एक्सपर्ट एडवाइज़र एक स्वचालित सॉफ़्टवेयर है। यह सॉफ़्टवेयर अपने कोड में एम्बेडेड एल्गोरिदम के अनुसार कार्य करता है। एल्गोरिदमिक फॉरेक्स ट्रेडिंग से कुशल ट्रेडर काम का बोझ कम कर सकते हैं, समय की बचत कर सकते हैं और मुनाफा बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इसका गलत इस्तेमाल करने से तेजी से वित्तीय हानि हो सकती है। ट्रेडिंग रोबोट एक असिस्टेंट है, जिसकी मदद से आप मैन्युअल ट्रेडिंग सिस्टम को ऑप्टिमाइज़ करके उनके लाभों को एक ही एल्गोरिदम में संयोजित कर सकते हैं।
इस लेख में फॉरेक्स करेंसी मार्केट के सर्वश्रेष्ठ एक्सपर्ट एडवाइज़र के बारे में अहम जानकारी दी गई है है। अगर आप दिशा-निर्देशों का पालन करते हैं और समय-समय पर अपने EA की जांच करते हैं, इससे प्रति माह 10-15% का मुनाफ़ा हो सकता है। इस लेख में एक्सपर्ट एडवाइज़र सॉफ्टवेयर की मुख्य सेटिंग और उसे सेट करने का उदाहरण भी दिया गया है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
अहम जानकारी
मुख्य जानकारी | मुख्य जानकारी |
एक्सपर्ट एडवाइज़र क्या है? | यह सॉफ्टवेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेटेड होता है और यह सॉफ़्टवेयर अपने कोड में एम्बेडेड एल्गोरिदम के अनुसार अपने-आप कार्य करता है। इसमें एक या कई अलग-अलग प्रकार की रणनीतियों के एल्गोरिदम शामिल हो सकते हैं। |
एक्सपर्ट एडवाइज़र का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? | रोबोट एल्गोरिदम के अनुसार ट्रेड को मैनेज करते हैं। इसमें ट्रेड को खोलने/बंद करने, लंबित ऑर्डर सेट करने, पूर्व निर्धारित जोखिम-प्रोफ़ाइल के आधार पर ट्रेड वॉल्यूम की गणना करने, स्टॉप-लॉस और टेक-प्रॉफ़िट ऑर्डर सेट और एडजस्ट करने, पूर्व निर्धारित मानदंडों के अनुसार चार्ट और कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान करने और समाचार रिलीज़ को ध्यान में रखने की सुविधा होती है। |
ट्रेडिंग रोबोट का चयन करते समय ध्यान देने योग्य मुख्य बातें |
|
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग रोबोट की मुख्य सेटिंग |
|
फ़ॉरेक्स रोबोट की मुख्य विशेषताएं |
|
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए सबसे बेहतर एक्सपर्ट एडवाइज़र्स |
|
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र्स क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं?
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग रोबोट या एक्सपर्ट एडवाइज़र्स (EA) स्वचालित सिस्टम हैं। इसमें मानवीय हस्तक्षेप के बिना निश्चित समय अंतराल पर कोड में सेट किए गए एल्गोरिदम के अनुसार ट्रेडों को खोलते और बंद करते हैं। यह स्वचालित रूप से पेंडिंग ऑर्डर भी सेट कर सकता है, जिसमें स्टॉप-लॉस और टेक-प्रॉफ़िट ऑर्डर, जोखिम प्रबंधन नियमों के अनुसार खुली और बाद की पोजीशन की मात्रा बढ़ाना या घटाना शामिल है।
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग रोबोट के लाभ:
- ऑटोमेशन और समय की बचत। ट्रेडर्स को सिग्नल ढूढने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता, रोबोट उन्हें अपने आप खोज लेता है। ट्रेडर्स को सिर्फ़ समय-समय पर चार्ट पर नज़र बनाए रखनी होती है।
- निर्णय लेने की गति। उच्च आवृत्ति वाले ट्रेडिंग और स्कैल्पिंग में, फ़ॉरेक्स रोबोट का व्यापक रूप से इस्तेमालकिया जाता है। ये ट्रेडिंग रणनीतियाँ फ़ॉरेक्स बाज़ार में कई मिनट तक चलने वाले शॉर्ट-टर्म ट्रेड पर आधारित होती हैं और ट्रेडर के पास दिन में सभी संकेतों का विश्लेषण करने का समय नहीं होता। हालांकि, यहां रोबोट काम आता है।
- मनोवैज्ञानिक प्रभावों से मुक्त निर्णय। भावनाओं (भय, लालच, उत्साह और निराशा) के प्रभाव में ट्रेडर जोखिम प्रबंधन और सामान्य ज्ञान के विपरीत निर्णय ले सकते हैं। रोबोट ऐसी त्रुटियों से बचाता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र्स के नुकसान:
- मूलभूत कारकों की अनदेखी करना। ज़्यादातर क्लासिक फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र्स समाचार के प्रभाव में अस्थिरता और रुझान में होने वाले बदलाव को ध्यान में नहीं रखते। जिससे ट्रेडर को मुनाफ़ा के बजाय नुकसान हो सकता है। न्यूज़-सेंसिटिव एडवाइज़र्स, न्यूरल नेटवर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हैं।
- अंतर्ज्ञान कारक को शामिल नहीं किया जाता। रोबोट पूर्व-निर्धारित एल्गोरिदम पर चलता है, जबकि ट्रेडर अंतर्ज्ञान के आधार पर जोखिम उठाकर सही निर्णय ले सकते हैं।
फॉरेक्स रोबोट उसी फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में ट्रेड करता है, जिसके लिए इसे विशेष तौर पर डिज़ाइन किया गया है। उदाहरण के तौर पर, MetaTrader के लिए ट्रेडिंग एक्सपर्ट एडवाइजर्स कोड MQL और cTrader के लिए C# लैंग्वेज में लिखे गए हैं।
एक्सपर्ट एडवाइज़र इस तरह दिखता है:
- ऊपरी दाएं कोने में एक्सपर्ट एडवाइजर का नाम और उसकी स्थिति (सक्रिय/निष्क्रिय) दिखाई देती है। सेटिंग (सर्विस/सेटिंग) में, ऑटो-ट्रेडिंग फ़ंक्शन की सुविधा बंद होने पर, फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर निष्क्रिय हो सकता है।
- तीर खुली/बंद स्थिति को दिखाते हैं। प्लेटफ़ॉर्म के आधार पर, उन्हें अलग-अलग तरीके से दिखाया किया जा सकता है।
- एक्सपर्ट एडवाइज़र की ओर से मार्केट में खोला गया ट्रेड क्षैतिज रेखा के रूप में प्रदर्शित होता है। यह शुरुआती स्तर और उसकी दिशा को दर्शाता है।
- तीरों के बीच बिंदीदार रेखाएं उन बिंदुओं को जोड़ती हैं, जहां रोबोट ट्रेड खोलता और बंद करता है। ऐसे ट्रेड को EA को सक्रिय रखते हुए मैन्युअल रूप से बंद किया जा सकता है।
एक्सपर्ट एडवाइजर के ट्रेड मैन्युअल ट्रेड से अलग नहीं होते हैं। सिर्फ़ ऊपरी दाएं कोने में इसका सक्रिय आइकन यह दिखाताहै कि रोबोट चार्ट पर सक्रीय है।
रजिस्ट्रेशन के बिना आसानी-से-इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉरेक्स प्लेटफ़ॉर्म पर डेमो अकाउंट को एक्सेस करें
एक्सपर्ट एडवाइजर चुनना और उसे कॉन्फ़िगर करना
आइए इसका विस्तार से विश्लेषण करें कि सबसे बेहतर फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र्स चुनने के लिए आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए:
