फॉरेक्स में ट्रेडर्स के लिए तकनीकी इंडीकेटर ज़रूरी टूल होते हैं। इसे बाजार विश्लेषण को आसान बनाने और सोच-समझकर ट्रेडिंग से जुड़े फैसले लेने के लिए बनाया गया है। इससे ट्रेडर्स को ट्रेंड की पहचान करने, सबसे अच्छी प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान और बाजार में उतार-चढ़ाव का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है।
मूविंग एवरेज, RSI और बोलिंजर बैंड जैसे कई इंडीकेटर से स्पष्ट ट्रेडिंग सिग्नल मिलता है, जिससे रुझानों का सटीक आकलन करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इन इंडीकेटर से मौजूदा बाजार की परिस्थितियों की समझ बढ़ती है और भविष्य में कीमत में उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान लगाने में सहायक मिलती है।
इस लेख में, हम प्रमुख फ़ॉरेक्स इंडीकेटर के बारे में जानेंगे, जिसका इस्तेमाल ट्रेडिंग से जुड़ी अलग-अलग रणनीतियों में किया जा सकता है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- अहम जानकारी
- तकनीकी इंडीकेटर क्या हैं?
- सबसे बेहतर फ़ॉरेक्स इंडीकेटर का चुनाव कैसे करें?
- MACD इंडीकेटर
- RSI इंडीकेटर
- बोलिंजर बैंड
- इचिमोकू क्लाउड
- एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज
- एलीगेटर इंडिकेटर
- ऑन-बैलेंस वॉल्यूम
- स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर
- फिबोनाची रिट्रेसमेंट
- एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX)
- पैराबोलिक स्टॉप एंड रिवर्स (SAR)
- स्टैंडर्ड डिविएशन
- ATR इंडीकेटर
- CCI (कमोडिटी चैनल इंडेक्स)
- पिवट पॉइंट
- मोमेंटम इंडीकेटर
- अरून इंडीकेटर
- एवरेज डेली रेंज (ADR)
- निष्कर्ष
- फ़ॉरेक्स तकनीकी इंडीकेटर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अहम जानकारी
- फ़ॉरेक्स में तकनीकी इंडीकेटर से ट्रेडर को बाजार का विश्लेषण करने, कीमत के रुझानों की पहचान करने और प्रवेश बिंदु की पहचान करने में मदद मिलती है।
- MACD, RSI और बोलिंगर बैंड प्रमुख विश्लेषण टूल हैं।
- इचिमोकू क्लाउड जैसे कुछ इंडीकेटर, रुझान और सपोर्ट लेवल दिखाते हैं।
- ATR और ADR अस्थिरता को मापते हैं और इससे ट्रेडिंग टारगेट तय करने में मदद मिलती है।
- फिबोनाची लेवल और पैराबोलिक SAR का इस्तेमाल उलटफेर की पहचान करने के लिए किया जाता है।
- मोमेंटम इंडीकेटर, ADX और अरून रुझानों पर फोकस करते हैं।
- अपने ट्रेडिंग सिस्टम में इंडीकेटर को शामिल करने विश्लेषण की सटीकता बढ़ती है और जोखिम कम होता है।
- इंडीकेटर का चयन फॉरेक्स ट्रेडर की ट्रेडिंग शैली और लक्ष्यों पर निर्भर करता है।
तकनीकी इंडीकेटर क्या हैं?
