साल 2019 से 2021 के बीच, माइनिंग क्रिप्टो प्रशंसकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो गई कि इससे GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) की मांग कई गुना बढ़ गई। उस समय, कई क्रिप्टो उत्साही अपनी खुद की माइनिंग फार्म खोलना चाहते थे। लेकिन 2024 तक आते-आते डिजिटल माइनिंग का क्रेज काफी हद तक कम हो गया। हालांकि, लाभदायक माइनिंग अब भी संभव है और इससे होने वाली संभावित आय बिजली की लागत से ज्यादा हो सकती है। भले ही यह 'डिजिटल सोने की दौड़' अब पहले जैसी न रही हो, लेकिन अगर समझदारी से किया जाए, तो टोकन जारी करना आज भी सफल हो सकता है।

इस समीक्षा से आप जानेंगे कि ब्लॉकचेन कैसे बनाया जाता है, प्रूफ ऑफ वर्क क्या होता है, और हर माइनर को इसकी ज़रूरत क्यों होती है। आप यह भी जानेंगे कि लेन-देन कैसे किए जाते हैं और वर्चुअल करेंसी के नए ब्लॉक की पुष्टि कैसे की जाती है। साथ ही, आप माइनर की सबसे बड़ी चिंता यानी माइनिंग की बढ़ती मुश्किलों और उसके असर के बारे में भी जानेंगे।

इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


अहम जानकारी

प्रमुख पहलू

निष्कर्ष

माइनिंग

क्रिप्टो माइनिंग ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें लेन-देन से जुड़ी जानकारी को जोड़ने के लिए गणनाएं की जाती हैं और इसके बदले में क्रिप्टोकरेंसी मिलती है।

रिवार्ड

माइनर्स को नेटवर्क को बनाए रखने और लेन-देन की पुष्टि करने के बदले रिवार्ड के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी मिलती है।

वितरित नेटवर्क

माइनिंग वितरित नेटवर्क संरचना का इस्तेमाल करने वाले प्रतिभागियों की ओर से की जाती है, जिससे ब्लॉकचेन की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

माइनिंग में कठिनाई

माइनिंग की कठिनाई को नियमित रूप से समायोजित किया जाता है, ताकि नए ब्लॉकों की गणना के बीच निश्चित समय अंतराल बना रहे। बिटकॉइन ब्लॉकचेन के लिए यह अंतराल 10 मिनट है।

अलग-अलग एल्गोरिदम

अलग-अलग क्रिप्टोकरेंसी में अलग-अलग माइनिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे आम कंसेंसस मेकैनिज़्म प्रूफ़ ऑफ़ वर्क (PoW) और प्रूफ़ ऑफ़ स्टेक (PoS) है।

PoW माइनिंग से जुड़ी विधियां

क्लाउड माइनिंग, GPU, CPU, ASIC या FPGA पावर के माध्यम से एकल मोड या किसी पूल के भाग के रूप में माइनिंग फार्म पर माइनिंग करना।

वैधता और विनियमन

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग को लेकर हर देश के अपने नियम होते हैं, जिससे इसकी उपलब्धता और वैधता प्रभावित होती है।

माइनिंग इक्विपमेंट

माइनिंग फार्म उस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के आधार पर अलग-अलग होते हैं। प्रोफेशनल बिटकॉइन माइनर, हाई-परफॉर्मेंस ASIC या FPGA खरीदते हैं। माइनिंग फार्म ऐसे प्लेटफ़ॉर्म पर भी बनाए जा सकते हैं, जिनसे कई वीडियो कार्ड जोड़े जा सकें। इस तरह के फार्म अधिकतर ऑल्टकॉइन की माइनिंग के लिए तैयार किए जाते हैं। होम माइनिंग फार्म सामान्य कंप्यूटर पर भी बनाया जा सकता है। माइनिंग की प्रक्रिया स्मार्टफोन पर भी की जा सकती है, लेकिन रखरखाव का खर्च माइनिंग से होने वाले मुनाफ़े से पूरा नहीं होगा।

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग तकनीकी रूप से जटिल प्रक्रिया है, जिसमें भारी निवेश और लगातार मेंटेनेंस की ज़रूरत होती है। माइनिंग से मिलने वाला मुनाफ़ा मुख्य रूप से माइन की गई कॉइनों की एक्सचेंज रेट और इस्तेमाल किए गए इक्विपमेंट की लागत पर निर्भर करता है।

क्रिप्टो माइनिंग में क्या-क्या शामिल होता है

सरल शब्दों में कहें तो,बिटकॉइन या किसी अन्य कॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग में निम्नलिखित चरण शामिल होते हैं, जिसमें PoW कंसेंसस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है:

  • माइनिंग फार्म लेनदेन को सत्यापित करने और उन्हें समूहित करने में शामिल होता है;
  • माइनिंग फार्म गणनाएं करता है;
  • गणना अभ्यास पूरा करने के बाद, माइनर को ब्लॉकचेन श्रृंखला में ब्लॉक जोड़ने का अधिकार मिलता है;
  • बिटकॉइन माइनर्स को नए ब्लॉक की माइनिंग और उसे चेन में जोड़ने के बदले इनाम मिलता है।

