आपमें से कितने नए ट्रेडर मूविंग एवरेज फॉर्मूले के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं? हालांकि, आप सभी ट्रेडिंग में MA इंडिकेटर का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि मूविंग एवरेज आपके लिए “प्रभावी क्यों नहीं है”? सबसे पहले यह समझना समझदारी होगी कि इंडिकेटर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसके मूल सिद्धांत के बारे में जानें और उसके बाद वित्तीय साधनों का इस्तेमाल करें।
तकनीकी विश्लेषण इंडीकेटर से निराश हैं! आप लोगों ने एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के बारे में पढ़ा भी है या नहीं? "यह SMA जैसा ही है, लेकिन अलग है," क्या मैं सही कह रहा हूं?
यह लेख उन लोगों के लिए है, जो EMA ट्रेडिंग इंडीकेटर सिग्नल और इसके उपयोग के नियमों की असली समझ पाना चाहते हैं। और हां, यह उन लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा, जिन्होंने अब तक EMA इंडिकेटर से ट्रेडिंग करने की कोशिश नहीं की है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- मूविंग एवरेज क्या है?
- मूविंग एवरेज कितने तरह के होते हैं
- एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज इंडिकेटर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
- मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला और इसकी गणना
- मूविंग एवरेज का विश्लेषण: चार्ट पैटर्न को समझना सीखना
- एक्सपोनेंसियल मूविंग एवरेज फ़िल्टर
- मूविंग एवरेज से जुड़ी रणनीतियां
- TEMA क्या है — ट्रिपल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज
- फ़ॉरेक्स में एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज: वास्तविक उदाहरण
- मूविंग एवरेज इंडिकेटर्स के फ़ायदे और सीमाएं
- एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मूविंग एवरेज क्या है?
कोई भी मूविंग एवरेज (या संक्षेप में MA) तकनीकी विश्लेषण इंडीकेटर होता है। यह किसी विशेष अवधि के लिए औसत कीमत को दिखाता है। उदाहरण के तौर पर पर, पिछले 8 घंटे में, पिछले 5 दिनों में आदि।
सिंपल मूविंग एवरेज (MA) ट्रेडर्स के लिए काफी नहीं था, इसलिए उन्होंने कीमत में बदलावों पर यथासंभव तेजी से प्रतिक्रिया देने वाले लाखों मूविंग एवरेज वर्जन तैयार किए।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) ऐसा मूविंग एवरेज है, जिससे कीमत में मौजूदा उतार-चढ़ाव का विश्लेषण किया जाता है और इससे कीमत में मौजूदा उतार-चढ़ाव का पता चलता है।
मूविंग एवरेज कितने तरह के होते हैं
सैकड़ों हज़ारों MA संस्करणों में अंतर सिर्फ़ वर्तमान कीमत के संदर्भ में होता है। गणना में, पिछले डेटा की तुलना में इसकी कीमत या तो ज्यादा या कम होती है।
इनमें से हरेक मूविंग एवरेज का इस्तेमाल तकनीकी विश्लेषण में ट्रेंड इंडीकेटर के रूप में किया जाता है।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज इंडीकेटर (EMA)
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज क्या है? EMA इंडिकेटर मूविंग एवरेज किसी तरह अन्य MA संशोधनों की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। शायद, क्योंकि यह ज्यादा संतुलित दिखता है। फ़ॉरेक्स मार्केट में अच्छा दिखना भी एक ज़रूरी कारक होता है, है न?
आइए एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के बारे में ज्यादा विस्तार से जानें।
मौजूदा इंडीकेटर वैल्यू में पहले से ही मौजूदा प्राइस एक्शन, पिछला प्राइस एक्शन और जरूरी गुणांक शामिल हैं।
अगर मौजूदा कीमत ज्यादा होता है, तो इंडीकेटर नई जानकारी पर तेजी से प्रतिक्रिया करेगा और ज़िगज़ैग पैटर्न की तरह दिखेगा।
अन्यथा, इंडीकेटर अपनी दिशा तभी बदलेगा, जब कीमत में उतार-चढ़ाव ज्यादा होगा या लंबे समय तक रहेगा।
सिंपल मूविंग एवरेज इंडीकेटर (SMA)
आइए सिंपल मूविंग एवरेज और एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज की तुलना करें। मौजूदा इंडीकेटर वैल्यू विशेष अवधि के लिए औसत कीमत है।
उदाहरण के तौर पर, अगर निर्धारित अवधि 8 है, तो मौजूदा वैल्यू पिछले 8 अवधियों का औसत दिखाएगा।
इस स्थिति में, SMA उस आधार की तरह है, जिसके चारों ओर कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहता है। मौजूदा कीमत SMAसे जितनी दूर होगी, उतनी ही मजबूती से वह उसके करीब पहुंचेगी। स्टॉक एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज दिखाता है कि कीमत इस समय किस दिशा में है।
वेटेज मूविंग एवरेज इंडीकेटर (WMA)
इसके अलावा WMA भी है। इसकी गणना सूत्र में सबसे पहले मौजूदा कीमत पर विचार किया जाता है। हरेक पिछली अवधि के लिए कीमत कम होगी।
इस संबंध में, यह SMA के समान है, लेकिन यह वर्तमान समय पर केंद्रित है। इसलिए, कीमत का WMA को पार करना ट्रेंड में उलटफेर की पुष्टि के रूप में समझना गलत हो सकता है।
क्यों? यह सबसे हाल की कीमतों पर बहुत ज्यादा केंद्रित है, इसलिए इंडीकेटर हमेशा मौजूदा विनिमय दरों के बहुत करीब होगा। इससे भ्रम पैदा होता और ट्रेडिंग से जुड़े कई गलत संकेत मिलते हैं।
अगर आप वेटेड मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करते हैं, तो मैं सुझाव दूंगा कि आप काउंटर-ट्रेंड ट्रेडिंग करने पर विचार करें। औसत ट्रेडिंग रणनीति पर वापसी जैसा कुछ है।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज इंडिकेटर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?
खैर, सिद्धांत के लिए इतना ही काफी है; आइए इसका अभ्यास करते हैं। और एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और सिंपल मूविंग एवरेज के बारे में जानें।
यह ध्यान में रखें कि कोई भी मूविंग एवरेज, जैसे कि सिंपल मूविंग एवरेज और एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज, ट्रेडिंग निर्णय लेने से जुड़ी प्रक्रिया को आसान नहीं बनाएगा। इससे भावी रुझान की दिशा का संकेत नहीं मिलेगा।
क्यों?
