स्कैल्पिंग एक तरह की हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग है।, जिसमें ट्रेड को बाजार में कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक ही होल्ड किया जाता है। यह ट्रेडिंग रणनीति जटिल होती है, जिसमें अधिकतम एकाग्रता, अच्छी प्रतिक्रिया क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और सहज ज्ञान की ज़रूरत होती है। इसके बावजूद, स्कैल्पर एक ही ट्रेडिंग डे में पोजिशनल ट्रेडर्स की तुलना में कई गुना ज्यादा कमा सकते हैं, क्योंकि वे बाजार में होने वाले करेक्शन (सुधार) और साइडवेज़ प्राइस मूवमेंट से भी मुनाफ़ा कमाते हैं।
इस लेख में आपको स्कैल्पिंग से जुड़े बेहतरीन इंडिकेटर्स के बारे में बताया जाएगा, जिससे आपको एंट्री और एग्जिट पॉइंट खोजने में मदद मिलेगी।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
अहम जानकारी
विषय | मुख्य बातें |
स्कैल्पिंग की परिभाषा | यह शॉर्ट टर्म से जुड़ी ट्रेडिंग रणनीति है, जिसमें ट्रेड को बाजार में सिर्फ़ कुछ सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक ही होल्ड किया जाता है। इस रणनीति में ट्रेडर बाजार में होने वाले मामूली उतार-चढ़ाव से भी मुनाफा कमा सकते हैं। |
स्कैल्प ट्रेडिंग के फ़ायदे | कीमत के रुझानों को खोजने की ज़रूरत नहीं होती; यह रणनीति स्थिर मार्केट में भी अच्छी तरह काम करती है; इसमें कम पैसे लगाकर भी शुरुआत की जा सकती है; आप सिर्फ़ कुछ ही मिनटों में ट्रेडिंग परिणाम पा सकते हैं। |
स्कैल्पिंग की कमियां | इसमें भावनात्मक तनाव ज्यादा होता है; चार्ट पर लगातार निगरानी रखनी पड़ती है; बड़े पूंजी निवेश से बाजार की कीमतों पर असर पड़ सकता है; और मुनाफा स्प्रेड पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। |
सबसे अच्छा स्कैल्पिंग इंडीकेटर | कई इंडिकेटर्स और ऑस्सीलेटर्स का संयोजन: मूविंग एवरेज, पैराबोलिक SAR, RSI, CCI। इसके अलावा, मजबूत शॉर्ट टर्म मूवमेंट की पुष्टि के लिए वॉल्यूम इंडिकेटर्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। |
स्कैल्पिंग से जुड़ी सबसे अच्छी रणनीति | प्रमुख स्तरों पर ब्रेकआउट, पेंडिंग ऑर्डर के साथ ट्रेडिंग, न्यूज़ स्कैल्पिंग, चैनल ट्रेडिंग। |
फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग में स्कैल्पिंग का क्या मतलब होता है?
स्कैल्पिंग शॉर्ट-टर्म CFD ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति है, जिसका उद्देश्य कीमतों में होने वाले मामूली उतार-चढ़ाव से मुनाफ़ा कमाना होता है। इसमें बाज़ार के मजबूत रुझान का फायदा उठाकर ब्रोकर की फीस की भरपाई करने का मकसद होता है।
स्कैल्पिंग कई तरह का होता है:
- HFT (हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग) – यह हाई- फ्रीक्वेंसी वाली ट्रेडिंग है, जिसमें लगभग जीरो स्प्रेड के साथ पलक झपकते ही ट्रेड खोला और बंद कर दिया जाता है। इस रणनीति में न्यूरल नेटवर्क्स का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ ब्रोकर्स को सर्वर पर ज्यादा लोड पड़ने की वजह से स्कैल्पिंग ट्रेडिंग करने की अनुमति नहीं मिलती है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि न्यूरल नेटवर्क कैसे काम करते हैं और उनकी डेप्थ ऑफ मार्केट ऑर्डर्स से किस तरह कीमत में उतार-चढ़ाव पर असर पड़ सकता है।
- पिप्सिंग स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीति है, जिसमें ट्रेडिंग M1 से M5 टाइमफ्रेम पर की जाती है और ट्रेड कुछ ही मिनटों के लिए बाजार में होल्ड करके रखा जाता है। ट्रेड्स को मैन्युअली भी खोला जा सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसके लिए ट्रेडिंग एडवाइज़र का इस्तेमाल किया जाता है।
- क्लासिक स्कैल्पिंग ट्रेडिंग M5 से M15 टाइमफ्रेम पर की जाती है और ट्रेड कुछ मिनटों से लेकर एक घंटे तक होल्ड करके रखा जा सकता है। अगर बाजार में मजबूत रुझान हो, तो स्कैल्पर के लिए ट्रेड को जल्दी बंद करने का कोई मतलब नहीं होता।
अगर बाजार में अच्छा रुझान बनता है, तो स्कैल्पिंग धीरे-धीरे डे ट्रेडिंग में बदल सकती है। सब कुछ बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है।
स्कैल्पिंग के फ़ायदे:
- रुझान महत्वपूर्ण नहीं होता। स्कैल्पर्स के लिए स्पष्ट रुझान की दिशा जरूरी नहीं होती, क्योंकि वे दोनों ओर होने वाले कीमत में उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाते हैं।
- ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीतियों की बड़ी विविधता। स्कैल्पर्स कीमत में उन उतार-चढ़ाव से भी मुनाफा कमा सकते हैं, जो ट्रेंड ट्रेडर्स के लिए उपयुक्त नहीं होते, जैसे कि फॉल्स ब्रेकआउट, करेक्शन या साइडवे मार्केट मूवमेंट।
- तेजी से मुनाफा या नुकसान। स्कैल्पिंग में कुछ ही मिनटों में नतीजे मिल सकते हैं।
- सिग्नल्स की तेज़ रफ्तार प्रकृति। स्कैल्पर रोज़ाना दर्जनों ट्रेड खोल सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि ये कितने प्रभावी होते हैं।
- कम पूंजी वाले ट्रेडर्स के लिए उपयुक्त है। स्कैल्पिंग की शुरुआत कम पूंजी में भी की जा सकती है, क्योंकि स्कैल्पर्स मामूली मुनाफे के साथ तेजी से ट्रेड में एंट्री और एग्जिट करते हैं।
