हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न से ऊपर की ओर रिवर्सल का संकेत मिलता है। इससे पता चलता है कि बिक्री करने वाले कमजोर पड़ रहे हैं और खरीदार बढ़त हासिल कर रहे हैं। अगर आप चार्ट पर इस पैटर्न को सही तरह से पहचान लें और समझ लें, तो आप जल्दी और असरदार तरीके से ट्रेडिंग से जुड़े फैसले ले पाएंगे।
इस लेख में हैमर पैटर्न के बारे में आसान भाषा में विस्तार से समझाया गया है। साथ ही, इसमें चार्ट पर इसके पहचान करने के तरीके और ट्रेडिंग में इसका इस्तेमाल करके मुनाफ़ा बढ़ाने और जोखिम कम करने के तरीके के बारे में बताया गया है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
अहम जानकारी
- हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न से बियरिश ट्रेंड के बाद कीमत में बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। इसमें छोटी बॉडी और नीचे की तरफ लंबी विक या शैडो होती है। यह विक बॉडी से कम से कम दोगुनी लंबी होनी चाहिए।
- हैमर जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न तब बनता है, जब दिन के दौरान कीमत गिरती है, लेकिन फिर खरीदार मार्केट में आते हैं और कीमतों को ऊपर ले जाते हैं
- अगर चार्ट पर हैमर कैंडल दिखाई दे, तो कन्फर्मेशन वाली अगली कैंडल बनने के बाद ही लॉन्ग पोज़िशन खोलनी चाहिए। स्टॉप-लॉस हैमर की विक (शैडो) के ठीक नीचे लगाया जाता है।
- RSI या MACD जैसे टेक्निकल इंडीकेटर का इस्तेमाल करें, ताकि सिग्नल की पुष्टि कर सकें। साथ ही, सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल को भी ध्यान में रखें।
- हैमर पैटर्न से कीमत में बढ़ोतरी के शुरुआती चरणों की पहचान हो सकती है। हालांकि, इस पैटर्न से गलत सिग्नल भी मिल सकता है।
- हैमर रिवर्सल पैटर्न किसी भी टाइम फ्रेम पर मिल सकता है, चाहे 1 मिनट का चार्ट हो या 1 दिन का हो। यह खास तौर पर फॉरेक्स या क्रिप्टोकरेंसी जैसे ज़्यादा उतार-चढ़ाव वाले बाज़ारों में असरदार होता है।
हैमर कैंडलस्टिक क्या है?
हैमर जापानी कैंडलस्टिक, प्राइस-एक्शन ट्रेडिंग का एक-कैंडल पैटर्न होता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि डाउनट्रेंड अब पलट सकता है। इसमें ऊपर की तरफ छोटा बॉडी और नीचे लंबी शैडो होती है। यह बॉडी से कम से कम दोगुनी लंबी होती है।
हैमर में लगभग ऊपरी शैडो नहीं होती है। बॉडी का रंग उतना मायने नहीं रखता है, लेकिन बुलिश हैमर से बियरिश वाले की तुलना में ज़्यादा मज़बूत सिग्नल मिलता है। यह कैंडलस्टिक दिखाता है कि खरीदार बाजार में पकड़ बनाए हुए हैं और कीमत ऊपर की ओर बढ़ सकती है।
हैमर कैंडल की संरचना
आइए हैमर पैटर्न की संरचना का विश्लेषण करें।
- ओपन उस समयावधि की शुरुआत में कैंडल का शुरुआती कीमत होता है। यह समापन कीमत के करीब होना चाहिए।
- क्लोज उस अवधि के आखिर में होने वाला समापन कीमत होता है। यह भी शुरुआती कीमत के करीब होना चाहिए।
- सबसे कम कीमत कैंडलस्टिक के बनने के दौरान दर्ज की गई सबसे कम कीमत होती है। हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न में लंबी निचली शैडो होती है। यह नए निचले स्तर को दिखाती है।