कोई भी इंडीकेटर वैल्यू कीमत पर आधारित होता है। यह कीमत में उतार-चढ़ाव को दिखाता करता है। यह अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया मूल्य दैनिक चार्ट है। मैं इसकी तुलना एक्स-रे से कर सकता हूं।
जब कीमत ई मूविंग एवरेज को पार कर जाती है, तो कई ट्रेडर जल्द से जल्द ट्रेड में प्रवेश करने की जल्दबाजी करते हैं। वे इसे रुझान में उलटफेर के रूप में देखते हैं। हालांकि, कीमत में उतार-चढ़ाव से चार्ट के किसी भी बिंदु पर उलटफेर हो सकती है या नहीं भी हो सकता है।
सबसे पहले, कोई भी ट्रेडर दैनिक चार्ट में जोड़े गए इंडीकेटर के कार्य सिद्धांत को नहीं समझते हैं। मैं अनुमानित मूविंग एवरेज के हरेक पैरामीटर का विश्लेषण करने का सुझाव देता हूं।
प्राइस एक्शन चार्ट में इंडिकेटर जोड़ना हर किसी को अच्छी तरह से आता है। आप MT4 या MT5 प्लेटफ़ॉर्म में EMA इंडीकेटर लाइन का चयन इस तरह से करते हैं: इन्सर्ट → इंडिकेटर → ट्रेंड → मूविंग एवरेज।
EMA इंडिकेटर की विधि एक्सपोनेंशियल विधि पर आधारित होती है।
अगला ज़रूरी पैरामीटर EMA इंडिकेटर लाइन कैलकुलेशन अवधि है। यह इंडिकेटर के ज़रिए विश्लेषण की गई कैंडलस्टिक्स की संख्या को दिखाता है।
टाइम-फ्रेम के आधार पर, हरेक कैंडलस्टिक निश्चित समयावधि में कीमत में उतार-चढ़ाव को दिखाएगा।
उदाहरण के तौर पर, M1 टाइमफ़्रेम के लिए, हरेक कैंडलस्टिक एक मिनट में कीमत में उतार-चढ़ाव को दिखाता है। M15 टाइमफ़्रेम के लिए, इंडीकेटर पंद्रह मिनट की अवधि का विश्लेषण करता है। D1 अवधि दैनिक उतार-चढ़ाव, इत्यादि को दिखाएगा।
आपको यह ध्यान में रखना चाहिए कि अवधि सिर्फ़ पैमाना है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि लंबी अवधि में EMA और अल्प अवधि EMA मूल्य के बीच संतुलन खोजने का कोई विशेष औचित्व है।
अगर आप 200 पर सेट करते हैं, तो आपको वैश्विक रुझान दिखेगा।
अगर आप 5 पर सेट करते हैं, तो आपको स्थानीय रुझान दिखेगा।
EMA इंडीकेटर किस कीमत को ध्यान में रखकर गणना करेगा, यह ‘लागू करें; पैरामीटर से स्पष्ट होता है।
आइए प्रमुख विकल्पों के बारे में जानें:
समापन का मतलब समापन कीमत होता है। यह चयनित अवधि में अंतिम मूल्य होता है। उदाहरण के तौर पर, पांच मिनट की अवधि, एक घंटे के अंत में आदि।
शुरुआत का मतलब शुरुआती कीमत होता है। यह पहली कीमत होती है, जिससे अवधि शुरू होती है - पांच मिनट के अंतराल की शुरुआत, एक घंटा, आदि।
किसी अवधि में दर्ज की गई सबसे अधिक कीमत को उच्च कीमत कहा जाता है।
किसी अवधि के दौरान सबसे नीचे दर्ज कीमत को निम्न कीमत कहा जाता है।
बाकी सभी पैरामीटर उपरोक्त मानकों के विशेष रूप होते हैं।
मेरे अनुसार, 'समापन' सबसे उपयुक्त है। हालांकि, ये सभी पैरामीटर उस समीक्षाधीन अवधि के लिए कई कीमतों में से एक है। इनमें से कोई भी दूसरों की तुलना में ज्यादा या कम अहम नहीं है।
ज्यादातर वित्तीय साधन और एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) की सामान्य ट्रेडिंग रणनीति कुछ इस प्रकार होती है:
- देखें कि मूविंग एवरेज किस दिशा में जा रहा है।
- MA दिशा में ट्रेड शुरू करने के लिए संकेत सामने आने की प्रतीक्षा करें (ढूंढने का प्रयास न करें);
- विपरीत दिशा में आने वाले संकेतों को अनदेखा करें।
अगर इंडीकेटर से सिग्नल मिलता है, तो चार्ट में ट्रेड कुछ इस तरह दिखाई देंगे:
समतल हरी रेखा उस कैंडलस्टिक को दिखाती है, जहां हम ट्रेड शुरू करते हैं।
समतल लाल रेखा स्टॉप लॉस लेवल दिखाती है। यह पिछले ऊपर की ओर स्थित कैंडलस्टिक से ज्यादा है।
हां, मूविंग एवरेज से कभी-कभी इस तरह प्रतिक्रिया मिलती है:
ऐसी असुविधाजनक बातें ट्रेडिंग में आम हैं। किसी भी MA ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति का उद्देश्य किसी भी अवधि को सफल बनाने के बजाय इंडीकेटर के ज़रिए दिखाई गई सफल अवधि से ज्यादा से ज्यादा मुनाफ़ा कमाना होता है।
AMA और EMA के बीच अंतर
आप मानक तकनीकी विश्लेषण टूल से संतुष्ट नहीं हैं? क्या आप SMA और एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के अलावा कोई और तकनीकी इंडीकेटर खरीदना या डाउनलोड करना चाहेंगे? फ़ॉर्मूला जितना संभव हो, उतना जटिल होना चाहिए।
आप खुशकिस्मत हैं कि आपके पास ऐसा बेहतरीन टूल है। ऐसा जटिल MA है, जिससे न सिर्फ़ साधारण लोग सुपर ट्रेडर बनते हैं, बल्कि फ्लैट और ट्रेंड के मुताबिक भी एडजस्ट हो जाता है।
आइए कॉफमैन के एडाप्टिव मूविंग एवरेज या AMA (KAMA) से अवगत कराते हैं।
मैं इसकी गणना करने के सूत्र के बारे में यहां नहीं बताऊंगा; मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ़ कर देंगे। आप चाहें, तो इसकी जानकारी इंटरनेट पर सात सेकंड में पा सकते हैं।
मैं AMA के मुख्य पैरामीटर की खास जानकारी के बारे में बताऊंगा:
1. कार्यक्षमता गुणांक: इसमें अंतिम AMA वैल्यू पर कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को ध्यान में रखा जाता है। व्यावहारिक रूप से, इससे गलत संकेतों की संख्या कम होती है।
इससे तब संकेत मिलता है, जब कीमत काफी समय तक एक ही दिशा में चलती है। इस स्थिति में, यह स्पष्ट होता है कि यह कीमत में उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि निर्देशित रुझान है। दुर्भाग्य से, संकेत सिर्फ़ उस रुझान के बाद ही दिखाई देता है।
2. समतल स्थिरांक। वे तेज़ और लंबी अवधि वाले होते हैं। वे ट्रेंड और फ्लैट दोनों में संकेतक व्यवहार तय करते हैं। यह कहा जाता है कि यह ट्रेंड के दौरान अधिक संवेदनशील होता है और फ्लैट के दौरान कम संवेदनशील होता है।
जब कीमत धीरे-धीरे एक दिशा में बढ़ती है, तो दिखने में अच्छा लगता है; AMA लगभग किसी तरीके से प्रतिक्रिया नहीं करता। लेकिन V-आकार के मोड़ पर यह काफी देर से प्रतिक्रिया करता है।
AMA और EMA इंडीकेटर लाइन के बीच क्या अंतर है?