तकनीकी इंडीकेटर ऐसे टूल होते हैं, जिससे ट्रेडर्स को फॉरेक्स बाजार का विश्लेषण करने और कीमत में उतार-चढाव का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है। ये संकेतक कीमतों, वॉल्यूम और समय जैसे डेटा का इस्तेमाल करने वाले गणितीय गणनाओं पर आधारित होते हैं। संकेतक चार्ट की जानकारी को प्रोसेस करके उसे इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि ट्रेडर्स बाजार के रुझानों को आसानी से समझ सकें।
तकनीकी संकेतकों को आमतौर पर दो प्रकारों में विभाजित किया जाता है: लीडिंग और लैगिंग। स्टोकैस्टिक ऑसिलेटर जैसे लीडिंग इंडीकेटर से कीमत में उतार-चढ़ाव शुरू होने से पहले संकेत मिलता है। मूविंग एवरेज जैसे लैगिंग इंडीकेटर पहले से स्थापित रुझानों की पुष्टि होती है। उदाहरण के तौर पर, RSI यह दिखाता है कि कोई एसेट की खरीदारी ज्यादा की गई है या नहीं, जबकि बोलिंजर बैंड, वॉलेटिलिटी इंडीकेटर हैं।
अलग-अलग इंडीकेटर का इस्तेमाल अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है, जैसे कि रुझानों की पहचान करना, प्रवेश/निकासी बिंदु ढूंढना, अस्थिरता को मापना और वॉल्यूम का विश्लेषण करना। इंडीकेटर का इस्तेमाल करके ट्रेडर ज्यादा सटीक ट्रेडिंग रणनीतियां बना सकते हैं और जोखिम को कम कर सकते हैं। ये तकनीकी टूल MetaTrader 4, MetaTrader 5, cTrader और LiteFinance ऑनलाइन टर्मिनल पर उपलब्ध हैं।
सबसे बेहतर फ़ॉरेक्स इंडीकेटर का चुनाव कैसे करें?
इंडीकेटर चुनते समय अपनी रणनीति और लक्ष्यों पर विचार करना ज़रूरी होता है। MACD, इचिमोकू क्लाउड और ADX जैसे ट्रेंड-फॉलोइंग इंडीकेटर से कीमत में उतार-चढ़ाव की दिशा की पहचान करने में मदद मिलती है। बाजार की अस्थिरता का आकलन ATR और बोलिंजर बैंड का इस्तेमाल करके किया जा सकता है। अगर आप ओवरबॉट और ओवरसोल्ड लेवल के लिए इंडीकेटर खोज रहे हैं, तो RSI और स्टोकैस्टिक ऑसिलेटर बेहतरीन विकल्प हैं। फिबोनाची लेवल और पैराबोलिक SAR, रिवर्सल पॉइंट की पहचान करने में सहायक होते हैं।
इंडीकेटर को शामिल करने से आपको विश्लेषण की सटीकता बढ़ाने में मदद मिलती है। उदाहरण के तौर पर, MACD के साथ RSI का इस्तेमाल करने से पोजीशन खोलने और बंद करने के संकेतों की पुष्टि करने में मदद मिलती है। सही टूल्स का चयन आपके अनुभव, बाजार की स्थिति और टाइमफ्रेम पर निर्भर करता है।
MACD इंडीकेटर
MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस)एक लोकप्रिय इंडीकेटर है, जिसका इस्तेमाल किसी रुझान की मजबूती, दिशा और अवधि का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है। इसमें दो मूविंग एवरेज (तेज और धीमी) शामिल होती हैं। साथ ही, हिस्टोग्राम इनके बीच के अंतर को दिखाता है।
MACD रेखा पार करने से बाजार के रुझान में संभावित बदलाव का संकेत मिलता है, जबकि हिस्टोग्राम रुझान की मजबूती को दिखाता है।
इंडीकेटर को लागू करने के लिए, आपको उस बिंदु की तलाश करनी है, जहां MACD लाइन और सिग्नल लाइन आपस में एक-दूसरे को पार करें। जब MACD लाइन सिग्नल लाइन के ऊपर जाती है, तो इससे ऊपर की ओर बढ़ोतरी का संकेत मिलता है, जो संभावित खरीदारी का संकेत हो सकता है। जब MACD लाइन सिग्नल लाइन के नीचे जाती है, तो इससे नीचे की ओर बढ़ती गति का संकेत मिलता है, जो संभावित बिक्री का संकेत हो सकता है।
