तकनीकी विश्लेषण में रुचि रखने वाले ट्रेडर्स ने चार्ट पैटर्न देखे होंगे या ट्रेडिंग में उनका इस्तेमाल भी किया होगा। हालांकि, ऐसे कम ज्ञात और ज्यादा सटीक पैटर्न हैं, जिससे किसी भी समय सीमा में कीमत में उतार-चढ़ाव का भावी अनुमान लगा सकते हैं।
यह ख़ास जानकारी ट्रेडिंग में हार्मोनिक पैटर्न से संबंधित है। इसमें न सिर्फ़ इनके ज्यामितीय पहलुओं को समझाया गया है, बल्कि पैटर्न के अलग-अलग चरणों को मापने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई है। आगे पढ़ें और आप जानेंगे कि हार्मोनिक पैटर्न कैसे बनाए जाते हैं, और वे कैसे अलग-अलग होते हैं। इस लेख में हार्मोनिक पैटर्न से मिलने वाले संकेतों और इन पैटर्न पर सफलतापूर्वक ट्रेड करने के नियमों की भी चर्चा की गई है।
इस आर्टिकल में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- हार्मोनिक पैटर्न कौन-कौन से होते हैं और ये ट्रेडिंग में कैसे प्रभावी होते हैं?
- हार्मोनिक पैटर्न के बारे में सामान्य दिशा-निर्देश
- हार्मोनिक पैटर्न किस तरह का है
- हार्मोनिक पैटर्न बनाने का तरीका
- हार्मोनिक पैटर्न के संकेत
- हार्मोनिक पैटर्न की सफलता दर
- बैट हार्मोनिक पैटर्न
- शार्क हार्मोनिक पैटर्न
- क्रैब हार्मोनिक पैटर्न
- बटरफ्लाई हार्मोनिक पैटर्न
- गार्टले हार्मोनिक पैटर्न
- हार्मोनिक पैटर्न के फ़ायदे और नुकसान
- हार्मोनिक पैटर्न इंडीकेटर
- हार्मोनिक पैटर्न EA
- हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग करने का तरीका – नए ट्रेडर के लिए गाइड
- फ़ॉरेक्स मार्केट में हार्मोनिक ट्रेडिंग का उदाहरण
- हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग: ख़ास जानकारी
- हार्मोनिक पैटर्न से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
हार्मोनिक पैटर्न कौन-कौन से होते हैं और ये ट्रेडिंग में कैसे प्रभावी होते हैं?
हार्मोनिक पैटर्न ज्यामितीय पैटर्न पर आधारित होते हैं, लेकिन वे पिवट पॉइंट को ज्यादा सटीक रूप से निर्धारित करने के लिए फिबोनाची अनुपात भी लागू करते हैं। हार्मोनिक पैटर्न के पीछे की थ्योरी पर कई महान विचारकों ने काम किया। हेरोल्ड गार्टले ने अपनी पुस्तक प्रॉफिट्स इन द स्टॉक मार्केट में गार्टले फाइव-पॉइंट पैटर्न परिभाषित किया और लैरी पेसावेंटो ने फिबोनाची स्तरों का उपयोग करके ट्रेडिंग के लिए नए नियम स्थापित किए। स्कॉट कार्नी ने क्रैब, शार्क और बैट पैटर्न को जोड़कर हार्मोनिक पैटर्न के सिद्धांत का विस्तार किया।
हार्मोनिक पैटर्न ग्राफिक और गणितीय घटकों को जोड़ने वाली संरचनाएं हैं। उन्हें सबसे सटीक तकनीकी विश्लेषण टूल में से एक माना जाता है, क्योंकि इससे ट्रेडर को कीमत में भावी उतार-चढ़ाव की दिशा और रुझान के संभावित लक्ष्यों का अनुमान लगाने में मदद मिलती है।
साथ ही, कई अन्य तकनीकी टूल के अलावा, हार्मोनिक पैटर्न से कम गलत संकेत मिलते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हार्मोनिक पैटर्न सही ज्यामितीय संरचना और अनुपातों के अनुसार बनने चाहिए।
हार्मोनिक और ग्राफिक पैटर्न एक दूसरे को ओवरलैप करके संयुक्त हार्मोनिक पैटर्न बना सकते हैं। इसलिए, अलग-अलग समय-सीमाओं में बाज़ार का अध्ययन करने से अक्सर एक दूसरे के पूरक संकेत देखने को मिलते हैं और बाजार की प्रक्रियाओं को और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
हार्मोनिक पैटर्न के बारे में सामान्य दिशा-निर्देश
यहां हार्मोनिक पैटर्न के बारे में शुरुआत करने वालों के लिए कुछ सामान्य नियम दिए गए हैं:
1. कोई भी हार्मोनिक पैटर्न प्रमुख फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल पर निर्भर करता है।
2. हार्मोनिक पैटर्न सभी टाइम-फ्रेम पर लागू होते हैं।
3. सबसे लोकप्रिय पैटर्न XABCD है, जहां:
- (XA) दिशात्मक उतार-चढ़ाव को दर्शाता है, जहां बिंदु (X) रुझान का शुरुआती बिंदु है और (A) उसका शीर्ष बिंदु है;
- (AB) ट्रेंड रीट्रेसमेंट है और (B) सुधार की उच्चतम सीमा को दर्शाता है;
- (BC) रुझान का विस्तार है, जिसका शिखर बिंदु (C) है;
- (CD) समापन की दिशा है। यह (AB) रेखा के विपरीत होती है।
इस लेख में इस प्रकार के हार्मोनिक पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
XABCD पैटर्न इस प्रकार दिखता है:
4. किसी पैटर्न पर काम शुरू करने के लिए, चार्ट के पहले के रुझान में बिंदु (X), (A), (B), और (C) के निर्देशांक जानना ज़रूरी है।
इन चार बिंदुओं के निर्देशांकों के आधार पर ही, आप पैटर्न के प्रकार और उसकी विशेषताओं को तय कर सकते हैं।
हार्मोनिक पैटर्न किस तरह का है
कई अलग-अलग हार्मोनिक पैटर्न हैं: गार्टले, शार्क, क्रैब, बटरफ्लाई। ये सभी दिखने में एक जैसे होते हैं और पहली बार में इनके बीच अंतर करना मुश्किल होता है। हार्मोनिक पैटर्न और सभी चार्ट पैटर्न को सशर्त रूप से मंदी और तेजी दो प्रकार में विभाजित किया जा सकता है। उनके मूलभूत अंतरों को समझना आसान बनाने के लिए, नीचे दी गई तालिका देखें।