- कीमत। भुगतान वाले फॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर से हमेशा मुनाफे की गारंटी नहीं मिलती, क्योंकि पेड वर्जन फ्री रोबोट का थोड़ा संशोधित वर्जन हो सकता है। दूसरी ओर, अगर हर कोई फ्री EA का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ को नुकसान हो सकता है, क्योंकि 100% ट्रेडर हमेशा के लिए मुनाफा नहीं कमा सकते। पेड EA का एक फायदा है - इसमें डेवलपर से व्यक्तिगत मदद मिलती है। अगर आप EA खरीदने जा रहे हैं, तो टेस्टिंग के लिए ट्रायल वर्जन ज़रूर मांगें।
- ओपन सोर्स या लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर। अगर सोर्स कोड को एडिटिंग के लिए बंद कर दिया गया है, तो यह एक नुकसान है। ऑप्टिमाइज़ेशन की ज़रूरत होने पर, आप इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे।
- संचालन से जुड़े सिद्धांत और प्रयुक्त एल्गोरिदम। आपको यह ज़रूर जानना चाहिए कि रोबोट कैसे ट्रेड खोलता है और किन टूल इस्तेमाल करता है। अन्यथा, आप अपने EA को कस्टमाइज़ नहीं कर पाएंगे।
- सांख्यिकी की उपलब्धता। बैकटेस्ट और इक्विटी, लाइव अकाउंट पर होना चाहिए, डेमो या टेस्ट अकाउंट पर नहीं। कभी-कभी, इन आंकड़ों की मैन्युअल रूप से फिर से गणना करना फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि डेवलपर इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर दिखा सकते हैं।
- सेटिंग्स। सीमित सेटिंग के कारण कस्टमाइज़ेशन होता है। बहुत ज्यादा सेटिंग्स होने पर सभी विकल्पों को समझने में काफी समय लग सकता है। मूल सेटिंग्स में इंडीकेटर, स्टॉप-लॉस ऑर्डर, जोखिम प्रबंधन और ट्रेड वॉल्यूम शामिल हैं।
- संभावित मुनाफ़ा। उच्च मुनाफ़े की घोषणा महज़ एक मार्केटिंग रणनीति हो सकती है।
- समीक्षाएं। आपको विज्ञापन के लिए लिखी गई नकली समीक्षाओं से वास्तविक समीक्षाओं में अंतर करना आना चाहिए।
- ग्राहक सहायता। डेवलपर्स से सवाल पूछने और उपयोगी सुझाव पाने का अवसर।
ऑटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम में अलग-अलग सेटिंग होती हैं। इसमें 10-15 से लेकर कई दर्जन विकल्प हो सकते हैं। उनमें से ज़्यादातर को इन समूहों में विभाजित किया जा सकता है:
- स्ट्रेटजी इंडीकेटर से जुड़ी सेटिंग। एक्सपर्ट एडवाइज़र कई रणनीतियों को अपना सकते हैं, उनमें से हरेक की अपनी इंडीकेटर सेटिंग होती हैं: समय-सीमा, संकेत दिखने की शर्तें, आदि।
- ट्रेड वॉल्यूम मैनेजमेंट से जुड़ी सेटिंग। वॉल्यूम में बढ़ोतरी, औसत गणना, हेजिंग, और मार्टिंगेल।
- पेंडिंग ऑर्डर मैनेजमेंट से जुड़ी सेटिंग। खास तौर पर ग्रिड ट्रेडिंग के लिए प्रासंगिक है।
- जोखिम प्रबंधन से जुड़ी सेटिंग। स्टॉप-लॉस और ट्रेलिंग ऑर्डर सेटिंग। फॉरेक्स मार्केट से आंशिक और पूर्ण रूप से बाहर निकलने की शर्तें।
- अतिरिक्त सेटिंग। मैजिक नंबर, चार्ट पर ट्रेड दिखाना, आदि।
मैजिक नंबर ऐसा पैरामीटर है, जिससे आपको एक साथ कई अलग-अलग एक्सपर्ट एडवाइजर्स का इस्तेमाल करने की अनुमति मिलती है। इसका इस्तेमाल रोबोट करते हैं, ताकि वे अपने ट्रेड को मैन्युअल ट्रेड या दूसरे रोबोट के ट्रेड से अलग कर सकें।
उपरोक्त स्क्रीनशॉट में मूल सेटिंग को दिखाया गया है। इसमें सामान्य ब्लॉक, जोखिम प्रबंधन ब्लॉक और वॉल्यूम कंट्रोल ब्लॉक शामिल है।
ज़्यादातर स्थितियों में, ऑटोमेटेड फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग सिस्टम एक मैनुअल या दिशा-निर्देशों के साथ आता है। सशुल्क EA में हमेशा यह होता है। मैनुअल में हर पैरामीटर की जानकारी होती है, अलग-अलग जोखिम स्तर के लिए सेटिंग्स के इष्टतम संयोजन और सुझाव दिए जाते हैं। उनके बावजूद, हरेक एक्सपर्ट एडवाइज़र को हमेशा डेमो एकाउंट पर पहले टेस्ट किया जाता है, ताकि जोखिम के स्वीकार्य स्तर पर सर्वोत्तम लाभप्रदता के लिए बेहतर सेटिंग को निर्धारित किया जा सके।
अपनाने योग्य सर्वोत्तम एक्सपर्ट एडवाइज़र
जैसा कि ऊपर बताया गया है, फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र ऑटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम हैं। यह स्क्रिप्ट के रूप में निश्चित एल्गोरिदम को दिखाता है।
नीचे सबसे लाभदायक फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र के बारे में जानकारी दी गई है। इस समीक्षा से आपको उनके कार्यों और कार्य सिद्धांतों को समझने में मदद मिलेगी। आप यहां जानेंगे कि अपने ट्रेडिंग लक्ष्यों, जोखिम स्तर और व्यक्तित्व प्रकार के अनुसार EA कैसे चुनें।
इस तालिका में ऑटोमेटेड ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छे फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़ की तुलना की गई है:
एडवाइज़र | कार्य सिद्धांत | सशुल्क/निःशुल्क | संभावित लाभ |
फॉरेक्स डायमंड EA | तीन अलग-अलग रणनीतियां: स्कैल्पिंग, ट्रेंड ट्रेडिंग और काउंटर ट्रेंड से जुड़ी ट्रेडिंग | हरेक खाते का लाइसेस शुल्क 287 डॉलर है | डेवलपर्स के अनुसार, तीन महीनों में 644% की बढ़ोतरी हुई है |
फॉरेक्स गंप EA | 25 करेंसी पेयर के लिए उपयुक्त न्यूज़ फ़िल्टर वाला स्कैल्पिंग एडवाइज़र। | हरेक खाते का लाइसेस शुल्क 199 डॉलर है | सालाना 200% |
आर्मर EA | ग्रिड ट्रेडिंग के लिए H4 समय सीमा का इस्तेमाल किया जाता है। यह ट्रेड को तीन दिनों तक सक्रिय रखता है। इससे आपको मार्टिंगेल का इस्तेमाल करने के बजाय औसत गणना करने की सुविधा मिलती है। | मुफ़्त | हर महीने 15-20% |
एथेना EA | ग्रिड एडवाइज़र स्टॉक की ट्रेडिंग करते हैं। स्थिर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के दौरान ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त है | 699 यूरो से शुरू | प्रति महीने 8-25% |
फ़ॉरेक्स कॉम्बो EA | चार प्रकार की रणनीतियों का इस्तेमाल करके ट्रेड शुरू करते हैं: स्कालिपिंग, रेंज ट्रेडिंग, ट्रेंड और काउंटर ट्रेंड से जुड़ी ट्रेडिंग | 167 डॉलर (छूट सहित) | सालाना लगभग 50% |
Learn2Trade EA | मैन्युअल और स्वचालित रूप से कॉपी किए गए फ़ॉरेक्स और क्रिप्टोकरेंसी सिग्नल के प्रदाता। प्रति माह ज्यादा से ज्यादा 70 सिग्नल | हर महीने 58 यूरो से शुरू | लगभग 76% विनिंग सिग्नल |
1000 पिप क्लाइंबर एक्सपर्ट एडवाइज़र | लॉन्ग-टर्म ट्रेड खोलने वाले ट्रेंड एडवाइज़र | मुफ़्त। सशुल्क वर्ज़न की कीमत 97 या 299 डॉलर है | प्रति 3 वर्ष 10-20 हजार पिप्स |
