क्या आप बाजार को प्रोफेशनल की तरह पढ़ना सीखना चाहते हैं? कैंडलस्टिक विश्लेषण ऐसा तरीका है, जिससे ट्रेडर की मानसिकता को समझने और फॉरेक्स, स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी बाजारों में कीमत में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी करने में मदद मिलती है। जापानी कैंडलस्टिक्स की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हुई थी। इससे बाजार में प्रवेश और निकासी के बिंदुओं, रुझानों और उलटफेर की पहचान करने में मदद मिलती है।

कैंडलस्टिक चार्ट पढ़ना सीखें, हैमर, एंगल्फिंग और डोजी जैसे प्रमुख पैटर्न की पहचान करें और इन पैटर्न के आधार पर समझदारी से ट्रेडिंग निर्णय लें। LiteFinance के डेमो अकाउंट पर सुरक्षित रूप से अभ्यास करें और बिना किसी जोखिम के अपनी क्षमताओं को निखारें।

इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


अहम जानकारी

  • कैंडलस्टिक चार्ट मूल्य विश्लेषण के लिए टूल है। यह किसी विशेष अवधि की शुरुआती, समापन, उच्चतम और न्यूनतम कीमत को दिखाता है। 18वीं शताब्दी के जापान में प्रचलित कैंडलस्टिक्स से ट्रेडर को बाजार के रुझान की जानकारी हासिल करने और कीमत में उतार-चढ़ाव की भविष्यवाणी करने में मदद मिलती है।
  • कैंडलस्टिक और उनके पैटर्न के प्रकार: बुलिस (ऊपर की ओर) और बियरिस (नीचे की ओर) दो तरह के कैंडलस्टिक्स होते हैं। इनके साथ-साथ हैमर, एंगल्फिंग और डोजी जैसे पैटर्न भी होते हैं, जिससे रुझान में उलटफेर या जारी रहने का संकेत मिलता है। इसके अलावा, कैंडलस्टिक पैटर्न एक, दो या तीन कैंडल्स से मिलकर बन सकते हैं।
  • समय-सीमा से सटीकता पर असर पड़ता है: उच्च समय-सीमा (दैनिक, मासिक) से निम्न समय-सीमा (मिनट) की तुलना में अधिक विश्वसनीय संकेत मिलता है, क्योंकि निम्न सीमाएं बाजार में उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो सकती है।
  • अन्य टूल्स के साथ इस्तेमाल करना: कैंडलस्टिक विश्लेषण तब और ज्यादा प्रभावी होता है, जब इसका इस्तेमाल फ्लैग या वेज जैसे चार्ट पैटर्न और इंडीकेटर के साथ मिलाकर किया जाए, जिससे ट्रेडिंग की सटीकता बढ़ जाती है।
  • डेमो अकाउंट पर अभ्यास करें: कैंडलस्टिक विश्लेषण में महारत हासिल करने के लिए, नए ट्रेडर को LiteFinance जैसे मुफ़्त डेमो अकाउंट पर अभ्यास करने का सुझाव दिया जाता है। इस तरह, वे बिना किसी जोखिम के पैटर्न आज़मा सकते हैं।

कैंडलस्टिक चार्ट क्या है?

​कैंडलस्टिक चार्ट एक तरह का वित्तीय प्राइस चार्ट है, जो कैंडलस्टिक्स के रूप में व्यवस्थित होता है तथा एक विशेष समय में प्राइस में होने वाले उतार-चढ़ाव को दिखाता है।

कैंडलस्टिक विश्लेषण का मतलब इसके नाम में ही छिपा है। प्राइस एक्शन के ग्राफिकल चित्रण का सिद्धांत कैंडलस्टिक्स का एक सीक्वेंस है, जो एक सेकंड से एक महीने तक अलग-अलग टाइम में मार्किट सेंटीमेंट और प्राइस की दिशा को निर्धारित करता है। इसके अलावा, आप हर कैंडलस्टिक के उच्च और निम्न स्तर को भी तय कर सकते हैं। पूरी कैंडलस्टिक, मार्किट का ओपनिंग और क्लोज़िंग प्राइस भी दिखाती है। इस डेटा का कॉम्बिनेशन कैंडलस्टिक चार्ट पैर्टन का इस्तेमाल करते समय ट्रेडिंग से जुड़े फैसले लेने के लिए जानकारी देता है। जापानी कैंडलस्टिक चार्ट एक यूनिवर्सल टूल है, जिसे आप करेंसी, शेयर मार्किट्स, कमोडिटीज़, CFDs, क्रिप्टोकरेंसी या किसी भी तरह के ट्रेडिंग एसेट्स पर कैंडलस्टिक चार्ट विश्लेषण के लिए लागू कर सकते हैं।

कैंडलस्टिक चार्टिंग का सिद्धांत जापानी राइस ट्रेडर मुनेहिसा होम्मा के ज़रिए विकसित किया गया था। उन्होंने चार संकेतकों को मिलाकर एक ऐसा मॉडल बनाया, जिसके आधार पर भविष्य की माँग का अनुमान काफ़ी सटीकता से लगाया जा सकता था। होम्मा पहले व्यक्ति थे जिन्होंने प्रवेश और निकासी बिंदुओं को तय करने वाला एक मूल ट्रेडिंग सिस्टम विकसित किया।

शुरुआत में, एक बढ़ती हुई बुलिश कैंडल व्हाइट होती थी और एक गिरती हुई बेयरिश कैंडल ब्लैक होती थी। टेक्नोलॉजी के विकास और मल्टीफंक्शनल ट्रेडिंग टर्मिनल के विकास के साथ, ट्रेडर और निवेशकों के पास कैंडलस्टिक्स को अपने अनुकूल रंगों में रंगने का मौका है।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक चार्ट क्या है?