जैसा कि आप ऊपर दिए गए चित्रों से देख सकते हैं, सभी हार्मोनिक पैटर्न में एक जैसी तरंग संरचना होती है, और बिंदुओं को XABCD अक्षरों से चिन्हित किया जाता है, जहां A और C हमेशा पैटर्न के स्थानीय चरम बिंदुओं को चिह्नित करते हैं। यह समझना जरूरी है कि बुलिश हार्मोनिक पैटर्न में A और C हमेशा ऊपर की दिशा में होते हैं, जबकि बेयरिश पैटर्न में ये बिंदु स्थानीय निम्न बिंदुओं के आधार होते हैं और नीचे की ओर होते हैं।
हार्मोनिक पैटर्न की अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि वे XABCD तरंग संरचना में सटीक आवेग अनुपात का सख्ती से पालन करते हैं।
इस प्रकार, विशिष्ट हार्मोनिक पैटर्न की पहचान करने के लिए, शीर्ष A और C की दिशा तय करना ज़रूरी है। साथ ही पैटर्न बिंदुओं को नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करना चाहिए:
पैटर्न का प्रकार | XA का B बिंदु | BA का C बिंदु | AB का D बिंदु | XA का D बिंदु |
गार्टले | 0.618 | 0.382-0.886 | 1.272-1.618 | 0.786 |
बैट | 0.382-0.5 | 0.382-0.886 | 1.618-2.618 | 0.886 |
वैकल्पिक बैट | 0.382 | 0.382-0.886 | 2.0-3.618 | 1.13 |
बटरफ्लाई | 0.786 | 0.382-0.886 | 1.618-2.24 | 1.272 |
क्रैब | 0.382-0.618 | 0.382-0.886 | 2.24-3.618 | 1.618 |
डीप क्रैब | 0.886 | 0.382-0.886 | 2.0-3.618 | 1.618 |
शार्क | 0.382-0.618 | 1.13-1.618 | 1.618-2.24 | 0.886-1.13 |
यह तालिका संबंधित दिशा में उतार-चढ़ाव के फिबोनाच्ची लेवल को दर्शाती है।
पैटर्न मापदंडों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। किसी भी विचलन से आपके निर्धारित उद्देश्यों की क्षमता कम हो सकती है (यह सलाह दी जाती है कि विचलन उपरोक्त स्तरों से 0.05 से ज्यादा नहीं होना चाहिए)।
हार्मोनिक पैटर्न बनाने का तरीका
ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, ज्यादातर हार्मोनिक पैटर्न चार मूल्य आवेगों पर आधारित होते हैं, जिनमें बिंदु X, A, B, C और D होते हैं। लगभग सभी पैटर्नों का निर्माण नीचे वर्णित एल्गोरिथम पर आधारित होता है।
सबसे पहले, आपको चार्ट में डबल टॉप या डबल बॉटम कैंडलस्टिक की पहचान करनी होगी। यह विश्लेषण के लिए आधार है, जिससे आप हार्मोनिक पैटर्न की पहचान कर सकते हैं।
आप EURUSD ट्रेडिंग की जानकारी में हार्मोनिक पैटर्न का क्लासिकल उदाहरण देख सकते हैं। हम देखते हैं कि मजबूत अपट्रेंड के बाद साइडवेज मूवमेंट होता है, जिसे भूरे रंग के सर्कल से चिह्नित किया गया है। आइए मैं आपको चरण दर चरण समझाता हूँ कि कोई व्यक्ति आवेग दिशा (हरा सर्कल) और उसके लिए लक्ष्य कैसे निर्धारित कर सकता है।
हार्मोनिक पैटर्न की पहचान करने के लिए आपको विशेष टूल की ज़रूरत होती है, जिसे LiteFinance ऑनलाइन टर्मिनल में ABCD पैटर्न कहा जाता है।
अगर आप मेटाट्रेडर में ट्रेडिंग करते हैं, तो मैं हार्मोनिक पैटर्न इंडीकेटर सेट करने का सुझाव देता हूं, उदाहरण के तौर पर, शेफर्ड हार्मोनिक पैटर्न।
इसके बाद, ABCD पैटर्न के बिंदुओं को इस प्रकार रखें, ताकि A और C बिंदु स्थानीय उच्चतम बिंदुओं पर आ जाए।
आइए अब बिंदु X को परिभाषित करते हैं। यह वेव XA के निचले भाग और A और C के उच्चतम बिंदु की दिशा में होना चाहिए। वेव XA की यह खासियत है कि यह सदैव तरंग AB से लंबी होती है।
इसके बाद, हम पैटर्न के भीतर वेव के अनुपात की जांच करते हैं। यहीं पर फिबोनाची ग्रिड उपयोगी साबित होता है। ऊपर दिए गए चार्ट में देखा जा सकता है कि वेब AB वेब XA के ठीक 0.382 फिबो तक पहुंचती है। यह मान पहले से ही संभावित पैटर्न की सीमा को कम कर देता है। अगर हम ऊपर दी गई तालिका में वापस आते हैं, तो XA के कॉलम B में, हम देखते हैं कि सिर्फ़ बैट (या इसका विकल्प), क्रैब और शार्क ही इस मान के अनुरूप हैं। इसलिए, हम सिर्फ़ उपरोक्त पैटर्न के सापेक्ष अन्य वेव के अनुपात पर विचार करेंगे।
उपरोक्त चार्ट में, हम यह भी देखते हैं कि शीर्ष C वेव AB के 0.84 फिबोनाची स्तर पर है। अगर हम इसे ऊपर दी गई तालिका के अनुसार जांचें, तो पाएंगे कि केवल बैट (या इसका विकल्प) और क्रैब ही इस पैरामीटर के अनुरूप हैं। यह पैरामीटर शार्क के लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए इस पैटर्न को खारिज किया जा सकता है।
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इस चरण में प्राप्त मान तालिका में दी गई सीमाओं से बाहर चला जाता है, तो हार्मोनिक पैटर्न बनाना मुश्किल होगा।। हालांकि, हमारे उदाहरण में, सब कुछ ठीक है और यहां पहले से ही, हम बिंदु D के स्थान का अनुमान लगा सकते हैं। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि पहले दो बिंदुओं के आधार पर, उलटफेर के आकार की भविष्यवाणी करना और ट्रेडिंग निर्णय लेना पहले से ही संभव है।
अगर इस चरण में सुधार अभी तक नहीं हुआ है, तो हम कथित बिंदु पर अनुमान लगा सकते हैं। हमारे मामले में, जब बिंदु D का उच्चतम बिंदु पहले से ही ज्ञात है, तो हम पिप्स में दूरी मापते हैं और इसे वास्तव में, CD सुधार तरंग के सबसे निचले बिंदु पर चिह्नित करते हैं।
हार्मोनिक पैटर्न के संकेत