फ्लेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र | 15 से ज्यादा इंडीकेटर और 10 से ज्यादा अलग-अलग तरह की रणनीतियां लागू करने की सुविधा। | 349.47 डॉलर (छूट सहित) | सालाना 300% |
अल्टिमा एक्सपर्ट एडवाइज़र | M15 टाइम फ्रेम पर EUR/USD के लिए ट्रेंड एक्सपर्ट एडवाइज़र, चैनल ब्रेकआउट तकनीक का इस्तेमाल करते हैं | कई रेंटल ऑप्शन उपलब्ध हैं | सालाना 50% |
Zeus एक्सपर्ट एडवाइज़र | XAU/USD ट्रेडिंग के लिए एक्सपर्ट एडवाइज़र | 749 डॉलर से शुरू। पार्टनर ब्रोकर के जरिए मुफ्त रेंटल उपलब्ध है, जिसमें 30% मुनाफे का शुल्क लिया जाता है। | हर महीने 5-15% |
FX फोर्टनाइट एक्सपर्ट एडवाइज़र | ट्रेंड एक्सपर्ट एडवाइजर हेजिंग और डाइवर्जेंस डिटेक्शन टूल्स के आधार पर जोखिम लेवल को कस्टमाइज़ कर सकते हैं | 149-249 डॉलर | सालाना 7.5-10% |
कैलिप्सो एक्सपर्ट एडवाइज़र | मार्टिंगेल रणनीति के साथ उच्च जोखिम वाले मल्टी-करेंसी एक्सपर्ट एडवाइज़र। इसमें ग्रिड ट्रेडिंग, स्कैल्पिंग या पोजीशन एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है | इसमें बहुत सारे अपग्रेड और अपडेट हैं। सशुल्क और मुफ्त वर्ज़न उपलब्ध हैं | सालाना 200-300% |
फॉरेक्स फ्यूरी | इसमें डोन्चियन चैनलों पर आधारित रेंज ट्रेडिंग, फ़िल्टर के रूप में ऑसिलेटर का इस्तेमाल किया जाता है। औसत गणना उपलब्ध है | प्रति सीट लाइसेंस की कीमत 249.99 डॉलर है। कोई ट्रायल वर्शन उपलब्ध नहीं है | हर महीने 10-20% |
हैपी फ्रीक्वेंसी एक्सपर्ट एडवाइज़र | ट्रेंड, ग्रिड, हेजिंग से जुड़ी रणनीतियों पर आधारित ख़ास एल्गोरिदम। इसमें मार्टिंगेल से जुड़ी रणनीति और न्यूज़ फ़िल्टरिंग से जुड़ी सुविधा शामिल है | प्रति दो सीट लाइसेंस के लिए 699 यूरो (छूट) | सेटिंग में चयनित जोखिम स्तर के आधार पर, प्रति माह 5-20% |
FX क्लासिक ट्रेडर | यह प्रमुख रजिस्टेंस और सपोर्ट लेवल की पहचान करता है। इसमें मार्टिंगेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता | 109 डॉलर | डेवलपर्स इसे निर्दिष्ट नहीं करते हैं। अलग-अलग बैकटेस्ट प्रति वर्ष 250% दिखाते हैं, लेकिन वास्तविक लाभ बहुत कम है |
कैरिना बॉट एक्सपर्ट | इसमें AI और त्रिकोणीय मॉडलिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है | पहले तीन महीने निःशुल्क है। उसके बाद, लाभ का 10% लिया जाएगा | हर महीने 3.9-4.0% |
GPS फ़ॉरेक्स रोबोट | यह EA घाटे वाले ट्रेड के विपरीत दिशा में तुरंत ट्रेड शुरू करता है | 149 USD | हर महीने 30% |
अल्फ़ा स्कैल्पर | इसमें स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीति का इस्तेमाल किया जाता है, M1 और M5 टाइम फ्रेम पर ट्रेंड के आधार पर ट्रेड शुरू किया जाता है | 147 डॉलर | 100 डॉलर प्रति दिन (जमा राशि पर निर्भर करता है) |
अहम जानकारी! मेटाट्रेडर और अन्य प्लेटफ़ॉर्म के लिए एक्सपर्ट एडवाइज़र्स को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि वे लंबी अवधि में अपेक्षाकृत स्थिर प्रदर्शन दिखाते हैं। हालांकि, हम इन एक्सपर्ट एडवाइज़र्स की लाभप्रदता की गारंटी नहीं देते हैं। कृपया ध्यान दें कि यह समीक्षा सिर्फ़ जानकारी के लिए है।
ऊपर सूचीबद्ध एक्सपर्ट एडवाइज़र्स का इस्तेमाल करने के बारे में मुख्य सुझाव यहां दिए गए हैं:
- अपने EA को हरेक एसेट, टाइम-फ्रेम और ट्रेडिंग सेशन के लिए अलग-अलग कस्टमाइज़ करें। सभी वित्तीय साधन पर 24 घंटे ट्रेडिंग करना एक्सपर्ट एडवाइज़र्स के लिए प्रभावी नहीं हो सकता। आपको ट्रेडिंग से जुड़े हरेक वित्तीय साधन और टाइम-फ्रेम के लिए उचित पैरामीटर का चयन करना चाहिए।
- लाइव अकाउंट पर लॉन्च करने से पहले एक्सपर्ट एडवाइजर्स का इस्तेमाल करें। मुख्य शर्तें यह है कि तेज और भारी गिरावट के बिना इक्विटी में बढ़ोतरी होती रहे। आप MT4, MT5, Fx Blue और फ़ॉरेक्स सिम्युलेटर का इस्तेमाल करके EA की जांच कर सकते हैं।
- इकोनॉमिक कैलेंडर के अनुसार प्रमुख समाचार जारी होने के दौरान ट्रेडिंग न करना समझदारी भरा निर्णय है।
एक्सपर्ट एडवाइजर्स की हमारी विस्तृत सूची से आपको अपने ट्रेडिंग से जुड़े लक्ष्यों के लिए सबसे उपयुक्त ट्रेडिंग रोबोट चुनने में मदद मिलेगी।
फ़ॉरेक्स डायमंड EA
MQL5 पोर्टल (MT4 और MT5 फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के डेवलपर) के अनुसार, सिग्नल प्रोवाइडर अक्सर इस एक्सपर्ट एडवाइजर्स का इस्तेमाल करते हैं। इसकी विशेषताओं में बहुपयोगिता, सिग्नल सटीकता, स्वचालित ऑप्टिमाइजेशन और 40 से ज्यादा (मानक 20.0) रिकवरी फैक्टर शामिल हैं। यह अपने-आप डायनैमिक स्टॉप-लॉस और टेक-प्रॉफिट ऑर्डर की गणना करता है और इसमें तेज स्प्रेड वाइडनिंग और स्लिपेज से सुरक्षा के लिए अंतर्निहित एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- इसमें स्कैल्पिंग, ट्रेड और काउंटर ट्रेंड एल्गोरिदम जैसी तीन अंतर्निहित ट्रेडिंग से जुड़ी अलग-अलग रणनीतियां शामिल हैं। EA उच्च बाजार अस्थिरता के अनुकूल है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: GBP/USD, EUR/USD, USD/CHF और USD/JPY पेयर।
- डेवलपर्स EA के मूल टूल के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं करते हैं।
- तीन महीनों में संभावित लाभ लगभग 644% या 1,700 पिप्स है।
- अनुशंसित जमाराशि 100-500 डॉलर है। हालांकि, एक्सपर्ट एडवाइजर की पूरी सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके खाते में 1,000 डॉलर या उससे ज्यादा होना बेहतर होगा।
फॉरेक्स डायमंड EA की कीमत 287 डॉलर है, जिसमें लाइव और कई डेमो अकाउंट के लिए छूट दी गई है।
पैसे वापसी की गारंटी 60 दिन की है। डेवलपर्स के अनुसार, किसी स्पष्टीकरण के बिना पहली बार अनुरोध करने पर ही पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
फॉरेक्स गंप EA
