुड़े जोखिम: लीवरेज का इस्तेमाल करके ट्रेडिंग करने से आप बड़े ट्रेड कर सकते हैं, लेकिन इससे नुकसान आपकी जमा राशि से भी ज्यादा हो सकता है। नए ट्रेडर्स को कम लीवरेज का इस्तेमाल करना चाहिए।

  3. लिक्विडिटी से जुड़ा जोखिम: कुछ करेंसी और ट्रेडिंग प्रोडक्ट में लिक्विडिटी ज़्यादा होती है, जिससे मनचाही कीमतों पर एसेट बेचने की आपकी क्षमता पर असर पड़ता है।

  4. ब्याज दर से जुड़ा जोखिम: ब्याज दरों में बदलाव से Fx कीमतों में काफ़ी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

  5. राष्ट्र आधारित जोखिम: आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता का करेंसी ट्रेडिंग पर असर पड़ता है, क्योंकि एक्सचेंज रेट में बदलाव से कीमतों पर असर पड़ता है।

  6. नुकसान का जोखिम: जब ट्रेडिंग के लिए पैसा खत्म हो जाता है, तो ट्रेड करना और अपेक्षित मुनाफ़ा कमाना मुश्किल हो जाता है।

ज्यादा समझने और विस्तार से जानने के लिए यह वीडियो देखें, जिसमें ट्रेडर अपने मनी मैनेजमेंट से जुड़े तरीके के बारे में लाइव उदाहरण के ज़रिए दिखाते हैं।

क्या गलत हो सकता है?

फॉरेक्स ट्रेडिंग में जोखिम अक्सर बाज़ार विश्लेषण की गलतियों, अप्रत्याशित घटनाओं और मानवीय त्रुटियों की वजह से होता है।

1. बाजार विश्लेषण और पूर्वानुमान से जुड़ी गलतियां: जोखिम को कम करने के लिए, ट्रेडर्स को इकोनॉमिक डेटा, सेंट्रल बैंक के फैसले, मार्केट इवेंट और ज़रूरी खबरों पर नज़र रखनी चाहिए। सुझाव:

  • मीडिया रिपोर्ट या "विशेषज्ञों" के अनुमानों पर आंख बंद करके भरोसा न करें; सही जानकारी के लिए आधिकारिक डेटा और भरोसेमंद सोर्स पर भरोसा करें।

  • इकॉनोमिक कैलेंडर और स्टॉक स्क्रीनर जैसे अतिरिक्त टूल्स का भी इस्तेमाल करें।

  • इकॉनोमिक डेटा का डायनामिक रूप से मूल्यांकन करें, इसकी तुलना उम्मीदों और पिछली रिपोर्ट से करें।

2. अप्रत्याशित घटनाएं: अप्रत्याशित राजनीतिक फैसले, प्राकृतिक आपदाएं, आतंकवादी हमले या बाज़ार में होने वाले अचानक बदलाव तुरंत या लंबे समय तक असर डाल सकते हैं।

3. मानवीय कारक: तनाव, ध्यान की कमी, थकान और मानसिक जड़ता से ट्रेडिंग के परिणामों पर असर पड़ सकता है। इन कारकों के प्रति सतर्क रहें और आत्म-प्रबंधन का अभ्यास करें।

अगर आपको ज्यादा नुकसान हो जाए, तो क्या करना चाहिए?

कई फॉरेक्स ट्रेडर को अक्सर नुकसान हो जाता है, चाहे उन्हें कितना भी अनुभव हो। खराब रिस्क मैनेजमेंट के अलावा, आम कारणों में कम कैपिटल, जोखिम भरी ट्रेडिंग, फैसला न ले पाना, घबराहट, मॉनिटरिंग की कमी और खराब प्लानिंग शामिल हैं।

अगर आप खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं, तो इन कदमों का पालन करें:

  1. शांत रहें और आगे के नुकसान को कम करने के लिए सोच-समझकर कदम उठाएं।

  2. अपनी गलतियों का विश्लेषण करें, ताकि समझ सकें, क्या हुआ और भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।

  3. नुकसान को स्वीकार करें, नुकसान का आकलन करें और ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति बनाएं।

  4. धीरे-धीरे सुधार के लिए समय लें। सामान्य ट्रेडिंग में लौटने से पहले डेमो अकाउंट का इस्तेमाल करें।