जब आप पैटर्न प्रकार को परिभाषित कर लेते हैं, तो आपको चार प्रमुख ज़ोन को निर्धारित करने की ज़रूरत होती है, ताकि प्रवेश बिंदु को निर्धारित कर सकें। इसके बाद, पोजीशन खोले जाने पर आपको आरोहण/अवरोहण कोण और टाइम ज़ोन पर विचार करने की ज़रूरत होती है। आइए हरेक भाग को विस्तार से समझते हैं:
संभावित रिवर्सल ज़ोन (PRZ)
किसी भी पैटर्न का शुरुआती और समापन बिंदु होता है। वास्तविक हार्मोनिक पैटर्न की विशेषता संभावित पैटर्न की समाप्ति बिंदु की स्पष्ट पहचान होती है। हार्मोनिक पैटर्न को रिवर्सल पैटर्न के अनुसार दर्शाया जाता है, इसलिए फिनियल पैटर्न बिंदु को आमतौर पर संभावित रिवर्सल ज़ोन कहा जाता है। यह लेवल विश्लेषण के तहत इस पैटर्न के अनुसार सीमित फ्रेमवर्क में फिबोनाची लेवल का इस्तेमाल करके निर्धारित किया जाता है (रुपरेखा के लिए, कृपया तालिका देखें)।
जैसा कि ऊपर के उदाहरण में दिखाया गया है, D का प्रक्षेपण बिंदु PRZ में होना चाहिए, जिसे चार्ट में लाल रंग से चिह्नित किया गया है। ज़ोन की सीमाएं (सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल) प्रस्तावित पैटर्न के मापदंडों के अनुसार तय की जाती हैं। हमारे मामले में, ये बैट और क्रैब पैटर्न हैं। इसलिए, PRZ की ऊपरी सीमा बैट के लिए वेब XA के D बिंदु का 0.886 है और क्रैब के लिए निचली सीमा 1.618 है।
इस स्तर पर कीमत का व्यवहार एक महत्वपूर्ण कारक है। अगर कीमत PRZ पर प्रतिक्रिया नहीं करती है, तो यह वर्तमान रुझान में उच्च क्षमता को दर्शाता है और पूरे पैटर्न की स्थिरता पर सवाल उठता है। इसका विपरीत भी सही है, जैसा कि हमारे उदहारण में देखा गया है। अगर बिंदु D, PRZ तक नहीं पहुंचता है, तो सबसे ज्यादा संभावना है कि रिवर्सल इम्पल्स वेव टार्गेट अपेक्षित लक्ष्यों से ऊपर होंगे।
स्टॉप लॉस ज़ोन (SLZ)
जोखिम प्रबंधन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा स्वीकार्य हानि स्तर की परिभाषा है। हार्मोनिक ट्रेडिंग में, यह क्षेत्र संभावित रिवर्सल ज़ोन से बाहर होता है। इस बिंदु से यह स्पष्ट होता है कि पैटर्न को मान्य नहीं किया गया है और नुकसान को सीमित करना, पूर्वानुमान को संशोधित करना और गलतियों को सुधारना ज़रूरी है। उपरोक्त चार्ट में, यह क्षेत्र क्षैतिज बिंदीदार रेखा के नीचे है।
प्रॉफिट प्रोटेक्शन ज़ोन (PPZ)
ट्रेडिंग का सबसे ज़रूरी नियम यह है कि:
आपका मुनाफा कभी भी नुकसान में नहीं बदले, इस बात का ध्यान रखें
इस नियम के आधार पर, बाजार में प्रवेश करने से पहले, आपको प्रॉफिट प्रोटेक्शन ज़ोन तय करने की ज़रूरत है - वह स्तर जिस पर आप लाभ का एक हिस्सा तय करेंगे, ताकि रुझान में उलटफेर होने और स्टॉप लॉस ज़ोन तक पहुंचने की स्थिति में ब्रेक-ईवन परिणाम सुनिश्चित हो सके। उपरोक्त चार्ट में, यह ज़ोन नीली बिंदीदार रेखा और D बिंदु के स्तर के बीच है।
इनिशियल प्रॉफिट ऑब्जेक्टिव (IPO)
किसी भी ट्रेडिंग रणनीति के बावजूद पोजीशन कवरेज पॉइंट तय करना बहुत ज़रूरी है। हार्मोनिक ट्रेडिंग का तात्पर्य है कि इनिशियल प्रॉफिट ऑब्जेक्ट 38.2% और पैटर्न बेस का 61.8% है। अगर कीमत इस स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन इसे कवर नहीं कर पा रही है, तो लाभ का एक हिस्सा लिया जाना चाहिए। कुछ ट्रेडर के अवलोकन के अनुसार, अगर उन्होंने सभी आवश्यक संकेतों का पालन करते हुए, रिवर्सल पॉइंट पर बाजार में प्रवेश किया है, तो पैटर्न के आधार का 61.8% स्तर तक पहुंचने की ज्यादा संभावना है। यही वजह है कि इस बिंदु को अक्सर ब्रेकईवन पॉइंट के रूप में भी चुना जाता है।
उपरोक्त चार्ट में, इन लेवल को हल्के हरे और पीले-हरे क्षेत्रों के बीच की सीमा पर फिबोनाची ग्रिड के अनुसार दर्शाया गया है।
ट्रेड शुरू करने के बाद, इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए:
आरोहण/अवरोहण कोण
हालांकि रिवर्सल ज़ोन में हार्मोनिक ट्रेडिंग कीमत की दिशा के झुकाव कोण को निर्दिष्ट नहीं करता है, लेकिन अगर बाजार रुझान से आगे बढ़ने के बजाय स्थिर हो जाता है, तो इससे पूर्वानुमान और ट्रेड से जुड़े लक्ष्यों में संशोधन का सुझाव मिलता है।
ऊपर दिए गए चार्ट में, पिवट वेव ट्रेंड को नीली बिंदीदार रेखा से दिखाया गया है। आप देखते हैं कि कीमत ट्रेंड के साथ बढ़ रही है। हालांकि, अगर ट्रेंड ब्रेकआउट, साइडवेज ट्रेंड या कीमत में गिरावट होती है, जैसा कि हरे तीर से दिखाया गया है, यह निकासी का संकेत होगा।
टाइम ज़ोन
जैसा कि आप पहले से ही जानते हैं, सभी हार्मोनिक ट्रेडिंग पैटर्न फिबोनाची नंबर पर आधारित होते हैं। यह नियम न सिर्फ़ प्राइस लेवल पर लागू होता है, बल्कि समय-सीमा पर भी लागू होता है।
उपयुक्त हार्मोनिक पैटर्न का तात्पर्य है कि बायां XB विंग और दायां BD विंग बनने का टाइम-फ्रेम मेल खाना चाहिए। हालांकि, यह अनुपात शायद ही कभी देखा जाता है। यही वजह है कि वैधता के लिए पैटर्न की जांच करने के लिए, रूपरेखा को वहां चिह्नित किया जाता है, जहां BD की दूरी XB की दूरी के 0.382 -1.618 के बराबर होती है।
ऊपर दिए गए चार्ट में इस ज़ोन को हरे रंग से दिखाया गया है। यह स्पष्ट है कि D बिंदु इस ज़ोन में है।
यही नियम संभावित रिवर्सल ज़ोन के बाद रुझान की दिशा में भी लागू होता है।