फॉरेक्स गंप EA मेटाट्रेडर 4 और 5 प्लेटफॉर्म के लिए एक्सपर्ट एडवाइज़र है। इसमें स्कैल्पिंग से जुड़ी कई रणनीतियों का इस्तेमाल किया जाता है। स्कैल्पर्स निश्चित रूप से इस EA की सराहना करेंगे! संभावित लाभ के बावजूद, यह ट्रेडिंग से जुड़ी प्रभावशाली रणनीतियों के कारण उच्च जोखिम से संबंधित है। डेवलपर्स के अनुसार, भले ही आप 4 संभावित विकल्पों में से सबसे प्रभावशाली विकल्प चुनते हैं। एक्सपर्ट एडवाइज़र आपकी जमाराशि को गंभीर नुकसान से बचाएगा। इसके अलावा, EA में न्यूज़ फ़िल्टर है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- फॉरेक्स गंप EA स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें M1-D1 टाइम-फ्रेम पर एक साथ नौ करेंसी पेयर पर ट्रेड शुरू कर सकते हैं। इसमें ट्रेडिंग सिग्नल जनरेट करने के लिए ट्रेंड, प्राइस एक्शन और न्यूज़ फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जाता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: 25 करेंसी पेयर में प्रमुख करेंसी पेयर और क्रॉस करेंसी पेयर शामिल हैं।
- मूल वित्तीय साधन - कोई जानकारी नहीं दी गई है।
- संभावित लाभ सालाना 200% से ज्यादा है।
- अनुशंसित जमराशि – 4,000–5,000 डॉलर।
डेवलपर्स मूल एक्सपर्ट एडवाइजर सॉफ्टवेयर को सिर्फ़ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बेचते हैं। एक अकाउंट (+1 डेमो अकाउंट) के लिए लाइसेंस की कीमत 199 डॉलर है।
आर्मर EA
यह एक लोकप्रिय मुफ्त एक्सपर्ट एडवाइज़र्स है। इसके कई वर्ज़न इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। इसके कुछ संशोधित वर्ज़न अन्य नामों से भी उपलब्ध हैं। यह धीमा लेकिन लगातार प्रदर्शन करने वाला ग्रिड ट्रेडिंग टूल है, जिसे मुख्य रूप से EUR/USD के लिए डिज़ाइन किया गया है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- आर्मर EA, H4 और उच्चतर समय सीमा पर रुझान के अनुसार पेंडिंग ऑर्डर का एक ग्रिड सेट करता है। ग्रिड 6 ऑर्डर तक हो सकता है। अगर सुधार पर रुझान में उलटफेर होता है, तो एक्सपर्ट एडवाइज़र स्थिति का औसत निकालते हैं। ट्रेडों की औसत संख्या प्रति माह 10-12 है। हरेक ट्रेड को औसतन 1-3 दिनों के लिए खुला रखा जाता है। इसमें मार्टिंगेल लागू नहीं होता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: प्रमुख करेंसी पेयर।
- बेसिक टूल में पैटर्न पहचान टूल, OsMA (MACD और सिग्नल लाइन के बीच अंतर), और अन्य तकनीकी इंडीकेटर शामिल हैं।
- संभावित लाभ लगभग 15-20% प्रति माह है।
- डेमो अकाउंट के लिए अनुशंसित जमाराशि 100 डॉलर है। अपने लाभ को बढ़ाने के लिए, 1000 डॉलर जमा करने की सिफारिश की जाती है और सेंट अकाउंट के लिए 100 डॉलर की ज़रूरत होती है।
MyFxBook पर, आप 2 साल की टेस्टिंग में 13,000% से ज्यादा के शानदार परिणाम के साथ एक बैकटेस्ट पा सकते हैं। इक्विटी कर्व तेजी से बढ़ता है। यह हाल की अवधि में अधिकांश लाभ को दिखाता है। क्या ऐसा परिणाम दोहराया जा सकता है, यह विचार करने लायक सवाल है। वैसे भी, एक्सपर्ट एडवाइज़र पर ध्यान दिया जाना चाहिए, इसलिए इसे कम से कम डेमो खाते पर आज़माना उचित है।
एथेना EA
एथेना EA डेवलपर की ओर से प्रस्तुत, लाइसेंस वाला सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट है। इसके संचालन की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेडर को सेटिंग और सामान्य निर्देशों से जुड़े सुझाव मिलते हैं। EA डेवलपर्स कोड को छिपा कर रखते हैं, ताकि इसे कॉपी और संशोधित न किया जा सके, इस तरह EA को बड़े पैमाने पर उत्पाद में बदल दिया जाता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर की मुख्य विशेषताएं:
- एथेना EA में ग्रिड ट्रेडिंग एल्गोरिदम है, जिसमें मुनाफ़ा कमाने की ख़ास रणनीति है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आपके दिन का समापन न कभी भी नुकसान के साथ न हो। पेंडिंग ऑर्डर का ग्रिड वर्तमान अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए सेट किया गया है। यह मामूली मूल्य उतार-चढ़ाव के दौरान सक्रिय रह सकता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: EUR/USD, प्रतिभूतियां, फ्यूचर्स। विशेषज्ञ सलाहकार स्टॉक मार्केट के लिए कस्टमाइज़ किया गया है, लेकिन इसे प्रमुख करेंसी पेयर के लिए एडजस्ट किया जा सकता है।
- बेसिक टूल क्लासिकल मूविंग एवरेज और संशोधित ऑसिलेटर हैं।
- संभावित लाभ 8-25% प्रति माह है।
- न्यूनतम 4,000 डॉलर जमा करने का सुझाव दिया जाता है।
एक्सपर्ट एडवाइज़र के परफॉरमेंस की जानकारी MyFxBook पर मिल सकती है।
फ़ॉरेक्स कॉम्बो EA
डेवलपर्स का दावा है कि उनका ऑटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम चार प्रमुख रणनीतियों पर आधारित है: स्कैल्पिंग, रेंज ट्रेडिंग, ट्रेंड-फॉलोइंग और काउंटर ट्रेंड ट्रेडिंग। सभी रणनीतियों को बाजार की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र रूप से लागू किया जाता है। टेस्टिंग से पता चलता है कि दृष्टिकोण काफी प्रभावी है; विस्तृत चैनल के अंदर, इसकी सीमाओं में से एक दिशा से दूसरी दिशा में होने वाले उतार-चढ़ाव को रुझान के रूप में देखा जाता है। ट्रेंड और चैनल रणनीतियां एक-दूसरे के संकेतों को फ़िल्टर करती हैं, इस तरह उनकी सटीकता बढ़ जाती है, हालांकि उनकी आवृत्ति कम हो जाती है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं
- फॉरेक्स कॉम्बो EA संयुक्त और जटिल सिस्टम है। यह कई एल्गोरिदम के आधार पर सिग्नल की पहचान करता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: EUR/USD, GBP/USD, EUR/AUD और EUR/CAD।
- बेसिक टूल संशोधित इंडीकेटर हैं। इस टूल का इस्तेमाल प्राइस एक्शन एलीमेंट का पता लगाने के लिए किया जाता है।
- 11 वर्षों में 5,000 USD की जमा राशि पर संभावित लाभ ज्यादा से ज्यादा 275,000 डॉलर हो सकता है (प्रति वर्ष लगभग 50%)।
- न्यूनतम 1,000 डॉलर जमा करने का सुझाव दिया जाता है।
एक्सपर्ट एडवाइज़र की कीमत लगभग 300 USD है या छूट मिलने पर यह 167 डॉलर में मिल सकता है।
हालांकि, प्रमोशन कैंपेन के दौरान इसे मुफ्त में दिया जा सकता है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि निर्देश भी मुफ्त में उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा, आप इंटरनेट पर मुफ्त में अपग्रेड पा सकते हैं।
Learn2Trade EA
Learn2Trade EA एक एक्सपर्ट एडवाइज़र नहीं है, लेकिन यह ऑटोमेटेड ट्रेड मैनेजमेंट के लिए एक टूलकिट प्रदान करता है। यह कंपनी ट्रेडर को ऑटोमेटेड कॉपी ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग सिग्नल उपलब्ध कराती है और फ़ॉरेक्स और क्रिप्टोक्यूरेंसी बाज़ार में ट्रेडिंग के लिए सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित सिग्नल प्रोवाइडर में से एक मानी जाती है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- Learn2Trade EA एक कॉपी ट्रेडिंग सर्विस है। इसका एल्गोरिदम अपने-आप ट्रेड खोलता और बंद करता है। सॉफ़्टवेयर इंस्टॉलेशन और सिंक्रोनाइज़ेशन में 10 मिनट का समय लगता है।