यह ध्यान में रखें कि नुकसान फॉरेक्स ट्रेडिंग का हिस्सा हैं। उनसे सीखें, ताकि अपने ट्रेडिंग स्किल्स को बेहतर बना सकें और प्रोफेशनल ट्रेडर बन सकें।

जोखिम प्रबंधन की गणना करने का तरीका

फॉरेक्स ट्रेडिंग में जोखिम की गणना करना प्रभावी जोखिम रणनीति के लिए ज़रूरी है। इस आसान फ़ॉर्मूला का इस्तेमाल करें:

ट्रेड साइज़ = जोखिम पूंजी/कीमत में बदलाव/1 लॉट पर 1 प्वाइंट की कीमत

इन तीन चीज़ों को ध्यान में रखें:

  1. जोखिम पूंजी: प्रति ट्रेड अपनी जमा राशि का 5% से ज्यादा जोखिम न उठाएं। उदाहरण के तौर पर, 10,000 USD की जमा राशि में जोखिम पूंजी 500 USD होगी।

  2. कीमत में उतार-चढ़ाव: तकनीकी विश्लेषण या सिग्नल के आधार पर अनुमान।

  3. प्रति लॉट प्वाइंट की कीमत: ट्रेडर के कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके कैलकुलेट करें।

उदाहरण के तौर पर, अगर आपके लाइव अकाउंट का बैलेंस 10,000 USD है और आप जोखिम को 5% तक सीमित रखते हैं और करेंसी पेयर की कीमत में 80 पॉइंट उतार-चढ़ाव होने का अनुमान है, तो अपना स्टॉप लॉस 80 पॉइंट पर सेट करें।

लाइटफाइनेंस: जोखिम प्रबंधन की गणना करने का तरीका

फ़ॉर्मूला का इस्तेमाल करना:

500 / 80 / 1 = 6.25 लॉट

EURUSD में 80 पॉइंट पर स्टॉप लॉस लगाकर 6.25 लॉट का ट्रेड खोलने का मतलब है कि आप ज़्यादा से ज़्यादा 500 USD का जोखिम ले रहे हैं।

पोज़िशन साइजिंग की गणना करने से आपको अपने सटीक जोखिम की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जिससे आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने ट्रेडिंग आइडियाज़ पर अमल कर सकते हैं।

अपने सही पोज़िशन साइज़ और प्रति प्वाइंट कीमत तय करने के लिए ट्रेडिंग कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें:

फॉरेक्स ट्रेडिंग में जोखिम प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियां:

फॉरेक्स ट्रेडिंग में सफल होने के लिए, फॉरेक्स ट्रेडिंग में जोखिम प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियां बेहद ज़रूरी हैं। नीचे सभी स्तर के ट्रेडर्स के लिए फॉरेक्स जोखिम प्रबंधन से जुड़ी लोकप्रिय रणनीतियां दी गई हैं:

  1. लगातार सीखते रहें: आर्टिकल्स, वीडियो, कोर्स और वेबिनार देखकर अपनी जानकारी बढ़ाते रहें।

  2. डेमो अकाउंट: असली पैसे का जोखिम लिए बिना अनुभव और आत्मविश्वास हासिल करने के लिए डेमो अकाउंट पर अभ्यास करें।

  3. स्टॉप-लिमिट ऑर्डर: जोखिम को प्रबंधित करने और तय कीमतों पर ट्रेड करने के लिए स्टॉप-लिमिट ऑर्डर का इस्तेमाल करके लिमिट सेट करें।

  4. ऑपोज़िट ट्रेड लेना: ऑपोज़िट ट्रेड लेते समय जोखिम को प्रबंधित करने के लिए ध्यान से योजना बनाएं और सही स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करें।

    लाइटफाइनेंस: फॉरेक्स ट्रेडिंग में जोखिम प्रबंधन से जुड़ी रणनीतियां:

  5. पोजीशन साइजिंग: स्टॉप प्लेसमेंट, स्वीकार्य जोखिम प्रतिशत, पिप कॉस्ट और पोजीशन साइज के आधार पर सही निवेश राशि तय करें।

  6. टेक-प्रॉफिट पॉइंट सेट करना: मुनाफ़ा सुरक्षित करने के लिए पहले से प्राइस लेवल तय करें और मुनाफ़ा लॉक करने के लिए टारगेट ध्यान में रखें।