आम तौर पर, कोई बड़ा अंतर नहीं होता।
विजुअल रूप से, अंतर यह है कि AMA कीमत की दिशा को स्पष्ट रूप से दिखाता है। ढलान कोण भी ज्यादा स्पष्ट हैं। कोण या तो 45 डिग्री या 0 है। इसलिए, आप रुझान में उतार-चढ़ाव को तुरंत देख सकते हैं।
यह किसी स्थिर रुझान में कीमत के उतार-चढ़ाव से उतना निर्धारित नहीं होता, जितना कि एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से होता है। यह एक फायदा भी है।
मेरा मानना है कि KAMA सिर्फ़ अन्य मूविंग एवरेज वर्जन की खामियों को दूर करने की एक कोशिश है। नतीजतन कुछ कुछ समस्याएं सुलझीं जरूर हैं, लेकिन नई समस्याएं भी सामने आ गईं। :)
मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला और इसकी गणना
मानक मूविंग एवरेज कुछ महीनों के बाद शुरुआती ट्रेडर्स के लिए "काम करना बंद कर देते हैं"। इसके बाद, वे मूविंग एवरेज एक्सपोनेंशियल और अन्य टूल पर आधारित जटिल इंडीकेटर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि गलत संकेतों को फ़िल्टर करके उन्हें सुचारू रूप से कर सकें। नतीजन वे भी विफल हो जाते हैं।
ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ज्यादातर ट्रेडर उन टूल को समझने और जानने की कोशिश नहीं करते, जिनका वे इस्तेमाल करते हैं। जब आप इनके काम करने का तरीका जानेंगे, तब आप इनका कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करना भी सीख जाएंगे।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला
मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप शुरुआत से सीखना शुरू करें, EMA एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज की गणना के लिए सूत्र का इस्तेमाल करें:
EMAt = α * Pt + (1 - α) * EMAt-1
α - भार गुणांक है। यह जितना ज्यादा होगा, वर्तमान डेटा का भार उतना ही ज्यादा होगा, और पुराने डेटा का भार उतना ही कम होगा।
अवधि t में Pt प्राइस वैल्यू है।
EMAt-1 पिछली अवधि का इंडीकेटर वैल्यू है।
भार गुणांक की गणना इस तरह की जाती है:
α = 2 / (N+1)
N — समतलीकरण की अवधि।
इसलिए, हालिया कीमतों के बजाय ज्यादा अवधि वाले एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज में पुराने डेटा को ज़्यादा ध्यान में रखा जाता है। दूसरी ओर, कम अवधि वाला EMA एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज इंडीकेटर मौजूदा स्थिति को दिखाता है।
उदाहरण के तौर पर, आइए अवधि 3 वाले एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज की गणना करें:
सबसे पहले, हम भार गुणांक का निर्धारण करते हैं:
Α = 2 / (3 + 1) = 2/4 = 0.5
गणना को आसान बनाने के लिए, मान लें कि पिछला इंडीकेटर वैल्यू 1 होगा और t अवधि के लिए कीमत 1.10 होगी।
फिर EMAt = 0.5 * 1.10 + (1 - 0.5) * 1 = 0.55 + 0.5 = 1.05
इस उदाहरण से पता चलता है कि इंडीकेटर ऊपर की ओर निर्देशित है, क्योंकि मौजूदा कीमत 1.05 है। यह पिछली अवधि 1 से ज्यादा है। इसलिए, यह टूल ऊपरी रुझान को दिखाता है।
आप अपने डेटा का इस्तेमाल करके खुद ही गणना कर सकते हैं। मैंने Excel में EMA इंडिकेटर गणना टेम्पलेट तैयार किया है, जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
सिंपल मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला
SMA की गणना करने का फ़ॉर्मूला इस प्रकार है:
SMA = Sum(Pi)/n
Pi विश्लेषण की गई अवधि के लिए मूल्य मान है। इन मानों की संख्या अध्ययन की गई अवधि की संख्या पर निर्भर करती है।
Sum(Pi) - यह उन अवधियों की कीमत का कुल योग है, जिन्हें विश्लेषण में शामिल किया गया है।
N - अवधियों की संख्या
मैं साधारण मूविंग एवरेज की गणना को आसान उदाहरण, ब्रेड की हालिया कीमतों में हुए उतार-चढ़ाव के ज़रिए समझाऊंगा:
2 घंटे पहले (P2) - $1
1 घंटे पहले (P1) - $1.2
मौजूदा कीमत (P0) - $1.4
तीन घंटे की कीमतों के आधार पर SMA की गणना करने का फ़ॉर्मूला:
SMA (3) =($1,4+$1,2+$1) / 3 = 1,2$
इसलिए, मौजूदा कीमत ($ 1.4) SMA इंडीकेटर ($ 1.2) के मौजूदा कीमत से ज्यादा होगा। बधाई हो, ब्रेड की कीमत तेजी से बढ़ रही है =)
आप खुद ही EMA और SMA की गणना कर सकते हैं, ताकि तेजी या मंदी के रुझान की पहचान कर सकें। मैंने EMA इंडिकेटर और सिंपल मूविंग एवरेज की गणना करने के लिए, Excel टेम्पलेट संलग्न किया है।
वेटेज मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला
अवधि (3) वाले वेटेज मूविंग एवरेज का फ़ॉर्मूला:
WMA (3) = (3P(1) + 2P(2) + 1(P3)) / (3+2+1)
P1, P2, P3 हालिया, मौजूदा और उससे भी पहले की अवधि की कीमत को दर्शाता है।
WMA की गणना SMA की गणना के समान ही की जाती है। अंतर इतना है कि WMA को डेटा सेट में हरेक संख्या को पूर्व निर्धारित भार से गुणा करके और परिणामी मानों को जोड़कर हासिल किया जाता है।
मौजूदा कीमत को सबसे ज्यादा महत्त्व दिया जाता है। यह अवधियों की संख्या (हमारे उदाहरण में 3) के बराबर होता है। उससे पहले की कीमत को कम (2) और फिर उससे पहले को और भी कम (1) महत्त्व दिया जाता है। जितना ज्यादा अतीत में जाते हैं, कीमत के आंकड़े का महत्व उतना ही कम हो जाता है।
हमारे पास:: 3 x $1.4 + 2 x $1.2 + 1 x $ 1
इसके बाद, हम परिणाम को उन सभी कारकों के योग से भाग देते हैं, जिनका हमने इस्तेमाल किया था। ये 3, 2 और 1 थे:
(3 x $1.4 + 2 x $1.2 + 1 x $ 1) / (3+2+1) = $1.27
जिन उदाहरण का इस्तेमाल मैंने WMA गणना विधि समझाने के लिए किया है, उससे भी तेज़ी के रुझान का संकेत मिलता है। मौजूदा कीमत WMA से ज्यादा है।
मूविंग एवरेज का विश्लेषण: चार्ट पैटर्न को समझना सीखना
जब आप खासकर अन्य ट्रेडिंग टूल के साथ मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ट्रेडर्स की सभी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विशेषताएं अस्पष्ट संकेत, बदलती अस्थिरता को समायोजित करने में असमर्थता, संकेतक अवधि का चयन करने में समस्याएं, आदि हैं। लेकिन! अगर आप उन सभी परेशानियों का सामना कर लेते हैं और मुनाफ़े वाली MA ट्रेडिंग रणनीति बनाते हैं, तो आप किसी भी समय और किसी भी मार्केट में ट्रेडिंग कर पाएंगे।
लैग फैक्टर
कोई भी तकनीकी टूल, प्राइस एक्शन के पिछले परफॉरमेंस के आधार पर लैगिंग इंडीकेटर है, इस तरह, एसेट के भावी परफॉरमेंस की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। क्यों? क्योंकि इंडीकेटर से कीमत में पहले हुए उतार-चढ़ाव का पता चलता है।
जितनी लंबी अवधि गणना के लिए चुनी जाती है, लैगिंग इंडीकेटर कीमत से उतना ही ज्यादा पीछे चलता है।
अवधि छोटी होने पर, इंडीकेटर कम विलंबित होगा, लेकिन ज्यादा बार होगा।