कैंडलस्टिक विश्लेषण ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच कई कारणों से लोकप्रिय है, जिनमें ये शामिल हैं:

  • जापानी कैंडलस्टिक्स का इस्तेमाल पेशेवर और शुरुआती दोनों ट्रेडर के द्वारा किया जा सकता है क्योंकि वे यूनिवर्सल हैं;
  • जापानी कैंडलस्टिक्स के अलग-अलग टाइप और कॉम्बिनेशन के लिए उनके मूल और आकर्षक नाम होते हैं, इसलिए उन्हें याद करना आसान होता है;
  • कैंडलस्टिक विश्लेषण कई दशकों से अस्तित्व में है, जिसकी वजह से इसे एक निश्चित स्तर की सटीकता तक सुधारा गया है;
  • कैंडलस्टिक विश्लेषण को अन्य तरह की तकनीकी विश्लेषण के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है, जिससे लाभ कमाने की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।

कैंडलस्टिक बनाम बार चार्ट्स

कैंडलस्टिक चार्ट्स और बार चार्ट्स के बीच मुख्य अंतर यह है जापानी कैंडलस्टिक में तथाकथित "बॉडी" का होना, जो कैंडलस्टिक चार्टिंग को ज़्यादा स्पष्ट बनाता है।

आम तौर पर, बुलिश कैंडल्स, जो बढ़ते प्राइस को दिखाती हैं, व्हाइट या ग्रीन होती हैं; यह ओपनिंग और क्लोज़िंग लेवल को दिखाती हैं।

बेयरिश कैंडल आमतौर पर ब्लैक (या रेड) होती है, जिसका मतलब है प्राइस में गिरावट। यह कैंडलस्टिक ओपनिंग और क्लोज़िंग मार्किट के प्राइस को दिखाती है।

ऊपरी और निचली शैडो अधिकतम और न्यूनतम प्राइस को दिखाती है।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक बनाम बार चार्ट्स

बार चार्ट, प्राइस डेटा विश्लेषण के लिए एक समान टूल है, जो वर्टिकल लाइन्स बनाता है।

ऊपरी शैडो और निचली शैडो प्राइस के उच्चतम और न्यूनतम स्तर को दिखाती है।

बार के साइड की हॉरिजॉन्टल लाइन्स किसी विशेष समय में मार्किट के ओपनिंग और क्लोज़िंग प्राइस को दिखाती हैं।

यदि मार्किट का ओपनिंग प्राइस क्लोज़िंग प्राइस से कम है, तो बार बुलिश होगा। यदि मार्किट का ओपनिंग प्राइस क्लोज़िंग प्राइस से ज़्यादा है, तो बार बेयरिश होगा।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक बनाम बार चार्ट्स

आमतौर पर, कैंडलस्टिक्स और बार्स किसी विशेष समय के लिए समान जानकारी दिखाते हैं:

  • अधिकतम प्राइस;
  • न्यूनतम प्राइस;
  • ओपन;
  • क्लोज़।

यह जानकारी ट्रेडर की मदद करती है:

  • ट्रेंड की दिशा तय करने में;
  • अच्छे प्रवेश और निकासी बिंदुओं को स्पॉट करने में;
  • आगे प्राइस में होने वाले रिवर्सल का अनुमान लगाने में;
  • उतार-चढ़ाव को मापने और अन्य मार्किट सेंटिमेंट में बदलावों की निगरानी करने में।

बार्स और कैंडलस्टिक्स के बीच का अंतर एक अलग वर्गीकरण और टर्मिनोलॉजी है क्योंकि बार्स का विकास और उपयोग वेस्ट में किया गया था।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक बनाम बार चार्ट्स

कैंडलस्टिक चार्ट कैसे पढ़ें?

कैंडल चार्ट एक तकनीकी टूल है जो शेयर, करेंसी, क्रिप्टोकरेंसी, और कमोडिटी मार्किट में अलग-अलग वित्तीय उपकरणों के प्राइस की गतिशीलता को दिखाता है।

ट्रेडर्स के लिए मुख्य प्रेरणा पैसा कमाने का मौका होता है। इसके लिए, मार्किट के सहभागियों को प्राइस में बदलाव का विश्लेषण करने और ट्रेडर के मनोविज्ञान को समझने में सक्षम होना चाहिए। कैंडलस्टिक चार्ट एक सुविधाजनक और व्यावहारिक टूल है जो प्राइस में बदलाव दिखाता है, जिसकी बदौलत ट्रेडर्स और निवेशक आसानी से ट्रेंड की दिशा को परिभाषित कर सकते हैं।

कैंडलस्टिक, प्राइस एक्शन के बारे में जानकारी को दर्शाता है। जैसे, रेड कैंडल या ब्लैक कैंडलस्टिक का मतलब है कि एक खास समय पर बेयर्स डोमिनेट कर रहे हैं। ग्रीन कैंडल या व्हाइट कैंडलस्टिक का मतलब है कि मार्किट पर बुल्स का कंट्रोल है।

डोजी कैंडलस्टिक्स भी हैं, जिनका मतलब है मार्किट की अनिश्चितता। डोजी अक्सर तब दिखाई देती है जब मार्किट ओवरबॉट/ओवरसोल्ड ज़ोन में होता है, यह एक रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न के कई प्रकार होते हैं, जैसे ग्रेवस्टोन डोजी, ड्रैगनफ्लाई डोजी, लंबे ऊपरी या निचली शैडो वाली डोजी, रिक्शॉ मैन डोजी कैंडलस्टिक, और ट्राई-स्टार।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक चार्ट कैसे पढ़ें?

कैंडलस्टिक चार्ट का विश्लेषण करते समय, उभरती हुई कैंडल्स के समय अंतराल या समय सीमा का ध्यान रखना भी ज़रूरी है।

समय सीमा की रेंज एक मिनट से लेकर एक महीने तक की होती है। शॉर्ट-टर्म टाइमफ़्रेम, जैसे 1 मिनट से 30 मिनट, मार्किट के शोर के प्रति ज़्यादा संवेदनशील होते हैं, जिसमें छोटे सुधार और दिन में होने वाली अस्थिरता शामिल होती है। समय सीमा जितनी लंबी होगी, आप ट्रेंड को उतनी ही सटीकता से तय कर सकेंगे, और जापानी कैंडलस्टिक चार्टिंग तकनीक ज़्यादा असरदार तरीके से काम करेंगी। यह इस कारण से है कि शॉर्ट-टर्म टाइमफ़्रेम में बनी कैंडलस्टिक्स, लंबे टाइमफ़्रेम में एक कैंडलस्टिक की केवल शैडो के समान हो सकती हैं।

आइए UKBRENT चार्ट का एक उदाहरण देखते हैं।

बांई ओर का 30-मिनट का चार्ट, दांई ओर की दैनिक समय सीमा में एक कैंडलस्टिक के एक्शन के हाइलाइट किए गए क्षेत्र को दिखाता है।

कम समय सीमा में, हमें एक इवनिंग स्टार बेयरिश रिवर्सल पैटर्न दिखाई देता है, जिसमें एक हैंगिंग मैन पैटर्न भी शामिल है।

30-मिनट के चार्ट को देखकर नए ट्रेडर बेच सकते हैं, जिससे जल्दी ही नुकसान होगा, जबकि एक अनुभवी ट्रेडर यदि दैनिक चार्ट पर नज़र डालता है, तो वह एक बुलिश फ़्लैग प्राइस कैंडलस्टिक पैटर्न बनते हुए देखेगा, जिसमें बुलिश मोमेंटम के साथ दैनिक कैंडलस्टिक भी होगी।

यह कैंडलस्टिक फ़्लैग के जल्द ही ब्रेकआउट का संकेत थी, और ट्रेडर, जो सुधार खत्म होने का इंतजार कर रहा था, वह एक खरीदने की पोज़िशन खोलेगा और अच्छा लाभ कमाएगा।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक चार्ट कैसे पढ़ें?

