खासकर जब से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई है, तब से स्टॉक ट्रेडिंग ने लोकप्रियता हासिल की है और इसमें तेजी आ रही है। पारंपरिक तरीकों की तुलना में, ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग आसान और ज़्यादा सुविधाजनक है। यही वजह है कि ज़्यादा से ज्यादा लोग वर्चुअल ट्रेडिंग शुरू करने का सही तरीका ढूंढ रहे हैं। इस लेख में आपको स्टॉक ट्रेडिंग की हर पहलू के बारे में बारीकी से समझाया गया है। साथ ही, इसमें स्टॉक ट्रेडिंग के प्रकार, फायदे और नुकसान और स्टॉक की ट्रेडिंग कैसे करें, इस बारे में बताया गया है।

इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:


स्टॉक ट्रेडिंग: अहम जानकारी

स्टॉक ट्रेडिंग का मतलब किसी खास कंपनी के शेयर खरीदना या बेचना है। यह कार्रवाई दैनिक कीमत में उतार-चढ़ाव पर आधारित होती हैं, जहां अल्पकालिक लाभ को दीर्घकालिक लाभ से ज़्यादा प्राथमिकता दी जाती है। शेयर खरीदने और बेचने वाला व्यक्ति और शेयर बाज़ार में वित्तीय निवेश करने वाला व्यक्ति ट्रेडर कहलाता है। स्टॉक ट्रेड की मुख्य विशेषता यह है कि ट्रेडर के पास वास्तविक शेयर नहीं होते, लेकिन वह स्टॉक की कीमत में अंतर से लाभ कमाता है। स्टॉक ट्रेडिंग CFD (कॉन्ट्रैक्ट फ़ॉर डिफरेंस) CFD (कॉन्ट्रैक्ट फ़ॉर डिफ़रेंस) के ज़रिए की जाती है। यह नकद-निपटान वाले वित्तीय अनुबंध से संबंधित होता है। इसमें ओपनिंग और क्लोजिंग ट्रेड के बीच अंतर का भुगतान करने के लिए वित्तीय डेरिवेटिव ट्रेडिंग का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, CFD जटिल उपकरण हैं, जिनमें निवेशक के खाते से नुकसान का उच्च जोखिम होता है। इसलिए, आवश्यक जानकारी और अनुभव के साथ-साथ प्रभावी ट्रेडिंग रणनीति तैयार करना भी ज़रूरी है, ताकि CFD ट्रेडिंग करते

लाइटफाइनेंस: स्टॉक ट्रेडिंग: अहम जानकारी

समय, संभावित नुकसान को कम किया जा सकें।

आप ब्रोकरेज सर्विस फर्म या एजेंट के माध्यम से स्टॉक की ट्रेडिंग कर सकते हैं। जब कोई कहता है कि वे शेयर बाजार में स्टॉक की ट्रेडिंग करते हैं, तो वे एक (या ज़्यादा) स्टॉक एक्सचेंजों पर किसी कंपनी के शेयरों/इक्विटी को खरीदने और बेचने के बारे में बात कर रहे हैं। यह व्यापाक स्टॉक मार्केट का हिस्सा है। Nasdaq, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE), और शिकागो बोर्ड ऑप्शंस एक्सचेंज (CBOE) संयुक्त राज्य अमेरिका में शीर्ष स्टॉक एक्सचेंज हैं।

अलग-अलग तरह के स्टॉक: किसे चुनना है

शेयर या इक्विटी किसी कंपनी के स्वामित्व को दर्शाते हैं, जिससे शेयरधारकों को कंपनी के उस हिस्से से जुड़ी संपत्ति और मुनाफे का सीधा अधिकार मिलता है। "शेयर" स्टॉक की एक इकाई है।

नीचे चार तरह के उन एसेट की जानकारी दी गई है, जिनकी ट्रेडिंग, ट्रेडर स्टॉक मार्केट में कर सकते हैं:

ग्रोथ स्टॉक

ग्रोथ स्टॉक से तात्पर्य ऐसी कंपनी से है, जिनके मुनाफे की उम्मीद औसत स्टॉक मार्केट दर से ज़्यादा गति से बढ़ने की होती है। अतीत और भावी परफॉरमेंस के आधार पर मुनाफे और शेयरों के मामले में अन्य कंपनियों से आगे निकल सकती है। ट्रेडर को मिलने वाले लाभ स्टॉक की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी की वजह से होता है - और ये उच्च विकास दर, प्रतिस्पर्धी लाभ, लॉयल कस्टमर बेस और राजस्व के परिणामस्वरूप होते हैं। सफल ग्रोथ शेयरों के उदाहरणों में AmazonMeta PlatformsApple, Netflix शामिल हैं। Amazon और Meta Platforms ने पिछले कुछ वर्षों में उच्च विकास दर प्रदर्शित की है। इसी तरह, प्रतिस्पर्धी लाभ की वजह से, Apple और Netflix के पास लॉयल कस्टमर बेस है।