स्कैल्पिंग हर तरह के फाइनेंशियल मार्केट और वित्तीय साधन में असरदार साबित होता है—चाहे वह करंसी पेयर्स, स्टॉक्स या कमोडिटीज़ हो। इसमें सिर्फ हाई लिक्विडिटी और वोलैटिलिटी मायने रखती है। क्रिप्टोकरेंसी स्कैल्पिंग के लिए उपयुक्त विकल्प मानी जाता है, लेकिन अगर स्टॉप ऑर्डर्स का इस्तेमाल न किया जाए, तो ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
स्कैल्प ट्रेडिंग की कमियां:
- कंप्यूटर के सामने लगातार बने रहना जरूरी है या ट्रेडिंग को ऑटोमेट करना चाहिए; फिर भी, ऑटोमेटेड सिस्टम की निगरानी की जानी चाहिए।
- भावनात्मक दबाव और विज़ुअल वर्कलोड। स्कैल्पिंग में बाजार में उतार-चढ़ाव की अच्छी समझ होना, तेजी से निर्णय लेना और ट्रेड्स से तुरंत बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। लगातार चार्ट पर नज़र रखना और असफल ट्रेड्स का सामना करना मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थकाऊ हो सकता है।
- एक साथ कई एसेट पर लिमिटेड काम। आमतौर पर स्कैल्पर एक समय में सिर्फ दो या तीन एसेट पर ही ट्रेड करते हैं, क्योंकि हर ट्रेड पर लगातार नजर रखना शारीरिक रूप से मुमकिन नहीं होता।
- हर ट्रेड में मामूली मुनाफा – स्कैल्पिंग का मकसद हर ट्रेड में मामूली मुनाफा कमाना होता है। अगर बाजार में ज़बरदस्त रुझान हो, तो स्कैल्पर चाहे तो पोजीशन को ज्यादा देर तक होल्ड कर सकते हैं। लेकिन स्कैल्पिंग का असली सिद्धांत यही है कि "जो मुनाफा अभी हाथ में है, वही सबसे अच्छा है", यानी जो मौका मिले, उसे तुरंत कैश कर लें।
- स्प्रेड, स्लिपेज और एसेट लिक्विडिटी पर काफी निर्भरता।
- प्राइस नॉइज़, कीमत में उतार-चढ़ाव पर बाजार निर्माताओं का प्रभाव। बड़े पूंजी वाले ट्रेडर्स, शॉर्ट टाइमफ्रेम पर कीमतों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं।
- ट्रेडिंग का नतीजा प्राइस डेटा की सटीकता पर निर्भर करता है।
प्रोफेशनल स्कैल्पर्स. डे ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स से ज़्यादा कमाई करते हैं, लेकिन यह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण ट्रेडिंग रणनीति है, जिसकी सलाह नए ट्रेडर को बिल्कुल भी नहीं दी जाती। अगर आपके पास अभी काफी अनुभव नहीं है, तो बेहतर होगा कि आप पहले इंट्राडे स्ट्रैटेजीज़ से शुरुआत करें।
स्कैल्पिंग ट्रेडिंग करने का तरीका
स्कैल्पिंग का मतलब छोटे टाइमफ्रेम पर ट्रेडिंग करना और दोनों दिशाओं में कीमत में मामूली उतार-चढ़ाव के बीच ट्रेड खोलना होता है। स्कैल्पिंग में आमतौर पर M5 और M15 टाइमफ्रेम का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि M1 (1 मिनट) टाइमफ्रेम का उपयोग बहुत ही कम होता है। एक मिनट के चार्ट पर विश्लेषण करना और ट्रेड खोलना/बंद करना लगभग असंभव होता है, क्योंकि ट्रेड सामान्यतः 4 से 7 कैंडलस्टिक की अवधि तक ही बाजार में रहते हैं। हालांकि, इस नियम का अपवाद ट्रेडिंग रोबोट होते हैं।
फॉरेक्स स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीतियों के मुख्य सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
- शॉर्ट-टर्म ट्रेड: स्कैल्पर्स कुछ मिनटों या सेकंडों के भीतर ट्रेडिंग करते हैं और कीमत में मामूली उतार-चढ़ाव से तेजी से मुनाफा कमाने का प्रयास करते हैं।
- उच्च लेनदेन आवृत्ति: स्कैल्पिंग में ट्रेडिंग सत्र के दौरान बड़ी संख्या में लेनदेन करना शामिल होता है।
- ट्रेडिंग डे में स्कैल्पर दर्जनों पोजिशन खोल और बंद कर सकते हैं।
- छोटे टाइमफ्रेम का उपयोग: तकनीकी विश्लेषण के लिए किसी भी अंतराल का उपयोग किया जाता है, जिसमें बड़े अंतराल भी शामिल हैं, लेकिन स्कैल्पिंग के दौरान लेनदेन सिर्फ़ छोटे टाइमफ्रेम पर ही खोले जाते हैं।
- सटीक एंट्री और एग्जिट पॉइंट: स्कैल्पिंग में सही वक्त पर ट्रेड लेना और बंद करना बहुत ज़रूरी होता है। जरा सी देरी भी नुकसान हो सकता है। सिर्फ 2 कैंडल की देरी भी एक मुनाफे वाले ट्रेड को घाटे में बदल सकती है, क्योंकि स्प्रेड की भरपाई नहीं हो पाएगी।
- रिस्क मैनेजमेंट और छोटा स्टॉप लॉस: नुकसान वाले ट्रेड को कभी होल्ड नहीं करना चाहिए। अगर ट्रेड खोलने के तुरंत बाद कीमत में उलटफेर होता है, तो बिना देर किए ट्रेड बंद कर देना चाहिए।
- ऐसे ट्रेडिंग एसेट का चुनाव करें, जिनमें हाई लिक्विडिटी हो और स्प्रेड लगभग जीरो के करीब हो।
- इमोशनल कंट्रोल: ट्रेडर को जल्दी फैसले लेने आने चाहिए, भावनाओं से बचना चाहिए और उसकी रिएक्शन स्पीड अच्छी होनी चाहिए। साथ ही, स्कैल्पर्स के अनुभव से एक तरह का सहज समझ विकसित हो जाता है, जिस पर वे भरोसा करते हैं।
ऊपर दी गई तस्वीर में M5 टाइमफ्रेम पर दो अलग-अलग ट्रेडिंग स्टाइल दिखाई को दिखाया गया है। पोजिशन ट्रेडर रुझान में उलटफेर का इंतजार करेंगे, नए रुझान की शुरुआत में ट्रेड खोलेंगे और उस ट्रेंड का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा (लाल रेखा)। संभावित ट्रेंड रिवर्सल से बचाव के लिए ट्रेडर अपनी पोजिशन को ट्रेलिंग स्टॉप लगाकर सुरक्षित करेंगे और बीच-बीच में छोटे मोटे उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे।
स्कैल्पर को ट्रेड की दिशा से कोई खास फर्क नहीं पड़ता (नीली रेखा)। वे बार-बार पोजिशन बदलते रहते हैं और ज्यादा से ज्यादा 10 कैंडल्स तक ही मार्केट में रहते हैं। कुछ ट्रेड शॉर्ट स्टॉप-लॉस के कारण नुकसान पर बंद हो जाएंगे, लेकिन जो फायदे वाले ट्रेड टेक प्रॉफिट पर बंद होते हैं, वे इन छोटे नुकसान की भरपाई कर देते हैं।
सबसे अच्छा स्कैल्पिंग इंडीकेटर