पूर्वानुमान की सटीकता बढ़ाने के लिए, इस इंडीकेटर का इस्तेमाल RSI या बोलिंजर बैंड जैसे अन्य टूल्स के साथ करें।
RSI इंडीकेटर
RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) एक इंडीकेटर है, जिसका इस्तेमाल तकनीकी विश्लेषण में किया जाता है। यह यह बताता है कि कीमत में कितनी तेजी से और कितनी मजबूती से उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे ओवरबॉट और ओवरसोल्ड लेवल का संकेत मिलता है। RSI का मान 0 से 100 के बीच होता है, जहां 70 से ऊपर के स्तर से ओवरबॉट की स्थिति और 30 से नीचे के स्तर से ओवरसोल्ड स्थिति का संकेत मिलता है।
RSI को लागू करने के लिए, इन लेवल का इस्तेमाल ट्रेड में प्रवेश और निकासी के लिए करें। उदाहरण के तौर पर, जब RSI 30 के स्तर तक पहुंचता है, तो बाय पोजीशन खोला जा सकता है, जबकि 70 के स्तर तक पहुंचने के बाद सेल पोजीशन खोला जा सकता है। इस इंडीकेटर से डाइवर्जेंस की पहचान करने में भी मदद मिलती है, जिससे संभावित रुझान में उलटफेर का संकेत मिलता है।
सटीकता बढ़ाने के लिए, RSI का इस्तेमाल MACD या बोलिंजर बैंड जैसे ट्रेंड इंडीकेटर के साथ करें।
बोलिंजर बैंड
बोलिंजर बैंड का इस्तेमाल बाजार की अस्थिरता का मूल्यांकन करने और संभावित सपोर्ट और रज़िस्टेंस लेवल की पहचान करने के लिए किया जाता है। यह इंडीकेटर तीन रेखाओं से मिलकर बना होता है: मूविंग एवरेज और उसके ऊपर और नीचे दो मानक विचलन की रेखाएं।
जब कीमत ऊपरी बैंड के करीब पहुंचती है, तो बाजार में ज्यादा खरीदारी की संभावना होती है, जबकि निचले बैंड को स्पर्श करने पर ज्यादा बिक्री की स्थिति का संकेत मिलता है। बैंड संकुचित होने से कम अस्थिरता और संभावित तेज गति वाले रुझान का संकेत मिलता है। बोलिंजर बैंड से प्रविष्टि और निकास बिंदुओं को खोजने में तब मदद मिलती है, खासकर जब इन्हें RSI या MACD जैसे संकेतकों के साथ इस्तेमाल किया जाता है, ताकि संकेतों की पुष्टि की जा सके।
इचिमोकू क्लाउड
इचिमोकू क्लाउड एक बहुमुखी संकेतक है, जिससे रुझान, सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल और संभावित उलटफेर बिंदुओं का पता चलता है। इचिमोकू क्लाउड में पांच घटक होते हैं: दो प्रमुख स्तर (टेनकन-सेन और किजुन-सेन), सेनकोउ स्पैन A और सेनकोउ स्पैन B से निर्मित क्लाउड और चिकोउ स्पैन (लैगिंग स्पैन)।
जब कीमत क्लाउड के ऊपर होती है, तो बाजार में तेजी का रुझान होता है; वहीं अगर कीमत क्लाउड के नीचे होती है, तो इससे मंदी के रुझान का संकेत मिलता है। टेनकन-सेन और किजुन-सेन रेखाओं को पार करने से खरीदारी या बिक्री के संकेत मिलते हैं। क्लाउड स्थिरता वाले क्षेत्र को दिखाता है और इससे भावी कीमतों की दिशा का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है। व्यापक विश्लेषण के लिए इचिमोकू क्लाउड का इसेमाल RSI या वॉल्यूम इंडिकेटर्स जैसे अन्य टूल्स के साथ करें।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) एक लोकप्रिय तकनीकी इंडीकेटर है, जिससे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) की तुलना में हाल की कीमतों को ज्यादा महत्व मिलता है। इससे EMA कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील होता है और बाजार की गतिविधियों पर तेजी से प्रतिक्रिया करने में सक्षम होता है।