  7. मुद्रा सह-संबंध पर ध्यान देना: यह जानें कि अलग-अलग करेंसी पेयर्स एक-दूसरे को सकारात्मक या नकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित करते हैं।

  8. जोखिम प्रबंधन: हर ट्रेड या हर दिन नुकसान को 1–2% तक सीमित रखकर और वन-परसेंट रूल का पालन करके अत्यधिक जोखिम से बचें।

  9. लीवरेज की सीमा: खासकर नए ट्रेडर के तौर पर, संभावित मुनाफे और नुकसान को संतुलित करने के लिए लीवरेज का इस्तेमाल सावधानी से करें।

  10. मुनाफ़े की सही उम्मीद रखना: जोखिम प्रबंधन से जुड़ी अच्छी रणनीति बनाएं और जल्दी मुनाफ़े कमाने के लिए अवास्तविक उम्मीदों से बचें।

  11. ट्रेडिंग से जुड़ी योजना: एंट्री और एग्ज़िट से जुड़ी रणनीतियों, जोखिम सहनशीलता और अलग-अलग परिस्थितियों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देशों के अनुसार सुव्यवस्थित ट्रेडिंग योजना बनाएं।

  12. भावनाओं पर नियंत्रण: भावनाओं में बहकर लिए जाने वाले जल्दबाज़ी भरे फैसलों से बचने के लिए अनुशासित रहें और अपनी ट्रेडिंग योजना का पालन करें।

  13. पोर्टफोलियो विविधीकरण: अपने निवेश को अलग-अलग करेंसी पेयर्स, एसेट और रिस्क लेवल में बांटें, ताकि मार्केट के झटकों से बचाव हो सके।

इन रणनीतियों को अपनाकर, ट्रेडर फ़ॉरेक्स जोखिम प्रबंधन को बेहतर बना सकते हैं, फैसले लेने की क्षमता में सुधार कर सकते हैं और सफलता के अवसर बढ़ा सकते हैं।

पैसे के प्रबंधन के लिए सामान्य नियम

अनुमान पर आधारित ट्रेडिंग में वित्तीय प्रबंधन बेहद ज़रूरी है और अगर आप सफलता पाना चाहते हैं, तो कुछ सामान्य नियमों का पालन करना ज़रूरी है। नए निवेशक को अक्सर तब तक रिटेल अकाउंट में नुकसान होता है, जब तक उन्हें पैसे के सही प्रबंधन की अहमियत का पता नहीं चलता है। आइए सबसे ज़रूरी नियमों पर नज़र डालते हैं:

1. स्पष्ट ट्रेडिंग के लिए जरूरी योजना

कोई भी ट्रेड करने से पहले स्पष्ट ट्रेडिंग प्लान होना बहुत ज़रूरी है। जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे ट्रेडिंग से बचने के लिए एंट्री पॉइंट और एग्जिट पॉइंट, मनचाहा प्रॉफ़िट और स्वीकार्य नुकसान तय करें, क्योंकि ऐसी ट्रेडिंग से अक्सर नुकसान होता है।

2. सिर्फ़ ज्यादा लिक्विडिटी वाले वित्तीय साधन में ट्रेड करना

पहले से बाजार के रुझान पर ध्यान देकर एसेट की ट्रेडिंग करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। कमोडिटीज़, स्टॉक्स और फॉरेन एक्सचेंज में, यूरो, USD और येन जैसी मज़बूत बेस करेंसी पर बने रहें। कमज़ोर करेंसी को अक्सर "एग्जॉटिक" कहा जाता है, जैसे कि मैक्सिकन पेसो, टर्किश लीरा या पोलिश ज़्लॉटी, ज़्यादा जोखिम भरी हो सकती हैं। हालांकि, संदर्भ मायने रखता है, क्योंकि ऐसे मामले भी होते हैं, जहां "थर्ड-रेट" करेंसी मज़बूती दिखाई देती हैं और विकसित देशों की पॉपुलर करेंसी की वैल्यू कम हो जाती है। इसी तरह, स्टॉक मार्केट संकट के दौरान, टेक्नोलॉजी कंपनियों और फाइनेंशियल संस्थानों की कीमतें तेज़ी से गिरने लगती हैं। डॉव जोन्स जैसे इंडेक्स या सोने जैसी कीमती धातुओं की ट्रेडिंग पर भी विचार करना चाहिए, जिनकी कीमत संकट के दौरान अस्थायी रूप से बढ़ सकती है।