- यह प्रति माह 70 सिग्नल प्रदान करता है। यह बाजार में प्रवेश और निकास बिंदुओं के साथ-साथ स्टॉप-लॉस ऑर्डर लेवल को भी दिखाता है।
- मुफ़्त ट्रायल वर्ज़न प्रति सप्ताह तीन सिग्नल प्रदान करता है। आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होने पर, आपको पैसे वापसी की गारंटी मिलती है।
- टेलीग्राम पर कुछ सेकंड की अधिकतम देरी के साथ वास्तविक समय अलर्ट।
- मुख्य संकेत 5 प्रमुख करेंसी पेयर और शीर्ष क्रिप्टोकरेंसी पर हैं।
- इसमें 70,000 से ज्यादा सक्रिय ट्रेडर्स जुड़े हुए हैं।
इस सर्विस में ज्यादा से ज्यादा 76% लाभ की गारंटी मिलती है। मासिक सदस्यता £58 से शुरू होती है।
1000 पिप क्लाइंबर एक्सपर्ट एडवाइज़र
1000 पिप क्लाइंबर नए एल्गोरिथम ट्रेडर के लिए सबसे अच्छा फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र है। आप इसका MT4 वर्ज़न मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बारे में ट्रेडर फोरम पर भी अच्छी तरह से बताया गया है और MyFxBook पर इसके टेस्ट से जुड़े नतीजे उपलब्ध हैं।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- 1000 पिप क्लाइंबर बाजार की स्थिति के आधार पर ट्रेडिंग से जुड़ी कई रणनीतियों का इस्तेमाल करते हैं, उच्च समय सीमा पर लंबित ऑर्डर देते हैं: H1 और H4।
- यह रुझान में उतार-चढ़ाव की पहचान करता है और फ़ॉरेक्स मार्केट में लॉन्ग-टर्म ट्रेडिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: EUR/USD, USD/JPY, AUD/USD, USD/CAD, USD/CHF और EUR/JPY। टेस्टिंग से पता चलता है कि क्रॉस करेंसी पेयर और कमोडिटीज़ में ट्रेडिंग करते समय EA कम प्रभावी होता है।
- बेसिक टूल कस्टमाइज्ड इंडीकेटर और एल्गोरिदम हैं।
- 3 सालों में संभावित लाभ 10,000-20,000 अंक है।
- अनुशंसित जमाराशि 1,000 डॉलर से शुरू है। 1:10 लीवरेज के साथ 10,000 या उससे ज्यादा राशि की सलाह दी जाती है।
इसके साथ ही, बेहतर होगा कि आप अपने एक्सपर्ट एडवाइज़र को निष्क्रिय कर दें और सबसे प्रभावशाली समाचार जारी होने पर वित्तीय बाजार में ट्रेडिंग न करें।
फ्लेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र
फ्लेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर की वेबसाइट के अनुसार, यह 2024 का सर्वश्रेष्ठ एक्सपर्ट एडवाइजर है, हालांकि इसका मूल्यांकन करने के लिए प्रयुक्त मानदंडों को अभी भी स्पष्टीकरण की ज़रूरत है। इस बीच, इस रोबोट ने वास्तविक समय के ट्रेडिंग परिणामों और वास्तविक ट्रेडर के सत्यापित खातों की पुष्टि की है। अगर ट्रेडर ट्रेडिंग परिणामों से संतुष्ट नहीं है, तो 30 दिनों के भीतर पैसे वापसी की गारंटी है। हालांकि, इसकी कीमत 349.47 डॉलर है, जिसमें छूट शामिल है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- फ्लेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर में 15 से ज्यादा इंडीकेटर हैं, जिन्हें अलग-अलग ट्रेडिंग शैलियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह अकाउंट बैलेंस के आधार पर लॉट साइज़ को अपने-आप एडजस्ट करता है, न्यूज़ रिलीज़ के दौरान बंद हो जाता है, और घाटे से आपकी जमा राशि की सुरक्षा के लिए ट्रेलिंग ऑर्डर के साथ आंशिक एग्जिट मॉडल का इस्तेमाल करता है। EA अपने-आप अपडेट होता है और मौजूदा बाज़ार की स्थितियों के अनुसार एडजस्ट होता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: GBP/USD, USD/JPY, USD/CAD, USD/CHF, EUR/USD, AUD/USD, EUR/JPY, EUR/CHF, EUR/GBP और NZD/USD।
- बेसिक टूल मानक और संशोधित इंडीकेटर हैं।
- संभावित लाभ सालाना 300% है।
- अनुशंसित जमाराशि - लागू नहीं।
एक्सपर्ट एडवाइजर को FTMO की ओर से प्रमोट किया गया है। यह स्वामित्व वाली ट्रेडिंग कंपनी है और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रसिद्ध नाम है।
अल्टिमा एक्सपर्ट एडवाइज़र
अल्टिमा का इस्तेमाल करना आसान है और इसमें बेसिक टूल शामिल है। इसमें कई रणनीतियां और बहुत सारी सेटिंग्स नहीं है। इसमें सिर्फ़ ट्रेडिंग एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, यह नए ट्रेडर के लिए अच्छा विकल्प है। ट्रेड को बंद करने का EA का सिद्धांत इसके फायदों में से एक है। इसका लक्ष्य लाभ कमाना नहीं है, बल्कि नुकसान वाले ट्रेडों की संख्या को कम करना है। एक्सपर्ट एडवाइज़र (EA) ट्रेडिंग में सतर्क या जोखिम-विरोधी दृष्टिकोण का पालन करते हैं। और उच्च लाभप्रदता का दावा नहीं कर सकते, लेकिन यहां नुकसान की संभावना बहुत कम है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- अल्टिमा प्राइस चैनल ब्रेकआउट के दौरान ट्रेड खोलता है। स्टॉप-लॉस और टेक-प्रॉफिट ऑर्डर सिस्टम से आप लगभग 55-65% मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: M15 टाइम-फ्रेम पर EUR/USD। EA का इस्तेमाल किया गे और इस पेयर की ट्रेडिंग के लिए कस्टमाइज़ किया गया, लेकिन आप इसका इस्तेमाल अन्य प्रमुख करेंसी पेयर पर भी कर सकते हैं।
- बेसिक टूल फाइबोनैचि लेवल, MACD, मूविंग एवरेज का कनवर्जेंस/डाइवर्जेंस आदि हैं।
- संभावित लाभ सालाना लगभग 50% है।
- अनुशंसित जमाराशि कुछ भी हो सकती है।
एक्सपर्ट एडवाइज़र की वेबसाइट कई रेंटल विकल्प उपलब्ध कराती है, लेकिन उनकी कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Zeus एक्सपर्ट एडवाइज़र
Zeus एक ऑटोमेटेड ट्रेडिंग सिस्टम है, जिसे ख़ास तौर पर गोल्ड की ट्रेडिंग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके एल्गोरिथम ने सोने की कीमतों के 15 वर्षों के इतिहास का विश्लेषण किया है, ताकि वैश्विक मंदी और विकास के बाद की उतार-चढ़ाव की पहचान कर सके। डेवलपर्स के कथन के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में एक्सपर्ट एडवाइजर की औसत लाभप्रदता औसतन 9% प्रति माह रही है। जोखिम का स्तर औसत से कम है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- रोबोट के डेवलपर्स EA की संचालन से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं करते हैं।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: गोल्ड।