लाइटफाइनेंस: ग्रोथ स्टॉक

डिविडेंड (AKA यील्ड) स्टॉक

डिविडेंड शेयर (लाभांश शेयर) (जिन्हें यील्ड स्टॉक भी कहा जाता है) सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं। यह कंपनियां नियमित रूप से लाभांश प्रदान करती हैं और अच्छी प्रतिष्ठा रखती हैं और बुल स्टॉक मार्केट में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। ट्रेडिंग स्टॉक पर यील्ड को ट्रेडिंग कॉस्ट यील्ड या यील्ड ऑन कॉस्ट (YOC) के रूप में जाना जाता है, जिनकी गणना कीमत में बढोतरी और भुगतान किए गए लाभांश के योग को खरीद मूल्य से विभाजित करके की जाती है। ज्यादातर कंपनियां अपने शेयरों पर रिटर्न की गणना करने के लिए वर्तमान शेयर बाजार मूल्य का भी उपयोग करती हैं। यील्ड और शेयर की कीमतों में विपरीत संबंध होता है, इसलिए किसी कंपनी के शेयर की कीमत जितनी ज़्यादा होगी, मौजूदा रिटर्न उतना ही कम होगा। यील्ड स्टॉक के लाभों में कम उतार-चढ़ाव के साथ वित्तीय संकटों का सामना करना, नकद बैकअप होना और सकारात्मक दीर्घकालिक भावी प्रदर्शन की संभावना शामिल है।

लाइटफाइनेंस: डिविडेंड (AKA यील्ड) स्टॉक

नए जारी किए गए शेयर

नए शेयर सार्वजनिक रूप से ट्रेड किए जाने वाले वित्तीय स्टॉक मार्केट में पहली बार पंजीकृत शेयर से संबंधित होते हैं। ज़्यादातर नए शेयर सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली निजी कंपनियों के होते हैं, जिससे निवेशकों को नए अवसर मिले हैं। इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) का इस्तेमाल Nasdaq या NYSE जैसे स्टॉक एक्सचेंजों के माध्यम से जनता को नया शेयर जारी करने लिए किया जाता है। कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए नए शेयर जारी करती हैं। इन एसेट में निवेश के मुख्य लाभों में नई पूंजी के साथ कंपनी की कीमत में बढ़ोतरी शामिल है। साथ ही, आसान निवेश से प्राप्ति, कंपनी में निवेश शामिल है। इसके अलावा, IPO शेयर की कीमतें आम तौर पर कम होती हैं, इसलिए निवेशकों के पास भविष्य में शेयर की कीमत में बढ़ोतरी से लाभ कमाने का अवसर होता है।

लाइटफाइनेंस: नए जारी किए गए शेयर

डिफेंसिव स्टॉक

नियमित लाभांश और विश्वसनीय अंतिम लाभ प्रदान करने वाले किसी कंपनी के शेयरों को डिफेंसिव स्टॉक कहा जाता है। उनके प्रोडक्ट की निरंतर मांग होती है, इसलिए शेयर बाजार की सामान्य स्थिति चाहे जो भी हो, अन्य प्रकार की एसेट की तुलना में अधिक स्थिर होते हैं। डिफेंसिव स्टॉक अन्य शेयरों की तुलना में लंबी अवधि के रिटर्न में ज़्यादा लाभ प्रदान करते हैं, जबकि पैसे की हानि का जोखिम कम होता है। इन्हें अक्सर आर्थिक अस्थिरता के समय चुना जाता है। डिफेंसिव स्टॉक के उदाहरणों में Coca-ColaJohnson & JohnsonProcter & Gamble, आदि शामिल हैं। हालांकि, बुल स्टॉक मार्केट में, यह स्टॉक कम अस्थिर प्रकृति की वजह से कम लाभ प्रदान करते हैं।

ट्रेडिंग स्टॉक के फ़ायदे

पूरे शेयर बाजार का मूल्य 95 ट्रिलियन डॉलर है और निकट भविष्य में इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। ट्रेडिंग अक्सर अप्रत्याशित होती है और कुछ जोखिमों से जुड़ी होती है: इसमें निवेशको को ज्यादा लाभ और हानि, दोनों हो सकता है। अगर जोखिमों को नियंत्रित किया जाए, तो इसका इस्तेमाल आय अर्जित करने के लिए किया जा सकता है। ऑनलाइन स्टॉक में निवेश के मुख्य फायदे के बारे में नीचे बताया गया है:

1. आय: स्टॉक ट्रेडिंग अंतर्निहित एसेट को बिना स्वामित्व के खरीदने और बेचने पर आधारित है। इसलिए, मंदी के बाजार में, ट्रेडर कमजोर बाजार स्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। रणनीति में फ़ायदा कमाने के लिए मार्केट नीचे आने पर खरीदारी करना और मार्केट ऊपर जाने पर पर बेचना शामिल है। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग पैसा कमाने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक माना जाता है। उच्च जोखिम का सफलतापूर्वक लाभ उठाने से ट्रेडर को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

लाइटफाइनेंस: डिफेंसिव स्टॉक

2. हेजिंग: स्टॉक में निवेश करने से नए और पेशेवर ट्रेडर, दोनों को अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने में सहायता मिलती है। पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन के माध्यम से ट्रेडर अलग-अलग निवेश कर सकते हैं, जिससे पूंजी के स्थायी नुकसान या उनके पोर्टफोलियो की अस्थिरता जैसे नुकसान के उच्च जोखिम को कम करने में सहायता मिलती है। विविधीकरण के लिए, ट्रेडिंग की शुरुआत करने वाले ट्रेडर बाजार में अलग-अलग उद्योगों की एक श्रृंखला में 10 से ज्यादा एसेट खरीद सकते हैं। ऐसा इसलिए सुझाव दिया जाता है, क्योंकि आर्थिक अस्थिरता के दौरान, कंपनी से स्टॉक खरीदना उच्च जोखिम भरा हो सकता है। साथ ही, कीमत गिरने पर खुदरा निवेशक खातों में पूंजी की हानि हो सकती है।