माइनर्स खास तरह के कंप्यूटिंग ऑपरेशन करते हैं और जटिल गणितीय पहेलियां हल करते हैं, ताकि नए टोकन बनाए जा सकें। जो माइनर सबसे पहले सही हल ढूंढ लेता है, वह ब्लॉकचेन में एक नया ब्लॉक जोड़ता है और उसे इनाम के तौर पर क्रिप्टोकरेंसी मिलता है। इस एल्गोरिथम को प्रूफ-ऑफ-वर्क या PoW कहा जाता है।

लाइटफाइनेंस: क्रिप्टो माइनिंग में क्या-क्या शामिल होता है

ब्लॉकचेन में दूसरा सबसे आम कंसेंसस तरीका प्रूफ-ऑफ-स्टेक है। इस तरह की माइनिंग के लिए कम पावर वाला कम्प्यूटिंग इक्विपमेंट भी काफी होता है। इसमें इनाम उसे नहीं मिलता, जो जल्दी से ज़्यादा पहेलियां हल करता है, बल्कि उसे मिलता है, जिसने ब्लॉकचेन के सबसे ज़्यादा कॉइन जमा किए होते हैं। PoS कंसेंसस प्रोटोकॉल वाला सबसे प्रसिद्ध ब्लॉकचेन एथेरियम है।

ब्लॉकचेन में, कंसेंसस मेकैनिज़्म चाहे जो भी हो, माइनिंग लेन-देन की पुष्टि करने, उन्हें समूहित करने और सार्वजनिक रिकॉर्ड (लेजर) में जोड़ने के लिए ज़रूरी होती है। यानी माइनर्स के प्रयास से ही क्रिप्टोकरेंसी के संचालन के लिए ज़रूरी अनुमतियां मिलती हैं। इस प्रक्रिया में बिटकॉइन और एथेरियम क्लासिक, लाइटकॉइन और मोनेरो जैसे अन्य लोकप्रिय ऑल्टकॉइन का इस्तेमाल किया जाता है।

ब्लॉकों की संख्या माइनिंग इक्विपमेंट की कुल कंप्यूटिंग क्षमता पर निर्भर करती है, जिसे आमतौर पर परफॉरमेंस युनिवर्सल इंडीकेटर, हैश रेट से मापा जाता है। माइनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ग्राफिक्स प्रोसेसर माइनिंग फार्म की कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइनिंग इंस्टॉलेशन की क्षमता जितनी ज्यादा होगी, इनाम यानी टोकन की माइनिंग उतनी ही ज्यादा होगी।

सभी क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग नहीं की जा सकती। उदाहरण के तौर पर, प्रसिद्ध रिपल RPCA कंसेंसस प्रोटोकॉल पर काम करता है और माइनिंग की कोई सुविधा प्रदान नहीं करता। एक और प्रसिद्ध उदाहरण USDT या टेदर टोकन है। यह एक साथ कई ब्लॉकचेन पर काम करता है: एथेरियम, TRON, BNB, और अन्य। इसकी अपनी कोई सहमति नहीं होती; इसे केंद्रित तरीके से प्रिंट किया जाता है या प्रचलन से हटाया जाता है, ताकि इसका अमेरिकी डॉलर (USD) के साथ 1:1 का अनुपात बना रहे।

माइनिंग से जुड़ी प्रक्रिया और इंसेंटिव

नए या अनुभवहीन व्यक्ति के लिए ये समझना थोड़ा मुश्किल होता है कि "कुछ नहीं" से आखिर कुछ कैसे हो जाता है, यानी ऐसा डिजिटल पैसा जिसे असली (फिएट) करेंसी में बदला जा सकता है। उसे ये भी समझ नहीं आता कि नेटवर्क की सुरक्षा का माइनिंग फार्म से क्या संबंध है। माइनिंग की प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए, आइए कुछ जरूरी शब्दों को आसान भाषा में समझते हैं:

  • वॉलेट सार्वजनिक और निजी कुंजियों का खास पेयर होता है और वॉलेट एड्रेस सार्वजनिक कुंजियों से बना क्रिप्टोग्राफ़िक हैश होता है।
  • लेन-देन एक ऐसा रिकॉर्ड होता है, जिसमें वॉलेट से वॉलेट में फंड ट्रांसफर करते समय तारीख, प्रेषक, प्राप्तकर्ता और संपत्ति की मात्रा दर्ज की जाती है। लेन-देन के हैश को प्रेषक की निजी कुंजी से हस्ताक्षरित किया जाता है और फिर ये जानकारी सारे ब्लॉकचेन नेटवर्क में भेज दी जाती है, जिसे माइनर उस खास नंबर के मिल जाने का इंतज़ार कर रहे होते हैं। यह 32-बिट की यादृच्छिक (रैंडम) संख्या होती है, जिसे माइनर खोजने की कोशिश करते हैं। इससे डबल खर्च को रोकने की गारंटी मिलती है। ब्लॉकचेन एक खाता-बही (लेजर) की तरह है, जिसमें सभी लेन-देन दर्ज होते हैं। हालांकि, इसे बिना कुंजी के खोलना और रिकॉर्ड पढ़ना संभव नहीं होता है।