3. आपको सिर्फ़ मजबूत पिवट पॉइंट पर ही ट्रेड करना चाहिए

जल्दबाज़ी में ट्रेड करने से बचें। कुछ ट्रेडर इंडीकेटर और ऑसिलेटर का इस्तेमाल करके चार्ट में मजबूत पिवट पॉइंट की पहचान करते हैं, लेकिन यह एक सटीक विज्ञान नहीं है। इस कौशल में महारत हासिल करने के लिए अनुभव और समझ की जरूरत होती है, जिसे हर कोई विकसित नहीं कर सकता।

4. आपको बहुत छोटे टाइमफ्रेम में ट्रेड करने से बचना चाहिए

हालांकि स्कैल्पिंग जैसी शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी होती हैं, इन्हें सही तरीके से लागू करना और सफलतापूर्वक प्रबंधित करना चुनौतीपूर्ण होता है। इसके मुकाबले, पोज़िशन ट्रेडिंग ज्यादा सही तरीका है, जिसमें आप अपनी पोज़िशन को लॉन्ग या मिड टर्म तक रखते हैं। ट्रेडिंग करते समय कोशिश करें कि आपका मुनाफा कम से कम अपने कमीशन खर्च का दस गुना हो। कीमत में हर रुझान से मुनाफा कमाने की कोशिश न करें।

5. सस्ता खरीदें, महंगा बेचें

यह ध्यान में रखें कि कीमत किसी भी दिशा में जा सकती है। फ़ॉरेक्स बाज़ार का विश्लेषण करने से आपके सफल होने की संभावनाएं बढ़ा सकती है, लेकिन इससे सफलता की कोई गारंटी नहीं मिलती। हर बार मुनाफ़ा दिलाने की बात करने वालों पर भरोसा मत करें। किसी भी नई रणनीति को वास्तविक ट्रेडिंग में अपनाने से पहले डेमो अकाउंट पर आजमाएं।

6. सुरक्षित ट्रेडिंग के लिए आपको स्टॉप लॉस लगाना चाहिए

जोखिम प्रबंधन करने के लिए स्टॉप लॉस ऑर्डर लगाना ज़रूरी है। लेकिन अगर इन्हें बिना सोचे-समझे इस्तेमाल किया जाए, तो बार-बार ट्रेड बंद हो सकती हैं और अकाउंट जल्दी खाली हो सकता है। अपनी ट्रेडिंग शैली के आधार पर सही स्टॉप लॉस दूरी तय करें और उसका नियमित तरीके से इस्तेमाल करें।

7. सफल ट्रेड में, आपको मुनाफ़ा बढ़ने देना चाहिए

थोड़ा-सा मुनाफ़ा होते ही पोज़िशन बंद करने की गलती मत करें। नए ट्रेडर अक्सर छोटे प्रॉफिट पर निकल जाते हैं, लेकिन ट्रेड में हो रहे नुकसान को तुरंत रोकने की बजाय उसे बढ़ने देते हैं। बेहतर यह है कि पोज़िशन तभी बंद करें, जब लगे कि मौजूदा ट्रेंड अब खत्म होने वाला है।

8. आपको अपनी फ्री मार्जिन काफी ज्यादा रखनी चाहिए

मार्जिन कॉल की वजह से अपनी पोजीशन बंद होने का इंतज़ार न करें। भावनाओं में आकर जल्दबाजी में फैसले न लें, क्योंकि इनसे बेवजह नुकसान हो सकता है।

9. जोखिम विविधीकरण का समझदारी से इस्तेमाल करना

हालांकि जोखिम विविधीकरण कई ट्रेडरों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कई पोजीशन खोलने से दिक्कतें भी हो सकती हैं। शेयर मार्केट में मध्यम स्तर का विविधीकरण करना समझदारी है, लेकिन फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग में अत्यधिक विविधीकरण जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

10. ट्रेडिंग सेशन के आखिर में अहम फैसले न लें

मार्केट बंद होने से ठीक पहले, जैसे शुक्रवार को या ट्रेडिंग डे के आखिर में ट्रेडिंग के फैसले लेना कोई फायदेमंद रणनीति नहीं है। बाजार के आखिरी क्षण में ट्रेड करना उसी तरह जोखिम भरा और लाभहीन होता है। आपको मार्केट से कोई फायदा नहीं होगा।