लाइटफाइनेंस: डिफेंसिव स्टॉक

कम धनराशि: निवेशक खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि नहीं है, इसलिए ट्रेडर 100 डॉलर से भी कम राशि से स्टॉक CFD पर सट्टा लगाना शुरू कर कर सकते हैं। यह आपके वर्चुअल फंड की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। राशि अलग-अलग हो सकती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेडर किस ट्रेडिंग प्लान का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह उस ऑनलाइन ब्रोकर पर भी निर्भर करता है, जिसे ट्रेडर चुनना चाहते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, किसी ट्रेडर के लिए धनराशि अभी भी काफी कम होगी। हालांकि, यह ध्यान रखें कि CFD जटिल उपकरण हैं और इसकी आवश्यक जानकारी न होने पर, आपको जल्दी पैसा गंवाना पड़ सकता है।

लाइटफाइनेंस: डिफेंसिव स्टॉक

कम धनराशि: निवेशक खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम राशि नहीं है, इसलिए ट्रेडर 100 डॉलर से भी कम राशि से स्टॉक CFD पर सट्टा लगाना शुरू कर कर सकते हैं। यह आपके वर्चुअल फंड की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। राशि अलग-अलग हो सकती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेडर किस ट्रेडिंग प्लान का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह उस ऑनलाइन ब्रोकर पर भी निर्भर करता है, जिसे ट्रेडर चुनना चाहते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए, किसी ट्रेडर के लिए धनराशि अभी भी काफी कम होगी। हालांकि, यह ध्यान रखें कि CFD जटिल उपकरण हैं और इसकी आवश्यक जानकारी न होने पर, आपको जल्दी पैसा गंवाना पड़ सकता है।

लाइटफाइनेंस: डिफेंसिव स्टॉक

स्टॉक ट्रेडिंग के नुकसान

शेयर बाजार बेहद अस्थिर है, जिसमें हर पल नए उतार-चढ़ाव सामने आते रहते हैं। इस कारक की वजह से, स्टॉक ट्रेडिंग की भी कुछ सीमाएं हैं। स्टॉक ट्रेडिंग के मुख्य नुकसानों के बारे में नीचे बताया गया है:

  1. उच्च अस्थिरता: शेयर बाजार सकारात्मक रूप से आर्थिक स्थितियों से संबंधित है, इसलिए अगर बाजार की स्थितियां तेजी से बदलती हैं, तो स्टॉक ट्रेडिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
  2. समय: कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग करने से पहले उचित रिसर्च करने की ज़रूरत होती है। इसमें वित्तीय विवरण, वार्षिक रिपोर्ट और समाचारों की व्याख्या करना सीखना शामिल है। इसके अलावा, ट्रेडर को बाजार पर भी नजर रखनी चाहिए, क्योंकि बाजार में गिरावट, सुधार या मंदी के दौरान सबसे अच्छी कंपनी के शेयर की कीमत भी गिर सकती है।
  3. व्यावसायिक प्रतियोगिता: स्टॉक ट्रेडिंग और इसके मार्केट में नए ट्रेडर और उद्योग विशेषज्ञ दोनों शामिल हैं। उनके पास शेयरों की ट्रेडिंग करने के लिए आवश्यक समय, जानकारी होती है। साथ ही, टूल, मॉडल और कंप्यूटर सिस्टम भी होते हैं।
  4. भावनात्मक कारक। अस्थिरता की वजह से शेयरों में हर पल उतार-चढ़ाव होता रहता है। इससे ट्रेडर में डर और लालच जैसी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।

स्टॉक ट्रेडिंग किस तरह का है

अलग तरह के स्टॉक ट्रेडिंग को जानना और समझना ट्रेडिंग की दिशा में एक अहम कदम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब किसी ट्रेडर को उपलब्ध स्टॉक ट्रेडिंग के प्रकारों के बारे में जानकारी हो जाती है, तो वह अपने वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा कर सकता है। साथ ही, सर्वोत्तम ट्रेडिंग तकनीक चुन सकता है। शेयर बाज़ार में उपलब्ध अलग-अलग तरह के स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी नीचे दी गई है:

डे ट्रेडिंग (इंट्राडे ट्रेडिंग)

इसे इंट्राडे ट्रेडिंग भी कहा जाता है। इसमें एक ही दिन में एसेट खरीदने और बेचने की ज़रूरी होती है और यह सबसे आम प्रकार है। शेयर बाजार बंद होने से पहले, डे ट्रेडर्स अपने लाभ और हानि को तेजी से दर्ज करते हैं और अपनी पोजीशन को बंद कर देते हैं। इंट्राडे ट्रेडिंग करना कठिन है और इसमें तेजी से चुनाव करने की ज़रूरत होती है। यह प्रकार उन सक्रिय ट्रेडर के लिए सबसे उपयुक्त है, जो बाजार में होने वाले बदलावों पर तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

इंट्राडे ट्रेडिंग टूल और सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किया जाता है; इसलिए, अच्छे तकनीकी विश्लेषण और जोखिम प्रबंधन तकनीक का इस्तेमाल करना ज़रूरी हैं। यह 1 मिनट से 4 घंटे तक की कम समय-सीमा में किया जाता है। ट्रेडिंग क्षेत्र में जानकारी और अनुभव की कमी के परिणामस्वरुप खुदरा निवेशक को पैसे की हानि हो सकती है।