- बेसिक टूल का भी खुलासा नहीं किया गया है।
- हर महीने संभावित लाभ 5-15% है।
- अनुशंसित जमाराशि 500-2,500 डॉलर से शुरू है।
प्रायोजित और पूर्ण लाइसेंस की कीमत क्रमशः €749 और €999 है। यूएसए और कनाडा के बाहर रहने वाले लोगो के लिए मुफ़्त वर्जन है। इस स्थिति में, आप पार्टनर ब्रोकर के साथ मिलकर सहयोग करते हैं और उसके साथ लाभ का 30% साझा करते हैं। शर्तों में बदलाव हो सकता है।
FX फोर्टनाइट एक्सपर्ट एडवाइज़र
सबसे अच्छा ट्रेंडिंग फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र उच्च जोखिम वाले ट्रेडिंग रोबोट की श्रेणी से संबंधित है। इसके एल्गोरिदम में जोखिम की श्रेणी निर्धारित करने वाले हेजिंग टूल का इस्तेमाल किया जाता है: कम, मध्यम और उच्च। जोखिम का स्तर सेटिंग्स में निर्दिष्ट किया जा सकता है। हालांकि, सभी ब्रोकर इस दृष्टिकोण को नहीं अपनाते। एक खाते के लिए लाइसेंस की लागत 149 डॉलर है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- FX Fortnite एक ट्रेंड फॉलोइंग रणनीति का इसेमाल करता है, जिसका लक्ष्य उच्चतम जोखिम समायोजित रिटर्न अर्जित करना है। यह बाजार में तीव्र उतार-चढ़ाव के समय प्रवेश करता है और करेंसी मार्केट में डाइवर्जेंस/कनवर्जेंस के दौरान संकेतों की पुष्टि करता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: प्रमुख फॉरेन करेंसी पेयर, हालांकि अनुभवी ट्रेडर H1 टाइम-फ्रेम पर EUR/CHF के लिए विशेष रूप से इसका इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं।
- बेसिक टूल – डेवलपर्स की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।
- हर महीने संभावित लाभ 7.5-10% है।
- अनुशंसित जमाराशि 1,000 डॉलर है, जिसमें लीवरेज 1:100 है। डेवलपर्स पहले 10 डॉलर या उससे ज्यादा जमा राशि वाले सेंट अकाउंट पर EA को सेट करने का सुझाव देते हैं।
अगर यह अपने काम को बाधित किए बिना और निर्दिष्ट सेटिंग का पालन किए बिना 30 दिनों में 40% से ज्यादा की गिरावट दिखाता है, तो डेवलपर्स एक्सपर्ट एडवाइजर को रिफंड देने का वादा करते हैं । हालांकि, इसे साबित करना मुश्किल है, क्योंकि इसके लिए ट्रेडर को VPS सर्वर पर अपने चौबीसों घंटे की ट्रेडिंग को रिकॉर्ड करना पड़ता है।
कैलिप्सो एक्सपर्ट एडवाइज़र
कैलिप्सो एक एक्सपर्ट एडवाइज़र है, जिसमें प्रभावी ट्रेडिंग के लिए उच्च स्तर का जोखिम है। यह एक साथ कई करेंसी पेयर की ट्रेडिंग कर सकता है। आप उन्हें सेटिंग में जाकर चुनते हैं। जब एक्सपर्ट एडवाइज़र लॉन्च किया जाता है, तो वर्तमान में सक्रिय चार्ट के बावजूद ट्रेड खोले जाते हैं। इस बीच, फ़ॉरेक्स ट्रेडर को लगातार ट्रेडिंग चार्ट पर नज़र बनाई रखनी चाहिए। EA स्टॉप-लॉस ऑर्डर के बिना ट्रेडिंग कर सकता है, लेकिन टेस्ट के परिणामों के अनुसार, इसमें 50-60% ड्रॉडाउन का जोखिम होता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- कैलिप्सो एक मल्टी-फंक्शनल और मल्टी-करेंसी (एक साथ ज्यादा से ज्यादा 15 करेंसी पेयर) एक्सपर्ट एडवाइज़र है। यह मार्टिंगेल पर आधारित है। यह नाइट स्कैल्पिंग, ग्रिड ट्रेडिंग, पोजीशन ट्रेडिंग, रजिस्टेंस/सपोर्ट लेवल से रिबाउंड ट्रेडिंग जैसे विकल्पों को शामिल करता है।
- अनुसंशित ट्रेडिंग एसेट: USD/CHF, GBP/USD, EUR/USD, USD/JPY, USD/CAD, AUD/USD, और EUR/JPY।
- बेसिक टूल - मानक और संशोधित इंडीकेटर। डेवलपर्स इस बात पर ध्यान देते हैं कि EA का मुख्य बिंदु संकेतकों का सेट नहीं है, बल्कि पिछले परिणामों और समय पर स्थिति समापन के आधार पर ट्रेड वॉल्यूम गणना का मॉडल है।
- संभावित लाभ सालाना 200-300% है।
- अनुसंशित जमाराशि 1,000 डॉलर से शुरू है।
इसमें कई संशोधन और अपग्रेड हैं। उन सभी को कस्टमाइज़ और एडजस्ट किया जा सकता है।
फॉरेक्स फ्यूरी
फ़ॉरेक्स फ़्यूरी की शुरुआत 2015 में हुई थी और तब से छह से ज्यादा बार अपडेट किया गया है। इस मध्यम-जोखिम वाले एक्सपर्ट एडवाइज़र की कीमत क्रमशः 1 और 2 लाइसेंस के लिए 250-450 डॉलर है। भुगतान में लाइफटाइम अपडेट और पूरा मैनुअल शामिल है। कमी यह है कि इसका कोई मुफ़्त ट्रायल वर्ज़न नहीं मिलता।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- फॉरेक्स फ्यूरी बाज़ार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होने पर स्वचालित रूप से रेंज ट्रेडिंग करता है। यह हर दिन एक से सात तक ट्रेड ओपन कर सकता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: सभी करेंसी पेयर, स्टॉक सूचकांक और क्रिप्टोकरेंसी। हरेक एसेट के लिए अलग-अलग सेटिंग की ज़रूरत होती है।
- बेसिक टूल में डोन्चियन चैनल, हेकेन आशी, स्टोचैस्टिक, रेंज विचलन की गणना के लिए एल्गोरिदम पर आधारित संशोधित इंडीकेटर शामिल हैं। जोखिम अनुकूलन के लिए औसत निर्धारण टूल, ATR के ज़रिए स्टॉप-लॉस लेवल की गणना।
- हर महीने संभावित लाभ 10-20% है।
- अनुशंसित जमाराशि 100 डॉलर से शुरू है।
इस सॉफ्टवेयर को Benzinga, WikiJob, Forex Robot Nation प्रमोट करते हैं, लेकिन यह एक मार्केटिंग रणनीति है। कुछ एसेट के ट्रेडिंग से जुड़े नतीजे MyFxBook पर उपलब्ध है। एक्सपर्ट एडवाइज़र की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉनिटरिंग का लिंक उपलब्ध है।
हैपी फ्रीक्वेंसी एक्सपर्ट एडवाइज़र
हैप्पी फ़्रिक्वेंसी को प्रोफेशनल ट्रेडर के लिए डिज़ाइन किया गया था। इसमें मौलिक कारकों को ध्यान में रखा जाता है। इसका एल्गोरिदम न्यूज़ को संसाधित करता है, जबकि अन्य एक्सपर्ट में यह फ़ंक्शन नहीं है और ट्रेडर को समाचार रिलीज़ होने से पहले सॉफ़्टवेयर को मैन्युअल रूप से अक्षम करना पड़ता है और ट्रेड को बंद करना पड़ता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- हैप्पी फ़्रिक्वेंसी का इस्तेमाल ट्रेंड ट्रेडिंग, ग्रिड ट्रेडिंग और हेजिंग से जुड़ी रणनीतियों में किया जाता है। ट्रेड वॉल्यूम की गणना में मार्टिंगेल गुणांक को ध्यान में रखा जाता है। आप जोखिम के स्तर को समायोजित कर सकते हैं। जोखिम जितना ज्यादा होगा, संभावित आय उतनी ही ज्यादा होगी।
- अनुसंशित ट्रेडिंग एसेट: USD/CAD, EUR/USD, EUR/GBP, EUR/JPY, EUR/CHF, GBP/USD, AUD/USD, USD/CHF और USD/JPY।