11. तकनीकी और मौलिक विश्लेषण दोनों में अपनी स्किल को सुधारें

आपकी ट्रेडिंग सफलता मजबूत विश्लेषणात्मक क्षमताओं पर निर्भर करती है। इसे ऐसे समझें जैसे आप किसी केस की जांच कर रहे जासूस हों। आपको चार्ट और इंडीकेटर (तकनीकी विश्लेषण) को समझने और मार्केट की खबरों व आर्थिक कारकों (फंडामेंटल एनालिसिस) का विश्लेषण करने में अपनी क्षमताएं सुधारनी होंगी। दोनों प्रकार के विश्लेषण का इस्तेमाल करने से आपको मार्केट को बेहतर समझने के लिए दो दृष्टिकोण मिलते हैं।

12. ट्रेडिंग डायरी रखना

इसे अपनी पर्सनल ट्रेडिंग डायरी समझें। अपनी गलतियों और अच्छे फैसलों को लिखें, ताकि आप उनसे सीख सकें। यह आपके ट्रेड पर सोचने और भविष्य में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए बेहद उपयोगी टूल है।

13. ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ाने से जोखिम भी बढ़ जाता है

ज्यादा ट्रेडिंग वॉल्यूम से शुरुआत करना भले ही ज्यादा मुनाफे का रास्ता लगे, लेकिन इसके साथ उच्च जोखिम भी जुड़ा होता है। प्रोफेशनल की सलाह है कि आपका दैनिक नुकसान आपकी जमा राशि के 2% से ज़्यादा नहीं होना चाहिए और मासिक नुकसान 10% से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।

14. लगातार नुकसान वाले ट्रेड के बाद आपको थोड़ा विराम लेना चाहिए

यह जानना ज़रूरी है कि कब थोड़ा पीछे हटकर आराम करना चाहिए। ब्रेक लेने के लिए कितने लॉस वाले ट्रेड होने चाहिए। यह हर ट्रेडर के लिए उसकी स्ट्रैटेजी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। कभी-कभी, नया नज़रिया सब कुछ बदल सकता है।

15. ट्रेडिंग से जुड़ी योजना बनाना

इसे सफलता का अपना रोडमैप समझें। अगर आप इसे ज़्यादा जटिल बनाएंगे, तो आप मार्केट के जाल में फंस जाएंगे। तय करें कि आप किस मार्केट में ट्रेड करना चाहते हैं, जैसे फॉरेक्स, स्टॉक्स, या कमोडिटीज़। जानें कि आपने इसे क्यों चुना है। यह अपनी लड़ाई का मैदान समझदारी से चुनने जैसा है। किताबों से सीखें और वह जानकारी हासिल करें, जिसकी आपको सही तरीके से आगे बढ़ने के लिए ज़रूरत है।

16. बार-बार एंट्री या एग्ज़िट मत करें

बार-बार पोजीशन खोलने और बंद करने से आपकी सफलता में रुकावट आ सकती है। यह बड़े छेदों वाले जाल से तितली पकड़ने की कोशिश करने जैसा है – आप कुछ भी नहीं पकड़ पाएंगे। धैर्य रखें और ज़्यादा संभावना वाले मौकों का इंतज़ार करें। ज़्यादा तेजी वाले मार्केट में, आप कई ट्रेड कर सकते हैं, लेकिन एंट्री या एग्जिट के बीच हमेशा सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

17. 1:2 – 10 डॉलर का नुकसान, 20 डॉलर का फायदा

इसका मतलब ये है कि अगर आप 10 डॉलर का जोखिम ले रहे हो, तो कोशिश होनी चाहिए कि 20 डॉलर कमाने का टारगेट हो। हालाँकि ये रेशियो हर मार्केट या हर ट्रेडर के लिए हमेशा सही हो, ज़रूरी नहीं। कुछ ट्रेडर छोटे मुनाफ़े से संतुष्ट रहते हैं, जबकि कुछ लोग ज़्यादा जोखिम लेकर बड़ा रिवॉर्ड चाहते हैं। यह बिल्कुल वैसा है, जैसे पक्का छोटा फायदा चुनना या फिर बड़े फायदे की उम्मीद में थोड़ा ज़्यादा जोखिम लेना।