इंट्राडे ट्रेडिंग के बारे में ज़्यादा जानकारी यहां दी गई है।

शार्ट-टर्म ट्रेडिंग की निगरानी

सट्टा निवेश में, व्यावसायिक पत्रिकाओं, विश्लेषकों से मिली जानकारी का विश्लेषण करना, औद्योगिक क्षमताओं पर रिपोर्ट पढ़ना, स्थानीय कानूनों का पता लगाना, कंपनी के नए उत्पादों और सेवाओं, कम से कम कुछ महीनों के लिए इसके शेयर की कीमतों का विश्लेषण करना ज़रूरी है। किसी एक ही ट्रेड और कॉर्पोरेशन के परफॉरमेंस का अध्ययन करना समझदारी नहीं है, बल्कि उसी उद्योग में उनमें से कुछ का अध्ययन करना समझदारी है, ताकि आप सर्वश्रेष्ठ शेयरों का चयन कर सकें। कई उद्योगों की अस्पष्ट समझ रखने की तुलना में एक उद्योग में पेशेवर होना बेहतर है, इससे आपको किसी कंपनी की स्थिति का अनुमान लगाने में शायद ही मदद मिलेगी। आपको उन घटनाओं पर नज़र रखने की ज़रूरत है, जिससे भविष्य में कंपनी के शेयर की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मान लीजिए कि किसी कॉर्पोरेशन में नवीन तकनीक अपनाने के बाद उसकी प्रतिभूतियों की कीमत 1/10 बढ़ जाती है, तो हमें भविष्य में शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद करनी चाहिए। अगर आपने सभी आर्थिक संकेतकों वाली कंपनियों की सूची तैयार कर ली है, तो अब आपको ऐसी कंपनी का चयन करना चाहिए, जिसके शेयरों की ट्रेडिंग करके धन हानि के न्यूनतम जोखिम के साथ लाभ कमाया जा सके।

शार्ट-टर्म ट्रेडर का लक्ष्य हानि की अपेक्षा ज़्यादा लाभ कमाना होता है। यह तरीका आपके लिए भी उपयुक्त हो सकता है।

मिड-टर्म ट्रेडिंग

सट्टेबाजी के दौरान, जब कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ़्तों तक के लिए पोजीशन खुली रहती है, तो आपको अच्छी तरह से विश्लेषण करने की ज़रूरत होती है। इसमें ग्राफिक विश्लेषण, और पिछले साल के दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों के बारे में खबरों का विश्लेषण करना; विश्वसनीय विशेषज्ञों की राय पर विचार करना; और तिमाही आय, लाभांश भुगतान, कंपनी के मालिकों की ओर से रखे गए शेयर, तरलता राशि, कंपनी के ऋण, कीमत और आय का अनुपात या P/E जैसे आर्थिक संकेतक शामिल हैं। यह बाजार स्टॉक मूल्य और कंपनी की प्रति शेयर आय का अनुपात है।

पोजीशन ट्रेडिंग

कई दिनों से लेकर कई हफ़्तों तक, कभी-कभी उससे भी ज़्यादा समय तक एसेट को होल्ड करके रखना पोजिशनल ट्रेडिंग कहलाता है। मूलभूत विश्लेषण (राजनीतिक स्थिति, मार्केट कैप, ब्याज दरें, आदि जैसे कारक) और तकनीकी टूल्स (संकेतक, चार्ट पैटर्न, आदि) के आधार पर बड़ा मुनाफ़ा कमाने की उम्मीद में ठोस दीर्घकालिक रुझानों का अनुमान लगाया जाता है। नतीजतन, अल्पकालिक उतार-चढ़ाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

पोजीशन ट्रेडिंग के लिए न्यूनतम बदलाव की ज़रूरत होती है। इसलिए, यह व्यस्त शेड्यूल वाले उन पेशेवरों के लिए उपयुक्त है, जो स्टॉक ट्रेडिंग पर अतिरिक्त समय और प्रयास खर्च करने के बजाय, अन्य काम करना पसंद करते हैं। साथ ही, उचित लाभ भी कमाते हैं। इस तरह की ट्रेडिंग कंपनी या उसके शेयरों की क्षमता पर निर्भर करती है।

स्विंग ट्रेडिंग

ऊपर और नीचे, दोनों ही तरह के रुझानों के दौरान स्टॉक में निवेश करना स्विंग ट्रेडिंग कहलाता है। ट्रेडर का लक्ष्य एक बड़े समग्र रुझान के भीतर होने वाले छोटे उतार-चढ़ाव से लाभ कमाना है। स्विंग ट्रेडिंग में, एसेट को 24 घंटे तक होल्ड करके रखा जाता है, ताकि ट्रेडर बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव से लाभ कमा सकें। रात भर बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाया जाता है।

पोजिशनल ट्रेडिंग और स्विंग ट्रेडिंग एक जैसी ही होती है, सिवाय इसके कि पोजिशन कम से कम कुछ महीनों तक सक्रिय रहती है। स्विंग ट्रेडर मुख्य गति से लाभ कमाना चाहते हैं। इस तरह की ट्रेडिंग निस्संदेह जोखिम भरी है। इससे तेजी से धन की हानि हो सकती है, लेकिन इंट्राडे ट्रेडिंग की तुलना में जोखिम कम है।

स्कैल्पिंग

स्कैल्पिंग के ज़रिए, सक्रिय ट्रेडर बाज़ार में मामूली उतार-चढ़ाव से और फिर से बेचकर मुनाफा कमाना चाहते हैं। वे कम या व्यापक बोली-मांग वाले स्प्रेड की खोज करते हैं, उनकी पहचान करते हैं और उनका चयन करते हैं। कुछ छोटे-छोटे मुनाफे के साथ ट्रेडिंग करना ही हमारा लक्ष्य है।

स्कैल्पिंग करते समय, ट्रेडर को ठोस निकास रणनीति बनाने की ज़रूरत होती है, क्योंकि सिर्फ़ एक ही ट्रेड में बड़ी हानि की वजह से अर्जित राशि (छोटे-छोटे मुनाफे) गंवाना पड़ सकता है, जिन्हें उन्होंने जमा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी है कि सही टूल, रणनीतियां और समय का चयन किया जाए।