BD खंड के 0.382 से 1.618 तक के समय क्षेत्र में इस रुझान की अवधि शामिल है, जिसका आवेग बिंदु D पर शुरू हुआ।
आप हमारे उदाहरण के माध्यम से देख सकते हैं कि आवेग रिवर्सल वेव इसी अवधि में होता है।
हार्मोनिक पैटर्न की सफलता दर
3000 से ज़्यादा पैटर्न के व्यवस्थित जांच से पता चला है कि गार्टले, बैट और क्रैब के हार्मोनिक ट्रेडिंग पैटर्न 85% से ज़्यादा मामलों में सही तरीके से काम करते हैं। यह कथन बुलिश और बियरिश दोनों तरह के पैटर्न के लिए सही है। एकमात्र अपवाद बुल क्रैब पैटर्न है। इसकी सटीकता 82-83% तक कम हो जाती है। यह अन्य पैटर्न से बहुत अलग नहीं है।
साथ ही, आपकी व्यक्तिगत ट्रेडिंग सफलता औसत इंडीकेटर से अलग-अलग हो सकती है। परिणाम न सिर्फ़ पैटर्न की सटीकता पर निर्भर करता है, बल्कि ट्रेडर की जोखिमों को प्रबंधित करने की क्षमता पर भी निर्भर करता है।
मेरे व्यक्तिगत अनुभव के मुताबिक, मैं 65% -75% मामलों में मुनाफ़ा कमाता हूं। अगर आप मेरे नतीज़ों के करीब पहुंचने में सफल होते हैं, तो आपकी ट्रेडिंग निश्चित रूप से लाभदायक होगी। यह समझना ज़रूरी है कि विश्लेषण और पूर्वानुमान की गुणवत्ता के अलावा, ट्रेडिंग की समग्र लाभप्रदता, धन प्रबंधन, टेक-प्रॉफिट और स्टॉप लॉस लेवल को सही ढंग से निर्धारित करने की क्षमता और ट्रेड में प्रवेश और निकास बिंदुओं पर निर्भर करती है।
आइए जानें कि व्यावहारिक रूप से यह कैसे प्रभावी होता है।
बैट हार्मोनिक पैटर्न
बैट पैटर्न को दो समान भागों यानी विंग में विभाजित किया जा सकता है। ख़ास विशेषता यह है कि कीमत तेजी वाले पैटर्न में उच्च स्तर या मंदी वाले पैटर्न में निम्न स्तर को पार नहीं करती है।
बियरिस बैट
बियरिस बैट की शर्तें:
- वेव XA गिरावट की दिशा में है।
- AB का रुझान ऊपर की ओर है और XA की कुल लंबाई 32.2% और 50% के बीच है।
- BC, AB के 38.2%-88.6% स्तर तक नीचे चला जाता है।
- CD इस पैटर्न का अंतिम वेब है; यह AB की161.8%–261.8% दूरी तक ऊपर जाती है, लेकिन XA वेव की प्रक्षेपण सीमा के भीतर रहती है।
यह सुझाव दिया जाता है कि पिवट पॉइंट D के आसपास सेल ट्रेड शुरू करें। स्टॉप लॉस बिंदु X से थोड़ा ज्यादा निर्धारित किया ताता है। लक्ष्य लाभ को निर्धारित करने के लिए, मैं फिबोनाची ग्रिड को बिंदु A से बिंदु D तक विस्तारित करता हूं। पहला लक्ष्य 61.8% पर निर्धारित किया गया है और दूसरा लाभ लक्ष्य A बिंदु के स्तर पर है।
बुलिस बैट
बुलिस बैट की शर्तें:
- XA ऊपर की दिशा में बढ़ रही है।
- AB, XA के 32.2%-50% स्तर तक नीचे चला जाता है।
- BC, AB के 38.2%-88.6% की दूरी तक जाती है।
- CD नीचे जाकर AB के 161.8%-261.8% तक विस्तारित होता है, लेकिन XA की सीमा में रहता है।
बाजार D पॉइंट पर ऊपर की ओर बढ़ता है। यह लॉन्ग ट्रेड में प्रवेश करने का सही समय होता है। स्टॉप लॉस X पॉइंट से थोड़ा नीचे सेट किया जाता है। दोनों ही मूवमेंट के लिए लक्ष्य एक ही तरह से तय किए गए हैं। A से D तक विस्तारित फिबोनाची ग्रिड पर 61.8% और 100%।
शार्क हार्मोनिक पैटर्न
यह पैटर्न विस्तारित त्रिभुज चार्ट पैटर्न जैसा दिखता है। इस संरचना को याद रखना आसान बनाने के लिए, इसे शार्क के मुंह की तरह समझा जा सकता है, जो शिकार का पीछा कर रही है। इस पैटर्न में, आखिरी वेव, अपनी लंबाई में, पिछली सभी वेव को ढक लेती है।
त्रिभुज की तरह, शार्क पैटर्न से रुझान जारी रहने का संकेत मिलता है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। अगर खरीदार या विक्रेता के प्रयास रुझान को जारी रखने के लिए काफी नहीं हैं, तो दूसरा पक्ष पहल करता है। हालांकि, यदि अस्थायी सुधार के बजाय, रुझान में अंततः उलटफेर होता है, तो 5-0 पैटर्न बनता है। सबसे पहले, यह शार्क जैसा दिख सकता है और अंततः ट्रेंड रिवर्सल पैटर्न बनने के बाद ही निर्धारित होता है।
बियरिस शार्क हार्मोनिक पैटर्न
बियरिस शार्क पैटर्न की विशेषताएं:
- BC नीचे के दिशा में बढ़ रही है और AB का 112.8%-168.1% होता है। दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि C बिंदु हमेशा A बिंदु से नीचे होता है।
- CD बढ़कर XA के 88.6%-112.8% तक पहुंच जाता है।
सामान्यतः अंतिम वेव सबसे लंबी होती है, इसलिए फिबोनाची एक्सटेंशन उस पर बनाया जाता है। शार्क पैटर्न के लिए लक्ष्य, बैट पैटर्न से मिलते-जुलते होते हैं: निकटतम लक्ष्य 61.8% है, और दूर वाला लक्ष्य बिंदु C के स्तर पर है। मंदी वाले शार्क पैटर्न के मामले में स्टॉप लॉस बिंदु D के ठीक ऊपर लगाया जाता है।
बुलिस शार्क हार्मोनिक पैटर्न
बुलिस शार्क पैटर्न में A और C के स्विंग उच्च स्तर पर होते हैं। बाकी संरचना बियरिस शार्क पैटर्न के समान होती है।
बुलिस शार्क पैटर्न की शर्तें:
- BC ऊपर की दिशा में बढ़ रही है और AB का 112.8% से 168.1% होता है।
- CD नीचे की दिशा में बढ़ रही है और XA स्विंग का 88.6% से 112.8% होता है।
फिबोनाची एक्सटेंशन CD स्विंग पर आधारित है। निकटतम लक्ष्य 61.8% है और दूर वाला लक्ष्य 100% है। स्टॉप लॉस बिंदु D से थोड़ा कम है।