18. रुझान के विपरीत ट्रेड न करें

एक्सपर्ट कहते हैं कि सफल ट्रेडिंग में ट्रेंड आपका दोस्त होता है। कभी-कभी ट्रेंड के विपरीत जाना मुनाफ़े वाला हो सकता है, लेकिन यह तरीका काफ़ी जोखिम भरा होता है। यह बिल्कुल धारा के उल्टा तैरने जैसा है; आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। ज़्यादातर लोगों के खिलाफ जाकर प्रभावी ढंग से ट्रेड करना तभी सही है, जब आपके पास अनुभव, हुनर और सही ट्रेनिंग हो।

19. यह अंदाज़ा लगाने की कोशिश न करें कि रुझान में कहां उलटफेर होगा

रुझान में उलटफेर का अंदाज़ा लगाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे अक्सर नुकसान होता है। विश्लेषक कई तरह के टूल्स और इंडीकेटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लगातार पिवट पॉइंट की पहचान करने में उन्हें मुश्किल होती है। इस पर समय बर्बाद न करें। हमेशा सही होने के बजाय, ज़्यादा सक्सेस रेट हासिल करने पर ध्यान दें। टारगेट हिट करने के लिए, आपको सही निशाना लगाना होगा, सिर्फ़ अपनी इच्छाओं पर निर्भर नहीं रहना है। यही सिद्धांत ट्रेडिंग पर भी लागू होता है।

20. औसत कीमत पर ट्रेड नहीं करना

इससे ट्रेडिंग में नुकसान हो सकता है। थोड़े समय के लिए नीचे या ऊपर औसत होना लुभावना लग सकता है, लेकिन अक्सर यह बड़े नुकसान में बदल जाता है। तेज़ी वाले बाज़ार या फ़ॉरेक्स में एवरेजिंग डाउन करना ख़ास तौर पर खतरनाक हो सकता है।

21. अर्जित राशि को बचाना

जब आप मुनाफा कमाते हैं, तो उसे बचाएं। यह ध्यान में रखें, यह आपकी मेहनत की कमाई है। इसे बाज़ार में बेवजह जोखिम में न डालें। जब आपका प्रॉफ़िट बढ़ रहा हो, तब ट्रेड से बाहर निकलें, न कि जब वह घट रहा हो।

22. रात में कभी ट्रेड न करें

फॉरेक्स मार्केट हमेशा रहेगा, लेकिन आपका पैसा शायद न रहे। अपनी सेहत का ख्याल रखें और अच्छी नींद लें।

23. हर पल जागरूक रहें

अपना सारा समय कंप्यूटर के सामने न बिताएं। जिम जाने या खेलों में हिस्सा लेने जैसी फिजिकल एक्टिविटीज़ करें। ज़िंदगी को बैलेंस्ड तरीके से जीना जरूरी है।

24. छोटे-छोटे हिस्सों में बड़ा मुनाफा कमाना

अगर आपका लक्ष्य 100 डॉलर को 1000 डॉलर में बदलना है, तो इसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांट लें, जिन्हें हासिल किया जा सके। धीरे-धीरे अपनी कैपिटल में शामिल जोखिम को 100 से 200 डॉलर और 300 डॉलर, और इसी तरह बढ़ाते जाएं। यह ध्यान में रखें, प्रोफेशनल लोग शायद ही कभी एक ही ट्रेड में अपनी कैपिटल का बड़ा हिस्सा जोखिम पर लगाते हैं।

25. उन वित्तीय साधन में ट्रेडिंग करें, जिन्हें आप जानते और समझते हो

उन मार्केट पर बने रहें, जिनके बारे में आपको अच्छी तरह से जानकारी है। अगर आप कमोडिटीज़ जानते हैं, तो उन पर ध्यान दें, जिनके बारे में अंदाज़ा लगाना आसान हो। जिसमें आप सबसे ज़्यादा माहिर हैं, उसी में विशेषज्ञता हासिल करें।

26. सही वित्तीय लीवरेज चुनना

हालांकि ब्रोकर ज़्यादा लीवरेज का विकल्प देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसका पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। स्टॉक ट्रेडिंग में, लीवरेज रेशियो 1:10 या 1:20 आम है, जबकि फॉरेक्स में, जबकि फ़ॉरेक्स में यह आम तौर पर 1:100 के करीब होता है। ज़्यादा से ज़्यादा लीवरेज का इस्तेमाल करने से आपका अकाउंट जल्दी खाली हो सकता है। बहुत कम लीवरेज से मुनाफ़ा कम और ट्रेडिंग बोरिंग हो सकती है। सही संतुलन ढूंढें।