किसी लेनदेन की पुष्टि होने से पहले उसे लेनदेन पूल में रखा जाता है। जब कोई नया ब्लॉक बनता है, तब उस ब्लॉक में यह लेन-देन जुड़ता है और उसकी पुष्टि हो जाती है। इसी प्रक्रिया में माइनर हिस्सा लेते हैं और ब्लॉक बनाने के बदले उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में इनाम मिलता है, जो सभी माइनरों में बाँटा जाता है।

आइए बिटकॉइन के उदाहरण के माध्यम से माइनर्स के काम पर एक नज़र डालें, जिसे सबसे पहला क्रिप्टोकरेंसी माना जाता है। सभी माइनिंग फ़ार्म एक कॉमन पूल में एकीकृत होते हैं, जिससे पूरे ब्लॉकचेन को चलाए रखने में मदद मिलती है। हरेक माइनर ब्लॉकचेन की एक प्रति, यानी ब्लॉकों की पूरी श्रृंखला के अनुक्रम की एक प्रति संग्रहीत करता है। इसका मतलब है कि माइनिंग फॉर्म एक विकेंद्रीकृत प्रणाली को नकली लेन-देन से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

माइनिंग फॉर्म लेन-देन की पुष्टि भी करते हैं, जब वे बिटकॉइन नेटवर्क में नए ब्लॉक जोड़ते हैं। जो माइनर सबसे पहले कोई ब्लॉक ढूंढ़ लेता है, उसे इनाम के तौर पर 'सातोशी' मिलते हैं। क्रिप्टो माइनर का काम नेटवर्क में पंजीकृत लेनदेन की पुष्टि करना होता है। माइनिंग फॉर्म के बिना ये पूरा ब्लॉकचेन नेटवर्क चल ही नहीं सकता, क्योंकि इन्हीं के जरिए मुश्किल सवाल हल होते हैं और नया डेटा यानी नए ब्लॉक बनते हैं।

क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग करने से जुड़ी विधियां

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित डिजिटल करेंसी की माइनिंग करने के लिए माइनर कई अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं:

  • क्लाउड कम्प्यूटिंग;
  • ASIC माइनर;
  • कई वीडियो कार्ड वाले माइनिंग फॉर्म की मदद से माइनिंग करना;
  • CPU चिप्स से माइनिंग करना;
  • मास्टर नोड की शुरुआत करना।

ब्लॉकों के लिए माइनिंग रिवॉर्ड पाने और उन्हें ब्लॉकचेन में जोड़ने के लिए आपको किसी माइनिंग फ़ार्म की भी ज़रूरत नहीं होती है। ये सारा हिसाब-किताब आप किसी दूर-दराज़ डेटा सेंटर की कंप्यूटर मशीनों से भी करवा सकते हैं, चाहे वो हजारों किलोमीटर दूर ही क्यों न हो।

लाइटफाइनेंस: क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग करने से जुड़ी विधियां

क्लाउड माइनिंग इसलिए आसान और सुविधाजनक है, क्योंकि जो लोग माइनिंग शुरू करना चाहते हैं, उन्हें शुरुआत में ही माइनिंग फॉर्म खरीदने, कूलिंग सिस्टम बनाने, मशीनों की देखभाल करने या मुनाफा बढ़ाने की झंझट नहीं उठानी पड़ती। इसकी बजाय, आप निश्चित हैशरेट (यानि प्रति सेकंड कितने हैश जनरेट हो रहे हैं) या यहां तक कि पूरी ASIC मशीन भी किराए पर ले सकते हैं, जो अलग-अलग फिज़िकल डिवाइसेज़ होती हैं।

क्लाउड सर्विस की मदद से माइनिंग करना कई बार माइनिंग फॉर्म से ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। डेटा सेंटर्स में ऊर्जा लागत कम होती है और आपूर्तिकर्ता की कीमतों पर कंपोनेंट भी खरीदते हैं, जिससे उनका खर्च काफी कम हो जाता है। क्रिप्टो माइनर को बहुत ज़्यादा कंप्यूटिंग पावर मिल जाती है, जिसे तब इस्तेमाल किया जा सकता है, जब माइनिंग मुश्किल हो जाती है। पुरानी मशीनों के खराब होने की कोई टेंशन नहीं रहती। ज़्यादातर रिस्क और नुकसान का जिम्मा कंपनी (यानि जिससे आपने मशीन किराए पर ली है) उठाती है और आपका नुकसान डेटा सेंटर में माइनिंग फ़ार्म या ASIC किराए पर लेने की लागत से ज़्यादा नहीं हो सकता।