उपरोक्त चार्ट में बुलिश शार्क पैटर्न का उदाहरण दिखाया गया है, जिसमें CD वेव सामान्य से छोटा है। यह पैटर्न विचलन के बावजूद वैध रहता है, लेकिन खरीद के लक्ष्य स्पष्ट नहीं होते। कीमत उलटने में विफल रहती है और मूल दिशा में जारी रहती है, जिससे निरंतर बढ़ोतरी नहीं होती।
क्रैब हार्मोनिक पैटर्न
क्रैब हार्मोनिक पैटर्न को सबसे सटीक पैटर्न में से एक माना जाता है। पैटर्न चार वेव से बना है; इसका मतलब है कि मौजूदा रुझान जल्द ही समाप्त होने वाला है। विस्तारित CD वेव की वजह से क्रैब पैटर्न की आसानी से पहचाना की जा सकती है। यह पैटर्न क्रैब क्ला जैसा दिखता है।
बियरिस क्रैब हार्मोनिक पैटर्न
शर्तें:
- AB ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है और यह XA का 38.2%–61.8% है।
- BC नीचे की दिशा में बढ़ रहा है और AB का 38.2% से लेकर 88.6% तक विस्तारित होता है।
- CD, AB का 224% से 361.8% तक होता है। CD अक्सर XA के 161.8% अनुपात तक पहुंचता है।
उपयुक्त प्रवेश बिंदु D है; इसके बनने पर, कोई भी शॉर्ट ट्रेड में प्रवेश कर सकता है। लक्ष्य पैटर्न के निचले स्तर पर आधारित होते हैं। निकटतम लक्ष्य B लेवल पर है, दूर का लक्ष्य A बिंदु के आसपास है।
बुलिस क्रैब हार्मोनिक पैटर्न
शर्तें:
- AB नीचे की दिशा में बढ़ रहा है और यह XA का 38.2% से 61.8% होता है।
- BC ऊपर की ओर बढ़ रहा है और यह AB का 38.2% से लेकर 88.6% तक होता है।
- CD, AB का 224% से लेकर 361,8% या XA का 161.8% है।
D बिंदु बनने पर, कोई भी शॉर्ट ट्रेड में प्रवेश कर सकता है। निकटतम लक्ष्य B बिंदु पर है, दूर का लक्ष्य A बिंदु पर है।
बटरफ्लाई हार्मोनिक पैटर्न
बटरफ्लाई एक रिवर्सल पैटर्न है। यह क्रैब पैटर्न जैसा दिखता है, लेकिन CD लंबा नहीं होता है, जिससे XAB और BCD त्रिकोण लगभग समान आकार के होते हैं। इसलिए, यहां तुलना के लिए बैट पैटर्न ही सुझाया गया है; हालांकि, बटरफ्लाई पैटर्न में, CD वेव हमेशा XA वेव से लंबी होती है।
बुलिस बटरफ्लाई हार्मोनिक पैटर्न
शर्तें:
- XA ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है।
- AB, XA के 78.6% तक वापस लौटता है।
- BC ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है और AB के 32.2%-88.6% तक पहुंचता है।
- CD नीचे की दिशा में बढ़ रहा है और AB के 161.8%–224%, BC के 161.8%–261.8% और XA के 127.2% तक पहुंचता है।
D बिंदु के आस-पास ट्रेड शुरू करें। निकटतम लक्ष्य B बिंदु का स्तर है, और दूर वाला लक्ष्य A बिंदु पर है।
बियरिस बटरफ्लाई हार्मोनिक पैटर्न
शर्तें:
- XA नीचे की दिशा में बढ़ रहा है।
- AB ऊपर की ओर बढ़ रहा है और XA को 78.6% तक वापस आना चाहिए।
- BC नीचे की दिशा में बढ़ रहा है और यह AB के 32.2% से 88.6% तक पहुंचता है।
- CD ऊपर की ओर बढ़ रहा है और यह AB के 161.8%–224%, BC के 161.8%–261.8% और XA के 127.2% तक पहुंचता है।
बिंदु D बनने पर, आप B और A बिंदु पर लक्ष्य निर्धारित करके ट्रेड शुरू करके सकते हैं।
गार्टले हार्मोनिक पैटर्न
गार्टले पैटर्न से ट्रेंडिंग मार्केट में सुधार का सुझाव मिलता है। इसलिए, गार्टले पैटर्न पूरा होने के बाद आमतौर पर रुझान जारी रहता है। तेजी वाले पैटर्न के बाद ऊपर की ओर रुझान और मंदी वाले पैटर्न के बाद नीचे की ओर रुझान होगा। गार्टले एक हार्मोनिक पैटर्न है, इसलिए हर स्विंग को विशेष फिबोनाची लेवल से मिलता-जुलता होना चाहिए। चार्ट में यह पैटर्न पांच बिंदु X, A, B, C और D से मिलकर बना है।
बियरिस गार्टले
मंदी का पैटर्न अक्षर W के जैसा होता है। गार्टले को अक्सर विकासशील त्रिभुज के रूप में देखा जा सकता है। यह सबसे ज्यादा ट्रेंड के प्रारंभिक चरण में होता है, सुधारात्मक वेव के पूरा होने से पहले होता है।
बियरिस गार्टले की निम्नलिखित विशेषता है:
- XA नीचे की दिशा में बढ़ रहा है।
- AB ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है और XA को 61.8% तक वापस लाता है।
- BC नीचे की बढ़ रहा है और यह AB का 38.2% से 88.6% है।
- CD ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है और यह BC का 127.2%-161.8% है।
- AD पैटर्न तीन सब-वेव से मिलकर बना है, यह ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है और यह XA आवेग का 78.6% होता है।
- D बिंदु (संभावित रिवर्सल ज़ोन) पर, A से D तक की दूरी का 161.8% फिबोनाची विस्तार नीचे की ओर होना चाहिए।
बियरिस गार्टले पैटर्न में, लेवल A, B और C पर तीन अल्पकालिक लक्ष्य हैं, साथ ही AD का 161.8% का दीर्घकालिक लक्ष्य भी है।
बुलिस गार्टले हार्मोनिक पैटर्न
बुलिश गार्टले M अक्षर जैसा दिखता है। D पॉइंट बनने के बाद, रुझान जारी रहता है।
बुलिश गार्टले की शर्तें:
- XA ऊपर की दिशा में बढ़ रहा है।
- AB नीचे की ओर बढ़ रहा है और यह XA का 61.8% है।
- BC ऊपर की ओर बढ़ रहा है और यह AB का 38.2% से 88.6% है।
- CD नीचे की ओर बढ़ रहा है और यह BC का 127.2% से 161.8% है।
- AD पैटर्न नीचे की ओर बन रहा है और यह XA का 78.6% है।
- D बिंदु पर, अनुमानित गति ऊपर की ओर है और यह AD का 161.8% है।
बुलिश गार्टले में बिंदु B, C और D पर तीन स्विंग टार्गेट होते हैं और AD का रिवर्सल टार्गेट 161.8% होता है।
हार्मोनिक पैटर्न के फ़ायदे और नुकसान
फ़ायदा | नुकसान |