- बेसिक टूल – डेवलपर्स की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।
- संभावित लाभ जोखिम के स्तर पर निर्भर करता है। कम स्तर पर, बैकटेस्ट पर लाभ 5-7% प्रति माह है। उच्च जोखिम स्तर पर ट्रेडर प्रति माह 15-20% मुनाफ़ा कमा सकते हैं।
- सेंट अकाउंट के लिए अनुशंसित जमाराशि 4,000 डॉलर या 40 डॉलर से शुरू है।
यह एक्सपर्ट एडवाइज़र सबसे ज़्यादा बजट-अनुकूल नहीं है। पूरे वर्ज़न में दो लाइसेंस की कीमत €699 (छूट सहित) और पांच लाइसेंस की कीमत €899 है। 30 दिनों के भीतर पैसे वापसी की गारंटी है। यूज़र एग्रीमेंट में धनवापसी की शर्तें उपलब्ध हैं।
FX क्लासिक ट्रेडर
FX क्लासिक सबसे उपयुक्त फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र है, जिसे अपनी अधिकतम दक्षता हासिल करने के लिए दिन में 24 घंटे चलाना चाहिए। इसके लिए डेवलपर्स VPS-सर्वर किराए पर लेने का सुझाव देते हैं।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- FX क्लासिक ट्रेडर, इंडीकेटर से जुड़े विश्लेषण पर आधारित है, जिसमें उच्च समय सीमा पर प्रमुख सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल के बीच ट्रेडिंग सिग्नल को खोजना शामिल है। मार्टिंगेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: M30 पर AUDUSD। डेवलपर्स अन्य वित्तीय साधनों का उल्लेख नहीं करते हैं, हालांकि यह पूरी तरह सेटिंग पर निर्भर करता है।
- बेसिक टूल: डेवलपर्स की ओर से खुलासा नहीं किया गया है।
- संभावित लाभ निर्दिष्ट नहीं है। कुछ बैकटेस्ट प्रति वर्ष 250% की संभावना दिखाते हैं।
- अनुशंसित जमाराशि 100-200 डॉलर से शुरू है।
एक अकाउंट की लाइसेंस की लागत 109 डॉलर है।
कैरिना बॉट एक्सपर्ट एडवाइज़र
कैरिना बॉट AI-इंटीग्रेटेड एडवांस ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर है। डेवलपर्स के मुताबिक़, यह त्रिकोणीय मॉडलिंग पर आधारित है। EA वास्तविक बाजार डेटा के आधार पर काम करता है। यह बाजार की स्थिति में बदलाव के आधार पर अपने निर्णयों की फिर से गणना करता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- कैरिना बॉट गणितीय त्रिकोणीय मॉडलिंग पर आधारित है। यह प्रमुख करेंसी पेयर की कीमतों के बीच सहसंबंधों की पहचान करता है। ट्रेडिंग बॉट विचलन का पता लगाकर लेनदेन का संकेत देता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: EUR/USD।
- बेसिक टूल - AI मानक इंडीकेटर और ऑसिलेटर का इस्तेमाल नहीं करता है। कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- हर महीने संभावित लाभ 3.9-4.0% है।
- पहले महीने में 100 डॉलर जमा करने का सुझाव दिया जाता है। पहले महीने के बाद, 500 डॉलर की राशि जमा करना ज़रूरी है।
EA सिर्फ़ टोरोबेस प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
एक्सपर्ट एडवाइजर के सशुल्क और मुफ़्त वर्ज़न के संबंध में, पहले तीन महीने तक इसका इस्तेमाल मुफ्त में कर सकते हैं। अगर आप लाभदायक लेनदेन का 10% भुगतान करने के लिए सहमत होते हैं, तो डेवलपर्स इसे मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे।
इसके अलावा, EA की आधिकारिक वेबसाइट पर एक चैटबॉट है। यह सभी सवालों का तुरंत जवाब देता है। इसके जवाब कभी-कभी सामान्य हो सकते हैं, लेकिन इसे काफी विश्वसनीय माना जाता है।
GPS फ़ॉरेक्स रोबोट
GPS फॉरेक्स रोबोट एक एक्सपर्ट एडवाइज़र है, जिसे अलग-अलग प्लेटफार्मों पर सक्रिय रूप से प्रमोट किया जाता है। कुछ वेबसाइट इसकी आलोचना करती हैं, लेकिन समस्या इसकी सेटिंग की जटिलता में है। MyFxBook पर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- GPS फॉरेक्स रोबोट का एल्गोरिदम घाटे वाले ट्रेड की स्थिति में तुरंत विपरीत दिशा में ट्रेड खोलता और बंद करता है। डेवलपर्स के अनुसार, EA मार्टिंगेल का इस्तेमाल नहीं करता है, लेकिन यह विषय विवादास्पद है - बैकटेस्ट में तेज गिरावट दिखती है।
- अनुसंशित ट्रेडिंग एसेट: EUR/USD, EUR/CHF, EUR/GBP और USD/CHF।
- डेवलपर की ओर से बेसिक टूल का खुलासा नहीं किया जाता है।
- संभावित लाभप्रदता उच्च है। यह प्रति वर्ष 400% की चौंका देने वाली दर दिखाती है। मैंने इस एडवाइज़र का इस्तेमाल सिर्फ़ मनोरंजन के लिए किया: आप वास्तव में इससे मुनाफ़ा कमा सकते हैं, लेकिन 400% अभी भी संभव नहीं है। फिर भी, EA काफी अच्छा है और प्रयोग करने की बहुत गुंजाइश है।
- अनुसंशित जमाराशि 100 डॉलर है।
डेवलपर्स की ओर से प्रति माह 30% देने का वादा किया जाना मार्केटिंग रणनीति है। कुछ बैकटेस्ट दिखाते हैं कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ महीनों में यह संभव है। GPS फॉरेक्स रोबोट की कीमत 149 डॉलर है।
अल्फ़ा स्कैल्पर
स्कैल्पर्स के लिए अल्फ़ा स्कैल्पर सबसे अच्छा क्लासिक फॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइजर है। यह HFT की तरह ही है। EA M1 और M5 टाइम फ्रेम पर ट्रेड खोलता है, उन्हें कभी-कभी एक मिनट तक बाजार में रखता है, लेकिन ज्यादा बार कई मिनटों तक रखता है। इसमें तीन जोखिम स्तर विकल्प हैं: कंजर्वेटिव, मध्यम और प्रभावी। अंतर रुझान की व्याख्या में निहित है। कंजर्वेटिव मोड में, एक्सपर्ट एडवाइज़र संकेतों को फ़िल्टर करता है और सिर्फ़ स्पष्ट रुझान का पता लगाता है; एग्रेसिव मोड में, रोबोट अक्सर सुधार या प्राइज़ नॉइज़ को रुझान के रूप में गलत समझकर ट्रेड खोलता है।
फ़ॉरेक्स एक्सपर्ट एडवाइज़र की मुख्य विशेषताएं:
- अल्फा स्कैल्पर अल्पकालिक रुझानों के दौरान बहुत सारे ट्रेड खोलता है और स्टॉप-लॉस ऑर्डर सेट करता है, जिन्हें ट्रेडर के विवेक पर बदला जा सकता है।
- अनुशंसित ट्रेडिंग एसेट: क्रॉस और एक्सोटिक्स पेयर सहित सभी करेंसी पेयर।
- बेसिक टूल कोरिलेशन सर्च टूल और मार्टिंगेल हैं।
- संभावित लाभ 100 डॉलर प्रति दिन है, लेकिन डेवलपर उपयोग की गई जमा राशि का उल्लेख नहीं करते। कुछ बैकटेस्ट में 6 में से 6 सफल ट्रेड हैं और कुछ में 150 अंकों का लाभ दिखाया गया है। स्पष्ट कारणों से, डेवलपर्स की वेबसाइट पर घाटे वाले बैकटेस्ट नहीं हैं।
- अनुसंशित जमाराशि 250 डॉलर से शुरू है।
लाइव अकाउंट की कीमत 147 डॉलर (छूट सहित) है, जिसमें 30 दिन की मनी बैक गारंटी है। डेमो अकाउंट से शुरुआत करना संभव है, लेकिन कोई मुफ़्त ट्रायल की सुविधा नहीं है।
एक्सपर्ट एडवाइज़र का ऑर्डर कैसे दें?