लैगिंग में सिर्फ़ तभी समस्या होती है, जब आप कीमत के भावी परफॉरमेंस को पहले से जानना चाहते हैं। MA इंडीकेटर का फ़ायदा नवीनतम मूल्य डेटा को स्पष्ट करना है। MA अवधि जितनी ज्यादा होगी, उतने ही बड़ी सुधारात्मक गतिविधि को अनदेखा किया जाएगा।
अवधि और टाइमफ्रेम
आइए अब हम मूल बातें समझते हैं।
MA अवधि जितनी लंबी होगी, यह उतनी ही ज्यादा वैश्विक रुझान को दिखाएगा और कीमत बढ़ने पर प्रतिक्रिया उतनी ही धीमी होगी। यह इस रुझान के साथ ट्रेडिंग करने के लिए उपयुक्त है।
AUDUSD चार्ट के लिए EMA (30), टाइमफ्रेम m5 है
इंडीकेटर की अवधि जितनी कम होगी, दैनिक चार्ट पर कीमत उतनी ही बार दोनों दिशाओं में उसे पार करेगी। जब आप मूविंग एवरेज पर वापस जाने वाली कीमत पर दांव लगाते हैं, तो छोटी MA अवधि ट्रेंड के विपरीत ट्रेडिंग करने के लिए उपयुक्त होती है।
तीर ट्रेड की दिशा को दिखाते हैं, जबकि क्रॉस उस स्थान को दिखाते हैं, जहां कीमत इंडीकेटर लाइन से अधिकतम विचलन पर थी।
जब कीमत मूविंग एवरेज से अधिकतम दूरी बना लेती है, तब फॉरेन एक्सचेंज ट्रेड MA की दिशा में शुरू किया जाता है।
टाइमफ्रेम के आधार पर, MA अलग-अलग तरीके से आगे बढ़ेगा, भले ही उनकी अवधि समान हो। छोटे टाइमफ्रेम में यह ज़िगज़ैग जैसा होता है और लंबी समय-सीमा में संतुलित होते हैं।
तुलना करें कि फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में M5 और D1 के टाइमफ्रेम में EMA लाइन (10) कैसे आगे बढ़ रही है।
अगर आप एक ट्रेडिंग डे से जुड़ी रणनीति अपना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप लंबी अवधि का चुनाव करें और फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग में MA की दिशा में प्रवेश करें।
मध्यावधि ट्रेडिंग में, आप मूविंग एवरेज के लिए छोटी अवधि तय कर सकते हैं, जिससे आपको एक सप्ताह में 1.5 से ज्यादा ट्रेडिंग सिग्नल मिलेंगे।
इन विकल्प से अक्सर काफी अच्छे ट्रेडिंग सिग्नल मिलते हैं। अगर आप सुपर ट्रेड्स के लिए प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं, तो आपको लंबी अवधि वाले टाइमफ्रेम में दीर्घकालिक EMA अवधियों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप रुझान के अनुरूप ट्रेड करते हैं। MA दिशा में प्रवेश करना = बेहतर ट्रेड = सकारात्मक वित्तीय परिणाम :) आप पहली कोशिश में सफल नहीं हो सकते हैं।
एक और अहम बात यह है कि आप सिर्फ़ सैद्धांतिक जानकारी पढ़कर Forex ट्रेडिंग की EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) को पूरी तरह नहीं सीख सकते; अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
रुझान की पहचान
अगर कीमत एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज की दिशा में ही बढ़ रही है और उसे पार नहीं कर रही है, तो इसे ट्रेंडिंग मूवमेंट माना जा सकता है।
अगर प्राइस चार्ट अक्सर MA को स्पर्श करता है, तो बाजार में कोई स्पष्ट रुझान नहीं होता है।
मैं जानता हूं कि बहुत से लोग ट्रेंड पिवट मूमेंट की पहचान करने के लिए EMA लाइन का ओस्तेमाल करते हैं। आइए, दो आम तरीकों पर नज़र डालते हैं।
- इंडीकेटर की दिशा का ध्यान रखें;
- इंडीकेटर को पार करने वाली कीमत की पहचान करें (या तब तक प्रतीक्षा करें, जब तक समापन कीमत, इंडिकेटर लाइन के दूसरी ओर न पहुंच जाए)।
आइए इस बात को ध्यान में रखें कि एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) की गणना कैसे की जाती है: EMA लाइन के फ़ॉर्मूला के अनुसार, इस सूत्र में मौजूदा कीमत की तुलना में पिछले डेटा का ज्यादा महत्व होता है।
इसलिए, जब कीमत तेज़ी से और काफी लंबी दूरी तक विपरीत दिशा में चलता है, तो इंडिकेटर अपनी दिशा बदल लेता है। इससे निम्नलिखित संकेत मिलेगा
- ट्रेडर की कीमत को रुझान की दिशा में आगे बढ़ाने में असमर्थता;
- ट्रेडर की कीमत को विपरीत दिशा में बढ़ाने की क्षमता।
इन कारकों का मतलब रुझान में उलटफेर हो सकता है।
जहां तक प्राइस चार्ट के इंडिकेटर को पार करने की बात है, मुझे नहीं लगता कि इसे किसी भी चीज़ का संकेत माना जा सकता है।
उदाहरण के तौर पर, अगर इंडीकेटर ऊपर जा रहा है और कीमत रेखा के नीचे है, तो इसका मतलब मंदी का रुझान नहीं है। इसके विपरीत, इसे खरीदारी के सौदों पर विचार करने का संकेत माना जा सकता है। अगर MA की दिशा नहीं बदली है, तो इसका मतलब है कि इस कीमत में उतार=चढ़ाव से वैश्विक रुझान को बदला नहीं जा सका।
बॉक्स उन स्थानों को दर्शाता है, जहां EMA (20) ने अपनी दिशा बदली है।
तीर उन स्थानों को दर्शाते हैं, जहां कीमत सिर्फ़ EMA (20) को पार कर गई है। इनमें से ज़्यादातर संकेत गलत थे।
प्राइस क्रॉसओवर
EMA को पार करने वाले मूल्य पर आधारित कुछ रणनीतियां होती हैं। यह डेमो अकाउंट पर ट्रेडिंग अभ्यास के लिए अच्छा होता है, लेकिन मुझे इनमें कोई तार्किक पहलू नज़र नहीं आता।
हां, अगर कीमत, इंडीकेटर को पार करती है, तो पिछले रुझान के विपरीत कीमत में बढ़ोतरी होती है। हां, हम यह मान सकते हैं कि कीमत में उतार-चढ़ाव निश्चित समय तक जारी रह सकता है।
ऐसे संकेतों के लिए, मैं 40 या उससे ज्यादा की अवधि चुनने का सुझाव देता हूं, ताकि बड़ी संख्या में गलत संकेतों से बचा जा सके।
उपरोक्त चार्ट में, मैंने तीरों से उन सभी संकेत को दिखाया है, जिससे EMA (40) के सापेक्ष संभावित ट्रेंड रिवर्सल का संकेत मिलता है। संकेत तब भेजा जाता है, जब मौजूदा रुझान के विपरीत इंडीकेटर के तरफ का बार बंद होता है।
अवधि 40 के इस्तेमाल पर मिलने वाले अनेक भ्रामक संकेतों को ध्यान में रखते हुए, कल्पना कीजिए कि अवधि 25 वाले इंडीकेटर से कितने गलत संकेत भेजे जाते होंगे।
कोई भी मूविंग एवरेज से ऊपर/नीचे या इंडिकेटर लाइन को पार करने वाली कीमत के बारे में भी उल्लेख कर सकता है। क्या इससे रुझान में उलटफेर का संकेत मिलता है? मेरा सुझाव है कि आप खुद कोशिश करें और निष्कर्ष निकालें।
डबल क्रॉसओवर
ऐसी सामान्य MA ट्रेडिंग रणनीति है, जिसमें कीमत की कोई भूमिका नहीं होती। इसमें तेज़ और धीमी दो मूविंग एवरेज का इस्तेमाल किया जाता है। जॉन मर्फ़ी के अनुसार, इस तकनीक को “डबल क्रॉसओवर” कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर, इसमें EMA + EMA या SMA + SMA का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है।
तेज़ MA की अवधि कम होती है। धीमी MA की अवधि ज्यादा होती है।
अगर तेज MA ऊपर से धीमे MA को पार करता है, तो रुझान नीचे की ओर होता है।
अगर क्रॉसओवर नीचे से होता है, तो रुझान ऊपर की ओर होता है।
यह रणनीति व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के लिए भी उपयोगी है। इसका संकेत सरल और स्पष्ट होता है। इसमें कोई अस्पष्टता नहीं है। आइए थोड़ा विस्तार से इसका विश्लेषण करें।