हार्मोनिक पैटर्न के लिए सभी डेटा और शर्तें स्पष्ट और सटीक हैं। ट्रेडर सटीक वेव अनुपात, पिवट पॉइंट और लेवल का इस्तेमाल करके ट्रेडिंग करते हैं, जिससे उपयुक्त प्रवेश बिंदुओं की पहचान करना आसान हो जाता है। | बहुत सारे अलग-अलग हार्मोनिक पैटर्न हैं और उनकी ज्यामिति गणना काफी जटिल होती है। इसलिए, अनुभवहीन ट्रेडर भ्रमित हो जाते हैं और गलत ट्रेडिंग निर्णय ले लेते हैं। |
पैटर्न विकास की विश्वसनीयता। हार्मोनिक पैटर्न की पुष्टि केवल ज्यामितीय रूप से नहीं, बल्कि वेव के बीच अनुपातों से की जाती है। इसके अलावा, जटिल संरचनाओं की तुलना एक से ज्यादा आवेगों से की जा सकती है, जिसमें अनुपात अलग-अलग होते हैं। | पैटर्न की पुष्टि हमेशा कीमत में उतार-चढ़ाव के माध्यम से नहीं की जाती है। इसका उदाहरण शार्क पैटर्न है, जिससे यह उलटफेर की स्थिति में, पूरी तरह से अलग 5-0 पैटर्न में बदल जाता है। |
हार्मोनिक पैटर्न चार्ट में इतनी बार दिखता है कि ट्रेडर उनका इस्तेमाल अपने ट्रेडिंग सिस्टम में नियमित रूप से कर सकते हैं। | हार्मोनिक पैटर्न की ठीक से पहचान करने के लिए कोई प्रभावी और सटीक टूल नहीं है। |
हार्मोनिक पैटर्न सभी तरह के मार्केट और टाइम-फ्रेम के लिए प्रभावी है। | एक ही चार्ट सेक्शन में, लेकिन अलग-अलग टाइम-फ्रेम पर, एक-दूसरे के विपरीत पैटर्न बनाए जा सकते हैं। |
हार्मोनिक पैटर्न को अन्य तकनीकी विश्लेषण टूल के साथ प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। | वास्तविक ट्रेडिंग चार्ट में पहलू अनुपात मानदंड को पूरा करने वाला हार्मोनिक पैटर्न बहुत दुर्लभ है। इस वजह से, मूल्यांकन में व्यक्तिपरकता बढ़ रही है और गलत पूर्वानुमान की संभावना है। |
हार्मोनिक पैटर्न इंडीकेटर
हार्मोनिक पैटर्न हमेशा एक जैसे होते हैं। यह पैटर्न मूल रूप से दो प्रकार के होते हैं: पांच-बिंदु वाले रिवर्सल पैटर्न और पांच-बिंदु वाले एक्सटेंशन पैटर्न। एक दूसरे के साथ उनकी समानता एल्गोरिदमिक बाजार विश्लेषण के लिए व्यापक अवसर प्रदान करती हैं। आइए सबसे प्रभावी हार्मोनिक पैटर्न इंडीकेटर पर एक नज़र डालें।
हार्मोनिक पैटर्न स्कैनर mt4
हार्मोनिक पैटर्न फाइंडर MT4 स्कैनर में सहज इंटरफ़ेस होता है और इसकी सुविधा प्रोफेशनल ट्रेडर के लिए भी उपयुक्त है।
यह स्कैनर अलग-अलग मार्केट और टाइम-फ्रेम में सात प्रकार के पैटर्न की पहचान कर सकता है:
- बैट;
- गार्टले;
- बटरफ्लाई;
- क्रैब;
- डीप क्रैब;
- शार्क;
- ALT बैट।
इंडीकेटर सॉफ्टवेयर को सामान्य तरीके से इंस्टाल किया जाता है: आपको डाउनलोड की गई फ़ाइल को इंडीकेटर फ़ोल्डर में पेस्ट करना चाहिए।
कई पैरामीटर के बावजूद, इंडीकेटर काफी सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल है। आप एल्गोरिदम के अनुसार विश्लेषण किए जाने वाले करेंसी पेयर, टाइम-फ्रेम, प्रदर्शित पैटर्न के प्रकार को निर्दिष्ट कर सकते हैं। आप पैटर्न के विजुअल डिस्प्ले को भी बदल सकते हैं।
इंडीकेटर रन करने पर, यह तुरंत चयनित वित्तीय साधन को स्कैन करना शुरू कर देता है। डेवलपर्स के अनुसार, HPF एक साथ 1600 चार्ट स्कैन कर सकता है। खोजे गए पैटर्न एक सूची के रूप में दिखते हैं। वैकल्पिक रूप से, कोई भी व्यक्ति नोटिफिकेशन सेट कर सकता है, जिसे नया पैटर्न मिलने पर भेजा जाएगा और ट्रेडर तुरंत ज़रूरी चार्ट खोल सकते हैं।
चार्ट में निर्धारित पैटर्न बहुत स्पष्ट रूप से दिखते हैं। यह टूल पैटर्न के प्रकार, उसकी दिशा (तेजी या मंदी), मुख्य बिंदुओं के साथ-साथ फिबोनाची अनुपात को भी दर्शाता है।
शेपर्ड हार्मोनिक पैटर्न इंडीकेटर
यह हार्मोनिक पैटर्न फॉरेक्स को निर्धारित करने वाला एक और टूल है। यह मैनुअल और एल्गोरिथम विधियों का इस्तेमाल करके संरचनाएं बनाता है।
शेफर्ड हार्मोनिक पैटर्न का प्रभावी तरीका:
- यह हार्मोनिक पैटर्न और प्राइस एक्शन पैटर्न ((InsideBar, Pinbar, OutSideBar) की पहचान करता है;
- यह पैटर्न के अनुपात को दृश्य रूप से दिखाने के लिए फिबोनाच्ची लेवल और पिवट पॉइंट बनाता है।
- आप मूल्य और समय स्तर (लक्ष्य, शीर्ष स्तर, प्रवेश बिंदु, आदि) के लिए अलर्ट सेट कर सकते हैं;
- उपयोगकर्ता निर्धारित पैटर्न को लंबी समय-सीमा से छोटी समय-सीमा में स्थानांतरित कर सकते हैं;
- इसके अलावा, यह विचलन की पहचान करता है, जिससे मुख्य रूप से अच्छी पुष्टि का संकेत मिलता है (चार्ट में विचलन पीले तीर से दिखाए जाते हैं);
- हरेक पैटर्न के लिए उपयुक्त ट्रेडिंग वॉल्यूम की गणना करता है। यह सेटिंग्स में निर्दिष्ट जोखिम स्तर के अनुरूप होता है।
आप शेफर्ड हार्मोनिक पैटर्न में लगभग सभी पैरामीटर बदल सकते हैं:
- सिस्टम विज़ुअल्स का इस्तेमाल करें — इंडीकेटर के विजुअल डिज़ाइन को सक्षम करता है;
- अंतिम कैंडल काउंटर दिखाएं — कैंडलस्टिक काउंटर सक्षम करता है;
- कैंडल काउंटर कलर — कैंडलस्टिक काउंटर का रंग बदलता है;
- सटीकता का प्रतिशत — पैटर्न अनुपात की स्वीकार्य सटीकता का प्रतिशत तय करता है;
- बुलिस पैटर्न का कलर — बुलिस पैटर्न का कलर बदलता है;
- बियरिस पैटर्न का कलर — बियरिस पैटर्न का कलर बदलता है;
- ABCD का कलर — AB=CD पैटर्न का रंग सेट करता है;