सुझाव और सटीक तकनीकी जानकारी एक्सपर्ट एडवाइज़र (EA) बनाने में पहला कदम है, जिसे बाद में ट्रेडिंग एल्गोरिदम में बदला जाता है।
आप कई स्थानों पर ट्रेडिंग रोबोट डेवलप करने का ऑर्डर दे सकते हैं:
- विशेष फ़ोरम: MQL5.community जैसे फोरम फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग और EA विकास के लिए है। यह जानकार और भरोसेमंद प्रोग्रामर खोजने के लिए बेहतरीन स्थान हैं।। आप यहां उपयोगकर्ता समीक्षाएं भी पढ़ सकते हैं।
- फ्रीलांस प्लेटफॉर्म: Upwork, Freelancer या Fiverr जैसी साइट पर विविध कौशल वाले प्रोग्रामर आसानी से उपलब्ध होते हैं। आप अपना प्रोजेक्ट पोस्ट कर सकते हैं, सभी शर्तों को निर्दिष्ट कर सकते हैं और आवेदकों में से एक उपयुक्त उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनियां: ट्रेडिंग ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के डेवलपमेंट में विशेषज्ञता रखने वाली ये कंपनियां नई EA बना सकती है या मौजूदा समाधानों को आपकी आवश्यकताओं के अनुरूप समायोजित कर सकती है।
एक्सपर्ट एडवाइजर (EA) ऑर्डर करने के लिए विस्तृत गाइड उपलब्ध है:
आइडिया और एल्गोरिदम
अपनी ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति को परिभाषित करें और इसे एल्गोरिदम के रूप में तैयार करें। सभी जानकारी पर विचार करें: प्रवेश और निकास की शर्तें, धन प्रबंधन, जोखिम सीमाएं, आदि।
डेवलपर चुनने का तरीका
आपके एल्गोरिदम को प्रोग्राम के रूप में लागू करने वाले अनुभवी प्रोग्रामर का चयन करें। यह ज़रूरी है कि डेवलपर के पास उस प्लेटफ़ॉर्म के लिए EA बनाने का अनुभव हो, जिस पर आप ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं।
चर्चा और सहमति
डेवलपर के साथ सभी विवरणों पर चर्चा करें, जिसमें समयसीमा, लागत और विकास और टेस्टिंग फेज़ शामिल हैं। इसके बाद, समझौते पर हस्ताक्षर करें, जिसमें साझेदारी की सभी शर्तें बताई गई हों।
टेस्टिंग
डेवलपमेंट के बाद, EA की टेस्टिंग करनी होगी। इसमें पुराने डेटा पर बैकटेस्टिंग और वास्तविक बाजारों पर डेमो ट्रेडिंग शामिल है। यह पक्का करना ज़रूरी है कि कार्यक्रम सही ढंग से काम करता है और लाभदायक है।
लागू करके मॉनिटर करना
सफल टेस्टिंग के बाद, EA का इस्तेमाल लाइव अकाउंट पर किया जा सकता है। हालांकि, इसके परफॉरमेंस की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जानी चाहिए और आवश्यकतानुसार समायोजन किया जाना चाहिए।
एक भरोसेमंद ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग करना शुरू करें
निष्कर्ष
आइए, हमारी समीक्षा का निष्कर्ष निकालें:
- लाभदायक फ़ॉरेक्स एडवाइज़र से ट्रेड प्रबंधन और पेंडिंग ऑर्डर सेटिंग को स्वचालित करने में मदद मिलती है। लाभ: इससे ट्रेडर का समय बचता है और बिना भावना के निर्णय लेने में मदद मिलती है। नुकसान: मौलिक कारकों को ध्यान में नहीं रखा जाता है।
- सबसे बेहतर तरीका है कि आप अपने पहले से तैयार और प्रमाणित ट्रेडिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके कोड लिखें।
- पेड और फ्री एडवाइज़र लाभ की गारंटी नहीं देते हैं। पेड रोबोट का एकमात्र लाभ यह है कि इसके डेवलपर आपको इसकी सेटिंग करने में मदद कर सकते हैं और आपको सिखा सकता है कि इसकी मदद से ट्रेडिंग कैसे करना है।
- हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता है।
- इसके बजाय, आप कुछ पेड वर्शन पा सकते हैं, जिनमें एक फ्री ट्रायल पीरियड होता है।
- हरेक रोबोट की टेस्टिंग हमेशा डेमो अकाउंट पर पुराने डेटा का इस्तेमाल करके किया जाता है। अगर लाइव ट्रेडिंग के दौरान डेमो अकाउंट पर प्राप्त आंकड़ों में कोई अंतर होता है, तो रोबोट को बंद करके ऑप्टिमाइज़ किया जाना चाहिए।
लाभदायक एक्सपर्ट एडवाइज़र एक ऐसा टूल है, जिससे कुछ क्लिक में मुनाफ़े की गारंटी नहीं मिलती है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे उपयोग करते हैं। अगर ठीक तरीके से रखरखाव नहीं किया जाता है, तो रोबोट का गलत इस्तेमाल करने से आपकी पूरी राशि की हानि हो सकती है। लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह ट्रेडिंग प्रक्रिया को सरल बना सकता है। इसलिए सभी बारीकियों को समझने के लिए अपना समय निकालें।
डेमो अकाउंट पर एक्सपर्ट एडवाइज़र की मदद से ट्रेडिंग करना सीखें। जोखिमों का आकलन करें और धीरे-धीरे लाइव एल्गोरिथम ट्रेडिंग पर स्विच करने की कोशिश करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
यह एक प्रोग्राम है। यह कोड में लिखे गए एल्गोरिदम के अनुसार काम करता है। यह संकेतकों पर आधारित एन्कोडेड ट्रेडिंग सिस्टम है। यह ट्रेडिंग सिग्नल की पहचान करता है और जोखिम प्रबंधन के नियमों पर निर्भर करता है। इसे प्लेटफ़ॉर्म पर .exe फ़ाइल के रूप में इंस्टॉल किया जाता है। शुरू होने के बाद, यह अपने-आप काम करता है और इसे किसी भी समय निष्क्रिय किया जा सकता है।
यह प्रोग्राम अपने-आप पूर्व निर्धारित एल्गोरिथ्म के अनुसार लेनदेन को मैनेज करता है। इसके अलावा, एक्सपर्ट एडवाइज़र हरेक ट्रेड की वॉल्यूम की गणना कर सकता है, स्टॉप-लॉस ऑर्डर, औसत स्थिति निर्धारित कर सकता है, अलर्ट भेज सकता है, आदि।
एक्सपर्ट एडवाइजर को MQL5 में लिखा जाना चाहिए। MT5 में "फ़ाइल/ओपन डेटा फ़ोल्डर" पर क्लिक करें। खुलने वाली विंडो में, MQL5/एक्सपर्ट्स डायरेक्टरी ब्राउज़ करें और वहां एक्सपर्ट एडवाइजर इंस्टॉलेशन फ़ाइलें पेस्ट करें। प्लेटफ़ॉर्म को फिर से शुरू करें। इन्सर्ट/एक्सपर्ट्स/कस्टम मेनू खोलें। अगर सब कुछ सही ढंग से किया जाता है और प्लेटफॉर्म एक्सपर्ट एडवाइजर की उपस्थिति का पता लगाता है, तो यह यूज़र एक्सपर्ट एडवाइजर की सूची में दिखेगा। शुरू करने के लिए, चयनित चार्ट पर एडवाइजर पर बाएं माउस बटन से क्लिक करें।
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस रणनीति को कोड में बदलते हैं, आप किस एसेट और किस समय EA से ट्रेडिंग करना चाहते हैं, आप कौन-सी सेटिंग करते हैं और आप ट्रेडिंग को कैसे नियंत्रित करते हैं। लाइव अकाउंट पर EA लॉन्च करने से पहले, हरेक एक्सपर्ट एडवाइज़र की टेस्टिंग कम से कम पिछले 3 साल के डेटा या कम से कम 300 ट्रेड की संख्या का इस्तेमाल करके करनी चाहिए।
ट्रेंड, स्कैल्पिंग, ग्रिड (पेंडिंग ऑर्डर के ग्रिड का इस्तेमाल करके), मार्टिंगेल, इंडिकेटर और इंडिकेटर-फ्री एक्सपर्ट एडवाइजर फॉरेक्स पर उपलब्ध हैं। इनका कोई एकल वर्गीकरण नहीं है। सहायक स्क्रिप्ट को एडवाइज़र के तौर पर इंस्टाल किया गया है। वे अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं: वर्तमान स्प्रेड की चौड़ाई, चार्ट पर दिखाए गए ट्रेडिंग सेशन ज़ोन, आदि।
ब्रोकर आमतौर पर ट्रेडर्स को एक्सपर्ट एडवाइजर्स का इस्तेमाल करने से मना नहीं करते हैं। हालांकि, यह अपवाद हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, स्कैल्पिंग में ऑर्डर का ग्रिड बनने पर ब्रोकर का सर्वर ओवरलोड हो सकता है। ब्रोकर ऑर्डर देने की गति और उन्हें बाज़ार में खुले रखने के न्यूनतम समय पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। कुछ देशों में, HFT रोबोट का इस्तेमाल करके तुरंत आर्डर लगाना और हटाना तब धोखाधड़ी माना जाता है, जब ट्रेडिंग वॉल्यूम को कृत्रिम रूप से बढ़ा दिया जाता है।

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।






