ASIC माइनिंग – ये विशेष कंप्यूटिंग यूनिट होती हैं, जिसका इस्तेमाल बिटकॉइन और उससे जुड़े फॉर्क्स की माइनिंग के लिए किया जाता है। ASIC से बनी माइनिंग फार्म आमतौर पर बहुत उत्पादक होती हैं। हालांकि, ऐसी माइनिंग फार्म की एक कमी यह है कि यह सिर्फ़ विशिष्ट एल्गोरिदम के लिए बनाई जाती हैं। यानी यह एप्लिकेशन-स्पेसिफिक इंटीग्रेटेड सर्किट होती हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई माइनिंग फार्म SHA-256 एल्गोरिदम पर आधारित है, तो इससे बिटकॉइन, बिटकॉइन कैश, बिटकॉइन SV और अन्य लगभग तीन दर्जन क्रिप्टोकरेंसीज़ की माइनिंग की जा सकती है। ऐसी माइनिंग फार्म को किसी अन्य एल्गोरिदम के लिए दोबारा प्रोग्राम करना बेहद कठिन होता है।

बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग का अगला सबसे लोकप्रिय तरीका GPU माइनिंग है। GPU आधारित माइनिंग फार्म की आवाज़ ASIC की तुलना में काफी कम होती है, इसलिए इन्हें अपार्टमेंट में लगाना ज्यादा व्यावहारिक होता है। ग्राफिक्स कार्ड को किसी भी एल्गोरिदम के अनुसार कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, जिससे सैकड़ों क्रिप्टोकरेंसीज़ की माइनिंग संभव होती है।

CPU माइनिंग कुछ क्रिप्टोकरेंसी के लिए ही प्रभावी होती है। इनमें सबसे मशहूर एल्गोरिदम RandomX है, जिसे खासतौर पर CPU के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, मोनेरो ब्लॉकचेन, जिसका टोकन XMR है, इसी एल्गोरिदम पर चलता है। इस एल्गोरिदम पर माइनिंग करते समय, अगर कोई क्रिप्टो माइनर ज्यादा इनाम पाना चाहता है, तो उसे पावरफुल सर्वर प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित मल्टी-प्रोसेसर माइनिंग रिग की ज़रूरत होगी।

2021 में चिया प्रोजेक्ट की शुरुआत के बाद, हार्ड डिस्क ड्राइव्स (HDD) की बड़ी-बड़ी माइनिंग फार्में सामने आईं। चिया ब्लॉकचेन से क्रिप्टोकरेंसी माइनर्स को हार्ड ड्राइव का उपयोग करके नए ब्लॉक जनरेट करने की अनुमति मिलती है। हालांकि अब क्रिप्टो माइनर्स इस प्रोजेक्ट को लगभग भूल चुके हैं। इसलिए फिलहाल बड़ी HDD पर माइनिंग फार्म बनाने का आइडिया टाल देना ही बेहतर रहेगा।

प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर, एकल क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और पूल (यानी, माइनर्स के समूह) के बीच अंतर किया जाता है। माइनिंग पूल से हज़ारों यूजर को अपने कंप्यूटिंग संसाधनों को अपने माइनिंग फ़ार्म के साथ संयोजित करने की अनुमति मिलती है। सामूहिक दृष्टिकोण से नए लेनदेन के लिए सफलतापूर्वक ब्लॉक जोड़ने की संभावना बढ़ती है, जिससे हरेक प्रतिभागी का वित्तीय जोखिम कम होता है।

मास्टर नोड शुरू करना माइनर लेवल पर कमीशन के रूप में इनाम पाने का एक तरीका है। ये ऐसे मास्टर नोड होते हैं जिनके पास कुछ विशेष अधिकार होते हैं और जिनके बिना कुछ नेटवर्क काम ही नहीं कर सकते। उदाहरण के तौर पर, DASH नेटवर्क, मास्टर नोड के ज़रिए ही चलता है। मास्टर नोड चलाना अक्सर वर्चुअल करेंसी की माइनिंग के बराबर माना जाता है, हालांकि तकनीकी रूप से यह पूरी तरह सही नहीं है। मास्टर नोड चलाना निवेशकों के लिए फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है।

माइनिंग हार्डवेयर

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग की विधियों पर चर्चा करने के बाद, आइए तकनीकी विषय पर चर्चा करते हैं। कौन-सा माइनिंग मशीन कुछ कामों के लिए ज्यादा प्रभावी रहेगा?

लाइटफाइनेंस: माइनिंग हार्डवेयर

ASIC प्रोफेशनल के लिए एक समाधान हैं। ASIC पर आधारित माइनिंग मशीनें बहुत ज़्यादा शोर करती हैं, इसलिए घर पर इस्तेमाल के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इनकी एनर्जी एफिशिएंसी अच्छी होती है और हैशिंग स्पीड भी तेज़ होती है, लेकिन इनकी कीमत बहुत ज़्यादा होती है और ये खास तरह के एल्गोरिदम के लिए ही बने होते हैं। साथ ही, जैसे-जैसे गणितीय समस्याएं और जटिल होती जाती हैं, ASIC माइनिंग फार्म जल्दी पुराने हो जाते हैं और फिर आम क्रिप्टो माइनर के लिए ऐसे पुराने इक्विपमेंट को बेचना मुश्किल हो जाता है।