- मैनुअल पैटर्न का रंग — मैनुअल पैटर्न का रंग बदलता है;
- सिर्फ पूरा हुआ D लक्ष्य दिखाएं — पूर्ण पैटर्न के आधार पर सिर्फ़ टार्गेट का प्रदर्शन सक्षम करता है;
- फॉन्ट का रंग — फॉन्ट का रंग बदलता है;
- फैन का रंग — फिबोनाची फैन का रंग सेट करता है;
- अलर्ट भेजें — अलर्ट सक्षम करता है;
- नोटिफिकेशन भेजें — नोटिफिकेशन सक्षम करता है;
- ई-मेल — ई-मेल नोटिफिकेशन सक्षम करता है;
- InsideBar सेंसर — इनसाइड बार पैटर्न की पहचान करने के फ़ंक्शन को सक्षम करता है;
- OutSideBar सेंसर — आउटसाइड बार पैटर्न की पहचान करने के फ़ंक्शन को सक्षम करता है;
- PinBar सेंसर — पिन बार पैटर्न की पहचान करने के फ़ंक्शन को सक्षम करता है;
- जोखिम प्रतिशत — पैटर्न और संतुलन के आधार पर स्टॉप की गणना के लिए प्रतिशत में जोखिम का स्वीकार्य स्तर;
- पुराने बार — इंडीकेटर के लिए गणना में इस्तेमाल की जानी वाली अधिकतम बार की संख्या।
लॉन्च होने के बाद, इंडीकेटर अपने-आप हार्मोनिक पैटर्न की पहचान करता है। बाईं ओर के पैनल पर, आप चार्ट पर दिखने वाले पैटर्न के प्रकार को निर्दिष्ट कर सकते हैं। इनमें लगभग दो दर्जन पैटर्न उपलब्ध होते हैं, जिनमें ड्रैगन, व्हाइट और ब्लैक स्वान जैसे दुर्लभ पैटर्न शामिल हैं।
मॉन्स्टर हार्मोनिक इंडिकेटर
मॉन्स्टर हार्मोनिक्स की ख़ास विशेषता यह है कि यह अधूरे हार्मोनिक पैटर्न की पहचान कर सकता है, जिससे ट्रेडर को कीमत में बदलाव का पूर्वानुमान लगाकर लाभकारी ट्रेड करने का अवसर मिलता है।
निर्धारित पैटर्न की सूची शेफर्ड (गार्टले, बैट, क्रैब, बटरफ्लाई, AB=CD, मोनोग्राम, ब्लैक स्वान, व्हाइट स्वान, शार्क) जितनी बड़ी नहीं है, लेकिन आप पसंद के मुताबिक पैटर्न जोड़ सकते हैं।
मेटाट्रेडर टर्मिनल में कस्टम मॉडल बनाने के लिए टूल्स जोड़ने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अपने पैटर्न जोड़ने के लिए, आपको यूज़र डेटा फ़ोल्डर में Monster_UserPatterns.csv फ़ाइल ढूंढनी होगी और उसे संपादित करना होगा।
हार्मोनिक पैटर्न का विश्लेषण वास्तविक समय में किया जाता है। चार्ट में, उन्हें ज्यामितीय आकृतियों के रूप में दिखाया जाता है। यह अनुपात, प्रकार और शामिल जोखिमों के साथ-साथ उपयुक्त प्रवेश बिंदुओं को भी दिखाता है।
हार्मोनिक पैटर्न EA
इंडीकेटर के अलावा, MT4 के लिए एक्सपर्ट एडवाइज़र भी है, जिसे हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग को स्वचालित तरीके से करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
हार्मोनिक्स ट्रेडर एक एक्सपर्ट एडवाइज़र है। इसमें बटरफ्लाई और क्रैब जैसे क्लासिक पैटर्न के अलावा, न्यू CypherCrab, नवारो 200 और लियोनार्डो जैसे दुर्लभ हार्मोनिक पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। यह रोबोट मेटाट्रेडर के डेस्कटॉप और मोबाइल वर्ज़न के लिए उपयुक्त है। 14-दिन का फ्री ट्रायल वर्जन उपलब्ध है। भुगतान योजनाएं 149 डॉलर से शुरू होती हैं।
MTF हार्मोनिक्स स्कैनर 28 करेंसी पेयर पर गार्टले हार्मोनिक पैटर्न की पहचान करके उनकी ट्रेडिंग करता है। एक्सपर्ट एडवाइज़र की खासियत इसकी लचीली सेटिंग है: उपयोगकर्ता विश्लेषण के लिए करेंसी पेयर चुन सकते हैं, मार्टिंगेल की सुविधा सक्षम कर सकते हैं। लॉट साइज़ और स्वीकार्य जोखिम की सीमा बदल सकते हैं।
हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग करने का तरीका – नए ट्रेडर के लिए गाइड
अब जब आप हार्मोनिक पैटर्न और उनकी पहचान करने के टूल के बारे में जान चुके हैं, तो आप हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग कर सकते हैं।
सामान्य हार्मोनिक पैटर्न ट्रेडिंग प्लान इस प्रकार है:
चरण 1
संभावित पैटर्न और उसकी दिशा की पहचान करें। संरचना बनाएं, वेव के बीच अनुपात और संबंधों की पहचान करें। अनुपातों के आधार पर, यह तय करें कि हार्मोनिक पैटर्न किस प्रकार का है।
चरण 2
अंतिम लक्ष्य और इनिशियल प्रॉफिट ऑब्जेक्टिव (IPO) और प्रॉफिट प्रोटेक्शन ज़ोन (PPZ) निर्धारित करें।
XA और CD के बीच के अनुपात का इस्तेमाल करना सबसे प्रभावी तरीका है।
चरण 3
D बिंदु पर कीमत में उलटफेर होने पर ट्रेडिंग शुरू करें।
चरण 4
स्टॉप लॉस ज़ोन (SLZ) में स्टॉप-लॉस लगाएं।
चरण 5
अगर किसी लक्ष्य के निकट कीमत में उलटफेर के संकेत दिखें, तो ट्रेडिंग से बाहर निकल जाएं।
इस पैटर्न के आधार पर, लक्ष्य लाभ अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, ज़्यादातर पैटर्न के लिए, संभावित लक्ष्य बिंदु C और A होंगे। साथ ही, AD की लंबाई का 127% और 161% भी होगा। जोखिमों को कम करने के लिए, AD की लंबाई का लगभग 30% ट्रेलिंग स्टॉप सेट करना उचित है।
फ़ॉरेक्स मार्केट में हार्मोनिक ट्रेडिंग का उदाहरण
ऊपर दिए गए BTCUSD चार्ट में, आप बियरिस बैट पैटर्न देखते हैं। पहली वेव XA मंदी की रुझान का अंतिम स्थानीय आवेग है। अगला AB वेव बिटकॉइन की कीमत को ऊपर की दिशा में बढाता है।
फिबोनाची एक्सटेंशन को XA वेव से जोड़ने पर, AB, XA के 50% से थोड़ा ज्यादा लंबा दिखाई देता है। अन्य वेव के संबंध भी बैट पैटर्न की शर्तों को पूरा करते हैं। BC, AB का लगभग 88% है और CD, BC का लगभग 168% है।