स्ट्रैटेजी टेस्टर में बेसिक इंडिकेटर्स की टेस्टिंग करने से पता चलता है कि ये स्कैल्पिंग में भी काफी उपयोगी होते हैं। इससे अस्थिर मार्केट में छोटे टाइमफ्रेम पर संभावित एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की पहचान करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इनका काम करने का तरीका अलग-अलग होता है: ऑसिलेटर संभावित ट्रेंड रिवर्सल पॉइंट दिखाते हैं, जबकि छोटे पीरियड वाले ट्रेंड इंडिकेटर्स से शॉर्ट-टर्म ट्रेंड का पता लगाने में मदद मिलती है।
वॉल्यूम-भारित औसत मूल्य (VWAP)
VWAP (वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस) सबसे आसान इंडीकेटर है। इसके कैलकुलेशन एल्गोरिदम में हरेक कैंडल पर विशिष्ट कीमत और ट्रेडिंग वॉल्यूम पर ध्यान रखा जाता है। विशिष्ट कीमत शुरुआती, समापन और निम्न कीमतों का अंकगणितीय माध्य है।
स्कैल्पिंग इंडिकेटर संकेत उन मूविंग एवरेज के संकेत से मिलते-जुलते हैं। अगर कीमत VWAP लाइन के ऊपर है और ऊपर की ओर बढ़ रही है, तो रुझान तेजी का माना जाता है; अगर यह लाइन के नीचे है और नीचे की ओर जा रही है, तो रुझान मंदी का माना जाता है। हालांकि, मूविंग एवरेज के अलावा, जहां अपेक्षाकृत छोटी अवधि निर्धारित की जाती है, वहां VWAP के लिए लंबी अवधि की ज़रूरी होती है, ताकि कीमत सही तरीके से ट्रेंड की पहचान कर सके।
उदाहरण:
VWAP लाइन के पार करने के बाद अगली कैंडल पर ट्रेड खोला जाता है। सफल प्रविष्टि को लाल तीरों से दिखाया जाता है, जिनसे औसतन लगभग 7-10 पिप्स का लाभ होता है (स्प्रेड को छोड़कर)। नीले तीर गलत प्रविष्टि को दिखाते हैं, जो अपेक्षाकृत बहुत कम होती है।
स्टॉप-लॉस की लंबाई 3-4 पिप्स होती है। यह ज़रूरी है कि ट्रेड खोलने में देरी न की जाए। जिस कैंडल ने इंडिकेटर की लाइन को पार किया है, उसी कैंडल पर पोजिशन खोली जा सकती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में गलत ब्रेकआउट का जोखिम बना रहता है। ट्रेड आमतौर पर 5-7 पिप्स का लाभ मिलने पर या फिर ट्रेडर की इच्छा अनुसार मैन्युअली बंद कर दिया जाता है।
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA)
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) ऐसा मूविंग एवरेज है, जिससे हाल की कीमतों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि सिंपल मूविंग एवरेज ठीक इसके विपरीत होता है। इसका इस्तेमाल रुझान की पहचान करने के लिए किया जाता है।
SMA की तुलना में, एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) कीमत में उतार-चढ़ाव पर तेजी से प्रतिक्रिया करता है, जिससे यह स्कैल्पिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त विकल्प बन जाता है। कीमत में तेजी से उतार-चढ़ाव के लिए इसकी अवधि (पीरियड) को 5-7 कैंडल्स तक घटा दिया जाता है। बाय और सेल सिग्नल क्लासिक होते हैं: जब कीमत मूविंग एवरेज को नीचे से ऊपर की ओर पार करती है, तो लॉन्ग पोजिशन खोला जाता है। EMA ऊपर की दिशा में होता है। शॉर्ट पोजिशन (बिक्री) के लिए यह इसका उल्टा होता है: EMA नीचे की दिशा में होता है और कीमत ऊपर से नीचे की ओर मूविंग एवरेज को पार करती है।
उदाहरण:
तीन एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) की अवधि क्रमशः 5, 9 और 13 होती है। इसका इस्तेमाल सिग्नल को फिल्टर करने के लिए किया जाता है। अगर मूविंग एवरेज कैंडल्स के नीचे पार करके ऊपर की ओर जाती है, तो लॉन्ग पोजीशन खोली जाता है। अगर मूविंग एवरेज कैंडल्स के ऊपर पार करके नीचे की ओर जाती है, तो शॉर्ट पोजीशन ली जाती है। M5 टाइमफ्रेम पर ट्रेड तब बंद किया जाता है, जब कीमत 7-10 पिप्स पर चली जाती है या जब मूविंग एवरेज के रुझान में उलटफेर होता है।
पहली स्थिति में, जब छोटी लाल कैंडल मूविंग एवरेज के नीचे बंद होती है और उसी समय पार करने के दौरान मूविंग एवरेज अलग-अलग होने लगते हैं, तो शॉर्ट पोजीशन खोला जाता है। दूसरी स्थिति में, जब कीमत मूविंग एवरेज के ऊपर बंद होती है और उसी समय पार करने के दौरान मूविंग एवरेज अलग-अलग होने लगते हैं, तो लॉन्ग पोजीशन खोला जाता है।
हालांकि, गलत सिग्नल भी मिल सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, दोनों पोजीशन के बीच वाले चार्ट सेगमेंट में मूविंग एवरेज आपस में करीब आ गए थे, लेकिन उस समय मिले सिग्नल गलत थे। इसलिए यह ज़रूरी है कि मूविंग एवरेज के स्पष्ट रूप से अलग-अलग दिशाओं में जाने का इंतजार किया जाए या फिर अतिरिक्त टूल्स का उपयोग करके सिग्नल को फ़िल्टर किया जाए।
बोलिंगर बैंड
बोलिंगर बैंड एक स्टैंडर्ड इंडिकेटर है। यह मूविंग एवरेज पर आधारित होता है। जब मार्केट स्थिर होता है, तो चैनल संकीर्ण होता है; लेकिन जब मार्केट में ट्रेंडिंग मूवमेंट शुरू होती है, तो चैनल के बीच दूरी बढ़ जाती है। संभावित ट्रेडिंग रणनीतियां इस प्रकार हैं:
- जब कीमत बीच की रेखा को पार कर जाती है, तो ट्रेड खोला जाता है। नीचे से ऊपर की ओर पार करने पर लॉन्ग पोजीशन का संकेत मिलता है और ऊपर से नीचे की ओर पार करने पर शॉर्ट पोजीशन का संकेत मिलता है।
- जब चैनल विस्तारित होता है, तो विस्तार की दिशा में ट्रेड खोला जाता है। अगर कीमत ऊपरी सीमा को स्पर्श करती है और चैनल ज्यादा विस्तारित होता है, तो लॉन्ग पोजीशन खोला जाता है।
कई गलत सिग्नल मिल सकते हैं, इसलिए इन्हें फिल्टर करना बेहतर होता है।
उदाहरण 1.