27. नुकसान को आसानी से स्वीकार करना

अपने नुकसान को कम रखें और उन्हें आसानी से स्वीकार करें। इसके बजाय, ज़्यादा मुनाफा कमाने पर ध्यान दें। कुछ ट्रेडर पिरामिडिंग का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें वे एक के बाद एक पोज़िशन जोड़ते हैं, लेकिन वे संभावित नुकसान को सीमित करने के लिए स्टॉप ऑर्डर भी सेट करते हैं। ज़ीरो या नुकसान वाले ट्रेड के लिए तैयार रहें, क्योंकि यह मार्केट की प्राकृतिक उतार-चढ़ाव का हिस्सा है।

28. ऑटोमेटेड ट्रेडिंग

रोबोट-ट्रेडर्स के बारे में ट्रेडर्स की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इनसे बचते हैं, जबकि कुछ लोग इसे फायदेमंद मानते हैं। ऑटोमेटेड ट्रेडिंग के कई फायदे हैं, जैसे कि 24 घंटे काम करना और लगातार सही निष्पादन। हालांकि, सावधानी बरतना ज़रूरी है, क्योंकि सॉफ़्टवेयर इंसानों ने बनाया है, जिनमें ट्रेडिंग की विशेषज्ञता की कमी हो सकती है। इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

खास जानकारी

फ़ॉरेक्स पेयर्स में ट्रेडिंग करते समय उच्च जोखिम स्वाभाविक होता है। यह व्यक्ति की जोखिम सहनशीलता पर निर्भर करता है, लेकिन इसे पूरी तरह ख़त्म नहीं किया जा सकता। इसलिए, फ़ॉरेक्स में जोखिम प्रबंधन से जुड़ी उचित योजना और स्ट्रैटेजी बनाना बहुत ज़रूरी है, ताकि लाभ और नुकसान को नियंत्रित किया जा सके।

अपने लक्ष्य और गुणों के अनुसार व्यक्तिगत रणनीति बनाएं। वास्तविक रहें, घबराएं नहीं, स्टॉप लॉस सेट करें, करेंसी रिस्क को सिस्टमैटिकली मॉनिटर करें और मार्केट विश्लेषण पर आधारित फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी योजना का पालन करें।

फॉरेक्स जोखिम प्रबंधन से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फॉरेक्स रिस्क मैनेजमेंट में FX मार्केट में नुकसान को कम करने और रिस्क रिवॉर्ड रेशियो को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाना शामिल होता है।

प्रोफेशनल ट्रेडर्स की आम सलाह है कि हर ट्रेड में अपने पोर्टफोलियो का 1% से ज्यादा जोखिम न उठाएं।

फॉरेक्स में ट्रेड करने के लिए न्यूनतम राशि आपके व्यक्तिगत स्थिति और निवेश लक्ष्यों पर निर्भर करती है। यह कुछ सौ डॉलर से लेकर कई हजार डॉलर तक हो सकती है।

फॉरेक्स सिग्नल सभी तरह के ट्रेडर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, इससे ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीतियों और जोखिम प्रबंधन में सहायता मिलती है। हालांकि, धोखाधड़ी की अधिकता के कारण विश्वसनीय सिग्नल प्रदाता की पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

कई ऑनलाइन एजुकेशनल रिसोर्स, जैसे कि आर्टिकल, वीडियो, वेबिनार और कोर्स, फॉरेक्स रिस्क मैनेजमेंट से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के जोखिमों में मार्केट, लिक्विडिटी, लीवरेज, ब्याज दर, देश और मानव कारक शामिल हैं। इन जोखिमों को बेहतर ट्रेडिंग रणनीति और प्रभावी जोखिम प्रबंधन के जरिए कम किया जा सकता है।

अनुभवी और नए ट्रेडर्स के लिए फॉरेक्स जोखिम प्रबंधन की गाइड

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

इस आर्टिकल को रेटिंग दें:
{{value}} ( {{count}} {{title}} )
ट्रेडिंग शुरू करें
हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें
सीधी बातचीत
एक फ़ीडबैक लिखें
Live Chat