एक ही MA के रुझान बदलने में काफी वक्त लग जाता है और यहां तो हम पहले उलटफेर और फिर क्रॉसओवर की उम्मीद कर रहे हैं।
इस तरह के संकेत का पालन करने पर अनुभवी ट्रेडर पूरे रुझान को गंवा बैठते हैं।
सपोर्ट और रजिस्टेंस
क्या एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का इस्तेमाल गतिशील सपोर्ट लेवल के तौर पर किया जा सकता है? क्या चार्ट पर यह रेखा बिल्कुल भी मौजूद नहीं होती है? आइए अनुमान लगाते हैं।
कल्पना कीजिए कि कीमत बढ़ रही है और अचानक किसी निश्चित अवधि में औसत मूल्य की ओर गिरने लगती है। कीमत इंडीकेटर लाइन के पास आ रही दिखाई देगी।
आइए तथ्यों पर नज़र डालते हैं:
- यदि गति रुझान के विपरीत हो, तो इंडीकेटर की ओर बढ़ना संभावित सुधार हो सकता है।
- अगर कीमत EMA से वापस आ रही है, तो यह रुझान की दिशा में जा रही है।
- अगर इंडीकेटर दिशा नहीं बदलता है, तो काउंटर-ट्रेंड मूवमेंट काफी मजबूत नहीं है।
इस रणनीति के अनुसार, इंडीकेटर लाइन से वापस आती कीमत पर प्रवेश किया जाता है:
- मौजूदा रुझान की दिशा में ट्रेड करें, क्योंकि कोई उलटफेर का संकेत नहीं है।
- संभावित रूप से यह प्रवेश ट्रेंड की नई गति की शुरुआत में होती है, जहां लाभ की अच्छी संभावना होती है।
- अपेक्षित लाभ की तुलना में अपेक्षाकृत कम स्टॉप लॉस लगाकर ट्रेड करें।
तीर संकेतक से मूल्य पलटाव के बाद रुझान की दिशा में बने कैंडलस्टिक्स का पता चलता है। MA के निकट बनी होने के कारण सुधार की समाप्ति का संकेत मिलता है। उन बार के बंद होने के बाद, कोई भी व्यक्ति रुझान की दिशा में ट्रेडों में प्रवेश करने पर विचार कर सकता है।
इन सभी विश्लेषण के आधार पर, यह ट्रेडिंग रणनीति समझदारी भरी है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि कीमत चार्ट के मूविंग एवरेज के अनुसार प्रस्तुत गतिशील सपोर्ट या रजिस्टेंस लेवल के बजाय वस्तुनिष्ठ कारकों से प्रभावित होती है।
एक्सपोनेंसियल मूविंग एवरेज फ़िल्टर
आप EMA संकेत को फिल्टर करने के लिए इन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं:
ऑसिलेटर। मैं लंबी अवधि निर्धारित करने का सुझाव देता हूं; अन्यथा, ऑसिलेटर सिर्फ़ प्राइस चार्ट की नकल करेगा।
कैंडलस्टिक पैटर्न: आपको 100,500 कैंडलस्टिक पैटर्न खोजने के लिए ज्यादा प्रयास करने की ज़रूरत नहीं होती है – सिर्फ़ पिन बार और एनगल्फिंग पैटर्न को देखें।
इन दोनों से मौजूदा रुझान के समाप्त होने और विपरीत ट्रेंड की शुरुआत का संकेत मिलता है। यही कीमत में उछाल है। इन कैंडलस्टिक पैटर्न की अपेक्षा करें और उछाल पर जीतने वाले ट्रेड में प्रवेश करें।
लंबी समय-सीमा। ट्रेडिंग टाइम-सीमा और लंबी समय-सीमा दोनों में MA को एक ही सेटिंग के साथ जोड़ें। आप लंबी समय-सीमा में MA की दिशा के अनुसार अपने ट्रेडिंग टाइम-सीमा में ट्रेड दर्ज करते हैं। क्या आपको यह ध्यान में है कि एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से रुझान की दिशा का पता चलता है? :)
संकेतों को फ़िल्टर करने के अन्य तरीके भी होने चाहिए, लेकिन मुझे लाखों तरीकों का अध्ययन करने की कोई ज़रूरत नहीं होती है, क्योंकि:
ट्रेडर के तौर पर, आप लॉन्ग पोजीशन लेने या शॉर्ट पोजीशन खोलने के लिए संकेत को फ़िल्टर करके क्या हासिल करना चाहते हैं? शायद आपका मकसद गलत संकेतों की संख्या को कम करना है। लेकिन क्या आप उन्हें पूरी तरह कम कर सकते हैं? नहीं।
संकेत फिल्टर करने का आइडिया किस पर आधारित है? यह इस तथ्य पर आधारित है कि आप मौजूदा चार्ट की संरचना के अनुसार कीमत में भावी उतार-चढ़ाव का अनुमान लगा सकते हैं। क्या यह वास्तविक है? नहीं।
ओवरबॉट ज़ोन से बाहर निकलने के बाद, कीमत वापस भी आ सकती है। साथ ही, कभी-कभी छोटे से उलटफेर के बाद लंबी अवधि का रुझान भी शुरू हो सकता है, जिसे “फिल्टर” कर दिया जाए और वह ध्यान में ही न आए।
इस बात को ध्यान में रखते हुए, फ़िल्टर करने से सिर्फ़ ट्रेड्स की संख्या कम होगी, न कि उनकी “गुणवत्ता में सुधार” होगा — जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। लगभग उतनी ही संख्या में "अच्छे" ट्रेडो को फ़िल्टर किया जाएगा, जितने फ़िल्टर किए गए कई "खराब" ट्रेड को फ़िल्टर किया जाएगा। ये तीन तरीक़े अनुभव हासिल करने के लिए काफ़ी हैं और धीरे-धीरे आप अपनी खुद की ट्रेडिंग शैली बना सकते हैं।
मूविंग एवरेज से जुड़ी रणनीतियां
आप किसी भी वित्तीय साधन की ट्रेडिंग करने में एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं; इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है। करेंसी पेयर में मैं जापानी येन वाले कैंसि पेयर पर ध्यान देने की सुझाव देता हूं - यह वहां एक समतल कारक है।
अगले चरण में, मैं आपको सबसे सरल, सबसे पारदर्शी और सबसे बेहतरीन EMA ट्रेडिंग रणनीतियों के बारे में बताऊंगा। ट्रेडिंग करने के इन तरीकों से आपको व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और अपनी खुद की ट्रेडिंग शैली बनाने में मदद मिलेगी।
200-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज
EMA (200) वैश्विक रुझान (ग्लोबल ट्रेंड) को दर्शाता है। जब कीमत EMA (200) से ऊपर होती है, तब खरीदने का संकेत मिलता है, और जब यह इसके नीचे होती है, तब बेचने का संकेत मिलता है।
कीमत EMA (200) को पार करने पर, अगर आप सिर्फ़ पोजीशन खोलते हैं, तो आपके पास प्रति वर्ष लगभग 4-6 ट्रेड होंगे।
आप क्या कर सकते हैं?
- इंडीकेटर के रिबाउंड होने पर प्रविष्टि जोड़ें (उदाहरण)।
- EMA (200) की दिशा में तकनीकी पैटर्न के अनुसार प्रविष्टि जोड़ें। सबसे उपयुक्त पैटर्न फ्लैग (झंडा) और ट्रायंगल (त्रिकोण) पैटर्न होंगे; रुझान के विपरीत मिलने वाले संकेतों को अनदेखा करना चाहिए।
बाईं से दाईं ओर:
इंडीकेटर से कीमत के उछाल पर प्रवेश, ट्रायंगल पैटर्न के अनुसार प्रविष्टि, फ्लैग पैटर्न के अनुसार प्रवेश।
3 महीने की मूविंग एवरेज
अगर आप दीर्घकालिक निवेश से मध्यम अवधि की ट्रेडिंग की ओर स्विच करना चाहते हैं, तो आप तीन-महीने की मूविंग एवरेज पर आधारित फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति पर विचार कर सकते हैं।
कार्य समय सीमा, D1. तीन महीने के EM का एनालॉग 100 की अवधि वाला EMA होगा।
आप पिछले EMA ट्रेडिंग रणनीति की तरह ही ट्रेड में प्रवेश करते हैं:
- जब EMA (100) नीचे से रिबाउंड करता है, तो खरीदारी करें;
- जब EMA (100) ऊपर से रिबाउंड करता है, तो बिक्री करें;
EMA (100) से उछाल के आधार पर एंट्री पॉइंट दर्शाए गए हैं। मैंने बेचने के लिए लाल रंग और खरीदने के लिए हरा रंग चिन्हित किया है। मैंने फ्लैग पैटर्न के अनुसार प्रवेश करने की कोशिश को भी दर्शाया है, लेकिन मूवमेंट बहुत छोटा था।
हम बाकी दो प्रविष्टियों पर विचार क्यों नहीं करते?