पिवट पॉइंट खोजने के लिए, हम अन्य अनुपात का इस्तेमाल करेंगे - फिबोनाची एक्सटेंशन पर CD वेव 88% तक पहुंचता है। जैसे ही कीमत इस ज़ोन में पहुंचती है, पहली लाल कैंडल के बंद होने पर, हम शॉर्ट पोजीशन खोलते हैं - चार्ट पर नीली रेखा दिखती है।
स्टॉप लॉस बिंदु D (स्थानीय उच्च) के ठीक ऊपर सेट किया जाता है, जिसे चार्ट पर लाल रेखा से दिखाया गया है। इसके बाद, हम संभावित लक्ष्यों को चिह्नित करते हैं: पहला पैटर्न का बिंदु C होगा, और दूसरा बिंदु A होगा। हम अधिक दूरस्थ लक्ष्यों को AD की लंबाई के 127% और 161% पर सेट करेंगे। ऐसा करने के लिए, हम फिबोनाची ग्रिड बनाएंगे, जिसे आप चार्ट में देख सकते हैं। सभी लक्ष्यों को हरे रंग की रेखाओं से चिह्नित हैं।
जैसा कि हम चार्ट में देख सकते हैं, कीमत बाद में पहले लक्ष्य तक पहुंचती है, जिसके बाद यह स्थिर हो जाती है। यह विक्रेता की कमज़ोरी का गंभीर संकेत है; इसलिए, पहले लक्ष्य के आसपास पोजीशन को बंद करना उचित है।
हार्मोनिक पैटर्न पर ट्रेडिंग: ख़ास जानकारी
एप्लिकेशन के संदर्भ में, हार्मोनिक पैटर्न, क्लासिक चार्ट पैटर्न और प्राइस एक्शन पैटर्न के जैसे हैं। इसका मतलब है कि हार्मोनिक पैटर्न का इस्तेमाल किसी भी रणनीति में किया जा सकता है। इससे एम्प्लॉइमेंट प्राइस चार्ट पैटर्न का सुझाव मिलता है। हार्मोनिक पैटर्न को इंडिकेटर विश्लेषण के साथ अच्छी तरह से जोड़ा जा सकता है, जिससे ट्रेडर्स बाजार को अलग-अलग दृष्टिकोण से देख सकते हैं।
ज्यादा संकेत - मुनाफ़ा कमाने के ज्यादा अवसर। साथ ही, सामान्य मूल्य चार्ट पैटर्न की तुलना में, हार्मोनिक पैटर्न ज्यादा सटीक होते हैं, जैसा कि आंकड़ों से पता चलता है। इसलिए, हार्मोनिक पैटर्न सभी निवेशकों के लिए बेहतरीन सहायक टूल होना चाहिए। हार्मोनिक पैटर्न पर खुद से ट्रेडिंग करने की कोशिश करें और आप देखेंगे कि आपकी ट्रेडिंग की दक्षता नए स्तर पर पहुंच जाएगी।
हार्मोनिक पैटर्न से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्लासिक चार्ट पैटर्न जैसे हेड एंड शोल्डर, डबल टॉप और डबल बॉटम का अगला चरण हार्मोनिक पैटर्न है। हालांकि, हार्मोनिक पैटर्न में ज्यामितीय आकारों के साथ-साथ गणितीय गणनाओं को भी ध्यान में रखा जाता है। खासकर, अलग-अलग वेव और खंडों से संबंधित फिबोनाची अनुपातों का पालन पैटर्न बनाने में अहम भूमिका निभाता है। एक तरफ, यह पैटर्न विश्लेषण को जटिल बनाता है। दूसरी ओर, इससे हमें ट्रेंड रिवर्सल, प्रवेश और निकास बिंदुओं को कहीं ज्यादा सटीक रूप से तय करने की अनुमति मिलती है।
हार्मोनिक पैटर्न पर आधारित आंकड़ों के अनुसार, हार्मोनिक पैटर्न का इस्तेमाल पूर्वानुमान की सटीकता को 80%–90% तक बढ़ा सकता है। इस तरह, हार्मोनिक संरचनाएं प्राइस चार्ट पैटर्न से ज्यादा प्रभावी साबित होती हैं।
लगभग सभी लोकप्रिय हार्मोनिक पैटर्न समान रूप से प्रभावी होते हैं। हालांकि, बैट पैटर्न व्यावहारिक रूप से सबसे ज्यादा सटीक माना जाता है। बुल मार्केट में यह संरचना 95.51% मामलों में सही साबित होती है और बियर मार्केट में 89.73% सही साबित होती है।
मुख्य रूप से हार्मोनिक पैटर्न का निर्धारण उनकी ज्यामितीय संरचनाओं के आधार पर किया जाता है। इसके बाद फ़िबोनाची अनुपात की पुष्टि की जाती है। मिलान होने पर, अनुपातों के आधार पर संभावित बाजार प्रवेश बिंदु तय किया जाता है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, आप ऑटोमेटिक मोड में पैटर्न दिखाने वाले हार्मोनिक पैटर्न के इंडीकेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बुलिश हार्मोनिक पैटर्न की एकमात्र खासियत यह है कि इसके पूरा होने के बाद, कीमत ऊपर की ओर बढ़ना शुरू हो जाती है।
मंदी के हार्मोनिक पैटर्न के बाद गिरावट का रुझान देखा जाता है।
मेरे व्यक्तिगत अनुभव के अनुसार, हार्मोनिक पैटर्न के साथ सक्षम तरीके से काम करने से आप किसी भी वित्तीय साधन और समय सीमा पर मुनाफ़ा कमा सकते हैं। अन्य चार्ट पैटर्न के अलावा, इससे आपको प्रवेश बिंदुओं को पहले से और सही तरीके से तय करने की अनुमति मिलती है। हार्मोनिक पैटर्न सभी बाजारों में प्रभावी होते हैं: फॉरेक्स, स्टॉक्स, कमोडिटी, CFD और आदि।साथ ही, जोखिम प्रबंधन के नियमों का पालन करना और उचित लक्ष्य लाभ तय करना भी बहुत ज़रूरी है। लालच से बचें और अगर बाज़ार में आपको पैसे कमाने का मौका मिलता है, तो इसका इस्तेमाल करें और ट्रेडिंग की योजना के अनुसार पोजीशन का कुछ हिस्सा बंद करें।

इस लेख की सामग्री, लेखक की राय को दिखाती है और यह लाइटफाइनेंस के ब्रोकर की आधिकारिक स्थिति को जरूरी नहीं दिखाती। इस पेज पर पब्लिश सामग्री सिर्फ़ सूचना के उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है और इसे निर्देश 2014/65/EU के उद्देश्यों के लिए निवेश की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।
कॉपीराइट कानून के हिसाब से, यह लेख बौद्धिक संपत्ति माना जाता है, जिसमें इसकी बिना अनुमति के कॉपी करना और वितरण पर पाबंदी है।














