हालांकि, कैंडलस्टिक ट्रेडिंग रणनीति बहुत ज़रूरी है। ट्रेडिंग रणनीतियाँ, शॉर्ट-टर्म, मीडियम-टर्म, और लॉन्ग-टर्म होती हैं। पहले मामले में, कोई एक उच्च-जोखिम डे ट्रेडिंग रणनीति का उपयोग कर सकता है, जिसमें जापानी कैंडलस्टिक विश्लेषण और कैंडलस्टिक प्राइस एक्शन पैटर्न को मिलाया जाता है। दूसरे मामले में, ट्रेडर ज़्यादा संयम से ट्रेड करता है और पोज़िशन एक सप्ताह में बंद की जा सकती है, लेकिन एक ट्रेड से होने वाला लाभ ज़्यादा होगा।

ओपन प्राइस

ओपनिंग प्राइस वह प्राइस लेवल है जहाँ एक नई अवधि में गतिविधि शुरू हुई। अगर प्राइस बढ़ रहा है, तो कैंडलस्टिक ग्रीन या व्हाइट होगी। अगर प्राइस गिर रहा है, तो कैंडलस्टिक रेड या ब्लैक होगी।

लाइटफाइनेंस: ओपन प्राइस

हाई प्राइस

हाई प्राइस किसी अवधि के दौरान प्राप्त किया गया सबसे हाई प्राइस लेवल है। इसे कैंडलस्टिक शैडो के ज़रिए दिखाया जाता है। अगर कोई शैडो नहीं है, तो ओपन या क्लोज़ प्राइस उस अवधि में सबसे ज़्यादा होता है।

लाइटफाइनेंस: हाई प्राइस

लो प्राइस

निचली शैडो लो प्राइस को दर्शाती है, जो कि कैंडलस्टिक के प्राइस का सबसे निचला लेवल बताती है। अगर कोई शैडो नहीं है, तो सबसे लो प्राइस ओपनिंग/क्लोज़िंग लेवल पर होता है।

लाइटफाइनेंस: लो प्राइस

क्लोज़ प्राइस

क्लोज़िंग प्राइस उस अवधि में बने कैंडलस्टिक का आखिरी प्राइस होता है। जब क्लोज़िंग प्राइस ओपन प्राइस से ज़्यादा होता है, तो कैंडलस्टिक ग्रीन और व्हाइट होती है। क्लोज़िंग प्राइस जब ओपन प्राइस से कम होता है, तो कैंडलस्टिक रेड और ब्लैक होती है।

लाइटफाइनेंस: क्लोज़ प्राइस

द विक

कैंडलस्टिक की विक, शैडो के जैसी ही होती है। कैंडलस्टिक की विक उस विशेष अवधि में प्राइस के हाई और लो लेवल को दिखाती है। इसमें टॉप विक या डाउन विक हो सकती हैं। कैंडलस्टिक विक की लंबाई प्राइस के उतार-चढ़ाव को दिखाती है।

लाइटफाइनेंस: द विक

दिशा

प्राइस की दिशा वह प्राइस मूवमेंट लाइन है जिसे कैंडलस्टिक की बॉडी के ज़रिए दिखाया जाता है। कैंडलस्टिक का रंग यह दिखाता है कि प्राइस गिर रहा है या बढ़ रहा है। अगर कैंडलस्टिक ग्रीन या व्हाइट है, तो प्राइस बढ़ा हुआ है। अगर प्राइस गिरता है, तो कैंडलस्टिक ब्लैक या रेड हो जाएगी।

लाइटफाइनेंस: दिशा

रेंज

कैंडलस्टिक रेंज सबसे हाई और सबसे लो प्राइस के बीच की दूरी होती है।

लाइटफाइनेंस: रेंज

कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार​

कैंडलस्टिक्स चार्ट पैटर्न के अलग-अलग प्रकार होते हैं, जो एक या कई कैंडलस्टिक्स से मिलकर बनते हैं।

नीचे, मैं कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न के मूल प्रकारों के बारे में बताऊँगा।

सिंगल कैंडल पैटर्न

जैसा कि नाम से देखा जा सकता है, सिंगल कैंडल पैटर्न एक कैंडलस्टिक से बना होता है।

सिंगल कैंडल पैटर्न ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे सकता है। जैसे, हैमर कैंडल, इनवर्टेड हैमर, हैंगिंग मैन, शूटिंग स्टार, डोजी, और अन्य।

इसके अलावा, कॉन्टीनुएशन पैटर्न भी होते हैं, जो मौजूदा ट्रेंड के जारी रहने का संकेत देते हैं।

लाइटफाइनेंस: सिंगल कैंडल पैटर्न

बुलिश कैंडलस्टिक

एक बुलिश कैंडलस्टिक एक फ़ुल-बॉडी ग्रीन या व्हाइट कैंडल होती है, जिसकी चौड़ी रेंज होती है और इसमें छोटी शैडो हो सकती हैं। जब एक बुलिश कैंडलस्टिक दिखती है, तो इसका मतलब होता है कि एसेट की खरीद में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है, जो सुझाव देता है कि कोई लॉन्ग पोज़िशन में में प्रवेश कर सकता है।

आम तौर पर, ऐसी कैंडलस्टिक्स बुलिश फ़्लैग या पेनांट जैसे प्राइस पैटर्न में दिखती हैं।

लाइटफाइनेंस: बुलिश कैंडलस्टिक

बेयरिश कैंडलस्टिक

बेयरिश कैंडलस्टिक एक फुल-बॉडी रेड या ब्लैक कैंडल है जो नीचे की ओर निर्देशित होती है; इसमें छोटी विक्स हो सकती हैं।

इस तरह की कैंडलस्टिक का मतलब यह है कि बिक्री ट्रेड्स की संख्या बढ़ गई है, और कोई शॉर्ट ट्रेड में प्रवेश कर सकता है।