- कीमत EMA (100) को EMA (200) की तुलना में कहीं ज्यादा बार पार करती है। पार करने के बाद कीमत में उतार-चढ़ाव कम होगा। अगर आप तब ट्रेड में प्रवेश करते हैं, जब इंडीकेटर 100 अवधि वाले इंडीकेटर को पार करता है, तो ऐसे बहुत ज्याद संकेत मिलेंगे, जिनमें स्टॉप-लॉस मान की तुलना में बहुत कम बढ़ोतरी की संभावना होगी। ऐसे ट्रेड में नुकसान की संभावना ज्यादा होती है।
- EMA (200) की तुलना में कीमत EMA (200) के ज़्यादा करीब है। अगर आप तकनीकी विश्लेषण पैटर्न का इस्तेमाल करके 100 की अवधि वाले इंडिकेटर की दिशा में प्रवेश करते हैं, तो ज़्यादातर स्थिति में, प्रवेश संकेत आपके स्टॉप लॉस की दिशा में इंडिकेटर की ओर कीमत में उलटफेर होने से पहले मिलेगा। (उदाहरण)।
8 EMA से जुड़ी रणनीति
EMA ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति का सबसे लोकप्रिय प्रकार 8-दिवसीय और 5-दिवसीय EMA का इस्तेमाल करना है।
इस रणनीति का उद्देश्य तब प्रविष्टी संकेत पाना है, जब धीमी और तेज़ मूविंग एवरेज एक-दूसरे को पार करें। यह रणनीति एक ही ट्रेडिंग डे टाइमफ्रेम पर लागू होती है, इसलिए यह इंट्राडे ट्रेडर के लिए उपयुक्त है। एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज के आधार पर प्रति वर्ष करेसी ट्रेडिंग पोजीशन की संख्या पिछली EMA रणनीतियों की तुलना में बहुत ज्यादा होगी।
- जब EMA (5), EMA (8) को ऊपर की ओर पार करता है, तो खरीदारी का संकेत दिखता है।
- जब EMA (5) ऊपर से नीचे तक EMA (8) को पार करता है, तो बिक्री का संकेत दिखता है।
चार्ट में मैंने खरीदारी के संकेतों को हरे और बिक्री संकेतों को लाल रंग से दिखाया है। ये संकेत हर बार किसी मज़बूत ट्रेंड को फ़ॉलो नहीं करते। लेकिन कभी-कभी करेंसी ट्रेडिंग ट्रेंड की शुरुआत में प्रवेश पाने के लिए यह कीमत चुकानी पड़ती है।
जब वह कैंडलस्टिक बंद हो जाती है, जहां दोनों EMA मिलते हैं, तो आप खरीद या बिक्री ट्रेड में प्रवेश करते हैं। स्टॉप लॉस उस सिग्नल कैंडलस्टिक से आगे लगाया जाता है।
34 EMA वेव से जुड़ी रणनीति
आपको फॉरेक्स ट्रेडिंग चार्ट पर तीन अलग-अलग सेटिंग वाले EMA जोड़ने होंगे।
- 34 अवधि वाला EMA 'समापन' (कैंडलस्टिक की समापन कीमत) पर लागू होता है;
- 34 अवधि वाला EMA “उच्च” (कैंडलस्टिक्स की उच्चतम कीमतों पर) पर लागू होता है;
- 34 अवधि वाला EMA "निम्न" (कैंडलस्टिक्स की सबसे कम कीमतों पर) पर लागू होता है।
तीन एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से मिलकर एक चैनल बनेगा। यह उस क्षेत्र को दिखाता है, जिसके भीतर कीमत "संतुलन में" है। जब कीमत चैनल के ऊपर या नीचे जाती है, तो संभावित रूप से तेजी का रुझान शुरू हो सकता है।
इस रणनीति में दो अलग-अलग तरीकों से ट्रेड शुरू करने का सुझाव मिलता है।
1. जब समापन कीमत चैनल की ऊपरी सीमा से ऊपर या निचली सीमा में होता है, तब ट्रेड में प्रवेश किया जाता है।
- कैंडलस्टिक्स की समापन कीमत ऊपरी सीमाओं से ऊपर होने पर, खरीदारी का संकेत मिलता है।
- कैंडलस्टिक्स की समापन कीमत निचली सीमाओं से नीचे होने पर, बिक्री का संकेत मिलता है।
यह ध्यान रखें कि आप किसी ट्रेड में तभी प्रवेश करें, जब कीमत चैनल के विपरीत दिशा में आगे बढ़ें।
कीमत ऊपरी चैनल सीमा से ऊपर और फिर निचली सीमा से नीचे जाने पर बिक्री करें।
खरीद की स्थिति तब बनती है, जब कीमत निचली चैनल सीमा के नीचे हो और फिर ऊपर बढ़कर ऊपरी सीमा के पार चली जाए।
2. आप चैनल की बाहरी सीमा से रिबाउंड (उछाल) पर ट्रेड में प्रवेश करते हैं:
- जब कीमत ऊपरी सीमा से रिबाउंड होकर ऊपर की ओर बढ़ती है, तो खरीदारी का संकेत मिलता है।
- जब कीमत निचली सीमा से रिबाउंड होकर नीचे की ओर बढ़ती है, तो बिक्री का संकेत मिलता है।
मैंने चैनल की बाहरी सीमा से रिबाउंड होने पर प्रविष्टि को दिखाया है।
लाल बॉक्स निचली चैनल सीमा से रिबाउंड होने पर हुए सेल ट्रेड को दिखाते हैं। हरे बॉक्स ऊपर चैनल सीमा से रिबाउंड होने पर हुए बाय ट्रेड को दिखाते हैं।
संकेत हमेशा मुनाफ़े वाले नहीं होते, लेकिन यह ट्रेंड स्ट्रेटेजी के लिए सामान्य है। हर अच्छे मुनाफे वाले सनेक्त के साथ कई कम सफल प्रविष्टियां भी होंगी।
इस रणनीति का सुझाव H1 और उससे ज्यादा के टाइमफ्रेम के लिए दिया जाता है।
ज्यादा जटिल तकनीकी विश्लेषण के लिए, आप ट्रेडिंग टाइमफ्रेम से 2 स्तर बड़ा टाइमफ्रेम चुन सकते हैं।
अगर आप H1 पर फ़ॉरेक्स ट्रेडिग करते हैं, तो D1 टाइमफ्रेम पर वैश्विक रुझान का विश्लेषण करें।
अगर आप H4 पर ट्रेडिंग करते हैं, तो W1 टाइमफ्रेम पर वैश्विक रुझान, इत्यादि का विश्लेषण करें।
पांच-अवधि वाला सिंपल मूविंग एवरेज
पांच दिवसीय मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करने का मूल उद्देश्य यह है कि इससे आपको एक सप्ताह की औसत कीमत का डेटा मिलता है।
D1 टाइमफ्रेम के लिए, फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति को तैयार किया गया है।
EMA (200) और EMA (100) पर आधारित रणनीतियों की तुलना में इस रणनीति में प्रवेश संकेत के लिए ज्यादा शर्तें होती हैं। ये शर्तें पूरी होनी चाहिए:
- कीमत मूविंग एवरेज को पार करती है और कैंडलस्टिक की समापन कीमत उस रेखा के ऊपर (खरीद) या नीचे (बिक्री) के लिए होती है।
- कीमत बिना ब्रेकआउट के मूविंग एवरेज तक वापस आती है।
- कीमत पुलबैक के बाद मूविंग एवरेज से रिबाउंड होती है।
स्टॉप-लॉस उस पिवट पॉइंट से थोडा आगे लगाया जाता है। यह SMA (5) के पास कीमत में उछाल आने के बाद बनता है।
इस रणनीति में टेक प्रॉफिट सेट करने का सुझाव नहीं मिलता। मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेलिंग स्टॉप का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें स्टॉप-लॉस ट्रेंड की दिशा में SMA (5) को फ़ॉलो करते हैं।
अगर कीमत पिछले 5 दिनों की औसत कीमत, SMA (5) तक नहीं पहुंचती है और ब्रेकआउट की दिशा में मुड़ जाती है, तो इससे “काउंटरट्रेंड” ट्रेडर्स की मौजदगी का संकेत मिलता है। साथ ही, मौजूदा ट्रेंड की दिशा में ट्रेड में प्रवेश करने का संकेत भी मिलता है।
अहम जानकारी: शुक्रवार को ट्रेड में प्रवेश करने का सुझाव नहीं दिया जाता — सोमवार को कीमत विपरीत दिशा में ‘अंतराल’ के साथ बन सकता है, जिससे सही जगह पर लगाया गया स्टॉप-लॉस भी आपको नुकसान से नहीं बचा पाएगा।
3 मूविंग एवरेज से जुड़ी रणनीति
यह रणनीति अलग-अलग अवधियों में कई मूविंग एवरेज पर आधारित है और H1 टाइमफ़्रेम के लिए सबसे अच्छी है। इन सेटिंग के अनुसार चार्ट में तीन MA इंडीकेटर जोड़ें:
- मूविंग एवरेज 1 - अवधि: 85, विधि: लीनियर वेटेड, निम्नतम पर लागू करें: रंग: लाल।
- मूविंग एवरेज 2 - अवधि: 75, विधि: लीनियर वेटेड, निम्नतम पर लागू करें: रंग: लाल।
- मूविंग एवरेज 3 – अवधि 5, विधि: एक्सपोनेंशियल, निम्नतम पर लागू करें: नीली रेखा।
जैसे ही MA नीली रेखा नीचे से दो लाल रेखाओं को पार करती है, बाय पोजीशन खोलना चाहिए।
अगर MA की नीली रेखा ऊपर से दो लाल रेखाओं को पार करती है, तो इससे सेल पोजीशन खोलने का संकेत मिलता है।
TEMA क्या है — ट्रिपल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज
अगर ट्रिपल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज मौजूद है, तो हम यह मान सकते हैं कि डबल और सिंगल एवरेज भी होते होंगे। हालांकि, यह सही नहीं है।
डबल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज मौजूद है और इसे DEMA कहा जाता है, लेकिन सिंगल वाला नहीं है। हालांकि, क्लासिक एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - EMA है। इसलिए, ट्रिपल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज में EMA और DEMA दोनों शामिल होते हैं, ताकि क्रमिक इंडीकेटर का मूल्य पिछले इंडीकेटर के मूल्य के बराबर हो सके।
TEMA की गणना और आरेखण करने का तरीका
आइए TEMA गणना सूत्र से इसकी शुरूआत करें:
EMA (i) यहां सामान्य एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज है। EMAofEMA (i), EMA (i) का स्मूथ्ड एक्सपोनेंशियल एवरेज है और EMAofEMAofEMA (i), EMAofEMA (i) का स्मूथ्ड एक्सपोनेंशियल एवरेज है। TEMA मान की गणना करते समय सिर्फ़ कैंडल की समापन कीमत को लागू किया जाता है।
सब कुछ आसान है, क्योंकि ट्रेडर को कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। प्रोग्राम अपने आप सब कुछ गणना करता है। लेकिन यह जानना अच्छा होगा कि वह यह कैसे करता है।
TEMA बनाम EMA
सबसे पहले TEMA इंडिकेटर डाउनलोड करें और उसे MT4 में इंस्टॉल करें। आप इसे इंटरनेट पर आसानी से खोज सकते हैं या मेरी लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रेडर सिर्फ़ पैरामीटर — अवधि को बदल सकते हैं।
हम EMA, DEMA और TEMA 3 इंडीकेटर की तुलना करने जा रहे हैं। यह ध्यान देने योग्य बात है कि EMA मूविंग एवरेज का एक्सपोनेंशियल एवरेज होता है।
मैं आपको सुझाव देना चाहता हूं कि अगर आप अभी तक EMA के बारे में नहीं जानते हैं, तो इसके बारे में जानने की कोशिश करें।
दरअसल, EMA और बाकी सभी MA, MA इंडीकेटर के ही अलग-अलग रूप हैं। आइए EMA, DEMA और TEMA की तुलना करते हैं।
आप चार्ट पर कीमत में उतार-चढ़ाव की रेखा और तीनों इंडीकेटर की रेखाएं देख सकते हैं। TEMA में क्या खासियत है? इनमें TEMA अन्य इंडीकेटर की तुलना में सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया देने वाला साबित हुआ। MA एसेट के प्राइस एक्शन आधारित लैगिंग इंडीकेटर होता है। इसमें कीमत के भावी परफॉरमेंस की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। जितना छोटा अंतराल होगा, उतना ही बेहतर संकेतक माना जाएगा।
फ़ॉरेक्स में एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज: वास्तविक उदाहरण
एक कहावत है: हर ट्रेडिंग रणनीति अच्छे बाज़ार में अच्छी लगती है। लेकिन हर निवेशक, चाहे वह फ़ॉरेक्स ट्रेडर ही क्यों न हो, ऐसी रणनीतियों की तलाश करते हैं, जिसे हर तरह के बाज़ार में लगातार मुनाफ़ा हो सकें। बजाय इसके कि वह सिर्फ़ अच्छे बाज़ार की उम्मीद करें और साधारण तरीकों से ट्रेड करें।
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करते समय, मैं इन ट्रेडिंग विधियों का अवलोकन करता हूं:
- फॉरेक्स ट्रेडिंग करते समय, हम इस बात का इंतज़ार करते हैं कि कीमत इंडीकेटर (EMA) को पार करे और उसके ऊपर या नीचे काफी आगे निकल जाए। इंडीकेटर की रेखा को कीमत के साथ मेल खाना चाहिए।
- निगरानी: जब कीमत MA पर वापस आती है, तो देखें कि क्या यह EMA लाइन की दिशा में “रिबाउंड” करती है। उन्हें जितना संभव हो सके, उन्हें एक दूसरे के करीब आने की ज़रूरत नहीं है; फ़ॉरेक्स मार्केट ट्रेंड की दिशा में रिबाउंड ही काफी है।
- कार्रवाई: अगर आपको कोई ऐसा “पुष्टि संकेत” दिखता है, जो आपकी फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति के अनुसार उपयुक्त हो, तो उछाल की दिशा में ट्रेड में प्रवेश करें।
हरी रेखा उस प्राइस बार को दर्शाती है, जहां मैंने सेल ट्रेड में एंट्री की। लाल रेखा, स्टॉप लॉस लेवल को दिखाती है। मैंने फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए एनगलफिंग कैंडलस्टिक पैटर्न का इस्तेमाल किया है।
ट्रेडिंग के लिए EMA का इस्तेमाल कैसे करें?
मेटाट्रेडर 4 और मेटाट्रेडर 5 टर्मिनल में ट्रेडिंग करते समय, EMA को इन्सर्ट मेनू के माध्यम से जोड़ा जाता है।
मैं सुझाव देना चाहता हूं कि इंडिकेटर लाइन की मोटाई बढ़ा दें, ताकि उसकी दिशा पर नजर रखना आसान हो जाए।
मेरी राय में, MT4/MT5 में EMA का इस्तेमाल दो तरीकों से किया जा सकता है:
1. यह फ़ॉरेक्स मार्केट की रुझान की दिशा को दिखाता है।
- जब मूविंग एवरेज का रुझान ऊपर की ओर हो, तो सिर्फ खरीदारी के संकेतों को ही ध्यान में रखा जाता है।
- अगर मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहा है, तो सिर्फ़ बिक्री संकेतों को ही ध्यान में रखा जाता है।
इस इंडीकेटर का इस्तेमाल फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग में प्रवेश करने वाले संकेतों के लिए फ़िल्टर के तौर पर किया जाता है। इसे काम के चार्ट से बड़े टाइमफ्रेम पर जोड़ा जाता है।
2. एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का इस्तेमाल सुधार की समाप्ति की पहचान करने के लिए किया जाता है
- अगर कीमत, इंडिकेटर के करीब आ रहा है, तो प्रमुख रुझान के विपरीत सुधारात्मक गतिविधि होती है।
इस स्थिति में, आपको लंबी फॉरेक्स ट्रेडिंग अवधि तय करनी चाहिए। इससे आपको उन संकेतों को अनदेखा करने में तब मदद मिलेगी, जब सुधार समाप्त होने की संभावना नहीं है।
मूविंग एवरेज इंडिकेटर्स के फ़ायदे और सीमाएं
मैं फॉरेक्स मार्केट में सभी मूविंग एवरेज के सभी फायदे और नुकसान को निर्धारित नहीं कर सकता। यह सिर्फ़ टूल है, जिसमें विशिष्ट उद्देश्यों के लिए ख़ास फीचर हैं।
आइए मूविंग एवरेज इंडीकेटर के लाभ और कमियों पर नजर डालें: पहले MA के फायदे को समझते हैं
पैरामीटर | फ़ायदा | खामी |
रुझान प्रदर्शन | स्पष्ट रुझान की दिशा | भावी रुझान का पता नहीं चलता |
उतार-चढ़ाव | कई तरह के MA (MA, WMA, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस, आदि) | अलग-अलग MA एक दूसरे के विपरीत हो सकते हैं। |
रुझान में उलटफेर का संकेत | अलग-अलग संकेत, अनेक विकल्प | ट्रेडर संकेतों को भावी रुझान की 100% संभावना के तौर पर देख सकते हैं। |
MA ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीतियां | इसे रुझान के अनुकूल और रुझान के विरुद्ध दोनों तरह की ट्रेडिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। | जब फॉरेक्स मार्केट स्थिर रहता है, तब कई भ्रामक संकेत मिलता है। |
MA के फायदे
शुरुआत में ये सभी मूल्य उतार-चढ़ाव भ्रमित करने वाले लग सकते हैं। जानकारी बहुत ज्यादा होती है, जिससे समझना कठिन हो जाता है। MA इंडीकेटर से आपको उतार-चढ़ाव को अनदेखा करने में मदद मिलेगी, जिनका सम्पूर्ण स्थिति पर बहुत कम असर होता है।
अपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग की ज़रूरतों के आधार पर, आप अपने लिए सबसे ज़्यादा समझने योग्य और तार्किक MA विधि चुन सकते हैं। इससे आपको घाटे के दौरान भी ट्रेडिंग सिस्टम को बनाए रखने में मदद मिलेगी।