EMA का इस्तेमाल रुझान की दिशा तय करने और प्रविष्टि तथा निकास बिंदुओं की पहचान करने के लिए किया जाता है।
जब कीमत EMA के ऊपर होती है, तो रुझान ऊपर की दिशा में होता है; वहीं जब कीमत EMA के नीचे होती है, तो रुझान नीचे की दिशा में होता है। EMA की कीमत या अन्य मूविंग एवरेज पार करने से संभावित उलटफेर का संकेत मिलता है। संकेतों को अधिक सटीक बनाने के लिए, EMA का इस्तेमाल अक्सर MACD और RSI जैसे इंडिकेटर्स के साथ किया जाता है।
एलीगेटर इंडिकेटर
एलीगेटर इंडिकेटर (जिसे बिल विलियम्स ने डेवलप किया है) एक ऐसा टूल है, जिसका इस्तेमाल रुझान और उसके अलग-अलग चरणों की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसमें तीन मूविंग एवरेज शामिल होते हैं: जॉ (नीली लाइन), टीथ (लाल लाइन), और लिप्स (हरी लाइन), जिन्हें निश्चित संख्या की अवधि के अनुसार शिफ्ट किया जाता है।
जब रेखाएं अलग-अलग होती हैं, तो इंडीकेटर से रुझान की शुरुआत का संकेत मिलता है (एलीगेटर “सक्रिय” है)। अगर रेखाएं आपस में जुड़ी हुई होती हैं, तो बाजार स्थिरता चरण में होता है (एलीगेटर "निष्क्रिय" है)। ट्रेंड की पहचान करने और प्रवेश बिंदुओं (एंट्री पॉइंट्स) को निर्धारित करने के लिए एलीगेटर का इसेमाल करें। सर्वोत्तम नतीजों के लिए, इसका इस्तेमाल अन्य इंडीकेटर के साथ करें।
ऑन-बैलेंस वॉल्यूम
OBV (ऑन-बैलेंस वॉल्यूम) इंडीकेटर, ट्रेडिंग वॉल्यूम का विश्लेषण करके कीमत में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी करता है। यह वॉल्यूम संचय और वितरण को मापता है: अगर कीमत पिछले समापन कीमत की तुलना में से ज्यादा पर बंद होती है, तो वॉल्यूम को जोड़ा जाता है; अगर कम पर बंद होती है, तो वॉल्यूम घटाया जाता है।
OBV से वॉल्यूम और प्राइस के बीच डाइवर्जेंस (अंतर) का पता लगाने में मदद मिलती है। अगर OBV बढ़ रहा हो, जबकि कीमत स्थिर बनी रहे, तो कीमत में बढ़ोतरी की संभावना होती है। अगर OBV घट रहा हो, जबकि कीमत बढ़ रही हो, तो रिवर्सल (उलटफेर) संभव है। इस इंडीकेटर का इस्तेमाल मूविंग एवरेज इंडिकेटर या MACD जैसे अन्य टूल्स से रुझानों और संकेतों की पुष्टि करने के लिए किया जाता है।
स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर
स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर एक मोमेंटम इंडीकेटर है, जिससे बाजार में ओवरबॉट (ज्यादा खरीदारी) और ओवरसोल्ड (ज्यादा बिक्री) की स्थितियों की पहचान करने में मदद मिलती है। यह मौजूदा समापन कीमत की तुलना निर्धारित अवधि के प्राइस रेंज से करता है और इसका मान 0 से 100 के बीच रहता है।