स्टॉक ट्रेडिंग शुरू करने का तरीका

वास्तव में आप शेयर नहीं खरीदने जा रहे हैं। आप तय अवधि के दौरान शेयर की कीमतों के बीच के अंतर पर पैसे कमाने का लक्ष्य रखते हैं। शेयरों के भाव देखें, उन शेयरों का चयन करें, जिनकी आप ट्रेडिंग करने जा रहे हैं। साथ ही, उनकी कीमत चार्ट का अध्ययन करें।

अलग-अलग कम लागत वाले इंडेक्स फंड में निवेश करके नए लोगों के लिए स्टॉक निवेश को सरल रखा जाना चाहिए। स्टॉक में निवेश करने के बारे में ज्यादा जानें। दूसरी ओर, कई स्टॉक में ट्रेडिंग करने की प्रक्रिया को छह चरणों में विभाजित किया जा सकता है। इन चरणों का पालन करके शेयरों की ट्रेडिंग करना सीखें:

ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना

अपनी स्टॉक ट्रेडिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए, आपको ट्रेडिंग अकाउंट में धनराशि जमा करनी होगी। ट्रेडर बाद में इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे अकाउंट में रखते हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास ब्रोकर अकाउंट नहीं है, तो उसे एक अकाउंट खोलना चाहिए। इस प्रक्रिया में कुछ मिनट लगेंगे। तुरंत पैसे डालने की ज़रूरत नहीं है। प्लेटफ़ॉर्म के इंटरफ़ेस से परिचित होने के लिए ट्रेडर इस अकाउंट का इस्स्तेमाल कर सकते हैं। जब कोई ट्रेडर स्टॉक की ट्रेडिंग करने के लिए तैयार होता है, तो वह खाते में वर्चुअल फंड जमा कर सकता है। मान लीजिए कि कोई ट्रेडर ब्रोकर चुनने के बाद अकाउंट खोलना चाहता है, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

लाइटफाइनेंस: ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना

अच्छी ट्रेडिंग कौशल विकसित करने लिए, आप किसी इंस्ट्रूमेंट के एनालिटिक्स और सिग्नल के साथ-साथ बिल्ट-इन इंडिकेटर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आप अपनी खुद की ट्रेडिंग रणनीति बना सकें। अगर आप स्टॉक ट्रेडिंग में नए हैं, तो कॉपी ट्रेडिंग सर्विस का इस्तेमाल करने का प्रयास करें, ताकि अनुभवी ट्रेडर्स के ट्रेड की कॉपी करके अपने दम पर पैसा कमाना शुरू कर सकें।

लाइटफाइनेंस: ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना
TrustTrade
प्रॉफ़िटेबिलिटी
30520.42%
v
vahidpr
प्रॉफ़िटेबिलिटी
12176.26%
लाइटफाइनेंस: ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना
Sharokin
प्रॉफ़िटेबिलिटी
9073.09%
लाइटफाइनेंस: ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना
alireza135
प्रॉफ़िटेबिलिटी
8593.85%
लाइटफाइनेंस: ब्रोकरेज/ट्रेडिंग अकाउंट खोलना
investormaster
प्रॉफ़िटेबिलिटी
8331.77%

सफल ट्रेडर्स को कॉपी करें

ट्रेनिंग के बिना, ट्रेडिंग के पहले दिन से ही लाभ कमाएँ। पूरी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ट्रेडर्स अपनी पैसा कमाने की रणनीतियों के बारे में बताने के लिए एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर इकट्ठे हुए।

और अधिक जानें

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग डेमो अकाउंट के माध्यम से सीखना

ज़्यादातर ब्रोकर, रिटेल इंवेस्टर को ऑनलाइन ट्रेडिंग डेमो अकाउंट उपलब्ध कराते हैं, ताकि नए ट्रेडर लाइव मार्केट में ट्रेडिंग करने से पहले, इसके बारे में जान लें। इस तरह से अलग-अलग वित्तीय स्टॉक की ट्रेडिंग करते समय पैसे की हानि न हो। ट्रेडर वास्तविक समय के बाजार की गति का पालन कर सकते हैं और खरीदने और बेचने का अभ्यास कर सकते हैं। ऐसे रिटेल इनवेस्टर अकाउंट मार्केट सिम्युलेटर प्रदान करते हैं, जिससे ट्रेडर रियल-लाइफ स्टॉक एक्सचेंज के विजुअल और एक्शन की नकल कर सकते हैं। इसके माध्यम से, ट्रेडर अलग-अलग होल्डिंग अवधि और तकनीकों के साथ कई लेनदेन कर सकते हैं। इसके बाद, वास्तविक त्रुटियों के लिए परिणामों की जांच कर सकते हैं। जब ट्रेडर इस बात से आश्वस्त हो जाते हैं, तो वे शेयर बाजार में लाइव ट्रेडिंग करने के लिए स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑटोमेटिक प्लेटफ़ॉर्म भी उपलब्ध हैं, जिसमें ज़्यादातर काम रोबोट करता है।

लाइटफाइनेंस: ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग डेमो अकाउंट के माध्यम से सीखना

अपना ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग बजट निर्धारित करना

पैसा स्टॉक ट्रेडिंग का प्राथमिक घटक है, इसलिए स्टॉक ट्रेडिंग बजट तय करना और निर्धारित करना ज़रूरी है। यह सुझाव दिया जाता है कि आप अपने पोर्टफोलियो का 10% से कम हिस्सा व्यक्तिगत शेयरों में आवंटित करें। ट्रेडर को उतनी ही राशि का निवेश करना चाहिए, जिसके हारने का जोखिम वे उठा सकें।