लाइटफाइनेंस: माइनिंग हार्डवेयर

GPU मीडियम लेवल की क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए बनाए गए हैं और इनसे अच्छा रिटर्न मिलता है। सर्वर प्लेटफॉर्म पर कई ग्राफिक्स कार्ड वाले माइनिंग फार्म काफ़ी प्रोडक्टिव होते हैं और इन्हें किसी भी एल्गोरिदम के हिसाब से फिर से कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।

इक्विपमेंट चुनते समय, हैशिंग पावर और बिजली की खपत के अनुपात पर ध्यान दें। साथ ही, हार्डवेयर की लाइफ सायकल को बढ़ाने के लिए बढ़िया कूलिंग सिस्टम भी ज़रूर तैयार करें। जैसे-जैसे माइनिंग की कठिनाई बढ़ती है, उस समय पुराने इक्विपमेंट को सेकेंडरी मार्केट में बेचना भी एक विकल्प हो सकता है।

माइनिंग पूल और मुनाफ़े से जुड़ी बातें

मान लीजिए दस माइनर हैं, जिनमें से हरेक के पास कुल नेटवर्क पावर के 1% क्षमता वाला माइनिंग फॉर्म है। उसी समय, प्रतिदिन 280 क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉक की माइनिंग की जाती है। इसका मतलब है कि हरेक एकल (सोलो) माइनर एक सप्ताह में लगभग 14 ब्लॉक माइन कर सकता है। अगर ये दसों लोग अपने संसाधनों को मिलाकर एक पूल बना लें, तो उनकी संयुक्त नेटवर्क क्षमता 10% हो जाएगी। ऐसा पूल प्रतिदिन 28 ब्लॉक यानी सप्ताह में 196 ब्लॉक की माइनिंग करेगा। इसका मतलब है कि औसतन हरेक माइनर 19.6 ब्लॉक की माइनिंग करेंगे। यह सोलो माइनिंग की तुलना में 5.6 ब्लॉक ज्यादा है। जैसे-जैसे माइनिंग की मुश्किल बढ़ती है, वैसे-वैसे साथ मिलकर माइनिंग करना ज़्यादा फायदेमंद हो जाता है।

लाइटफाइनेंस: माइनिंग पूल और मुनाफ़े से जुड़ी बातें

हरेक पूल में सिस्टम की विश्वसनीयता बनाए रखने वाले एक या एक से ज्यादा कोऑर्डिनेटर होते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि माइनर एक ही ब्लॉक को डिक्रिप्ट करके बिजली और ऊर्जा खर्च न करें। साथ ही, इनाम को सभी के बीच ईमानदारी से बांटा जाए।

पूल में भागीदारी के लिए लाभप्रदता कारक प्रतिभागियों की संख्या और पुरस्कार वितरण मॉडल हैं:

  • PPS – माइनर्स को हरेक शेयर के लिए कमीशन मिलता है। यह समस्या को हल करने का वैध प्रयास है।
  • FPPS – इनाम तब बांटा जाता है, जब नया क्रिप्टोकरेंसी ब्लॉक खोज लिया जाता है। साथ ही, उस ब्लॉक में हुई ट्रांज़ैक्शन के लिए कमीशन भी मिलता है।
  • PPLNS – आखिरी N बार ब्लॉक डिक्रिप्ट करने की कोशिशों में माइनर के योगदान के हिसाब से अनुपातिक भुगतान किया जाता है।

मोबाइल फोन और पर्सनल कंप्यूटर से माइनिंग

तकनीकी तौर पर मोबाइल से माइनिंग करना मुमकिन है। कुछ ऐप्स ऐसे होते हैं, जो आपके स्मार्टफोन को एक छोटा-मोटा माइनिंग सिस्टम बना देते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन में एक बार इस्तेमाल होने वाले या परमानेंट मोबाइल नंबर खरीदे जाते हैं, और फिर एक साथ 10, 20 या 100 मोबाइल फोन से क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग की जाती है।

लाइटफाइनेंस: मोबाइल फोन और पर्सनल कंप्यूटर से माइनिंग

हालांकि, ऐसी माइनिंग फार्म से होने वाली कमाई संदिग्ध है, क्योंकि स्मार्टफोन न तो संसाधन-गहन और न ही ऊर्जा कुशल होते हैं। फोन भारी लोड सहने में कितने सक्षम हैं, इस पर भी संदेह है। माइनिंग फार्म के मालिकों को उच्च तापमान के कारण GPU के खराब होने की चिंता रहती है; वहीं स्मार्टफोन लंबे समय तक लगातार अधिक गर्मी में काम नहीं कर सकते। माइनिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करने से पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि बैटरियों को बार-बार बदलने की ज़रूरत होती है।

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के फायदे और नुकसान

आइए क्रिप्टोकरेंसी के फायदे और नुकसान पर नजर डालें।

फायदा

नुकसान

माइनिंग से ब्लॉकचेन नेटवर्क का संचालन संभव होता है।

ज्यादा ऊर्जा की खपत और लागत

इससे नेटवर्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है

पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव

मूल्यह्रास लागत की भरपाई करने वाले कुशल इनाम

बढ़ती कंप्यूटिंग जटिलता के कारण मुनाफे में कमी

ज्यादा कमाई के आर्थिक अवसर

इनकम टैक्स देना पड़ता है, जिससे मुनाफे में कमी आती है

ब्लॉकचेन व माइनिंग के क्षेत्र में उपयोगी अनुभव हासिल करना

जोखिम और कमजोरियां, जैसे कि अपने देश में माइनिंग पर प्रतिबंध, तकनीकी खराबी का खतरा, हैकर हमलों की आशंका, और क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में गिरावट।