अधिकांश तौर पर, ऐसी कैंडल्स बेयरिश फ़्लैग या पेनांट प्राइस पैटर्न के अंदर दिखाई देती हैं।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश कैंडलस्टिक

डबल कैंडल पैटर्न

डबल कैंडल पैटर्न में दो कैंडलस्टिक्स होती हैं। कैंडलस्टिक्स किस जगह पर स्थित हैं, इस आधार पर आप भविष्य में प्राइस में होने वाले बदलाव का अनुमान लगा सकते हैं।

जैसे, एंगल्फ़िंग कैंडलस्टिक, डार्क क्लाउड कवर, क्लाउड ब्रेक जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न मज़बूत रिवर्सल पैटर्न हैं, जो संकेत देते हैं कि चल रहे ट्रेंड जल्द ही रिवर्स हो जाएगी।

लाइटफाइनेंस: डबल कैंडल पैटर्न

ट्रिपल कैंडल पैटर्न

ट्रिपल कैंडल पैटर्न तीन कैंडलस्टिक्स से बना होता है। सबसे आम रिवर्सल पैटर्न एक मॉर्निंग स्टार, एक इवनिंग स्टार, एक ट्राई-स्टार डोजी टॉप, एक ट्राई-स्टार डोजी बॉटम, तीन ब्लैक क्रोज़ हैं।

कॉन्टीनुएशन कैंडलस्टिक पैटर्न थ्री व्हाइट सोल्जर्स, तीन बढ़ते तरीके, और इसी तरह के और भी हैं।

लाइटफाइनेंस: ट्रिपल कैंडल पैटर्न

हैमर

कैंडलस्टिक विश्लेषण में हैमर पैटर्न एक क्लासिकल सिंगल-कैंडल रिवर्सल पैटर्न है। गिरावट की गति के निचले लेवल पर एक हैमर कैंडल, नीचे के ट्रेंड के रिवर्स होने का संकेत देती है, जो यह बताती है कि प्राइस बढ़ना चाहिए।

इस पैटर्न का जापानी नाम ताकुरी है। ताकुरी का मतलब है बॉटम ग्रोपिंग, क्योंकि कैंडलस्टिक की बॉडी शॉर्ट होती है और निचली शैडो लॉन्ग होती है।

जब एक लंबे अपट्रेंड के बाद, ऊंचाई पर एक हैमर बनता है, तो इसका मतलब है कि ट्रेंड जल्द ही नीचे की ओर जाएगा। टॉप पर स्थित रिवर्सल पैटर्न को हैंगिंग मैन कहा जाता है।

हैमर पैटर्न ट्रेडर्स को संभावित रिवर्सल ज़ोन निर्धारित करने में मदद करता है।

आप नीचे दिए गए BTCUSD दैनिक चार्ट पर देख सकते हैं कि एक साइडवेज़ चैनल में लंबे एकीकरण के बाद, प्राइस ने एक प्रमुख सपोर्ट लेवल बनाया है। वहाँ बुलिश हैमर कैंडल पैटर्न की एक श्रृंखला दिखाई दी, जिसके बाद, मार्किट एक नए हाई प्राइस पर पहुँच गया।

लाइटफाइनेंस: हैमर

इन्वर्टड हैमर

एक इन्वर्टड हैमर एक कैंडलस्टिक है जिसकी बॉडी शॉर्ट तथा अपर विक लॉन्ग होती है। यह एक रिवर्सल पैटर्न है जो आमतौर पर डाउनट्रेंड के बाद निचले लेवल पर बनता है।

उसी कैंडलस्टिक को हाई लेवल पर शूटिंग स्टार कहा जाता है; यह जल्दी ही नीचे की ओर ट्रेंड में रिवर्सल का संकेत देता है।

खरीद ट्रेड में प्रवेश करने से पहले, सुनिश्चित करें कि इन्वर्टड हैमर कैंडल बुलिश का संकेत है। बुलिश सेंटीमेट की पुष्टि अन्य कैंडल पैटर्न्स से भी की जा सकती है, जैसे कि एंगल्फ़िंग कैंडलस्टिक, हैमर, थ्री व्हाइट सोल्जर्स, इत्यादि।

लाइटफाइनेंस: इन्वर्टड हैमर

स्पाइक

स्पाइक एक सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न है, जिसमें स्मॉल बॉडी होती है या कोई बॉडी नहीं होती तथा ऊपर या नीचे लॉन्ग विक होती है।

अगर कैंडलस्टिक की बॉडी विक से कम से कम दस गुना छोटी है तो पैटर्न स्पाइक के रूप में ट्रेड करने योग्य हो सकता है।

मैं दैनिक चार्ट में ऐसे पैटर्न का विश्लेषण करने और स्पाइक के बाद अगली कैंडलस्टिक बनने के बाद ट्रेड में आने की सलाह देता हूँ।

निम्नलिखित मामलों में स्पाइक दिखाई दे सकता है:

  • ब्रोकर के प्लेटफ़ॉर्म पर तकनीकी खराबी आ जाती है, जिसके बाद ट्रेडर्स को टर्मिनल में लॉन्ग स्पाइक देखने को मिलता है।
  • एक बड़ा ट्रेडिंग ऑर्डर निष्पादित किया गया है।
  • इसमें प्राइस गैप है।
  • महत्वपूर्ण आर्थिक नई रिलीज़।
  • विक्रेता ने गलती से कम प्राइस पर ऑर्डर सेट कर दिया है।

नीचे दैनिक चार्ट में USDCHF में एक स्पाइक पैटर्न दर्शाया गया है।

आप देख सकते हैं कि बेयर्स सपोर्ट लेवल को पार करने की कोशिश करते हैं लेकिन बुल्स आगे बढ़ते हैं और उसी दिन खोई हुई पोज़िशन को वापस लाते हैं।

इसके बाद, खरीदार तीन दिनों के दौरान रेजिस्टेंस लेवल को पार करने की कोशिश करते हैं लेकिन वे असफल हो जाते हैं। बेयर्स आगे बढ़ते हैं और प्राइस को दोबारा निचले सपोर्ट लेवल तक ले आते हैं।

सपोर्ट लेवल पर, बुल्स फिर से कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और ट्रेंड को ऊपर की ओर ले जाते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो, यह एक बेयर ट्रैप है; स्टॉप लॉस सक्रिय हो जाते हैं और अपट्रेंड तेज़ हो जाता है।

लाइटफाइनेंस: स्पाइक

रजिस्ट्रेशन के बिना आसानी-से-इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉरेक्स प्लेटफ़ॉर्म पर डेमो अकाउंट को एक्सेस करें