लाइटफाइनेंस: अपना ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग बजट निर्धारित करना

अपने मानक निर्धारित करके उनके आधार पर रिटर्न मापना

स्टॉक ट्रेडिंग के लिए इंडेक्स माप बहुत ज़रूरी है। एसेट चुनें और उसके स्थान, उद्योग और मात्रा के आधार पर बेंचमार्क इंडेक्स (जैसे कि Nasdaq कम्पोजिट इंडेक्स, स्टैंडर्ड एंड पूअर्स 500 या कोई अन्य समान इंडेक्स) का चयन करना याद रखें। किसी बेंचमार्क के मुकाबले इक्विटी के भावी परफॉरमेंस को मापें। इससे भावी परफॉरमेंस के लिए सही इंडेक्स चुनने में मदद मिलेगी।

लाइटफाइनेंस: अपने मानक निर्धारित करके उनके आधार पर रिटर्न मापना

समय-सीमा चुनकर ट्रेडिंग शुरू करना

दैनिक ट्रेडिंग स्टॉक के लिए सिर्फ़ मूल विश्लेषण की ज़रूरत होती है। समयावधि जितनी लंबी होगी, कॉर्पोरेशन और इंडस्ट्री को उतनी ही अधिक गहनता से विश्लेषण करना होगा, जिससे वह संबंधित है। आपको स्टॉक की लिक्विडिटी का भी अनुमान लगाने की ज़रूरत है, जैसा कि बड़े ट्रेडिंग वॉल्यूम से संकेत मिलता है। कुछ महीनों या सालों तक स्टॉक की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर नज़र रखना ज़रूरी है। आपको उस कंपनी की इक्विटी चुननी चाहिए, जिसके बारे में आप अच्छी तरह से जानते हों। नए लोगों को जोखिम भरे निवेश पर विचार नहीं करना चाहिए, जिससे उनके निवेशक खातों से पैसा डूब सकता है। यह पेशेवरों के लिए है। किसी भी स्टॉक के लिए कीमत चार्ट खोलने का प्रयास करें और देखें कि उनकी कीमतें कैसे बदल रही हैं; मैंने उदाहरण के तौर पर META कोट्स चार्ट खोला है।

लाइटफाइनेंस: समय-सीमा चुनकर ट्रेडिंग शुरू करना

सही समय-सीमा का चयन एक बड़ा विषय है। अगर मैं इसके बारे में विस्तार से बताऊंगा, तो एक और लेख लिखना पड़ेगा :) इसलिए, मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप मेरे सहयोगी द्वारा लिखी गई उत्कृष्ट समीक्षा को पढ़ें – फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग करने के लिए समय-सीमा: कई अवसर प्रदान करने वाली मास्टर कुंजी।

अपना दृष्टिकोण बनाए रखना

ट्रेडर को ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के अपने दृष्टिकोण पर कायम रहना चाहिए। सैकड़ों स्टॉक ट्रेडर बाज़ार में समान उतार-चढ़ाव की उम्मीद करते हैं, इसलिए यह जरूरी नहीं है कि दूसरा लेने से पहले अगले बड़े स्टॉक की पहचान की जाए, लेकिन बाजार में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए सबसे अच्छे बाजार संकेतों को खोजना ज़रूरी है। इस संदर्भ में, ट्रेडर के लिए मौलिक शोध करना (अर्थव्यवस्था की स्थिति, बाजार पूंजीकरण, ब्याज दरों आदि पर ध्यान देना), तकनीकी विश्लेषण करना, बाजार की गतिविधियों पर नज़र रखना, ट्रेडिंग का रिकॉर्ड बनाना और बाजार की स्थिति की निगरानी करना ज़रूरी है।

ब्रोकरेज कमीशन के बारे में जानना

खर्चों में वह धनराशि शामिल होती है, जिसे ट्रेडर ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के लिए ब्रोकर को देते हैं। इसमें कमीशन शामिल है, जिसे ब्रोकर चुनते समय ध्यान में रखना चाहिए। ब्रोकर के माध्यम से खरीदे गए व्यक्तिगत स्टॉक पर कमीशन शुल्क नहीं लग सकता है। "बोली" का तात्पर्य स्टॉक के विक्रय मूल्य से है और "मांग" का तात्पर्य खरीद मूल्य से है। "बिड आस्क स्प्रेड" का तात्पर्य इन दो कीमतों के बीच के अंतर से है, जिसे ब्रोकर किसी ट्रेडिंग को करने के लिए कमीशन के तौर पर स्वीकार करते हैं। जोखिम सहनशीलता एक अहम कारक है, जिसे ट्रेडर को इसलिए ध्यान में रखना चाहिए कि निवेशक अपने पोर्टफोलियो पर कितना नुकसान उठा सकते हैं।

यहां आप स्टॉक ट्रेडिंग करने के लिए स्प्रेड राशि देख सकते हैं।

स्टॉक ट्रेडिंग के लिए सबसे बेहतर प्लेटफार्म: विशेषताएं

अच्छे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में नीचे दी गई प्रमुख विशेषताएं होनी चाहिए:

  1. ऑर्डर एक्ज़ीक्यूटिव टूल: यह टूल मार्केट ऑर्डर और लिमिट आर्डर देने के लिए ज़रूरी है और इनमें ब्रैकेट, रिवर्स, हिडन, बास्केट, टाइम्ड, कॉम्प्लेक्स, पेग, एड-ऑन API और एल्गोरिथम स्केलिंग शामिल होनी चाहिए।
  2. स्टॉक: प्लेटफॉर्म में अलग-अलग तरह के वित्तीय उपकरण शामिल होने चाहिए। इसमें CFD जैसे जटिल उपकरण भी शामिल हैं।
  3. न्यूज़ फ़ीड: इस सुविधा का इस्तेमाल करके आप बाज़ार से संबंधित नवीनतम वित्तीय समाचार पा सकते हैं।
  4. स्कैनिंग टूल: बाज़ार में संभावित ट्रेडर को खोजने के लिए, इन टूल का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
  5. रिसर्च टूल: इन टूल का इस्तेमाल करके, आप स्टॉक-आधारित जानकारी, रैंकिंग और रिपोर्ट के बारे में जानकारी पा सकेंगे।
  6. तकनीकी टूल्स और इंडीकेटर: तकनीकी विश्लेषण करने के लिए, अलग-अलग तरह के इंडीकेटर और तकनीकी टूल उपलब्ध होने चाहिए।
  7. ग्राहक सहायता सेवा: तकनीकी एवं सूचनात्मक सहायता के लिए, यह ग्राहक सहायता सेवा ज़रूरी है।

लाइटफाइनेंस: स्टॉक ट्रेडिंग के लिए सबसे बेहतर प्लेटफार्म: विशेषताएं

स्टॉक ट्रेडिंग बनाम फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग

स्टॉक ट्रेडिंग

फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग

स्टॉक ट्रेडिंग करते समय उतार-चढ़ाव ज़्यादा होता है।

अस्थिरता के संबंध में फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग अधिक स्थिर है, हालांकि ऐसे एक्सोटिक करेंसी पेयर्स हैं, जिसकी कीमत में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है।

निवेशक लीवरेज्ड ट्रेडिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह आमतौर पर फॉरेक्स ट्रेड की तुलना में कम होता है।

फ़ॉरेक्स ट्रेडर कम निवेश करके भी उच्च लीवरेज्ड ट्रेडिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रेडिंग करने के लिए कारोबारी घंटे निर्धारित हैं। अमेरिका में स्टॉक ट्रेडिंग करने का समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक है।

इसमें 24 घंटे ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान की जाती है।

इसे सिर्फ़ MT5 टर्मिनल पर MetaTrader के ज़रिए किया जा सकता है।

इसे MT4 या MT5 ट्रेडिंग टर्मिनल के माध्यम से किया जा सकता है।

लाइटफाइनेंस: स्टॉक ट्रेडिंग बनाम फ़ॉरेक्स ट्रेडिंग

स्टॉक ट्रेडिंग सीखने का तरीका

नीचे अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, जिनसे इच्छुक व्यक्ति ट्रेडिंग सीख सकते हैं, जिनमें नीचे दी गई चीज़ें शामिल हैं::

  1. ट्रेडिंग ब्लॉग पढ़ना
  2. मेंटर या गाइड चुनना
  3. ऑनलाइन क्लास का विकल्प चुनना
  4. विशेषज्ञ की सलाह और सुझाव लेना
  5. बाज़ार का विश्लेषण करना
  6. डेमो वर्चुअल अकाउंट खोलना

लाइटफाइनेंस: स्टॉक ट्रेडिंग सीखने का तरीका

निष्कर्ष

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के अपार अवसर हैं। यह समझना ज़रूरी है कि इसमें फायदा और नुकसान दोनों होता है। कोई व्यक्ति यह सीखकर और समझकर एक सफल ट्रेडर बनने का लक्ष्य रख सकता है। ऐसा करने के लिए, आपको वित्तीय बाजारों के बीच संबंधों का अध्ययन करना होगा, शेयर बाजार में कीमत में उतार-चढ़ाव, चार्ट और रुझानों का विश्लेषण करना होगा, साथ ही, रणनीतियां, योजनाएं, बजट आवंटन योजनाएं तैयार करनी होगी। LiteFinance डेमो रिटेल निवेशक अकाउंट का इस्तेमाल करके अभ्यास करें और आश्वस्त होने के बाद, लाइव ट्रेडिंग करें।

एक भरोसेमंद ब्रोकर के साथ ट्रेडिंग करना शुरू करें

रजिस्ट्रेशन

स्टॉक ट्रेडिंग से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुनाफा कमाने के उद्देश्य से कंपनी के शेयरों की खरीद-बिक्री को स्टॉक ट्रेडिंग कहा जाता है। प्रतिभूतियों की कीमत में निरंतर उतार-चढ़ाव होता रहता है। प्रतिभूतियों की कीमत हमेशा बदलती रहती है। जबकि कुछ एसेट की कीमत धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ती है। दूसरे एसेट की कीमत में दिन भर में काफी उतार-चढ़ाव की संभावना होती है। ट्रेडर लेनदेन के शुरुआती मूल्य और समापन मूल्य के बीच के अंतर पर मुनाफा कमाता है। स्टॉक बहुत जटिल साधन नहीं हैं, हालांकि उन्हें कुछ विशेष अनुभव और कौशल की ज़रूरत होती है। किसी भी लॉन्ग बायिंग या शॉर्ट सेलिंग स्टॉक ट्रेड को खोलते समय पूरी तरह से मौलिक विश्लेषण (बाजार पूंजीकरण, राजनीतिक और आर्थिक कारकों, कंपनी की वित्तीय स्थिति आदि के आधार पर) और साथ ही तकनीकी विश्लेषण (तकनीकी संकेतकों के आधार पर) करने की सलाह दी जाती है। इससे आप CFD, एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, म्यूचुअल फंड और अन्य एसेट क्लास की ट्रेडिंग करते समय अत्यधिक जोखिम को कम कर सकते हैं। साथ ही, अपने खुदरा निवेशक खातों पर होने वाले नुकसान को रोक सकते हैं।