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के फायदे

क्रिप्टो माइनिंग ज़रूरी है। ज़्यादातर ब्लॉकचेन मॉडल ऐसे बने होते हैं कि अगर माइनर काम न करें, तो नेटवर्क की सुरक्षा और उसका ठीक से चलना मुमकिन ही नहीं होता।

माइनिंग फार्म, माइनर के लिए कमाई का एक ज़रिया हैं। क्रिप्टो में रुचि रखने वाले और निवेशकों के लिए, इनाम ही वो बड़ी वजह होती है, जिससे वे अपने मशीन की क्षमता का इस्तेमाल नए ब्लॉक खोजने में करते हैं। लेकिन माइनिंग फार्म के लिए खरीदे गए उपकरण का खर्च निकालने और कुछ समय बाद असली मुनाफा कमाने के लिए एक निवेश योजना बनानी पड़ेगी, जिसमें लंबी अवधि के एक्सचेंज रेट का अनुमान और सिस्टम की हैश रेट को ध्यान में रखना ज़रूरी होता है।

क्रिप्टो माइनिंग के नुकसान

माइनिंग फार्म खरीद लेने का मतलब ये नहीं है कि दो-तीन साल बाद भी उतना ही मुनाफा होगा। माइनिंग हर दिन मुश्किल होती जा रही है। जिस मशीन से कल तक हर महीने हजारों डॉलर कमाई हो रही थी, वो मुश्किल बढ़ने के बाद उतनी कमाई नहीं हो पाती। इसीलिए क्रिप्टो माइनिंग ऐसा काम है, जिसमें लगातार सोच-समझकर और प्लान बनाकर मशीनों में निवेश करना पड़ता है।

कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग से होने वाली कमाई पर टैक्स देना पड़ता है। इस बात को भी निवेश से जुड़ी रणनीति में शामिल करना जरूरी है। दुनिया भर के माइनर्स को क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग पर अधिकारियों की ओर से लगाए गए प्रतिबंध और अन्य जोखिमों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।

कानूनी स्थिति और नियमों को लेकर अनिश्चितता

क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने के मामले में चीन सबसे आगे है। इस देश में, आप माइनिंग फार्म नहीं खोल सकते और डिजिटल करेंसी को बेचने और एक्सचेंज पर कानूनी प्रतिबंध है।

लाइटफाइनेंस: कानूनी स्थिति और नियमों को लेकर अनिश्चितता

ईरान ने भी अब क्रिप्टो माइनिंग पर सख्ती से रोक लगाना शुरू कर दिया है। अभी कुछ समय पहले तक ये देश माइनिंग फार्म वालों को इसलिए आकर्षित कर रहा था, ताकि इंटरनेशनल ट्रेड तक पहुंच बनाई जा सके। लेकिन माइनरों की संख्या इतनी ज़्यादा हो गई कि एनर्जी सेक्टर उस बढ़े हुए बोझ को संभाल नहीं पाई।

ठंडे देश आइसलैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। शुरू में सरकार ने माइनरों को जियोथर्मल ऊर्जा से ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करके डिजिटल "गोल्ड" यानी क्रिप्टो माइनिंग करने की छूट दी थी। हालाकि, आम भीड़ के कारण, मेटल फैक्ट्रियों के पास बिजली कम पड़ने लगी। इसी वजह से अब वहाँ नए माइनिंग फार्म खोलने पर रोक लगा दी गई है। हालांकि जो माइनर पहले से काम कर रहे हैं, उन्हें अभी निकाला नहीं गया है।

क्रिप्टोकरेंसी और माइनिंग की वैधता के संबंध में, सभी देश निम्न में विभाजित हैं:

  • प्रतिबंधित देश;
  • ऐसे देश जहां नियमों को लेकर अनिश्चितता है;
  • ऐसे देश जहाँ क्रिप्टोकरेंसी चलाने की इजाज़त है और सरकार उसकी निगरानी करती है।

वियतनाम भी एक ऐसा देश है, जहां माइनिंग और क्रिप्टो से भुगतान करना कानूनन प्रतिबंधित हैं, लेकिन मनी ट्रांसमीटर और क्रिप्टो-मैट आराम से काम करते हैं।

क्रिप्टो माइनिंग की स्थिरता और इसका भविष्य

EMCD के फाउंडर माइकल जेरलिस का मानना है कि बिटकॉइन माइनिंग इतनी जल्द खत्म होने वाली नहीं है। अगर अभी जैसी रफ्तार बनी रही, तो सारे बिटकॉइन की माइनिंग 2140 तक हो जाएगी। माइनर्स को लगातार सीखते रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खुद को बदलते रहना चाहिए। इससे वे आने वाले दशकों तक भी अच्छा और स्थिर मुनाफा कमा सकते हैं।