डेमो अकाउंट पर जाएँ

बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न

बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न दो कैंडलस्टिक्स का कॉम्बिनेशन है। पहली कैंडलस्टिक ग्रीन या व्हाइट होती है, यानी बुलिश। दूसरी रेड या ब्लैक, बेयरिश होती है, तथा पहली वाली से बड़ी होती है; इसलिए दूसरी, बेयरिश, कैंडलस्टिक पहली वाली को एंगल्फ़ कर लेती है।

बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न को तीन शर्तें पूरी करनी चाहिए:

  1. पैटर्न से पहले एक स्पष्ट अपट्रेंड होना चाहिए।
  2. दूसरी कैंडलस्टिक की बॉडी रेड या ब्लैक होनी चाहिए, और कैंडलस्टिक की शैडो को एंगल्फ़ नहीं किया जाना चाहिए।
  3. दूसरी कैंडल बेयरिश (ब्लैक या रेड) होनी चाहिए। अपवाद तब संभव है, जब पहली कैंडल की बॉडी इतनी शॉर्ट हो कि वह डोजी जैसी दिखती हो। इस मामले में, एक अपट्रेंड मे एक बड़ी रेड कैंडलस्टिक द्वारा कैंडलस्टिक की एक छोटी रियल बॉडी को एंगल्फ़ करने का मतलब एक रिवर्सल होगा।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न

UKBRENT प्रति घंटा चार्ट एक बेयरिश एंगल्फ़िंग कैंडलस्टिक पैटर्न को दिखाता है। आइए मार्किट ट्रेंड के लोकल हाई लेवल पर स्थिति का पता लगाएँ।

पहला रिवर्सल संकेत एक शूटिंग स्टार कैंडलस्टिक है, जो शीघ्र रिवर्सल का संकेत देता है। इसके बाद, एक बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न है, जिसके अंदर एक हैंगिंग मैन रिवर्सल पैटर्न है।

इन संकेतों के बाद, प्राइस में काफी गिरावट आती है।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश एंगल्फ़िंग पैटर्न

बुलिश एंगल्फ़िंग पैटर्न

बेयरिश एंगल्फ़िंग के विपरीत, बुलिश एंगल्फ़िंग कैंडलस्टिक पैटर्न दो कैंडलस्टिक्स का कॉम्बिनेशन है, जहाँ दूसरी कैंडलस्टिक ग्रीन होती है और यह पहली बेयरिश कैंडल को एंगल्फ़ कर लेती है।

एक बुलिश एंगल्फ़िंग कैंडलस्टिक पैटर्न को तीन मानदंडों को पूरा करना चाहिए:

  1. पैटर्न से पहले एक स्पष्ट डाउनट्रेंड होना चाहिए।
  2. दूसरी कैंडलस्टिक की बॉडी पहले वाली से बड़ी होनी चाहिए।
  3. दूसरी कैंडलस्टिक ग्रीन या व्हाइट (बुलिश) होनी चाहिए।

XAUUSD का प्रति घंटा चार्ट एक डाउनट्रेंड के बाद बुलिश एंगल्फ़िंग पैटर्न को प्रदर्शित करता है।

आप चार्ट से देख सकते हैं कि ग्रीन कैंडलस्टिक पिछले चार घंटे की कैंडलस्टिक को एंगल्फ़ कर लेती है। पहला रिवर्सल संकेत दो रिवर्सल पैटर्न हैं, एक इन्वर्टेड हैमर और एक हैमर।

लाइटफाइनेंस: बुलिश एंगल्फ़िंग पैटर्न

बेयरिश हारामी

एक बेयरिश हारामी में एक लंबी बुलिश कैंडलस्टिक होती है, जिसके बाद एक छोटी बेयरिश कैंडलस्टिक होती है।

हारामी पश्चिमी इनसाइड डे तकनीकी विश्लेषण पैटर्न के जैसा है। यह एक उलटा एंगल्फ़िंग पैटर्न जैसा दिखता है।

बेयरिश हारामी ट्रेंड के जल्दी ही नीचे की ओर रिवर्सल का संकेत देता है।

आप 4H टेस्ला इंक चार्ट में बेयरिश हारामी पैटर्न देख सकते हैं, जिसके बाद डाउनट्रेंड की शुरुआत होती है। यह पैटर्न संकेत देता है कि खरीदारी का दबाव कमज़ोर हो रहा है और एक नया डाउनट्रेंड शुरू होना चाहिए।

हाइ लेवल पर दिखने वाले अन्य रिवर्सल पैटर्न्स में शूटिंग स्टार और हैंगिंग मैन पैटर्न शामिल हैं।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश हारामी

बुलिश हारामी

एक बुलिश हारामी पैटर्न संकेत देता है कि डाउनट्रेंड समाप्त हो रहा है और एक नया अपट्रेंड जल्द ही शुरू होना चाहिए।

H4 GBPCAD चार्ट से पता चलता है कि डाउनट्रेंड के समाप्त होने का पहला संकेत एक बुलिश हारामी है। आगामी रिवर्सल की पुष्टि बुलिश रिवर्सल हैमर पैटर्न की एक श्रृंखला द्वारा की जाती है।

लाइटफाइनेंस: बुलिश हारामी

बेयरिश हारामी क्रॉस

बेयरिश हारामी क्रॉस एक मज़बूत रिवर्सल पैटर्न है जिसका मतलब है मार्किट में अनिश्चितता। यह पैटर्न ऊपर की ओर जाती हुई एक बड़ी कैंडलस्टिक है, जो एक डोजी के बाद आती है।

एक बेयरिश हारामी क्रॉस, एक बुलिश हारामी क्रॉस द्वारा डाउनट्रेंड के निचले लेवल का संकेत देने की तुलना में, एक अपट्रेंड के टॉप लेवल की अधिक सटीक रूप से भविष्यवाणी करता है।

हारामी क्रॉस पैटर्न डोजी स्टार के जैसा होता है। इनमें अंतर यह है कि हारामी क्रॉस पिछली कैंडलस्टिक की रेंज के भीतर बनता है और इसकी बॉडी छोटी होती है या होती ही नहीं है।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश हारामी क्रॉस

बुलिश हारामी क्रॉस

बुलिश हारामी एक ऐसी कैंडलस्टिक होती है जिसमें लंबी शैडो होती है और एक छोटी बॉडी या कोई बॉडी नहीं होती है जो पिछली डाउन कैंडल (ब्लैक या रेड) की रेंज के भीतर बनती है।