- सबसे ज़्यादा कीमत उस अवधि की अधिकतम कीमत है। यह शुरुआती और समापन कीमतों के करीब होनी चाहिए।
- मूल्य श्रेणी अधिकतम और न्यूनतम कीमतों के बीच का अंतर होता है। लंबी निचली शैडो के कारण हैमर की व्यापक श्रेणी होती है।
- बियरिश या बुलिश कैंडलस्टिक बॉडी शुरुआती और समापन कीमतों के बीच के अंतर को दिखाता है। हैमर पैटर्न में, बॉडी छोटी होती है और इसका रंग ज्यादा मायने नहीं रखता।
- ऊपरी शैडो या तो होती नहीं है या बहुत छोटी होती है। निचली शैडो काफी लंबी होती है। यह बॉडी की लंबाई से कम से कम दोगुनी होती है।
तकनीकी विश्लेषण में हैमर कैंडलस्टिक्स के प्रकार
ट्रेडिंग में कई तरह के हैमर जापानी कैंडलस्टिक पैटर्न होते हैं और हरेक का मतलब अलग-अलग तरीके से समझा जाता है।
बुलिश हैमर
अगर चार्ट पर बुलिश हैमर कैंडल बनती है, तो कीमत बढ़ने की संभावना होती है। इस पैटर्न में बॉडी छोटी होती है और नीचे की लंबी शैडो (विक) होती है। खरीदारी के सिग्नल की पुष्टि करने के लिए अगली कैंडल का हैमर की बॉडी के ऊपर बंद होना जरूरी होता है।
हैंगिंग मैन
हैंगिंग मैन कैंडल से कीमत गिरने का संकेत मिलता है। यह पैटर्न तब बनता है, जब कीमत पहले ऊपर जाती है, फिर तेजी से नीचे आती है और अवधि के आखिर में लगभग वहीं लौट आता है, जहां से शुरू हुआ था। इसमें नीचे की शैडो काफी लंबी होती है। यह पक्का करने के लिए कि यह बेयरिश सिग्नल है, आपको बाद में बनने वाली कैंडलस्टिक्स का इंतज़ार करना होगा और सिग्नल की पुष्टि करनी होगी।
इनवर्टेड हैमर
इनवर्ट्रेड हैमर पैटर्न से ऊपर की ओर आने वाले ट्रेंड रिवर्सल का संकेत मिलता है। कैंडल की बॉडी नीचे की ओर छोटी होती है और ऊपर की ओर लंबी शैडो होती है। ट्रेंड रिवर्सल की पुष्टि करने के लिए, इनवर्टेड हैमर के बाद, बुलिश कैंडलस्टिक होनी चाहिए।
शूटिंग स्टार
शूटिंग स्टार एक बियरिश रिवर्सल पैटर्न है। यह आमतौर पर अपट्रेंड के बाद बनता है और छोटी लाल या हरी कैंडल जैसा दिखता है। इसमें बॉडी छोटी होती है, ऊपर की शैडो लंबी होती है और नीचे की शैडो लगभग नहीं के बराबर होती है। इससे संकेत मिलता है कि ऊपर की तेजी अब खत्म हो सकती है।
हैमर कैंडलस्टिक बनाम डोजी
तकनीकी विश्लेषण में, हैमर और डोजी एक-कैंडल वाले पैटर्न होते हैं। यह अक्सर रुझान में उलटफेर होने से पहले बनता है। डोजी पैटर्न हैमर से अलग होता है, क्योंकि इसमें लगभग बॉडी नहीं होती। शुरुआती और समापन कीमत लगभग बराबर होती हैं, जिससे बाजार की अनिश्चितता का पता चलता है।
फीचर | हैमर | डोजी |
बॉडी | रेंज के ऊपर छोटी होती है। | लगभग नहीं होती है |
निचली शैडो | लंबी | लंबी या छोटी हो सकती है |
ऊपरी शैडो | छोटी या लगभग नहीं होती है। | यह लंबी या छोटी हो सकती है। |
व्याख्या | बियरिश ट्रेंड के खत्म होने का संकेत मिलता है, अब बुलिश रिवर्सल हो सकता है | बाजार में अनिश्चितता का संकेत मिलता है |
हैमर पैटर्न वाले संयुक्त ट्रेडिंग रणनीति का उदाहरण