लाइटफाइनेंस: क्रिप्टो माइनिंग की स्थिरता और इसका भविष्य

बिटकॉइन की स्थिरता भी इस बात से सुरक्षित रहती है कि अगर माइनर्स की संख्या और माइनिंग फार्म की क्षमता कई गुना बढ़ भी जाए, तब भी उसका असर संतुलित रहता है। जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ता है, नेटवर्क और गणनाओं की जटिलता भी उसी अनुपात में बढ़ जाती है। विशेषज्ञ के अनुसार, नेटवर्क में माइनिंग से जुड़ी कठिनाई को फिर से संतुलित करने की प्रक्रिया हर दो सप्ताह में सक्रिय होती है। साथ ही, इसके अलावा, पिछले तीन बिटकॉइन हाल्विंग, क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास में आखिरी नहीं थे। इसका मतलब है कि आने वाला अगला हॉल्विंग, बिटकॉइन के अस्तित्व को खत्म नहीं करेगा।

एक और विशेषज्ञ, करेंसी क्रिप्टो एक्सचेंज के वित्तीय विश्लेषक मिखाइल कार्खालेव का मानना है कि क्रिप्टो माइनिंग शायद कभी भी पूरी तरह से नुकसान का सौदा नहीं बनेगी। अगर वित्तीय पुरस्कार और अन्य फायदे धीरे-धीरे कम भी हो जाएं, तब भी माइनर किसी न किसी वजह से माइनिंग करना जारी रखेंगे।

  • लेनदेन में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त लेनदेन शुल्क लिया जा सकता है;
  • अप्राप्य बिटकॉइन की दोबारा माइनिंग करने के लिए सिस्टम या तरीके लागू किए जा सकते हैं;
  • ब्लॉकचेन को सत्यापित करने की प्रक्रिया को अपडेट किया जाएगा।
  • कमीशन बढ़ने से हिस्सेदारी साबित करना ज्यादा कठिन हो जाएगा।

ये बातें बिटकॉइन और बाकी ऑल्टकॉइन्स के लिए ज़रूरी हैं, जिन्हें प्रूफ ऑफ वर्क और प्रूफ ऑफ स्टेक प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके माइन किया जाता है। हालांकि, जीवाश्म ईंधनों को लेकर चिंता और माइनिंग के पर्यावरणीय प्रभाव को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। ऐसे मुद्दे और डिजिटल करेंसी के बीच प्रतिस्पर्धा नियामकों पर दबाव बनाती हैं और नई करेंसी के जारी होने पर प्रतिबंध लगाने की वजह बनती है।

मुख्य निष्कर्ष

डीसेंट्रलाइज्ड कंसेंसस से ब्लॉकचेन को सिर्फ़ उन प्रतिभागियों की गतिविधि से ही संचालित करने की अनुमति मिलती है, जो लगातार नए ब्लॉक जोड़कर श्रृंखला को आगे बढ़ाते हैं। उनके इस योगदान से, वे केंद्रीकृत जारी करने वाले केंद्रों की जगह लेते हैं, इसी वजह से नए कॉइन जारी हो पाते हैं और ब्लॉकचेन का सत्यापन सुनिश्चित होता है।

सक्रिय माइनर की प्रेरणा नए ब्लॉक जोड़ने के लिए मिलने वाला वित्तीय इनाम है। इसलिए, क्रिप्टो माइनिंग का एक सामान्य लाभ नेटवर्क के विकास के रूप में होता है और यह हरेक माइनर के लिए व्यक्तिगत रूप से भी लाभदायक होती है।

साथ ही, माइनिंग किसी भी अन्य बाजार या व्यावसायिक गतिविधि से अलग नहीं है, लेकिन कानूनी अनिश्चितता और टोकन की कीमतों में व्यापक उतार-चढ़ाव के कारण अतिरिक्त जोखिम से जुड़ी होती हैं, जिनकी कीमत में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव होता रहता है। हर संभावित माइनर को शुरुआत करने से पहले इसके लाभ और हानियों का बहुत सावधानीपूर्वक आंकलन करना चाहिए। शायद वास्तविक फार्म खोलना, माइनिंग फार्म खोलने की तुलना में ज्यादा फायदेमंद हो।

क्रिप्टो माइनिंग से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

उदाहरण के तौर पर, किसी लेन-देन की पुष्टि करने के लिए प्रूफ ऑफ वर्क प्रदान करने के लिए, ट्रांसफर से जुड़ी जानकारी वाला नया ब्लॉक ब्लॉकचेन में जोड़ा जाना चाहिए। माइनिंग फ़ार्म अपने बनाए गए ब्लॉक को ब्लॉकचेन में जोड़ने के लिए जटिल गणितीय गणनाएं करते हैं। जो सबसे पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लेता है, उसे इनाम के रूप में क्रिप्टोकरेंसी मिलती है। यानी, बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की माइनिंग का काम लेन-देन को सत्यापित करने और नए टोकन जारी करने के लिए किया जाता है।