कोका-कोला कंपनी CFD प्रति घंटा चार्ट एक लंबी रेड कैंडलस्टिक के बाद बुलिश हारामी को प्रदर्शित करता है। इस पैटर्न ने शॉर्ट टर्म अपट्रेंड की शुरुआत का संकेत दिया।

लाइटफाइनेंस: बुलिश हारामी क्रॉस

डार्क क्लाउड कवर

डार्क क्लाउड कवर पैटर्न एक टू-कैंडल पैटर्न है जो अपट्रेंड के टॉप पर या साइड-वे चैनल की ऊपरी सीमा के पास बनता है। यह पैटर्न महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऊपर से नीचे की ओर गति में बदलाव को दर्शाता है।

सबसे पहले, एक लंबी बुलिश कैंडल (ग्रीन या व्हाइट) बनती है। अगली कैंडलस्टिक ऊपर ओपन होती है, लेकिन फिर पिछली बुलिश कैंडलस्टिक के बीच वाले पॉइंट से नीचे बंद हो जाती है। बेयरिश कैंडलस्टिक जितनी लंबी होगी, नीचे की ओर ट्रेंड रिवर्सल उतना ही मज़बूत होगा।

दैनिक ETHUSD चार्ट, डार्क कवर पैटर्न के भीतर एक हैंगिंग मैन को दर्शाता है। ट्रेंड के हाई लेवल पर दो रिवर्सल पैटर्न का कॉम्बिनेशन शॉर्ट ट्रेड्स में प्रवेश करने के लिए एक मज़बूत संकेत है।

इसके अलावा, तीन और डार्क क्लाउड कवर पैटर्न हैं, जो डाउनट्रेंड की पुष्टि करते हैं।

लाइटफाइनेंस: डार्क क्लाउड कवर

बेयरिश इवनिंग स्टार

इवनिंग स्टार तीन कैंडलस्टिक्स से बना एक पैटर्न होता है जो अपट्रेंड के हाई लेवल पर रिवर्सल का संकेत देता है।

पहली कैंडलस्टिक लंबी बॉडी के साथ बुलिश होनी चाहिए। दूसरे कैंडलस्टिक की बॉडी छोटी होनी चाहिए। तीसरी कैंडलस्टिक को बुलिश ट्रेंड के नीचे की ओर रिवर्सल का अंतिम संकेत देना चाहिए, यह बेयरिश होनी चाहिए और इसकी बॉडी लॉन्ग होनी चाहिए।

पैटर्न में, मॉर्निंग स्टार की तरह, पहली और दूसरी कैंडलस्टिक के बीच और दूसरी और तीसरी कैंडलस्टिक के बीच गैप होना चाहिए। अभ्यास में, एक नियम के रूप में, पहली और दूसरी कैंडलस्टिक्स के बीच एक गैप होता है।

यह महत्वपूर्ण है कि तीसरी, बेयरिश कैंडलस्टिक पहली बुलिश कैंडलस्टिक से अधिक लंबी होनी चाहिए।

4H वॉल्ट डिज़्नी कंपनी का शेयर चार्ट इवनिंग स्टार पैटर्न की एक श्रृंखला प्रदर्शित करता है, जिसके बाद प्राइस में गिरावट शुरू हो जाती है। हैंगिंग मैन पैटर्न की एक श्रृंखला डाउनट्रेंड की पुष्टि करती है।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश इवनिंग स्टार

मॉर्निंग स्टार रिवर्सल पैटर्न

मॉर्निंग स्टार पैटर्न शीघ्र ही ऊपर की ओर ट्रेंड रिवर्सल का संकेत देता है, यह आमतौर पर डाउनट्रेंड के निचले लेवल पर दिखाई देता है।

नीचे दिया गया चार्ट दिखाता है कि कैंडलस्टिक ट्रेडिंग पोज़िशन लंबे समय से जमा हो रही हैं, और पहला खरीद संकेत प्रकट होता है, जो एक बुलिश एंगल्फ़िंग पैटर्न है। इसके बाद, एक मॉर्निंग स्टार पैटर्न दिखाई देता है, जिसके अंदर एक इन्वर्टेड हैमर होता है।

ये पैटर्न जल्द ही आने वाले अपट्रेंड के प्रमुख संकेत हैं।

लाइटफाइनेंस: मॉर्निंग स्टार रिवर्सल पैटर्न

बुलिश राइज़िंग थ्री

बुलिश राइज़िंग थ्री एक बुलिश कॉन्टीनुएशन पैटर्न है।

इस पैटर्न का दूसरा नाम राइजिंग थ्री मेथड्स है। यह पैटर्न एक बुलिश फ़्लैग या पेनांट जैसा दिखता है।

इस पैटर्न की मुख्य विशेषता एक लंबी बुलिश कैंडल है, जिसके बाद थोड़े समय के लिए साइडवेज़ ट्रेंड दिखता है, जिसके बाद अपट्रेंड फिर से शुरू होता है।

पैटर्न में मौजूद होती है:

  • लंबी बुलिश कैंडलस्टिक;
  • कुछ गिरती हुई कैंडलस्टिक्स।

एक आदर्श स्थिति में, तीन कैंडल होनी चाहिए; लेकिन अभ्यास में, दो या चार कैंडलस्टिक्स हो सकती हैं।

यहाँ एक लंबी सफ़ेद बॉडी वाली बुलिश कैंडल है। गति पिछली कैंडल की निचली सीमा से ऊपर शुरू होनी चाहिए और इसे पहली बुलिश कैंडल के क्लोज़िंग प्राइस को तेज़ी से पार करना चाहिए।

लाइटफाइनेंस: बुलिश राइज़िंग थ्री

बेयरिश फ़ॉलिंग थ्री

बियरिश फ़ॉलिंग थ्री या फ़ॉलिंग थ्री मेथड्स बुलिश राइज़िंग थ्री के विपरीत हैं।

यह पैटर्न एक डाउनट्रेंड में दिखाई देता है और बियरिश ट्रेंड कॉन्टीनुएशन का संकेत देता है।

लाइटफाइनेंस: बेयरिश फ़ॉलिंग थ्री

कैंडलस्टिक पैटर्न चार्ट विश्लेषण

कैंडलस्टिक चार्ट का विश्लेषण करना उतना कठिन नहीं है जितना लगता है।

एक शुरुआती चार्टिस्ट को सामान्य ट्रेंड रिवर्सल और कॉन्टीनुएशन पैटर्न को पहचानना चाहिए, क्योंकि ये चार्ट में सबसे आम रूप से दिखाई देते हैं।