स्टॉक की ट्रेडिंग एक्सचेंजों और विदेशी मुद्रा बाजार में की जाती है। स्टॉक को सिर्फ़ ब्रोकरेज फर्म या एजेंट के माध्यम से ही एक्सेस किया जा सकता है। दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NASDAQ, NYSE, CBOE हैं। आप स्टॉक एक्सचेंज के कामकाजी घंटों के दौरान स्टॉक खरीद और बेच सकते हैं। फॉरेक्स में, आप 24/5 स्टॉक की ट्रेडिंग कर सकते हैं।

स्टॉक ट्रेडिंग को अन्य वित्तीय स्टॉक को खरीदने और बेचने की तरह ही विनियमित किया जाता है। स्टॉक ट्रेडिंग की मुख्य विशेषता यह है कि ट्रेडर के पास वास्तविक शेयर नहीं होते हैं, बल्कि कीमत में उतार-चढ़ाव से लाभ कमाते हैं। सभी परिचालन ट्रेडिंग टर्मिनल में होते हैं, जहां ट्रेडर खरीद और बिक्री शुरू करते हैं और उन्हें बंद करते हैं। कीमत में उतार-चढ़ाव की निगरानी करते हैं, स्टॉप-लॉस लगाते हैं और टेक-प्रॉफिट ऑर्डर देते हैं, आदि। स्टॉक ट्रेडिंग जोखिम भरा होता है और ट्रेडिंग में अनुभव और जानकारी की कमी के कारण जल्दी पैसा गंवाना पड़ सकता है।

पेनी स्टॉक किसी कंपनी का शेयर होता है, जिसकी कीमत 5 डॉलर या उससे भी कम होती है। न्यूनतम कीमत, लिक्विडिटी की कमी और मांग और आपूर्ति मूल्य के बीच बड़े अंतर की वजह से पेनी ट्रेडिंग काफी जोखिम भरा होता है। अगर आपके पास पर्याप्त अनुभव और जानकारी नहीं है, तो इससे निवेशक को पैसा गंवाना पड़ सकता है। इस तरह की ट्रेडिंग ओवर द काउंटर पर की जा सकती है।

नए ट्रेडर के लिए LiteFinance सबसे अच्छी वेबसाइट मानी जाती है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में एक सक्रिय सोशल प्लेटफॉर्म, आसानी से समझ में आने वाली ट्रेडिंग शिक्षा, विश्लेषकों की राय, पूर्वानुमान और आसानी से आगे बढ़ने वाली निवेश अवधारणाएं शामिल हैं।

स्टॉक ट्रेडिंग में 3-दिवसीय ट्रेडिंग नियम के मुताबिक, स्टॉक खरीदे जाने के बाद, ब्रोकरेज फर्म को तीन कामकाजी दिनों के भीतर भुगतान मिल जाना चाहिए। इसी तरह, जब इक्विटी बेची जाती है, तो फर्म को तीन कामकाजी दिनों के भीतर शेयर मिल जाना चाहिए।

शेयर की ट्रेडिंग करने के लिए:

  • सबसे कम फीस लेने वाला विश्वसनीय ब्रोकर चुनना चाहिए।
  • अकाउंट खोलना चाहिए।
  • डेमो अकाउंट से अभ्यास करना चाहिए।
  • डेमो अकाउंट से अभ्यास करना चाहिए।
  • लाइव ट्रेडिंग शुरू करनी चाहिए।

जिन सबसे अच्छे एसेट को नए ट्रेडर खरीद सकते हैं, उनमें Alibaba, Amazon, Alphabet, Disney, Apple, Meta Platforms, Netflix, Microsoft, Salesforce.com, Tesla, Snowflake, Unity, General Motors और Nio शामिल हैं। ये सभी ब्लू चिप स्टॉक हैं।

स्टॉक चार तरह के होते हैं: ग्रोथ, डिविडेंड या यील्ड स्टॉक, न्यू इश्यू और डिफेंसिव स्टॉक। अगर आपको नहीं पता है कि कौन सा स्टॉक चुनना है, तो आप अलग-अलग शैक्षणिक सामग्री पढ़ सकते हैं या किसी पेशेवर निवेश सलाहकार या प्रमाणित वित्तीय योजनाकार की मदद ले सकते हैं।

हां, आप स्टॉक की ट्रेडिंग करके अमीर बन सकते हैं। हालांकि इस स्टॉक की ट्रेडिंग करते समय धन हानि भी संभव है। इन एसेट में उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए सिर्फ़ उतना ही पैसा निवेश करना ज़रूरी है, जिसे आप खोने का जोखिम उठा सकते हैं। जोखिम प्रबंधन से जुडी रणनीतियों का पालन करें और ज़रूरी होने पर ज्यादा अनुभव वाले निवेशकों से सलाह लें।

स्टॉक निवेश में निवेश के लिए कोई सीमित राशि तय नहीं की गई है। यह 1 डॉलर से 1,000 डॉलर तक हो सकती है। हालांकि, नए ट्रेडर के लिए न्यूनतम 100 से 200 डॉलर से शुरुआत करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा, अप्रत्याशित बाजार में उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में, स्टॉक ट्रेडिंग करते समय आप पैसे गंवा सकते हैं।

स्टॉक ट्रेडिंग: नए ट्रेडर के लिए गाइड

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।

इस आर्टिकल को रेटिंग दें:
{{value}} ( {{count}} {{title}} )
ट्रेडिंग शुरू करें
हमें सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें
सीधी बातचीत
एक फ़ीडबैक लिखें
Live Chat