हैमर पैटर्न का इस्तेमाल करने वाली संयुक्त ट्रेडिंग रणनीति में दूसरे तकनीकी विश्लेषण टूल्स का इस्तेमाल करके पैटर्न की पहचान और पुष्टि करना शामिल होता है।
आइए USDJPY पेयर के दैनिक चार्ट पर ऐसी ट्रेडिंग रणनीति का उदाहरण देखते हैं।
सबसे पहले, हमें मार्केट ट्रेंड की पहचान करनी चाहिए और कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाना चाहिए:
- चार्ट पर हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान करनी चाहिए।
- मुख्य सपोर्ट लेवल की पहचान करनी चाहिए।
- मुख्य रजिस्टेंस लेवल तय करना चाहिए।
- थ्री व्हाइट सोल्जर्स जैसे किसी दूसरे रिवर्सल कैंडलस्टिक पैटर्न से पुष्टि करना चाहिए।
- टिक वॉल्यूम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे पता चलता है कि बहुत सारी लॉन्ग पोजीशन खोली गई है।
- MACD से बाय सिग्नल का इंतज़ार करें – इंडीकेटर लाइन को सिग्नल लाइन को नीचे से क्रॉस करना चाहिए।
- RSI नीचे से वापस ऊपर आया है, जिससे खरीदारी का सिग्नल मिलता है।
- MFI लिक्विडिटी के प्रवाह को दिखाता है, जिससे बढ़ती हुई बुलिश मांग का संकेत मिलता है।
- VWAP इंडीकेटर और SMA 20 कीमत से नीचे हैं, जिससे तेजी वाले रुझान की पुष्टि होती है।
- एंट्री पॉइंट तय करके 143.60 पर लॉन्ग पोजीशन खोलना चाहिए।
- हैमर के निम्नतम स्तर और 139.56 के आसपास के सपोर्ट लेवल से नीचे स्टॉप लॉस ऑर्डर लगाना चाहिए।
- 146.47–148.90 के सबसे नज़दीकी रजिस्टेंस लेवल पर टेक-प्रॉफ़िट ऑर्डर लगाना चाहिए।
- 148.90 के पास बियरिस रिवर्सल की उम्मीद है, इसलिए नुकसान से बचने के लिए प्रॉफ़िट बुक कर लेना चाहिए।
जब दूसरे तकनीकी विश्लेषण टूल्स के साथ इस्तेमाल किया जाता है, तो हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न मार्केट में आपकी सफल होने की संभावनाओं को काफी बढ़ा सकता है।
निष्कर्ष
हैमर रिवर्सल पैटर्न से पता चलता है कि ऊपर की ओर ट्रेंड जल्दी ही बदलने वाला है। इसकी पहचान छोटी कैंडलस्टिक बॉडी और लंबी निचली शैडो से की जा सकती है, जिससे पता चलता है कि वे ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं और कीमत जल्द ही बढ़ना शुरू हो जाएगी।
हालांकि, सिर्फ हैमर पर ही भरोसा करना सही नहीं है। इस पैटर्न से ट्रेड करते समय हमेशा तकनीकी इंडीकेटर की जांच करें और ट्रेडिंग वॉल्यूम पर नजर रखें। इसके अलावा, धैर्य रखना, मार्केट का विश्लेषण करना और अनुभव हासिल करना बेहद जरूरी है। आखिरकार, अभ्यास ही सबकुछ है।
आप LiteFinance के फ्री डेमो अकाउंट पर हैमर पैटर्न से ट्रेडिंग की शुरुआत कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बिना आसानी-से-इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ॉरेक्स प्लेटफ़ॉर्म पर डेमो अकाउंट को एक्सेस करें
हैमर कैंडलस्टिक ट्रेडिंग से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गिरावट के बाद हैमर पैटर्न बनता है और इससे संभावित बुलिश रिवर्सल का संकेत मिलता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए, पुष्टि का इंतज़ार करें, जैसे कि अगली कैंडलस्टिक का पिछले उच्च स्तर को पार कर जाना। आम तौर पर, यह मजबूत खरीदारी का संकेत माना जाता है।