80 के ऊपर के स्तर से ओवरबॉट (ज्यादा खरीदारी) स्थिति का संकेत मिलता, जबकि 20 के नीचे के स्तर से ओवरसोल्ड (ज्यादा बिक्री) स्थिति का संकेत मिलता है। %K और %D रेखाओं को पार करने से खरीद या बिक्री का संकेत मिलता है। उदाहरण के तौर पर, नीचे से ऊपर की ओर पार करने से खरीदारी के अवसर का संकेत मिलता है। यह ऑसिलेटर स्थिर मार्केट में बेहतर प्रदर्शन करता है और अक्सर RSI या MACD के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
फिबोनाची रिट्रेसमेंट
फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवलl, गणितीय अनुपातों पर आधारित होती हैं। इस टूल से संभावित सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल की पहचान करने में मदद मिलती है, जहां कीमत मुख्य रुझान को जारी रखने से पहले अस्थायी रूप से वापस आ सकती है।
मुख्य स्तरों में नीचे दी गई चीज़ें शामिल हैं: 23.6%, 38.2%, 50%, 61.8%, 78.6%, और 100%। ये लेवल कीमत के उच्चतम बिंदुओं के आधार पर बनाए जाते हैं। ट्रेडर्स इन लेवल का इस्तेमाल प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान करने के लिए करते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर कीमत 61.8% के स्तर पर वापस आ जाती है और बढ़ने लगती है, तो इससे खरीदारी का संकेत मिल सकता है। फिबोनाची लेवल खास तौर पर तब अधिक प्रभावी होते हैं, जब इनका इस्तेमाल MACD और मूविंग एवरेज जैसे अन्य इंडिकेटर्स के साथ किया जाता है।
एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX)
एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX) सबसे लोकप्रिय फॉरेक्स इंडीकेटर है, जिससे बाज़ार में किसी भी रुझान की मजूबती का पता करते हैं, चाहे उसकी दिशा कुछ भी हो। इस इंडीकेटर के मान 0 से 100 के बीच होते हैं: 25 से ऊपर का रीडिंग, मजबूत रुझान को दिखाता है, जबकि 20 से कम मान से कमजोर या साइडवेज़ (बाजार में कोई स्पष्ट दिशा नहीं) स्थिति का संकेत मिलता है।
एवरेज डायरेक्शनल इंडेक्स (ADX) में तीन रेखाएं होती हैं: ADX खुद रुझान की मजबूती को मापता है और दो दिशात्मक संकेतक (+DI और -DI) से रुझान की दिशा का पता चलता है। +DI और -DI रेखाओं को पार करने से यह निर्धारित करने में मदद मिलती कि खरीदार या विक्रेता हावी हैं या नहीं। ट्रेडर्स कमजोर रुझानों के दौरान ट्रेडिंग से बचने के लिए अन्य इंडीकेटर से संकेतों को फ़िल्टर करने के लिए ADX का इस्तेमाल करते हैं।
पैराबोलिक स्टॉप एंड रिवर्स (SAR)
पैराबोलिक SAR (स्टॉप एंड रिवर्स) एक ट्रेंड इंडीकेटर है, जिसका इस्तेमाल प्रविष्टि और निकास बिंदुओं को निर्धारित करने के लिए किया जाता है। यह चार्ट पर कैंडल्स के ऊपर या नीचे बिंदुओं के रूप में दिखता है।
जब डॉट (बिंदु) कीमत के नीचे होता है, तो रुझान ऊपर की ओर होता है, जिससे खरीदारी का संकेत मिलता है। यदि डॉट (बिंदु) कीमत के ऊपर होता है, तो रुझान नीचे की ओर होता है, जिससे बिक्री का संकेत मिलता है। SAR ट्रेंडिंग मार्केट में अच्छी तरह काम करता है, लेकिन स्थिरता के दौरान गलत संकेत मिल सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल अक्सर अन्य तकनीकी टूल के साथ पुष्टि करने के लिए किया जाता है।
स्टैंडर्ड डिविएशन