बोलिंजर बैंड का इस्तेमाल करके पूंजी प्रबंधन का विचार सरल है: जब कीमत मिडल लाइन (मध्य रेखा) को पार करती है, तो इससे खरीद या बिक्री का संकेत मिलता है, भले ही बाद में कीमत वापस पहले के स्तर पर लौट जाए या सिर्फ़कैंडल की शैडो (छाया) ही रेखा को पार करे। स्टॉप-लॉस, ऑर्डर चैनल की सीमा पर लगाया जाता है। स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि पाँच क्रॉसओवर प्रभावी साबित हुए, जबकि तीन असफल रहे। इस रणनीति की कमजोरी इसकी लाभप्रदता है। M5 टाइमफ्रेम पर, चैनल के मध्य से उसकी सीमा तक औसतन 4-5 पिप्स का मूवमेंट होता है, जिसमें स्प्रेड शामिल नहीं है।
उदाहरण 2.
यह दूसरी रणनीति का एक उदाहरण है। पहली स्थिति में, कीमत में गिरावट होने पर चैनल का विस्तार हुआ। हम बाजार में शॉर्ट पोजीशन खोलते हैं और 7-10 पिप्स का लाभ कमाने के लिए उसे होल्ड करते हैं। कैंडल बॉडी के आकार भी महत्वपूर्ण संकेत मिल सकता है: अगर कैंडल बॉडी का आकार छोटा होने लगे, तो इसका मतलब है कि ट्रेंड कमजोर हो रहा है। जैसे ही पहली हरी कैंडल बंद होती है, ट्रेड को बंद कर देना चाहिए। दूसरी स्थिति में, संकेत गलत था: चैनल के ब्रेकआउट और विस्तार के बाद कीमत में गिरावट हुई।
स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर
स्टोकेस्टिक ऑसिलेटर एक तकनीकी इंडीकेटर है, जिससे ओवरबॉट (अत्यधिक खरीदी गई) या ओवरसोल्ड (अत्यधिक बेची गई) स्थितियों का संकेत मिलता है। इस रणनीति का मुख्य आइडिया यह है कि ओवरसोल्ड ज़ोन में खरीदारी करें और ओवरबॉट ज़ोन में बिक्री करें। कुछ स्रोत से संकेत के रूप में डाइवर्जेंस (मूल्य और संकेतक में अंतर) सुझाव मिलता है। हालांकि, डाइवर्जेंस का इंतजार करना समय लेने वाला हो सकता है और डाइवर्जेंस के कई प्रकार होते हैं। स्कैल्पिंग में, जहां ट्रेडिंग से जुड़े फैसले तुरंत लेने होते हैं, वहां डाइवर्जेंस पर निर्भर रहना ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है।
उदाहरण 1.
जब दोनों स्टोकैस्टिक लाइनें पार करती हैं और ओवरबॉट या ओवरसोल्ड ज़ोन से बाहर निकलती हैं, तब सिग्नल बनता है। छह सिग्नलों में से तीन असरदार साबित होते हैं, जबकि तीन गलत साबित होते हैं। इसलिए स्टोकैस्टिक इंडिकेटर का इस्तेमाल स्कैल्पिंग में सिर्फ़ पुष्टि करने वाले टूल के रूप में किया जाता है, और इसे ट्रेंड इंडिकेटर्स के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करना उचित होता है।
उदाहरण 2.
ओवरबॉट ज़ोन से स्टोकैस्टिक का बाहर निकलना (जिसे नीले तीर से दिखाया गया है) गलत संकेत साबित हुआ, क्योंकि रुझान ऊपर की ओर जारी रहा। इस दौरान डाइवर्जेंस बन गया: इंडीकेटर के बाद की उच्च बिंदु पहले की तुलना में नीचे थी, जबकि कीमत लगातार नए उच्च स्तर बना रही थी। इससे रुझान में आगामी उलटफेर का संकेत मिलता है।
रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI)
रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स RSI ओवरबॉट और ओवरसोल्ड स्थितियों का निर्धारण करता है और इस प्रकार संभावित रिवर्सल पॉइंट की पहचान की जाती है। आप RSI का इस्तेमाल चैनल इंडिकेटर के लिए पुष्टि करने वाले टूल के रूप में कर सकते हैं।
- अगर कीमत उस चैनल की ऊपरी सीमा तक पहुंच जाती है, जिसमें RSI ओवरबॉट ज़ोन में होता है और रुझान नीचे की ओर होता है, तो इससे शॉर्ट पोजीशन खोलने का संकेत मिलता है।
- इसके विपरीत, जब कीमत उस चैनल की निचली सीमा तक पहुंच जाती है, जिसमें RSI इंडिकेटर ओवरसोल्ड ज़ोन में होता है और ऊपर की ओर रुझान होता है, तो इससे लॉन्ग पोजीशन खोलने का संकेत मिलता है।
शॉर्ट टाइमफ्रेम में सिग्नल कितनी जल्दी मिलता है, यह बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए दो सुझाव दिए जाते हैं। पहला, गलत संकेत को फिल्टर करने के लिए ज़ोन की सीमाओं को संकीर्ण करें—यानि 70 और 30 की जगह 80 और 20 का इस्तेमाल करें। दूसरा सुझाव यह है कि इंडिकेटर की सेंसिटिविटी बढ़ाएं, इसके लिए डिफ़ॉल्ट '14' पीरियड को घटाकर '7' करें। इसका मतलब है कि अब गणना में सिर्फ़ पिछले सात कैंडल्स ही शामिल होंगे, जिससे हालिया कीमत में उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर होगा।