मूविंग एवरेज रुझान में उलटफेर होने और रुझान के जारी रहने से दोनों के लिए कई प्रकार के आसान और सीधे संकेत मिलते हैं।
MA इंडीकेटर का इस्तेमाल ट्रेंड के साथ चलने वाली और ट्रेंड के विपरीत चलने वाली दोनों रणनीतियों के लिए किया जा सकता है। इससे रचनात्मकता के कई अवसर मिलते हैं और आप इसे आसानी से अपनी फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग शैली के अनुसार समायोजित कर सकते हैं।
MA के नुकसान
किसी भी मूविंग एवरेज की गणना विधि में सिर्फ़ पिछले मूल्य डेटा को ध्यान में रखा जाता है, हालिया मूल्य पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता। अंतिम परिणाम किसी न किसी रूप में अतीत की गति को ही दर्शाता है। MA एक विशिष्ट उद्देश्य के लिए बनाया गया टूल है, न कि फ़ॉरेक्स मार्केट में भविष्यवाणी करने वाला इंडीकेटर है।
अलग-अलग प्रकार और पैरामीटर वाले मूविंग एवरेज (MA) से कई बार एक-दूसरे से अलग-अलग संकेत मिल सकता है, जिससे विचलन दिखाई देता है। इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि आपको मूविग एवरेज की खास सेटिंग क्यों करनी चाहिए।
नए फ़ॉरेक्स ट्रेडर अक्सर रुझान में उलटफेर के संभावित संकेतों को निश्चित और 100% संभावित मानते हैं। अपने विज़ुअल डिस्प्ले के कारण, यह संकेतक ट्रेडर्स को कीमत के लिए एक बाधा जैसा प्रतीत होता है, जिसे पार करते ही विपरीत दिशा में नया ट्रेंड बनने से कोई नहीं रोक सकता।
जब फ़ॉरेक्स मार्केट में कोई स्पष्ट रुझान नहीं होता, तब कीमत बार-बार मूविंग एवरेज (MA) को दोनों दिशाओं में पार करती रहती है। इसलिए MA पर आधारित कोई भी रणनीति से ऐसे ‘फ्लैट’ ट्रेडिंग के दौरान कई गलत संकेत मिल सकता है।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मूविंग एवरेज एक तकनीकी विश्लेषण टूल है। यह औसत पुराने डेटा पर आधारित होता है। जिस अवधि का विश्लेषण किया जाता है, वह जितनी लंबी होती है, MA इंडीकेटर उतना ही व्यापक रुझान (ट्रेंड) को दर्शाता है। यह प्राइस चार्ट पर एक गतिशील वक्र (डायनामिक कर्व) के रूप में दिखता है। यह जानने के लिए कि क्या यह आपके रिटेल निवेश खाते के लिए एक प्रभावी ट्रेडिंग टूल है और संभावित एंट्री और एग्ज़िट बिंदुओं की पहचान करने में सहायक है या नहीं, इसे अपने ट्रेडिंग स्टाइल, जोखिम लेने की क्षमता और निवेश उद्देश्यों के अनुरूप समायोजित करें। इसके अलावा, किसी प्रतिष्ठित पेशेवर ट्रेडिंग विशेषज्ञ से सलाह ज़रूर लें।
जहां तक एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) की गणना की बात है, तो हर मूविंग एवरेज प्रकार की अपनी अलग गणना विधि होती है। हालांकि, एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) की गणना पुराने मूल्य डेटा की तय संख्या पर आधारित होती है। चार्ट पर MA औसत और संतुलित बाजार की स्थिति को दिखाता है।
आप एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज की गणना मैन्युअल रूप से फ़ॉर्मूला के अनुसार कर सकते हैं। हालांकि, MT4 या MT5 प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी गणना अपने-आप होती है। आपको सिर्फ़ गणना अवधि की लंबाई जाननी होती है, MA विधि (एक्सपोनेंशियल) चुननी होती है और उस मूल्य प्रकार को निर्धारित करना होता है, जिस पर गणना की जानी है।
अगर आप हर बात में सटीकता चाहते हैं, तो आपको आसान मूविंग एवरेज के बजाय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज का इस्तेमाल करना चाहिए। जब हालिया मूल्य गतिविधि आपके लिए ज़्यादा मायने रखती हो, तब EMA को चुनना बेहतर होता है, क्योंकि SMA से थोड़ी देर से प्रतिक्रिया मिलती है।
SMA और EMA से जुड़ी सबसे बड़ी भ्रांति यह है कि लोग इन्हें वस्तुनिष्ठ मानते हैं। इसी कारण, इन्हें सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल के रूप में देखा जाता है और जब कीमत इनसे पार होती है, तो उसे निःसंदेह ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है। अगर आप मूविंग एवरेज के कार्य सिद्धांत को सही से समझते हैं, तो यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसलिए, प्रविष्टि और बिंदुओं से जुड़े उच्च जोखिम से बचने के लिए, हमेशा नए टूल्स की जानकारी लेते रहना ज़रूरी है।
मेरी राय में, यह अपने-आप पूरी होने वाली भविष्यवाणी है। हर किसी को जानकारी है कि 200-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज बेहद लोकप्रिय है, इसलिए बहुत से लोग इसे चार्ट पर लगाते हैं। नतीजन, जब कीमत इसके करीब पहुंचती है, तो ट्रेडिंग वॉल्यूम अचानक तेज़ी से बढ़ जाता है।
200-दिवसीय मूविंग एवरेज 198 या 201-दिवसीय मूविंग एवरेज से कोई बेहतर नहीं है। हर एवरेज उसी डेटा को दिखाता है, जिसकी गणना उसके फ़ॉर्मूले के अनुसार की जाती है। यह ध्यान में रखें कि ट्रेडिंग में वित्तीय हानि का ज्यादा जोखिम होता है, खासकर तब जब आपके पास पर्याप्त अनुभव न हो और आप अच्छे प्रविष्टि और निकास बिंदुओं की पहचान नहीं कर पाते हों।
एक्सपोनेंशियल (EMA) और सिंपल (SMA) मूविंग एवरेज की मैन्युअल गणना के लिए, आप Excel दस्तावेज़ में फ़ॉर्मूला का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बॉर्डर से हाइलाइट किए गए बॉक्स में वांछित मान दर्ज करें।
EMA गणना नोट्स:
EMA अवधि - वह अवधि, जिसे इंडीकेटर ध्यान में रखता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 10 दिनों के लिए EMA की गणना करना चाहते हैं, तो आपको "10" मान दर्ज करना होगा।
मौजूदा मूल्य मान - सबसे हाल की अवधि के लिए मूल्य मान। अगर आप दैनिक चार्ट पर ट्रेडिंग कर रहे हैं, तो यह आज का मूल्य मान होगा।
पिछला EMA मूल्य - पिछली अवधि में संकेतक मान।
SMA गणना नोट्स:
मूल्य मान - आपको हरेक अवधि के मूल्य मान को दर्ज करना होगा, जिसके आधार पर आप संकेतक की गणना करना चाहते हैं। पिछले 5 घंटों में सरल मूविंग औसत की गणना करने के लिए, आपको हरेक घंटे में 5 मूल्य मान दर्ज करने होंगे।
SMA अवधि - किस अवधि के लिए संकेतक उपलब्ध रहेगा, इसकी गणना की जाएगी। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 5 घंटों में SMA की गणना करते हैं, तो आपको “5” मान दर्ज करना होगा।
P.S. क्या आपको मेरा आर्टिकल पसंद आया? इसे सोशल नेटवर्क पर शेयर करें: यही मेरे लिए सबसे अच्छा "धन्यवाद" होगा :)
उपयोगी कड़ियां:
- मेरा सुझाव है कि आप एक विश्वसनीय ब्रोकर के साथ व्यापार करने की कोशिश करें यहां। सिस्टम आपको स्वयं व्यापार करने या दुनिया भर के सफल व्यापारियों की प्रतिलिपि बनाने की अनुमति देता है।
- लाइटफाइनेंस जमा बोनस 50% प्राप्त करने के लिए मेरे प्रोमो-कोड BLOG का उपयोग करें। अपने ट्रेडिंग खाते मेंजमा करते समय बस इस कोड को उपयुक्त फ़ील्ड में दर्ज करें।
- ट्रेडर्स के लिए टेलीग्राम चैट: https://t.me/litefinance। हम सिग्नल और ट्रेडिंग अनुभव साझा करते हैं।
- उच्च गुणवत्ता वाले एनालिटिक्स, फॉरेक्स समीक्षाएं, प्रशिक्षण लेख, और व्यापारियों के लिए अन्य उपयोगी चीजों के साथ टेलीग्राम चैनल https://t.me/litefinance

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।













