स्टैंडर्ड डिविएशन को सबसे अच्छा फॉरेक्स इंडीकेटर माना जाता है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव का पता लगाया जाता है। इससे पता चलता है कि वर्तमान कीमत में औसत कीमत से कितना अंतर होता है। ज्यादा मानक विचलन से बढ़ी हुई अस्थिरता का संकेत मिलता है।
यह इंडीकेटर जोखिम का आकलन करने के लिए उपयोगी होता है: विचलन में बढ़ोतरी से मजबूत रुझान की शुरुआत का संकेत मिल सकता है, जबकि कमी से स्थिरता का संकेत मिलता है। इसका इस्तेमाल अक्सर बोलिंगर बैंड के साथ किया जाता है। यह मानक विचलन पर आधारित होता है। ट्रेडर्स इसका इस्तेमाल विशेष रूप से ट्रेंडिंग मार्केट में प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान करने के लिए करते हैं।
ATR इंडीकेटर
एवरेज ट्रू रेंज (ATR) इंडीकेटर से बाजार में उतार-चढ़ाव का पता चलता है।
यह निर्दिष्ट अवधि में कीमत में उतार-चढ़ाव की औसत सीमा को दिखाता है। ATR से रुझान की दिशा का संकेत नहीं मिलता है, बल्कि जोखिम का आकलन करने और स्टॉप-लॉस लेवल तय करने में मदद मिलती है।
ATR मान का मतलब है कि अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे कीमत में ज्यादा उतार-चढ़ाव का संकेत मिल सकता है। कम ATR से बाजार की स्थिरता का संकेत मिलता है। उच्च ATR का अर्थ है कि व्यापक स्टॉप-लॉस रेंज की ज़रूरत होती है। EMA या MACD जैसे ट्रेंड इंडिकेटर्स के साथ ATR अच्छी तरह से काम करता है।
CCI (कमोडिटी चैनल इंडेक्स)
कमोडिटी चैनल इंडेक्स (CCI) एक ऑसिलेटर है, जिससे यह पता चलता है कि निर्धारित अवधि में वर्तमान कीमत और औसत कीमत में कितना अंतर है। CCI मान +100 से ऊपर होने पर ओवरबॉट स्थिति को दर्शाता है, जबकि -100 से नीचे के मान से ओवरसोल्ड (अत्यधिक बिक्री) स्थिति का संकेत मिलता है।
ट्रेडर, ट्रेड में प्रविष्टि और निकास बिंदु की पहचान करने के लिए, CCI का इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के तौर पर, जब CCI लाइन -100 के ऊपर जाती है, तो इससे संभावित तेजी वाले रुझान की शुरुआत का संकेत मिल सकता है। इसके विपरीत, जब CCI लाइन +100 के नीचे जाती है, तो इससे पता चलता है कि ऊपर की दिशा में गति कमजोर हो रही है, जिससे संभावित बिक्री का संकेत मिल सकता है। CCI से डाइवर्जेंस का पता लगाने में भी मदद मिलती है, जिससे रुझान में संभावित उलटफेर का संकेत मिलता है।
पिवट पॉइंट
पिवट पॉइंट एक चार्ट इंडिकेटर है, जिसका इस्तेमाल प्रमुख सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसकी गणना पिछले समय अवधि के उच्चतम मूल्य, निम्नतम मूल्य और समापन कीमत के आधार पर की जाती है।
पिवट पॉइंट, केंद्रीय स्तर की तरह कार्य करता है, जिसके आसपास कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अगर कीमत पिवट पॉइंट के ऊपर होती है, तो बाजार को तेजी वाला माना जाता है; और अगर कीमत इसके नीचे होती है, तो बाजार मंदी वाला माना जाता है। ट्रेडर अतिरिक्त स्तर (S1, S2, R1, R2) का इस्तेमाल करते हैं, ताकि प्रविष्टि और निकास बिंदु तय की जा सके।
पिवट पॉइंट का इस्तेमाल आमतौर पर इंट्राडे ट्रेडिंग में किया जाता है, ताकि महत्वपूर्ण मूल्य स्तरों की पहचान की जा सके।
मोमेंटम इंडीकेटर