उदाहरण:
केल्टनर चैनल (जिसका पीरियड RSI की तरह 7 पर सेट है) की ऊपरी सीमा तक पहुंचने के बाद, छोटा डोजी कैंडल बनाता है। इससे रिवर्सल का संकेत मिलता है, जिसकी पुष्टि ओवरबॉट सीमा पर नीचे की ओर निर्देशित RSI ऑसिलेटर से की जाती है,। इसलिए हमें पहली हरी (ग्रीन) कैंडल के बनने से पहले ही शॉर्ट ट्रेड खोल लेना चाहिए। इस ग्रीन कैंडल के आने का संकेत हमें नीचे जाती कैंडल के बॉडी के धीरे-धीरे घटते आकार से पहले ही मिल सकता है।
अगर एंट्री और एग्जिट थोड़ा देर से की जाती, तो ट्रेड की अवधि लगभग 20-25 मिनट होती है, जिससे स्प्रेड को छोड़कर 14 प्रॉफिट पॉइंट मिलते हैं। अतिरिक्त सुझाव: आगे की रणनीति के लिए पैटर्न पर भरोसा करें। 7-10 पॉइंट का प्रॉफिट टारगेट रखें और इस स्तर पर अपनी आधी पोजीशन बंद कर दें। बची हुई आधी पोजीशन के लिए ट्रेलिंग स्टॉप लगाएं, ताकि मार्केट मूवमेंट के अनुसार ट्रेड से बाहर निकल सकें।
पैराबोलिक SAR इंडीकेटर
पैराबोलिक SAR एक ट्रेंड इंडिकेटर है, जिससे कीमत के ऊपर या नीचे के बिंदुओं की श्रृंखला के माध्यम से रुझान की दिशा की पहचान कर सकते हैं। इस ट्रेडिंग सिस्टम की रणनीति इस प्रकार है: जैसे ही इंडिकेटर अपनी पोजीशन बदलता है, तीसरे पॉइंट पर संकेत की दिशा में ट्रेड खोलें।
लाल तीर सफल संकेतों को दिखाते हैं, जबकि नीले तीर गलत संकेतों को दिखाते हैं। सफल और गलत संकेत का अनुपात 5:4 है। भले ही स्टॉप-लॉस काफी छोटा हो, फिर भी सफल संकेत 5-7 कैंडल्स तक चलने वाले मूवमेंट के कारण हुए नुकसान की भरपाई कर लेते। हालांकि, दूसरा सफल ट्रेड (दूसरी लाल तीर) शायद स्टॉप-लॉस लगाकर बंद कर दिया जाता, क्योंकि ऊपर की दिशा में संकेत मिलने के बाद दो लाल कैंडल्स बनी थीं और तीसरी हरी कैंडल में नीचे की ओर लंबी शैडो बनी थी।
जोखिम प्रबंधन के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं:
- आप पहले संकेत पर पोजीशन खोल सकते हैं। कम स्टॉप-लॉस लगाकर, शुरुआती प्रविष्टि में दो बार 5-5 पॉइंट का नुकसान हो सकता है, लेकिन एक ट्रेड में 15 अंक का मुनाफा मिलेगा।
- संकेतों को फ़िल्टर करके ऑसिलेटर का इसेमाल करें और सपोर्ट व रेजिस्टेंस लेवल्स तथा ट्रेंड लाइन को ध्यान में रखें।
- Aस्ट्रेटजी टेस्टर में विशेष एसेट की अस्थिरता के अनुसार इंडिकेटर सेटिंग को एडजस्ट करें।
- बड़े नुकसान से बचने के लिए उपयुक्त स्टॉप-लॉस लंबाई की सटीक गणना करना ज़रूरी है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि संभावित रूप से लाभदायक ट्रेड मामूली गिरावट के कारण बंद न हो जाएं।
कमोडिटी चैनल इंडेक्स
CCI एक अन्य बेसिक ऑसिलेटर है। यह कीमत के औसत मान से विचलन की मात्रा को दिखाता है। विचलन जितना ज्यादा होगा, रिवर्सल की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। संकेत: जब कीमत "100" और "-100" रेंज के बाहर जाती है और वहां कुछ समय तक इसके बाहर बनी रहती है। जब रेखाएं "100" और "-100" पार हो जाती हैं, तो ट्रेड खोले जा सकते हैं: पहली स्थिति में, इससे बेचने का संकेत मिलता है और दूसरी स्थिति में, खरीदने का संकेत मिलता है।
उदाहरण:
5-मिनट के टाइमफ्रेम के लिए, इंडिकेटर की पीरियड वैल्यू 14 पर सेट की जाती है। अगर पीरियड को और छोटा किया जाए, तो इंडिकेटर के पास रेंज से बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं होगा, जिससे सिग्नलों की संख्या तेजी से घट जाएगी, लेकिन संकेतों की सटीकता लगभग समान बनी रहेगी।
आइए ऊपर दिए गए चार्ट में इंडिकेटर के संकेतों को विस्तार से समझते हैं:
1. समय पर ट्रेड करने से तीन कैंडल की प्राइस मूवमेंट के साथ शॉर्ट पोजीशन से मुनाफा कमा सकते हैं। ट्रेड तब बंद किया जाता है, जब इंडिकेटर रेंज की विपरीत सीमा तक पहुंच जाता है। स्प्रेड को छोड़कर 8 पॉइंट का मुनाफा कमाएं।
2. लॉन्ग पोजीशन के लिए भी यही स्थिति उल्टी दिशा में लागू होती है। बाजार में बिना उतार-चढ़ाव वाला रुझान में मुनाफ़ा इस बार भी 7.5 से 8 प्वाइंट के आसपास रहा।
3. ऐसे संकेतों को नज़रअंदाज़ किया जाना चाहिए। कीमत मुश्किल से ही सीमा से बाहर निकलती है।
4. गलत संकेत।