जिनके पास कई माइनिंग फ़ार्म होते हैं, ऐसे माइनर्स बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के ब्लॉक डिक्रिप्ट करके हर महीने हज़ारों डॉलर कमा लेते हैं। अगर माइनिंग एक आम कंप्यूटर से की जाए, तो एक सिस्टम से महीने की कमाई कुछ दसियों डॉलर तक हो सकती है। लेकिन अगर माइनिंग ASIC मशीन या कई पावरफुल ग्राफिक्स कार्ड वाले माइनिंग मशीन पर हो, तो ये कमाई सैकड़ों डॉलर हो सकती है।

बिटकॉइन माइनिंग कैसे की जाती है? बिटकॉइन माइनिंग एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें लेन-देन के नए ब्लॉक ढूंढे जाते हैं, जिन्हें फिर ब्लॉकचेन में जोड़ा जाता है। यह लेन-देन की पुष्टि और नए बने हुए कॉइन को सत्यापित करने के लिए ज़रूरी होता है। ब्लॉक खोजने के लिए, माइनिंग फ़ार्म, क्रिप्टो-एल्गोरिदम की मदद से बहुत जटिल गणितीय समीकरणों को हल करते हैं।

इस सवाल का सीधा जवाब देना मुश्किल है। क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग तभी फायदेमंद हो सकती है, जब माइनिंग में लगने वाली बिजली की लागत और मूल्यह्रास उस इनाम से कम हो, जो नए ब्लॉक्स डिक्रिप्ट करने पर मिलता है। अगर माइनिंग फार्म की ऊर्जा खपत बराबर रहे और उसका हैश रेट ज्यादा हो, तो उससे ज़्यादा मुनाफ़ा हो सकता है।

यह संभव है, लेकिन यह हमेशा सुविधाजनक नहीं होता। उदाहरण के तौर पर, आपको शायद ASIC से बने माइनिंग फार्म के पास रहना पसंद न आए। ये मशीन बहुत शोर करते हैं और काफी गर्म भी हो जाती है। लेकिन GPU आधारित माइनिंग फार्म अपेक्षाकृत कम शोर करते हैं और अक्सर अपार्टमेंट में लगाए जाते हैं। बिजली की खपत का भी ध्यान रखा जाता है, ताकि यह अपार्टमेंट के लिए अनुमत सीमा से ज्यादा न हो।

माइनिंग की कानूनी स्थिति देश के अनुसार अलग-अलग होती है। उदाहरण के तौर पर, चीन में माइनिंग फार्म चलाना और क्रिप्टो ट्रेडिंग करना प्रतिबंधित है। इसी तरह, ईरान, आइसलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में भी माइनिंग पूरी तरह से निषिद्ध है।

लेन-देन से जुड़ी जानकारी से उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि होती है और दोहरे खर्च को रोकती है, ब्लॉक में संग्रहीत होती है। जब नेटवर्क यूज़र की ओर से कोई लेनदेन किया जाता है, तो उन्हें माइनर की ओर से सत्यापित किया जाना ज़रूरी होता है। माइनर सभी अप्रसंस्कृत लेनदेन को एकत्र करता है, उनकी पुष्टि करता है, सत्यापित लेन-देन से एक नया ब्लॉक बनाता है, और उसे ब्लॉकचेन में जोड़ देता है।

माइनिंग फार्म ऐसे हाई-परफॉर्मेंस वाले इक्विपमेंट से बनाए जाते हैं, जो बहुत मुश्किल गणित के सवाल हल कर सकते हैं। इनमें लगे हाई-परफॉर्मेंस वाले ग्राफिक्स कार्ड के इस्तेमाल में बहुत ज़्यादा बिजली की खपत होती है। इसी वजह से, अगर आप घर पर भी माइनिंग सेटअप लगाते हैं, तो इसमें एक घंटे में एक किलोवाट से ज़्यादा बिजली खर्च होगी।

क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग से GPU, CPU या किसी अन्य कंप्यूटिंग हार्डवेयर को नुकसान नहीं होता। हालांकि, मशीनें लगातार अधिकतम लोड पर चलती है, जिससे यह अत्यधिक गर्म हो सकता है। इसलिए, माइनिंग फ़ार्म डिज़ाइन करते समय अच्छी कूलिंग और नोड को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना ज़रूरी है, ताकि यह लंबे समय तक सही से चलते रहे।

तकनीकी रूप से, iPhone पर माइनिंग करना संभव है। हालांकि, इसकी परफ़ॉर्मेंस किसी बेसिक माइनिंग मशीन की तुलना में दर्जनों या ययहां तक कि सैकड़ों गुना कम होती है। ऐसे में, इस तरह की माइनिंग से होने वाला मुनाफ़ा बहुत ही कम होगा।

क्रिप्टो माइनिंग क्या है और यह कैसे काम करता है?

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

इस आर्टिकल को रेटिंग दें:
{{value}} ( {{count}} {{title}} )
ट्रेडिंग शुरू करें
हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें
सीधी बातचीत
एक फ़ीडबैक लिखें
Live Chat