मोमेंटम इंडीकेटर से किसी विशेष समय अवधि में कीमत में होने वाले उतार-चढाव का पता चलता है, जिससे रुझान की मजबूती का आकलन करने में मदद मिलती है। इसे मौजूदा कीमत की तुलना N अवधि पहले के मूल्य से करने वाली रेखा के रूप में दिखाया किया जाता है।
गति बढ़ने से मजबूत रुझान का संकेत मिलता है, जबकि गति कम होने से मंदी का संकेत मिलता है। 100 से ऊपर के मान तेजी वाले रुझान की पुष्टि करते हैं, जबकि 100 से नीचे के मान मंदी वाले रुझान की पुष्टि करते हैं। ट्रेडर मोमेंटम इंडिकेटर का इस्तेमाल प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान करने के साथ-साथ डाइवर्जेंस का पता लगाने के लिए करते हैं। यह इंडिकेटर RSI या MACD के साथ इस्तेमाल करने पर और ज्यादा प्रभावी होता है।
अरून इंडीकेटर
अरून इंडीकेटर का इस्तेमाल रुझान की दिशा और उसकी मजबूती की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसमें दो रेखाएं होती हैं: अरून-अप उस अवधि की संख्या को दिखाता है, जब से अंतिम उच्चतम स्तर बना था। अरून-डाउन उस अवधि की संख्या को दिखाता है, जब से अंतिम न्यूनतम स्तर बना था।
जब अरून-अप 70 से ऊपर होता है, तो इससे मजबूत तेजी वाले रुझान का संकेत मिलता है। वहीं, जब अरून-डाउन 70 से ऊपर होता है, तो इससे मंदी के रुझान या संभावित गिरावट का संकेत मिलता है। इन रेखाओं का आपस में क्रॉस करने ट्रेंड रिवर्सल का संकेत मिल सकता है। इस इंडिकेटर का रुझान की शुरुआत और समाप्ति का पता लगाने के लिए उपयोग किया जाता है और अन्य टूल्स के साथ इस्तमाल करने पर काफी प्रभावी होता है, ताकि संकेतों की पुष्टि की जा सके।
एवरेज डेली रेंज (ADR)
एवरेज डेली रेंज (ADR) से निश्चित संख्या में दिनों के दौरान कीमत में उतार-चढ़ाव की औसत सीमा का पता चलता है। इससे ट्रेडर को बाजार में उतार-चढाव का आकलन करने और वास्तविक ट्रेड टार्गेट तय करने में मदद मिलती है।
ADR (एवरेज डेली रेंज) का इस्तेमाल दिन के भीतर कीमत में संभावित उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कीमत अधिकतम ADR रेंज के करीब पहुंच जाती है, तो आगे बढ़ोतरी की संभावना कम हो जाती है। इस इंडिकेटर से विशेष रूप से इंट्राडे ट्रेडिंग में प्रविष्टि और निकास बिंदुओं को तय करने में काफी मदद मिलती है। अक्सर इसका इस्तेमाल मूविंग एवरेज और पिवट पॉइंट जैसे अन्य टूल्स के साथ किया जाता है।
निष्कर्ष
MT4 और MT5 के लिए तकनीकी इंडीकेटर, फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए बेहद ज़रूरी टूल है। स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर जैसे प्रमुख इंडीकेटर से बाजार में पहले से संभावित उतार-चढ़ाव का पूर्वानुमान लगाने में मदद मिलती है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होने से पहले संकेत मिलता है। मूविंग एवरेज जैसे लैगिंग इंडीकेटर पहले से स्थापित ट्रेंड की पुष्टि करते हैं, जिससे ज्यादा सोच-समझकर ट्रेडिंग से जुड़े निर्णय लेने में मदद मिलती है। RSI और बोलिंगर बैंड जैसे बहुउद्देश्यीय तकनीकी इंडीकेटर से बाजार में उतार-चढ़ाव का विश्लेषण करने और ओवरबॉट (ज्यादा खरीदारी) या ओवरसोल्ड (ज्यादा बिक्री) स्थितियों की पहचान करने में मदद मिलती है।