5. पहला स्पर्श बिंदु गलत संकेत था। इस संकेत के आधार पर खोली गई सेल ट्रेड संभवतः कम स्टॉप लॉस लगाकर बंद कर दिया जाता, लेकिन दोबारा की गई ट्रेड से 7 अंकों का मुनाफा मिलता है।
6. 8 से 9 पॉइंट के मुनाफ़े के साथ प्रभावी संकेत।
7.यह स्थिति, संकेत "5" से मिलता-जुलता है। CCI निचली सीमा को स्पर्श करने के बाद वापस आ गई है। हालांकि, स्टॉप-आउट नहीं हुआ है। अगर लॉन्ग पोजीशन लिया जाता है, तो शुरुआती एग्जिट (जब इंडिकेटर ने "100" सीमा को छुआ) पर कम से कम 7 अंकों का मुनाफा मिलता है और यदि पूरे मूवमेंट का पूरा फायदा उठाया जाता है, तो लगभग 13 अंकों तक का लाभ हो सकता था।
8. रुझान की दिशा के संकेत के साथ सटीक संकेत, न्यूनतम 6 अंक का मुनाफा।
9. सटीक संकेत, 7-11 अंक का मुनाफा।
इंडिकेटर रेंज की सीमाओं को स्पर्श करने पर ट्रेड खोलना ज़रूरी है, ताकि देर से प्रविष्टि करने से बचा जा सके।
CCI की पुष्टि करने वाले या प्राथमिक संकेतक के रूप में इस्तेमाल करने से अतिरिक्त फ़िल्टरिंग टूल्स के साथ सबसे बेहतर परिणाम मिलता है। परीक्षण के नतीजे दिखाते हैं कि CCI स्टोकास्टिक और रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) के साथ ठीक से काम नहीं करता। ज्यादातर स्थितियों में, इन ऑसिलेटर के संकेत 2-3 कैंडल तक अलग होते हैं और सिग्नल की पुष्टि करने की कोशिश करने से देर से प्रविष्टि होती है। चार्ट विश्लेषण से CCI संकेतों को प्रभावी रूप से फ़िल्टर करने में मदद मिलती है।
स्कैल्पर ड्रीम
लोकप्रिय संकेतक, बेसिक संकेतक नहीं है। इसका इस्तेमाल रुझान की पहचान करने के लिए किया जाता है। आप इसका फ्री वर्जन MT4 के लिए इस लिंक लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एक हिस्टोग्राम की तरह दिखता है, जिसमें दो रंगों के कॉलम होते हैं। जब कॉलम का रंग लाल से हरे रंग में बदलता है, तो इससे लॉन्ग पोजिशन खोलने का संकेत मिलता है, जबकि हरे से लाल रंग में बदलाव होने पर शॉर्ट पोजिशन खोलने का अवसर मिलता है।
कुछ खास बातें:
- जब हिस्टोग्राम का रंग बदलता है, तो अतिरिक्त जानकारी वाले विंडो में ट्रेंड स्ट्रेंथ 65% से ज्यादा होनी चाहिए, नहीं तो, सिग्नल गलत माना जाएगा।
- अगर रंग बदलने से पहले, इंडीकेटर में लंबे समय तक समान ऊंचाई वाले कॉलम दिखे, तो इसे बाज़ार स्थिर होने का संकेत मिलता है। ऐसी स्थिति में संकेत को नजरअंदाज करना बेहतर होता है।
स्कैल्पर ड्रीम में बहुत कम सेटिंग्स होती है। मुख्य सेटिंग्स में पीरियड (जिसे स्कैल्पिंग के लिए 10-15 पर सेट करना चाहिए) और इंफॉर्मर की स्थिति शामिल हैं।
टाइमफ्रेम: M15, वित्तीय साधन: GBP/USD, संकेतक अवधि: 10। गलत संकेतों को नीले तीरों से दिखाया गया है और सफल संकेतों को लाल तीरों से दिखाया गया है। स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि जब बाजार स्थिर होता है, उस अवधि में सभी संकेत गलत होते हैं। यह स्थिति तब होती है, जब हिस्टोग्राम कॉलम्स अलग-अलग रंगों के होते हुए भी समान उंचाई के होते हैं। इसलिए, कॉलम की उंचाई और ट्रेंड स्ट्रेंथ दो अतिरिक्त अनिवार्य फिल्टर होते हैं।
AUD/USD चार्ट पर लाल कॉलम में हल्की गिरावट हो रही है और हरे कॉलम में हल्की बढ़ोतरी हो रही है। इनफॉर्मर (सूचक) में ट्रेंड स्ट्रेंथ 82% दिख रखा है और खरीदारी करने का सुझाव दिया गया है। आप जोखिम लेकर लॉन्ग पोजीशन खोल सकते हैं।
बाइनरी कैश
मूल रूप से, यह तकनीकी इंडीकेटर बाइनरी ऑप्शन के लिए डेवलप किया गया था। हालांकि, यह इतना प्रभावी साबित हुआ कि इसे बाद में MT4 में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। यह पॉइंटर है: नीचे की ओर दिखने वाले लाल तीर से शॉर्ट पोजीशन खोलने का सुझाव मिलता है, जबकि ऊपर की ओर जाने वाले पीले तीर से लॉन्ग पोजीशन खोलने का सुझाव मिलता है। आप MT4 के लिए इसका फ्री वर्जन इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
तेज़ EMA को 5 पर सेट किया गया है और स्लो EMA को 200 पर सेट किया गया है। अगर आप इस वर्जन में स्लो EMA को 100 पर सेट करेंगे, तो इंडीकेटर काम नहीं करेगा। इस संकेतक की कमी यह है कि इससे बहुत कम संकेत मिलता है। M5 टाइमफ्रेम पर पूरे ट्रेडिंग डे में सिर्फ 4 से 6 संकेत ही मिलते हैं।
क्या फॉरेक्स स्कैल्पिंग मुनाफ़े वाला है?