आइए दैनिक XAGUSD चार्ट के तकनीकी विश्लेषण के एक उदाहरण का अध्ययन करें।

  1. ट्रेंड के निम्न लेवल पर, एक क्लाउड ब्रेक पैटर्न दिखाई देता है, जिसके बाद प्राइस में वृद्धि होती है।
  2. एक बुलिश एंगल्फ़िंग पैटर्न जल्द ही प्राइस में वृद्धि का संकेत देता है।
  3. एक राइज़िंग थ्री मेथड्स पैटर्न, बुल्स को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।
  4. हालांकि, प्राइस की वृद्धि के बाद, एक इवनिंग डोजी स्टार प्रकट होता है, जो नीचे की ओर रिवर्सल का संकेत देता है।
  5. ऊंचाई पर एक हैंगिंग मैन, नीचे की ओर ट्रेंड के रिवर्सल का संकेत देता है।
  6. एक और हैंगिंग मैन पैटर्न प्रकट होता है।
  7. एक हैंगिंग मैन।
  8. शूटिंग स्टार पैटर्न यह संकेत देता है कि बिक्री का दबाव बढ़ रहा है।
  9. एक क्लासिकल हैंगिंग मैन पैटर्न, जिसके बाद एक तेज़ी से प्राइस में गिरावट आती है।

लाइटफाइनेंस: कैंडलस्टिक पैटर्न चार्ट विश्लेषण

इस प्रकार, इस चार्ट अनुभाग में, कोई भी लॉन्ग और शॉर्ट पोज़िशन से लाभ कमा सकता है:

  1. कोई भी क्लाउड ब्रेक पैटर्न या बुलिश एंगल्फ़िंग के आसपास के लेवल पर दीर्घकालिक खरीदारी कर सकता है। पोज़िशन को दूसरे रिवर्सल संकेत, यानी इवनिंग डोजी स्टार के बाद बंद किया जा सकता है।
  2. इवनिंग डोजी स्टार, शूटिंग स्टार और हैंगिंग मैन पैटर्न की श्रृंखला के आसपास के लेवल पर लंबी अवधि के शार्ट ट्रेड में प्रवेश किया जा सकता है। इन पैटर्न्स का कॉम्बिनेशन बढ़ते बिक्री दबाव का संकेत देता है, जो जल्द ही डाउनट्रेंड का सुझाव देता है।

जैसा कि आप उदाहरण से देख सकते हैं, क्लासिकल ट्रेंड रिवर्सल और कंडीशन पैटर्न सबसे अधिक प्राइस चार्ट में दिखाई देते हैं।

फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

इस अनुभाग में, मैं 0.01 लॉट की ट्रेड वॉल्यूम के साथ फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग में कैंडलस्टिक पैटर्न का एक उदाहरण प्रदर्शित करूँगा।

आइए हम USCRUDE ऑइल के प्रति घंटे फ़ॉरेक्स चार्ट पर नज़र डालें। लोकल सपोर्ट लेवल 115.327 से ऊपर ट्रेंड ऊपर की ओर मुड़ जाता है क्योंकि वहाँ एक बुलिश बेल्ट होल्ड पैटर्न प्रकट होता है। इस पैटर्न का दूसरा नाम बुलिश कैंडल है। यह पैटर्न इस लेल से प्राइस में वृद्धि का संकेत देता है, और यह खरीद ट्रेड में प्रवेश करने के लिए प्रासंगिक है। उदाहरण में, मैं 116.969 लेवल पर खरीद ट्रेड में प्रवेश करता हूँ, 115.320 पर स्टॉप-लॉस और 119.704 पर टेक-प्रॉफिट निर्धारित करता हूँ।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

एक भरोसेमंद ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग करना शुरू करें

रजिस्ट्रेशन

ट्रेड आठ घंटों में $12.41 के लाभ के साथ समाप्त हुई। बुलिश कैंडलस्टिक के बाद, एक बुलिश फ़्लैग बन रहा है। खरीद लेवल तक एक छोटे से सुधार के बाद, प्राइस फ़्लैग को पार कर जाता है लेकिन टेक प्रॉफ़िट तक नहीं पहुँच पाता है। ट्रेड को मज़बूत बिक्री दबाव के कारण समाप्त किया गया, जैसा कि अंतिम कैंडलस्टिक से स्पष्ट है।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

उसी दिन, सोने के प्राइस चार्ट में एक अच्छा ट्रेडिंग सेशन है।

XAUUSD के प्रति घंटे चार्ट में एक फॉलिंग वेज दिखाई दे रहा है। नीचे दो बुलिश रिवर्सल पैटर्न हैं, एक इन्वर्टेड हैमर और एक हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न। सिग्नल के आधार पर, मैं एक खरीद ट्रेड में प्रवेश करता हूँ, जिसमें स्टॉप लॉस हैमर पैटर्न की निचली शैडो से थोड़ा नीचे, लेवल 1826.58 पर है।

टेक प्रॉफिट लेवल 1850.32 पर निर्धारित किया गया है।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

पाँच घंटे तक रेंज में ट्रेडिंग करने के बाद, बुलिश मोमेंटम फॉलिंग वेज की ऊपरी सीमा को पार कर जाता है।

ट्रेड को टेक प्रॉफिट से नीचे बंद किया गया, क्योंकि एक मज़बूत रेजिस्टेंस लेवल पाया गया, जिसकी पुष्टि एक शूटिंग स्टार पैटर्न द्वारा की गई।

इस ट्रेड से 11.12 USD का लाभ प्राप्त होता है।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

आइए हम प्रति घंटा ऑइल प्राइस चार्ट पर एक नज़र डालें।

आप नीचे दिए गए चार्ट से देख सकते हैं कि एक बुलिश फ़्लैग बन रहा है। एक अवरोही एकीकरण के बाद, बुल्स रेजिस्टेंस पार कर जाते हैं, और प्राइस एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाता है।

एक अच्छा प्रवेश लेवल 117.412 है। स्टॉप लॉस फ़्लैग के मध्य में, लेवल 116.720 पर निर्धारित किया गया है।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

इस ट्रेड से चार घंटे में 28.18 का लाभ प्राप्त होता है। निकास संकेत एक शूटिंग स्टार पैटर्न है। रेड कैंडलस्टिक का अर्थ है मज़बूत बिक्री दबाव, जो बुल्स को चेतावनी देता है।