हैमर कैंडल पर ट्रेडिंग करते समय, सिग्नल की पुष्टि होने पर, लॉन्ग पोजीशन खोलें। नुकसान कम करने के लिए अपना स्टॉप-लॉस हैमर के न्यूनतम स्तर से नीचे सेट करें। टेक-प्रॉफिट ऑर्डर रजिस्टेंस लेवल पर लगाया जा सकता है।
यह मार्केट की स्थिति और दूसरे इंडीकेटर पर निर्भर करता है। अगर आप हैमर पैटर्न का इस्तेमाल फिबोनाची लेवल या ट्रेंड लाइन के साथ करते हैं, तो सफल ट्रेड की संभावना बढ़ जाएगी।
हैमर ट्रेडिंग से जुड़ी रणनीति से यह सुझाव मिलता है कि आप ट्रेडिंग सेशन के दौरान इस कैंडलस्टिक पैटर्न की पहचान करके इसका इस्तेमाल करें। सफल ट्रेड करने के लिए आपको आपको ट्रेंड का निर्धारण करना, ट्रेडिंग सिग्नल की पुष्टि करना और जोखिम का प्रबंधन करना जरूरी है।
इनवर्टेड हैमर से डाउनट्रेंड के बाद आने वाले मार्केट रिवर्सल का संकेत मिलता है। इसमें नीचे की तरफ छोटी बॉडी और ऊपर की तरफ लंबी शैडो होती है, जिससे कीमत में संभावित बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।
इनवर्टेड हैमर पैटर्न से गिरावट के बाद कीमत में बढ़ोतरी का संकेत मिलता है। इसमें नीचे छोटी बॉडी और ऊपर लंबी शैडो होती है। शूटिंग स्टार से आपको पता चलता है कि बढ़ोतरी के बाद कीमतों में गिरावट होगी। इस कैंडलस्टिक में नीचे छोटी बॉडी और उसके ऊपर लंबी शैडो होती है।
हैमर पैटर्न से गिरावट के बाद कीमतों में बढ़ोतरी का संकेत मिलता है, जिसमें ऊपर छोटी बॉडी और नीचे लंबी शैडो होती है। हैंगिंग मैन पैटर्न बढ़ोतरी के बाद बनता है, लेकिन कीमतों में संभावित गिरावट का संकेत मिलता है। इससे चेतावनी मिलता है कि ऊपर की दिशा में ट्रेंड कमजोर हो रहा है।
रेड इनवर्टेड हैमर पैटर्न से कीमत में संभावित तेजी के रुझान का संकेत मिलता है, लेकिन कैंडलस्टिक बॉडी की लाल रंग से यह पता चलता है कि सेलर अभी भी कीमत पर दबाव बना सकते हैं।
दोनों ट्रेडिंग पैटर्न से खरीदारी का संकेत मिलता है, लेकिन रेगुलर हैमर को अक्सर ज्यादा मजबूत माना जाता है, क्योंकि यह दिखाता है कि मार्केट में खरीदार ज्यादा हैं।
हैमर एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। इससे गिरावट के बाद संभावित उलटफेर का संकेत मिलता है। लंबी निचली शैडो दिखाती है कि सेलर कीमत को नीचे ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन खरीदारों ने कीमत को ऊपर की ओर मजबूती से बढ़ाया, जिससे आगे बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।
बुलिश हैमर वह पैटर्न है, जिसमें ऊपर कैंडलस्टिक की बॉडी छोटी और नीचे लंबी शैडो होती है। इसका रंग कोई भी हो सकता है, लेकिन मुख्य बात यह है कि इसकी निचली शैडो लंबी होती है।
आमतौर पर, हैमर पैटर्न से इनवर्टेड हैमर की तुलना में ज्यादा खरीदारी का संकेत मिलता है, क्योंकि पहला वाला यह दिखाता है कि खरीदार निश्चित समयावधि के आखिर तक कीमत को खास स्तर से ऊपर बनाए रखने में सक्षम हैं।

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

