यह प्रश्न सभी प्रकार की ट्रेडिंग सिस्टम और रणनीतियों पर लागू होता है और इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है। किसी भी रणनीति की लाभप्रदता मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आप ट्रेड खोलने और बंद करने के लिए सर्वोत्तम अवसरों की पहचान करे, संकेतों को पढ़ने और फ़िल्टर करने, ट्रेडिंग सिस्टम को अनुकूलित करने और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में कितने सक्षम हैं। नुकसान की भरपाई करने की कोशिश, लालच, FOMO और अत्यधिक उत्साह किसी भी रणनीति को अलाभकारी बना सकते हैं।
ये कुछ कारक और टूल हैं, जिससे स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीतियों की प्रभावशीलता बढ़ सकती है:
- संकीर्ण स्प्रेड। ट्रेडर का काम कीमत में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव की पहचान करना और कीमत में उलटफेर होने से पहले जल्द से जल्द ट्रेड को बंद करना होता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ECN अकाउंट का इस्तेमाल अक्सर पर स्कैल्पिंग के लिए जाता है। इनमें ट्रेडर्स को 0 पिप्स से शुरू होने वाला फ्लोटिंग स्प्रेड मिलता है, क्योंकि इनमें कोई मार्कअप नहीं होता, लेकिन हरेक पूर्ण लॉट पर कमीशन लिया जाता है। यह मूल्य निर्धारण संरचना कई बार ट्रेड खोलते समय ट्रेडर्स के लिए ज्यादा मुनाफ़े वाली होती होती है। उदाहरण के तौर पर, LiteFinance का शुल्क करेंसी पेयर्स की ट्रेडिंग के लिए 5 USD है।
- उच्च तरलत। तरलता की कमी का मतलब है कि ट्रेड के लिए कोई काउंटरपार्टी उपलब्ध नहीं है, जिससे किसी एसेट को तेजी से खरीदना या बेचना संभव नहीं होता है। नतीजन, आपको कम अनुकूल मूल्य स्वीकार करना पड़ता है, जिससे स्प्रेड का विस्तार हो जाता है और लेनदेन की लागत बढ़ जाती है।
- अस्थिरता स्तर। दस पिप्स तक कीमत में उतार-चढ़ाव 10 मिनट या 5 मिनट में हो सकता है। दूसरी स्थिति में, एसेट ज्यादा उतार-चढ़ाव वाला होता है। यह स्कैल्पर के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, स्कैल्पिंग अक्सर महत्वपूर्ण समाचारों के जारी होने के दौरान सबसे असरदार साबित होता है। ट्रेडिंग सेशन का समय भी ज़रूरी होता है। उदाहरण के तौर पर, EUR/USD पेयर पर स्कैल्पिंग यूरोपीय और अमेरिकी ट्रेडिंग सेशन के ओवरलैप के दौरान सबसे प्रभावी होती है।
आप निर्दिष्ट अवधि के दौरान औसत अस्थिरता दिखाने वाले करेंसी पेयर के लिए कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहां एक और सुझाव दिया गया है: मल्टीपल चार्ट स्कैल्पिंग का इस्तेमाल करें। मुख्य ट्रेंड की दिशा को समझना बहुत जरूरी है। H1 चार्ट पर रुझान की पहचान करें, फिर M15 टाइमफ्रेम इसकी स्थानीय रूप से पुष्टि करें और अंत में M5 चार्ट पर ट्रेड खोलें।
- ट्रेडिंग का ऑटोमेशन: मैनुअल ट्रेडिंग में ट्रेडर को लगातार चार्ट पर नजर रखनी पड़ती है और बाजार स्थितियों में होने वाले बदलावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी होती है। संकेत अक्सर बार-बार मिलते हैं, ट्रेडर के पास दूसरे एसेट पर स्विच करने का समय नहीं होता। यह मानसिक रूप से थकाऊ होता है और आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसका समाधान एक्सपर्ट एडवाइजर हो सकता है, जिसे स्कैल्पिंग एल्गोरिद्म के साथ प्रोग्राम किया गया है, जिससे एक साथ कई ट्रेड खोलने की अनुमति मिलती है।
- आराम। तनाव को दूर करने के लिए छोटे-छोटे लेकिन बार-बार ब्रेक लेना जरूरी है।
जहां तक स्कैल्पिंग से जुड़ी रणनीतियों के तकनीकी अनुकूलन की बात है, नीचे दिए गए सुझाव उपयोगी हो सकते हैं:
- कई टाइमफ्रेम रणनीति का इस्तेमाल करें। M30-H1 टाइमफ्रेम पर स्पष्ट ट्रेंड, निचले टाइमफ्रेम पर स्कैल्पिंग करने के लिए अच्छा संकेत माना जाता है।
- टूल्स का सही से इस्तेमाल करें, लेकिन ज़्यादा मत उलझें। मुख्य सिग्नल ट्रेंड या चैनल इंडिकेटर्स से मिलता है, द्वितीयक सिग्नल प्राइस एक्शन पैटर्न या स्तरों (जैसे स्थानीय सपोर्ट/रेजिस्टेंस और ट्रेंड लाइन) से मिलता है और पुष्टि सिग्नल ऑस्सीलेटर से मिलता है। स्थानीय कीमत में बढ़ोतरी की पुष्टि के लिए आप वॉल्यूम इंडिकेटर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इंडीकेटर सेटिंग में उचित सीमा के भीतर छोटी अवधि का इस्तेमाल करें। अवधि जितनी छोटी होगी, तकनीकी इंडीकेटर उतनी ही तेजी से कीमत में होने वाले बदलावों पर प्रतिक्रिया करेगा। लेकिन इससे गलत संकेतों की संभावना भी बढ़ जाती है।
- अगर संभव हो, तो ऑर्डर बुक करके ट्रेडिंग करना सीखें। यह उन स्तरों को दिखाता है, जहां ऑर्डर लगाए गए हैं और उनके वॉल्यूम को भी दिखाता है, जिससे आप सबसे अधिक ऑर्डर संचय वाले क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं और "स्मार्ट मनी" ऑर्डर पा सकते हैं, यानी छोटे समय अंतराल में बड़ी पूंजी लगाने से कीमत में उतार-चढ़ाव होता है।
और मैं आपको फिर से बताना चाहता हूं: हां, फॉरेक्स स्कैल्पिंग मुनाफ़े वाली हो सकती है। यह मुनाफ़े वाला होगा या नहीं और इससे कितना मुनाफ़ा हो सकता है, यह मुख्य रूप से आप पर निर्भर करता है।
निष्कर्ष
आइए समीक्षा करें कि हमने स्कैल्पिंग के बारे में क्या-क्या सीखा है।
- स्कैल्पिंग उच्च जोखिम वाली ट्रेडिंग रणनीति है, जिसमें M1 से लेकर M15 टाइमफ्रेम पर ट्रेड खोले जाते हैं और 3-5-8 कैंडल्स के भीतर ही बंद कर दिए जाते हैं। इसमें लक्ष्यित मुनाफा आमतौर पर लगभग 7-10 पिप्स होता है।
- सफलता की कुंजी पहले पुष्टि किए गए संकेत पर तुरंत प्रवेश करना है। सिर्फ़ एक कैंडल की देरी से भी मुनाफ़े वाले ट्रेड में नुकसान हो सकता है।
- इंडीकेटर को तेजी से सक्रिय करने के लिए, अवधि को 5-9 पर सेट करें। यह नियम ज़्यादातर इंडीकेटर पर लागू होता है।
- स्कैल्पिंग के लिए सबसे अच्छे संकेतक वही होते हैं, जिनके साथ आप सहजता से ट्रेडिंग कर सकें। CCI, RSI जैसे क्लासिक ऑसिलेटर, मूविंग एवरेज कनवर्जेंस डायवर्जेंस (MACD) और सिग्नल लाइन, और स्टोकास्टिक से आपको प्राथमिक और पुष्टि करने वाले दोनों प्रकार के सिग्नल मिल सकते हैं। आप ट्रेंड संकेतक (जैसे मोमेंटम इंडिकेटर) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और ट्रेडिंग वॉल्यूम में अचानक बढ़ोतरी की पहचान करके कीमत में तेजी की पहचान कर सकते हैं। चार्ट विश्लेषण के माध्यम से संकेतों की पुष्टि की जा सकती है।