इन इंडीकेटर का इस्तेमाल विश्लेषण की सटीकता बढ़ाने, जोखिम कम करने और अधिक संतुलित ट्रेडिंग निर्णय लेने के लिए करें।
LiteFinance के डेमो अकाउंट पर तकनीकी टूल का इस्तेमाल करना सीखें और उनके साथ ट्रेडिंग से जुड़ी भरोसेमंद रणनीति बनाने की कोशिश करें।
रजिस्ट्रेशन के बिना आसानी-से-इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉरेक्स प्लेटफ़ॉर्म पर डेमो अकाउंट को एक्सेस करें
फ़ॉरेक्स तकनीकी इंडीकेटर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इंडीकेटर का चयन ट्रेडर के लक्ष्यों पर निर्भर करता है। MACD रुझान की पहचान, बोलिंगर बैंड अस्थिरता और RSI ओवरबॉट/ओवरसोल्ड स्थितियों का पता लगाने के लिए उपयुक्त होता है। मिले-जुले इंडीकेटर का इस्तेमाल करने से विश्लेषण की सटीकता बढ़ सकती है।
इंडीकेटर से बाजार का विश्लेषण करने, प्रविष्टि और निकास बिंदु खोजने, ट्रेंड की पहचान करने और उतार-चढ़ाव का मूल्यांकन करने में मदद मिलती है। उनकी प्रभावशीलता इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन्हें कितनी अच्छी तरह समझते हैं और अन्य विश्लेषण टूल्स के साथ इनका सही तरीके से कैसे इस्तेमाल करते हैं।
सटीकता बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती है। ट्रेंडिंग मार्केट में मूविंग एवरेज प्रभावी साबित होता है, जबकि RSI स्थिर बाजार में प्रभावी होता है। वहीं, जब बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है, तब बोलिंजर बैंड बेहतर काम करते हैं।
फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छे फंडामेंटल इंडीकेटर आर्थिक आंकड़े होते हैं, जैसे कि बेरोजगारी रिपोर्ट, GDP और ब्याज दरें। इनसे करंसी पेयर्स को प्रभावित करने वाले समग्र आर्थिक रुझानों का पता चलता है।
सबसे अच्छा तरीका तकनीकी और मौलिक विश्लेषण है। तकनीकी विश्लेषण में इंडिकेटर्स की मदद से प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान की जाती है, जबकि मौलिक विश्लेषण में समग्र बाजार रुझानों और प्रमुख आर्थिक घटनाओं का मूल्यांकन किया जाता है।
किसी इंडीकेटर की लाभप्रदता रणनीति पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर, RSI स्थिर बाजारों में प्रभावी है, जबकि मूविंग एवरेज, मौजूदा बाजारों के लिए बेहतर है। इंडीकेटर का इस्तेमाल करने से सिग्नल की सटीकता और संभावित लाभप्रदता बढ़ जाती है।
ज्यादातर ट्रेडर, ट्रेंड का विश्लेषण करने, ओवरबॉट या ओवरसोल्ड स्थितियों की पहचान करने और सोच-समझकर ट्रेडिंग से जुड़े फैसले प्रभावी ढंग से लेने के लिए बोलिंजर बैंड, RSI और मूविंग एवरेज जैसे इंडिकेटर्स का इस्तेमाल करते हैं।
रुझानों की पुष्टि करने के लिए, मूविंग एवरेज और ADX, सबसे प्रभावी माने जाते हैं। मूविंग एवरेज कीमत की दिशा दिखाते हैं, जिससे ट्रेडर्स को दीर्घकालिक रुझान की पहचान करने में मदद मिलती है। वहीं, ADX से रुझान की मजबूती का पता चलता है, जिससे ट्रेंड की स्थिरता की पुष्टि होती है और गलत संकेत से बचाव होता है।

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।
