लाइटफाइनेंस: फ़ॉरेक्स में कैंडलस्टिक पैटर्न ट्रेडिंग का उदाहरण

निष्कर्ष

ट्रेडिंग फ़ॉरेक्स मार्किट कैंडलस्टिक पैटर्न के साथ जटिल लग सकता है, लेकिन मुख्य पैटर्न सीखने और ट्रेडिंग का अभ्यास करने के बाद, आप सफलतापूर्वक ट्रेडिंग करना सीख जाएँगे।

विभिन्न मार्किट्स में ट्रेडिंग शुरू करने के लिए, प्रमुख रिवर्सल और ट्रेंड कॉन्टीनुएशन पैटर्न का अध्ययन करना पर्याप्त होगा, जो आपको ट्रेंड रिवर्सल से लाभ कमाने की अनुमति देगा।

इस लेख में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई है:

  • कैंडलस्टिक चार्ट क्या है और इसका विश्लेषण कैसे करें;
  • कैंडलस्टिक पैटर्न का उपयोग करके सफलतापूर्वक ट्रेड कैसे करें;
  • बार चार्ट की तुलना में जापानी कैंडलस्टिक चार्ट के लाभ;
  • कैंडलस्टिक पैटर्न के प्रकार।

मैंने वास्तविक प्राइस चार्ट में कैंडलस्टिक विश्लेषण के उदाहरण भी दिए, और यह बताया कि कैंडलस्टिक पैटर्न को कैसे परिभाषित करें और वास्तविक ट्रेडिंग में उन्हें कैसे ट्रेड करें।

जापानी कैंडलस्टिक चार्ट ट्रेडर्स को प्राइस में उतार-चढ़ाव की निगरानी करने और ट्रेंड में बदलावों की भविष्यवाणी करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन के LiteFinance डेमो अकाउंट पर कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न ट्रेड करने की कोशिश कर सकता है।

कैंडलस्टिक पैटर्न विश्लेषण से जुड़े सामान्य प्रश्न

कैंडलस्टिक चार्ट पढ़ना शुरू करने के लिए, एक व्यक्ति को सबसे सामान्य कैंडलस्टिक पैटर्न का अध्ययन करना चाहिए और एक मुख्य ट्रेडिंग रणनीति के साथ प्राइस चार्ट पर अभ्यास करना चाहिए। नए ट्रेडर्स के लिए, सबसे सामान्य ट्रेंड कॉन्टीनुएशन और रिवर्सल पैटर्न सीखना पर्याप्त होगा।

कैंडलस्टिक चार्ट का विश्लेषण करने के लिए, सबसे पहले आपको समय-सीमा निर्धारित करना होगी। समय सीमा जितनी लंबी होगी, कैंडल पैटर्न उतना ही मज़बूत होगा। एक अधिक सटीक पूर्वानुमान करने और तेज़ी से पैसे खोने से बचने के लिए, कैंडलस्टिक पैटर्न और प्राइस एक्शन पैटर्न को संयोजित करना उचित है।

हर कोई प्रोफेशनल की तरह कैंडलस्टिक चार्ट को पढ़ने के चरण सीख सकता है। आपको हर दिन कुछ घंटे बिताकर डेमो रिटेल निवेशक अकाउंट पर प्राइस ट्रेंड की निगरानी करने और कैंडल पैटर्न खोजने का अभ्यास करना होगा। पहले, आपको ट्रेडिंग में तकनीकी विश्लेषण के कई तरीकों का पता लगाना होगा, जिसमें कैंडलस्टिक पैटर्न भी शामिल हैं।

5 मिनट से 1 घंटे तक की समय-सीमा आपके रिटेल निवेशक अकाउंट्स में डे ट्रेडिंग के लिए सबसे सही होते हैं।

सबसे मज़बूत और महत्वपूर्ण कैंडलस्टिक्स पिन बार होते हैं, क्योंकि वे काफ़ी सटीकता से ट्रेंड रिवर्सल की भविष्यवाणी करते हैं।

प्रत्येक कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न विशेष परिस्थितियों में विश्वसनीय होते हैं। ऐसा माना जाता है कि सबसे सटीक पैटर्न रिवर्सल वाले होते हैं, जैसे हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न, हैंगिंग मैन, डार्क क्लाउड कवर, इत्यादि। कॉन्टीनुएशन पैटर्न भी महत्वपूर्ण होते हैं, जैसे थ्री ब्लैक क्रोज़, थ्री वाइट सोल्जर्स, बुलिश राइज़िंग थ्री और बेयरिश राइज़िंग थ्री आदि।

डोजी एक सिंगल-कैंडल पैटर्न है, जो मार्किट की अनिश्चितता को दर्शाता है, जहाँ ओपनिंग प्राइस लगभग क्लोज़िंग प्राइस के बराबर होता है। इसमें एक छोटी रियल बोडी होती है या कभी-कभी होती ही नहीं। जब कैंडलस्टिक चार्ट में एक डोजी हाई लेवल पर प्रकट होता है, तो इसे एक मज़बूत संकेत माना जाता है।

चार्ट में कैंडलस्टिक जितनी स्पष्ट होगी, संकेत उतना ही सटीक होगा। यहाँ तथाकथित ट्रैप्स भी हो सकते हैं, जो कैंडल्स के साथ मिलकर अधिक सटीक संकेत प्रदान कर सकते हैं।

सबसे बुलिश कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न हैं हैमर, इनवर्टेड हैमर, क्लाउड ब्रेक, और थ्री वाइट सोल्जर्स।

कोई भी कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न लाभ कमाने का एक अवसर है। बेयरिश पैटर्न उन ट्रेडर्स के लिए बुरे होते हैं जो लॉन्ग ट्रेड्स होल्ड कर रहे हैं; ये उन ट्रेडर्स के लिए अच्छे होते हैं जो शॉर्ट ट्रेड्स होल्ड कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप फ्लेक्सिबल रहें और अपनी पसंदीदा ट्रेडिंग रणनीति को मार्किट की स्थिति के अनुसार अनुकूलित करें।

चार्ट बुलिश तब बनता है जब यह निचले लेवल पर बुलिश पैटर्न के कॉम्बिनेशन को प्रदर्शित करता है। अन्य टूल्स, जैसे टेक्निकल इंडीकेटर्स या प्राइस एक्शन पैटर्न के साथ संकेतों की पुष्टि करना भी सही रहता है।

कैंडलस्टिक चार्ट पैटर्न कैसे समझें?

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

इस आर्टिकल को रेटिंग दें:
{{value}} ( {{count}} {{title}} )
ट्रेडिंग शुरू करें
हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें
सीधी बातचीत
एक फ़ीडबैक लिखें
Live Chat