- किसी भी रणनीति का इस्तेमाल सबसे पहले टेस्टर में किया जाता है और फिर डेमो अकाउंट पर लागू किया जाता है। स्कैल्पिंग रणनीति से मैनुअल मोड में अच्छा परिणाम मिलता है, उसे बाद में एक्सपर्ट एडवाइज़र के जरिए स्वचालित किया जाना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि मैनुअल स्कैल्पिंग अब पुरानी हो गई है। ट्रेडर्स की जगह अब न्यूरल नेटवर्क और मशीन लर्निंग सिस्टम ने ले ली है, जिससे बाजार का तात्कालिक विश्लेषण करते हैं, मौलिक कारकों को ध्यान में रखते हैं और इंसानों की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से ऑर्डर लगाते हैं।
यह पूरी तरह से सही नहीं है। रिटेल ट्रेडर्स से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय, HFT न्यूरल नेटवर्क आपस में एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसलिए रिटेल ट्रेडर का मुख्य काम खुद को बाकी बाजार प्रतिभागियों से अलग रखना है। बाजार में केवल वॉलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) और ट्रेडिंग वॉल्यूम होते हैं; ट्रेंड और रिवर्सल पैटर्न होते हैं। यहां बाकी ट्रेडर्स की कोई भूमिका नहीं होती है – सिर्फ़ ट्रेंड और पैटर्न होते हैं। आपको इन्हें पहचानना और मुनाफा कमाने के लिए इनका इस्तेमाल करना होता है। जोखिम उठाने से न डरें – डेमो अकाउंट खोलें और स्कैल्पिंग में अपनी किस्मत आजमाएं।
फ़ॉरेक्स स्कैल्पिंग इंडीकेटर से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सबसे अच्छा या सबसे खराब इंडीकेटर मौजूदा नहीं है। कुछ इंडीकेटर से विशेष परिस्थितियों में ज्यादा प्रभावी संकेत मिलता है। परिणाम ट्रेडिंग सेशन, टाइमफ्रेम, इंडिकेटर सेटिंग्स, मौजूदा मौलिक स्थितियों और अन्य टूल्स के साथ स्कैल्पिंग इंडिकेटर्स के संयोजन जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। सबसे उपयुक्त संयोजन का निर्धारण स्ट्रैटेजी टेस्टर की मदद से किया जा सकता है।
ClusterDelta_#BookMap स्टॉक और फ्यूचर्स मार्केट एवं वॉल्यूम-आधारित स्कैल्पिंग के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसका फ्री ट्रायल वर्शन भी उपलब्ध है। अल्टीमेट प्रो स्केलपर, फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए सही माना जाता है। फिर भी, कई ऐसे फ्री इंडिकेटर भी हैं, जिससे सटीक संकेत और उपयोगी जानकारी मिलती है। आपको सिर्फ़ उन्हें किसी विशिष्ट बाजार स्थिति के अनुसार ठीक से उपयोग करने की ज़रूरत है।
हरेक इंडीकेटर का अपना सूत्र और सिद्धांत होता है, जिसके आधार पर वह सिग्नल उत्पन्न करता है। इनकी सटीकता सेटिंग्स, मौजूदा वोलैटिलिटी, मौलिक कारकों आदि पर निर्भर करती है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स RSI (सहायक माना जाता है) एक टाइमफ्रेम पर ज्यादा प्रभावी हो सकता है,, जबकि ट्रेंड-फॉलोइंग मूविंग एवरेज से किसी अन्य टाइमफ्रेम पर बेहतर परिणाम मिल सकता है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए अलग-अलग टूल का इस्तेमाल करें और उन्हें चुनें।
हां, लेकिन सिर्फ़ संकेत की पुष्टि के लिए अतिरिक्त ऑसिलेटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ सुझाव: इसके मानक अवधि 14 को घटाकर 5-7 कर दें। इससे कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रति इसकी संवेदनशीलता बढ़ जाएगी – यानी आपको इंडीकेटर से तेजी से प्रतिक्रिया मिलेगी। साथ ही, मुख्य ज़ोन की सीमाओं को भी संकीर्ण कर दें – 70 को बढ़ाकर 80 और 30 को घटाकर 20 कर दें। इससे ज्यादा उतार-चढ़ाव के दौरान गलत संकेतों को फ़िल्टर करने में मदद मिलेगी।
ऐसी रणनीति हैं, जिसमें संकेत, ट्रेंड इंडीकेटर और ऑसिलेटर से मिलते हैं। उदाहरण के तौर पर, EMA और CCI का संयोजन। आप चैनल इंडीकेटर और ऑसिलेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, बोलिंजर बैंड और रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI)।
आपको इंडीकेटर को कीमत में उतार-चढ़ाव पर यथासंभव तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए छोटी अवधि की ज़रूरत होती है। M1-M5 टाइमफ्रेम के लिए, मूविंग एवरेज EMA(5)-EMA(9) उपयुक्त होते हैं; ये क्रमशः पिछली 5-9 कैंडल का औसत मान दिखाएंगे। M15 के लिए आप EMA(12) का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ये पैरामीटर अलग-अलग होते हैं और मौजूदा अस्थिरता और एसेट के प्रकार पर निर्भर करते हैं। विकल्प के तौर पर, आप छोटे-छोटे रुझान की पहचान करने के लिए EMA(20) और EMA(9) के साथ EMA का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि इंट्राडे ट्रेंड निर्धारित कर सकें।
हां, लेकिन इसमें कुछ बारीकियां हैं। देरी की संभावना को कम करने के लिए, मानक सेटिंग (12, 26, 9) को घटाकर (5, 13, 3) कर दें। यह विकल्प बेहतर है, लेकिन पूरी तरह सही नहीं है। हर पैरामीटर को कितना घटाना है, यह आपके टाइमफ्रेम (M1, M5, M15) और एसेट की अस्थिरता (उतार-चढ़ाव) के स्तर पर निर्भर करता है। जितनी ज्यादा अस्थिरता होगी, पैरामीटर वैल्यू उतनी ही कम होनी चाहिए – ताकि इंडिकेटर कीमत में तेज बदलाव पर तुरंत प्रतिक्रिया कर सके।
यह चुने गए एसेट और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है। फॉरेक्स में कोई एकल वॉल्यूम एग्रीगेटर नहीं होता है, इसलिए टिक वॉल्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंडिकेटर असल में खरीदी या बेची गई यूनिट की संख्या नहीं दिखाता, बल्कि कीमत में उतार-चढ़ाव की संख्या को दिखाता है। जबकि स्टॉक मार्केट में असली वॉल्यूम डेटा होता है। इसलिए फॉरेक्स में आमतौर पर वॉल्यूम और VWAP जैसे क्लासिक इंडिकेटर का इस्तेमाल किया जाता है।

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।





























